Gorakhpur- पुरानी बातों को भूलकर जीवन की नई शुरुआत, आज मंदिर में दर्शन कर लोग कर रहे हैं शुरुआत
Gorakhpur, Uttar Pradesh:पुरानी बातों को भूलकर जीवन की नई शुरुआत आज मंदिर में दर्शन करने के साथ लोग कर रहे हैं शुरू।नए साल का आगाज हो गया है ऐसे में लोगों की सोच बदलने के साथ-साथ लोग अब मंदिरो की तरफ रुख कर रहे है और ऐसे में देश, प्रदेश या फिर गोरखपुर का जनपद हो सभी जगह पर सुबह से मंदिरों में भक्तों की कतार देखने को मिल रही है। सभी श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर साल के पहले दिन की शुरूआत भगवान के दर्शन के साथ करना चाहते हैं और यही वजह है की गोरखनाथ मंदिर सहित तमाम मंदिरों में भीड़ देखने को मिल रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
