273002
Gorakhpur - तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक की ली जान
Vahrampur, Gorakhpur, Uttar Pradesh:अवैध मिट्टी खनन कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को कुचला, मौत चौरीचौरा थाना क्षेत्र के छबैला गांव में शुक्रवार रात अवैध मिट्टी ले जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दुकान के टिनशेड में सो रहे 25 वर्षीय अभिषेक जायसवाल को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगा जलस्तर घटने से मुंगेर के मिर्जाचक लगमा में कटाव तेज
Munger, Bihar:मुंगेर: गंगा का जलस्तर घटा, मिर्जाचक लगमा में कटाव शुरू, कई घरों पर मंडरा रहा खतरा तेज धार से बढ़ रहा कटाव, ग्रामीणों ने जियोबैग लगाकर तत्काल बचाव कार्य कराने की मांग की मुंगेर: गंगा का जलस्तर घटने के साथ ही तटवर्ती इलाकों में कटाव की समस्या एक बार फिर गंभीर होने लगी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है। धरहरा प्रखंड क्षेत्र के हेमजापुर पंचायत के मिर्जाचक लगमा गांव में भी कटाव का खतरा बढ़ गया है। यहां गंगा की तेज धार से किनारे की मिट्टी लगातार कट रही है। कई घर कटाव की जद में बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कटाव काफी तेजी से हो रहा है और यदि जल्द बचाव कार्य नहीं किया गया तो उनकी वर्षों की मेहनत से बनाए गए घर तबाह हो सकते हैं ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित स्थानों पर जियोबैग लगाने और अन्य कटावरोधी उपाय करने की मांग की है। उनका कहना है कि वे गरीब परिवारों से आते हैं और किसी तरह मेहनत-मजदूरी कर घर बनाकर रह रहे हैं। घर कटकर गंगा में समा गया तो उनके सामने रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जल्द से जल्द बचाव कार्य शुरू कराने की गुहार लगाई है, ताकि घरों और लोगों को सुरक्षित रखा जा सके0
0
Report
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस विधायक CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हंगामा
Chaka, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कार्यवाही में कुछ देर के लिए रुकावट डाली। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस विधायक 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वोट बचाएं, लोकतंत्र बचाएं' लिखे बैनर लेकर अंदर आए और CEC को हटाने की मांग करते हुए नारे लगाए। स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने तुरंत इस कदम पर आपत्ति जताई और विधायक निज़ामुद्दीन भट, इरफ़ान हाफ़िज़ लोन और इफ़्तिख़ार से बिना इजाज़त सदन में बैनर लाने के बारे में सवाल किया। उन्होंने कहा, 'आपको यहां बैनर लाने की इजाज़त किसने दी? इन्हें बंद करें।' स्पीकर ने विरोध को नियमों के ख़िलाफ़ बताते हुए कहा कि भारत का चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। उन्होंने कहा, 'ECI हमारे नियंत्रण में नहीं है। मैंने इसकी इजाज़त नहीं दी है। यह प्रश्नकाल है'। साथ ही, उन्होंने विरोध कर रहे सदस्यों को अपनी सीट पर बैठने या कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
बिहार में भूमि सर्वेक्षण तेज, मंत्री ने फेज-1-फेज-2 की प्रगति की समीक्षा
Patna, Bihar:बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण के काम में तेजी लाने को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में लखीसराय, जहानाबाद, अरवल, सीतामढ़ी समेत पांच जिलों में सर्वे पूरा कर नोटिफिकेशन जारी करने को लेकर विशेष चर्चा हुई। मंत्री ने फेज-1 और फेज-2 के भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं अब हर सोमवार शाम मंत्री स्तर पर पूरे बिहार में मौजा स्तर तक सर्वेक्षण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी साथ ही साप्ताहिक समीक्षा में अधिकारियों और कर्मचारियों के काम की प्रगति पर नजर रखी जाएगी और सुस्ती मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि भूमि सर्वेक्षण पूरा होने से जमीन से जुड़े विवाद और अपराध में कमी लाने में मदद मिलेगी साथ ही रैयतों को पारदर्शी तरीके से जमीन की मिल्कियत मिल सकेगी। उन्होंने सर्वे में तेजी के साथ भूमि अभिलेखों की शुद्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया।0
0
Report
नवादा: त्योहार से पहले शराब माफिया पर पुलिस का शिकंजा, तीन भट्ठियाँ ध्वस्त
Nawada, Uttar Pradesh:त्योहार से पहले शराब माफिया पर पुलिस का शिकंजा* रूपौ अजय नगर के जंगल में तीन शराब भट्ठियां ध्वस्त, आग के किया हवाले, 4400 लीटर महुआ जावा घोल किया गया विनष्ट नवादा में त्योहार से पहले अवैध शराब निर्माण के खिलाफ रूपौ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अजय नगर पहाड़ी के जंगल में छापेमारी कर तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से शराब निर्माण में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि अजय नगर पहाड़ी के घने जंगल में अवैध रूप से शराब निर्माण किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर दलबल के साथ जंगल में पहुंचकर कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन शराब भट्ठियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया. पुलिस ने वहां रखे 200 लीटर क्षमता वाले 22 ड्रम में करीब 4400 लीटर महुआ जावा घोल बरामद कर उसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार, जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार करने की तैयारी चल रही थी। त्योहार के दौरान शराब की खपत बढ़ने की आशंका के बीच शराब माफिया सक्रिय थे। पुलिस की इस कार्रवाई से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया। पुलिस ने अवैध शराब निर्माण में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
मुंबई में गणेश विसर्जन की धूम, भक्तों का उमड़ता उत्साह शोभायात्रा के साथ
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई में गणेश विसर्जन की धूम, भक्तों का उमड़ता उत्साह शोभायात्रा के साथ मुंबई की सड़कों पर सुबह से ही गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं। ढोल-ताशों की गूंज के बीच भक्त बप्पा को विदाई देने के लिए शोभायात्रा में शामिल हो रहे हैं। मुंबई की सड़कों पर आस्था और उत्साह का ऐसा रंग देखने को मिल रहा है, जहां हर कोई बप्पा की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। लालबाग इलाके के गणेश गल्ली गणपति से देखिए ये खास रिपोर्ट।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आज से शुभारंभ, अमित शाह करेंगे उद्घाटन
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से शुभारंभ होने जा रहा है, यह ट्रेड शो का चौथा संस्करण है गृह मंत्री अमित शाह इसका शुभारंभ करेंगे ट्रेड शो में पहुंची लोगों ने कहा कि इस तरह का ट्रेड शो होना बहुत बड़ी बात है और यहां पर बहुतकुछ देखने को मिलेगा।0
0
Report
ह Hunterganj में धर्मांतरण के आरोप पर हिंसा, लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले
Ansar Nagar, Jharkhand:हंटरगंज में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल,विरोध में चले लाठी डंडे और ईंट पत्थर, धार्मिक पुस्तक जब्त चतरा: जिले के हंटरगंज में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। डाटम गढ़पर गांव में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब ग्रामीणों ने कुछ बाहरी महिलाओं पर स्थानीय लोगों को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इलाज का खर्च, बच्चों की पढ़ाई में मदद और आर्थिक सहायता समेत अन्य सुविधाएं देने का प्रलोभन देकर एक धर्म विशेष अपनाने के लिए समझाया जा रहा था। बताया गया कि बाहरी महिलाओं के गांव में पहुंचने की जानकारी के बाद ग्रामीण सुषमा देवी के घर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, वहां एक से दो दर्जन महिलाएं मौजूद थीं, जिनमें बिहार से आई कुछ महिलाओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और ईंट से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज पुलिस गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से धार्मिक पुस्तक जब्त की और संबंधित लोगों को थाना बुलाया。 ग्रामीणों का कहना है कि हंटरगंज के सोहाद, डुमरी कलां, धरधारा, पैनी और घंघरी समेत कई गांवों से पहले भी ऐसे आरोप सामने आ चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट 1: धर्मांतरण कर चुकी महिला बाइट 2 :धर्मांतरण कर चुकी महिला।0
0
Report
कोटा में महापौर चुनाव के लिए मतदान शुरू, दोपहर 2 बजे तक चलेगा
Kota, Rajasthan:कोटा में कुछ देर बाद महापौर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। मतदान स्थल पर जाब्ता तैनात करने के साथ बैरिकेडिंग की गई है। पार्षदों के लिए वेटिंग एरिया बनाया गया है। यहां से पार्षदों को एक-एक कर मतदान कक्ष में ले जाया जाएगा। 100 vardo पर होना है मतदान0
0
Report
Advertisement
रीवा में 2.5 साल की बच्ची का अपहरण: रिश्तेदार दंपत्ति गिरफ्तार, सुरक्षित बरामद
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के सामान थाना क्षेत्र के गडरिया मोहल्ले से ढाई साल की मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार शाम बच्ची अपने घर के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से अचानक लापता हो गई थी। बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस एवं साइबर टीम को एक्टिव किया गया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और परिजनों द्वारा जताई गई आशंका के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को बच्ची के सीधी जिले में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस की टीम करीब 100 किलोमीटर दूर सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की खड्डी चौकी अंतर्गत एक गांव पहुंची, जहां एक घर से बच्ची को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। देर रात पुलिस बच्ची को लेकर रीवा पहुंची और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बच्ची के अपहरण की साजिश पड़ोस में रहने वाली आंगनबाड़ी में बर्तन धोने वाली महिला केशकली कोल और उसके पति रविशंकर मालवीय ने कथित तौर पर रची थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दंपती की कोई संतान नहीं थी और संतान की चाह में उन्होंने बच्ची को अगवा करने की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, बच्ची को आंगनबाड़ी केंद्र से बोरी में रखकर बाइक के जरिए सीधी ले जाया गया और वहां एक रिश्तेदार के घर छोड़ दिया गया, जबकि आरोपी वापस रीवा लौट आए। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे आगे पूछताछ की जा रही है। एडिशनल एसपी भावना मारावी के मुताबिक, बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर टीम को सक्रिय किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर बच्ची का सुराग मिला और उसे सीधी से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में संतान नहीं होने की बात सामने आई है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ जारी है। बाइट — भावना मारावी, एडिशनल एसपी0
0
Report
चोरों ने ट्रांसफॉर्मर से कॉपर और तेल चुराया; ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी
Tonk, Rajasthan:लांबाहरिसिंह टोंक चोरों ने बनाया ट्रांसफार्मर को निशाना ट्रांसफार्मर से कॉपर ओर तेल किया चोरी लाम्या जुन्नारदार गांव में खेत पर लगे ट्रांसफार्मर से की चोरी ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना पुलिस जुटी मामले की जांच में0
0
Report
SBI कियोस्क संचालक पर लूट: तीन नकाबपोश फरार, CCTV फुटेज से पहचान जुटी
Sikar, Rajasthan:SBI कियोस्क संचालक के साथ लूट की वारदात, तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम; बाईक से घर जा रहे पीड़ित रामकिशोर यादव के साथ लूट; तीन नकाबपोश बदमाश ने मारपीट कर छीनाझपटी कर नगदी लूट ली, बैग में रखी करीब एक से डेढ़ लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार; आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है; पीड़ित कंचनपुर निवासी, सीडब्ल्यूसी गोदाम के पास शराब ठेके से आगे मुख्य सड़क पर हुई वारदात; CCTV फुटेज में सफेद रंग की TVS बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आते-जाते दिख रहे हैं; पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए तलाश में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
कोटा नगर निगम महापौर चुनाव की मतदान प्रक्रिया जारी, अनुसूया गोस्वामी पहुंचीं मतदान केंद्र
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम में महापौर चुनाव की मतदान प्रक्रिया जारी है। मतपेटियां सील करने की प्रक्रिया के लिए महापौर प्रत्याशी अनुसूया गोस्वामी नगर निगम पहुंचीं। जल्द ही सभी पार्षद भी नगर निगम पहुंचेंगे और मतदान प्रक्रिया में शामिल होंगे। अनुसूया गोस्वामी ने कहा—हम पूरी तरह कॉन्फिडेंट हैं, 80 प्रतिशत मतदान हमारे पक्ष में होगा।0
0
Report
कुरेड़ा में आवारा कुत्तों ने 13 वर्षीय छात्रा पर हमला
Tonk, Rajasthan:कुरेड़ा में आवारा कुत्तों का आतंक 13 वर्षीय छात्रा पर आवारा कुत्ते ने किया हमला स्कूल से घर लौटते समय सहोदरा नदी के पास हुई घटना छोटी बहनों को बचाने के दौरान छात्रा पर कुत्ते ने किया हमला हमले में छात्रा गंभीर घायल ग्रामीणों ने कुत्ते से छात्रा को छुड़ाया सआदत अस्पताल से गंभीर हालत में जयपुर किया रेफर ग्रामीणों के मुताबिक कुत्ते ने गांव में अन्य लोगों पर भी किया हमला आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर कार्रवाई की मांग की0
0
Report
श्रीकाकुलम जिले में चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश, जलजमाव से यातायात बाधित
Noida, Uttar Pradesh:Heavy rains are lashing Srikakulam district across the region due to the cyclone. The district has been witnessing continuous rainfall for the past two days. Several streams and minor water channels have overflowed at various locations. Roads across the district have been inundated, disrupting normal movement. Low-lying areas are facing waterlogging, with water reaching knee-deep levels in several places. Authorities have warned fishermen not to venture into the sea due to the adverse weather conditions. Strong winds are sweeping across the district under the impact of the cyclone. Relief and rescue operations are continuing in the affected and waterlogged areas.0
0
Report
Advertisement
