icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273201
SamirkumarSamirkumarFollow3 Jan 2025, 05:55 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सामुदायिक शौचालय पर एक माह से लगा है ताला, बढ़ी समस्या

Manoj KumarManoj KumarFollow10m ago
Nauder, Uttar Pradesh:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नवनिर्मित शौचालय एक माह से बंद,मरीजों की बढ़ी समस्या। चहनिया। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों एवं कर्मचारियों विशेष रूप से महीलाओं की सुविधा को ध्यान में रखकर एक शौचालय का निर्माण किया गया जो महज दो से तीन महीने तक चालू किया गया जिसका प्रयोग कर महीलाए एवं पुरुषों ने लाभ लिया इसके बाद शौचालय पर ताला लटकाया दिया गया। एका एक शौचालय पर ताला लटकता देख मरीजों सहित महिलाओ की परेशानी बढ गयी।एक महीना से अधिक हो गया आज भी ताला लटका हुआ है जो परेशानी का सबब बना हुआ है और कार्यदाई संस्था मूकदर्शक बनी हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मात्र एक शौचालय हैं जिसपर ताला लगा देने से महीलाओं को खुले में जाना पड़ता है जिससे महीलाओं को शर्मसार होना पड़ता है। सरकार का लाखो रुपया खर्च कर बने शौचालय पर ताला लटकना सरकार के नीतियों और विकास कार्य को मुंह चिढ़ा रहा है।वहीं केन्द्र के अधिकारी ,कर्मचारी तमासगीन बने हुए हैं। आखिर कार समझ में नहीं आ रहा है की लाखों रुपए खर्च कर शौचालय निर्माण हुआ दो महीने चालू रखा गया फिर ताला लटका दिया गया इसके पीछे मंशा क्या है यह एक पहेली बना हुआ है। महीलाओ ने आला अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते मांग कुछ है कि अगर विग्रह शौचालय से ताला नहीं हटा तो हम लोग कार्यदाई संस्था के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बाध्य होंगे
0
0
Report

आगरा में दीपावली-छठ सुरक्षा: 103 प्वाइंट्स पर कड़े चेकपोस्ट

Agra, Uttar Pradesh:त्योहारों को लेकर आगरा पुलिस ने सुरक्षा का खाका किया तैयार, बाज़ारों में तैनात हुआ फोर्स आगरा ब्रेकिंग दीपावली और छठ पूजा को लेकर आगरा पुलिस ने सुरक्षा का खाका किया तैयार आगरा में 103 प्वाइंटों पर मुस्तैद रहेगी पुलिस आगरा में बनाए गए कई चेकपोस्ट हर चेकपोस्ट पर होगा रजिस्टर, संदिग्धों के नाम और मोबाइल नंबर भी होंगे दर्ज आगरा के मुख्य बाजारों में तैनात किया गया फोर्स लगातार बाजारों में थाना प्रभारी और दरोगा कर रहे फ्लैग मार्च आगरा के राजा मंडी बाजार में थाना प्रभारी नीरज बाबू ने चौकी इंचार्जों के साथ किया मार्च लोगों को सामान सड़क पर न रखने की अपील और चेतावनी दुकानदारों से पुलिस ने किया संवाद तेज वाहन चलाने वालों को भी दी हुिडायत
0
0
Report

नर्मदापुरम के दिव्यांग बच्चे ग्रीन दिवाली बना रहे, आत्मनिर्भरता का संदेश

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- दीपावली पर घर-आंगन को रोशन करने के लिए बाजारों में दीयों की रौनक है, लेकिन नर्मदापुरम में कुछ नन्हे हाथ ऐसी रोशनी तैयार कर रहे हैं, जिसकी चमक सिर्फ घरों तक नहीं, बल्कि इन बच्चों के भविष्य तक पहुंचेगी। कोई मिट्टी के दीये गढ़ रहा है, तो कोई मां लक्ष्मी की प्रतिमा और खूबसूरत सजावटी सामान बना रहा है। ये नन्हे हुनरमंद बच्चे भविष्य निशक्त विशेष विद्यालय के हैं, जो अपनी मेहनत और लगन से न सिर्फ आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रहे हैं, बल्कि लोगों को ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश भी दे रहे हैं। वीओ01- तस्वीरों में दिखाई दे रहे इन नन्हे हाथों का हुनर देखिए... मिट्टी को आकार देकर कहीं सुंदर दीये बनाए जा रहे हैं, तो कहीं मां लक्ष्मी की प्रतिमा, लक्ष्मी जी के चरण, गुलदस्ते और आकर्षक झूमर तैयार किए जा रहे हैं। हर कलाकृति के पीछे छिपी है इन बच्चों की मेहनत, लगन और कुछ कर गुजरने का जज्बा।नर्मदापुरम के भविष्य निशक्त विशेष विद्यालय में पढ़ने वाले इन बच्चों के लिए दीपावली सिर्फ रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मनिर्भर बनने का एक सुनहरा अवसर भी है। विद्यालय में कुल 35 बच्चे अध्ययनरत हैं, जिनमें से 15 बच्चे दीपावली के लिए मिट्टी से बनी आकर्षक सामग्री तैयार कर रहे हैं। व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत बच्चों को अलग-अलग कलाकृतियां बनाने का हुनर सिखाया जा रहा है। विद्यालय का प्रयास है कि ये बच्चे किसी पर निर्भर रहने के बजाय अपने हुनर से अपनी पहचान बना सकें। वीओ02- इस पहल की सबसे खास बात यह है कि बच्चों की मेहनत से तैयार इन खूबसूरत सामानों की कोई कीमत तय नहीं की गई है। दीपावली से पहले विशेष स्टॉल लगाया जाएगा, जहां लोग अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार राशि देकर इन वस्तुओं को ले सकेंगे। इससे मिलने वाली पूरी सहयोग राशि विद्यालय में बच्चों की देखभाल और उनकी जरूरतों पर खर्च की जाएगी। मिट्टी के दीये और प्राकृतिक सामग्री से तैयार सजावटी सामान के जरिए ये बच्चे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रहे हैं। प्लास्टिक और हानिकारक रासायनिक सामग्रियों से दूरी बनाकर ग्रीन दिवाली मनाने की प्रेरणा दे रहे हैं। यही नहीं, गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों पर भी बच्चे ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं तैयार करते हैं। बाइट(A1)- रंजना वर्मा ( दिव्यांग छात्रा ) बाइट(A2)- सारांश पचौरी ( दिव्यांग छात्र ) bाइट(A3)- अफरोज खान ( विद्यालय संचालक )
0
0
Report
Advertisement

दरभंगा में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा: एनडीए का जनसमर्थन, विपक्ष पर दबाव

Noida, Uttar Pradesh:दरभंगा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भागीदारी कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के प्रति कार्यकर्ताओं के प्रति जनाक्रोश का प्रतीक है। इस पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं के उत्साह और विशाल भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा तथा एनडीए का मिथिला में मजबूत आधार है। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने एनडीए गठबन्धन द्वारा दरभंगा में आयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भागीदारी करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं की विशाल भागीदारी कांग्रेस तथा विपक्ष के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। सांसद डॉ ठाकुर पदयात्रा की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह पदयात्रा विपक्षी दलों की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।
0
0
Report

खरगोन में अवैध हथियार तस्करी: 10 देशी पिस्टल गिरफ्तार, आरोपी अलीगढ़ से खरीदे

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर खरगोन जिले के गोगावां में अवैध हथियारों की तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हथियार खरीदने आए आरोपी को पुलिस ने 10 अवैध देशी पिस्टलों के साथ किया गिरफ्तार घुघरियाखेडी के बस स्टाप पर बैग लेकर खडा था आरोपी पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास, पुलिस ने पकडा आरोपी हरेन्द्र कुमार पाण्डेय के बैग से मिलीं 10 हस्तनिर्मित अवैध पिस्टल जब्त हथियारों की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही प्रारम्भिक पूछताछ में सिगनूर के एक व्यक्ति से हथियार खरीदने का खुलासा एसडीओपी केतन अडलक ने मीडिया को जानकारी दी गोगावां थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया मामला, आरोपी से पूछताछ जारी
0
0
Report
Advertisement

अल्मोड़ा में देवभूमि उद्यमिता योजना के तीन दिवसीय स्टार्टअप बूट कैंप का समापन

Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा में गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय स्टार्टअप बूट कैंप आयोजित किया गया। 3 से 5 नवंबर तक चले इस शिविर में अल्मोड़ा और बागेश्वर के विभिन्न महाविद्यालयों के 61 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शिविर में युवाओं को स्वरोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार की ओर से संचालित और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई), अहमदाबाद की ओर से क्रियान्वित इस योजना के तहत विद्यार्थियों को व्यावसायिक विचारों की पहचान, बाजार की मांग और ग्राहकों की जरूरतों के आधार पर कारोबार शुरू करने के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण में बिजनेस मॉडल तैयार करने, जीएसटी, एफएसएसएआई, व्यवसाय पंजीकरण, वित्तीय प्रबंधन, लागत निर्धारण, ब्रांडिंग और पैकेजिंग की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने और ग्राहकों से बेहतर जुड़ाव बनाने के तरीके भी सिखाए गए।
0
0
Report

शाजापुर में मोटरसाइकिल चोरी: CCTV से आरोपी गिरफ्तार, बरामद MP-42-ZC-0485

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी संजय गुर्जर ने 4 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह पवन चक्की स्थित रिन्यू कंपनी के कार्यालय में काम करता है। उसने अपनी मोटरसाइकिल कार्यालय की पार्किंग में खड़ी की थी। 2 और 3 नवंबर की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP-42-ZC-0485 चोरी कर ले गया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली थाना प्रभारी नवीन बिलावलिया ने आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिनके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अर्जुन पिता विष्णु प्रसाद प्रजापति (32 वर्ष), निवासी ग्राम टुकराना, थाना कोतवाली, जिला शाजापुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल MP-42-ZC-0485 बरामद कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कार्यालय के अंदर घूमकर कुछ छोटे-मोटे सामान भी उठाए थे, हालांकि इन सामानों को लेकर फरियादी की ओर से अलग से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।
0
0
Report

धीरेंद्र शास्त्री की श्रीकृष्ण टिप्पणी पर देशभर में सियासत तेज विपक्ष निशाना साध रहा है

Naya Chak, Bihar:बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर एक टिप्पणी की जिसके बाद देश भर में उनके खिलाफ सियासत तेज हो गयी है। पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि वह तो कह दिए राम जी के 5 बाप हैं। तुम हमारे राम को भी गाली दो कृष्ण को भी गाली दो किसीने एक शब्द कहा। इस्कॉन, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद ने क्यों नहीं बोला। जिस दिन ये पैदा हुआ तभी हमने कहा था कि लफूवा है। संत है प्रेमानंद संत है ओशो, संत वह है जो मानव कल्याण की बात करते हैं ये लफुआ ज़ाहिल कैसे संत हो गए जो मेरी ही आस्था पर ठेस पहुँचाते हैं। देश को बांटने का काम कौन कर रहा है। वहीं पिछले दिनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दिये गए अपराध और क्राइम बयान को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि 40 सालों से बिहार और बिहारी गाली बना हुआ है। हे मुख्यमंत्री जी कुछ पढ़ तो लीजिये आपके आचरण व्यवहार के चलते 13 करोड़ बिहारी बदनाम हो रहे हैं। बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां शुभनल्लाह। एक 6 क्लास एक दस क्लास है हमाम में सब नंगे हैं।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में आम रास्ते में मिट्टी डालकर नाली का पानी रोकने का आरोप,

AdityaAdityaFollow29m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- आम रास्ते में मिट्टी डालकर नाली का पानी रोकने का आरोप, दबंगों की शिकायत लेकर डीएम दफ्तर पहुंचा परिवार प्लेस-जालौन यूपी डेट-05-11-2026 एंकर जालौन के एट थाना क्षेत्र के एट नगर पंचायत क्षेत्र के शांति नगर में आम रास्ते को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एट निवासी माधुरी श्रीवास श्रीवास परिवार के साथ डीएम दफ्तर पहुंची और जिलाधिकारी समीर को शिकायती पत्र देकर दबंग लोगों पर आम रास्ते में मिट्टी डलवाकर नाली का पानी रोकने और दबंगई करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि, कमलेश कुमार दुबे तथा रामराजा द्विवेदी ने ट्रैक्टर के माध्यम से रास्ते के शेष हिस्से में मिट्टी डलवानी शुरू कर दी। आरोप है कि पहले से ही रास्ता बाधित है और अब नाली का पानी भी रोकने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर दबंगों द्वारा गाली-गलौज किए जाने की बात भी कही गई है। माधुरी श्रीवास का कहना है कि रास्ते की चौड़ाई पहले लगभग 11 फीट थी, जिस पर भी उक्त लोगों ने दीवार बना ली थी। जो अब घटकर करीब चार फीट रह गई है। वह शेष तीन फीट जगह में नाली बनवाकर घर से पानी की निकासी का रास्ता चाहती हैं। शिकायत में यह भी बताया गया है कि रास्ते से संबंधित विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में मामले का निस्तारण होने तक यथास्थिति बनाए रखना आवश्यक है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई करने तथा रास्ते और नाली की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। बाइट:- माधुरी--पीड़िता बाइट:- आयुष कुमार--पीड़ित
0
0
Report

खुर्जा देहात के सिपाही देवेश चौधरी की मौत ट्रक टक्कर से, CCTV वीडियो सामने

Bulandshahr, Uttar Pradesh:Bulandshahr mein sipahi ki maut ka CCTV video aaya saamne, truck ki takkar se Khurja Dehat mein tainat sipahi Devesh Chaudhary ki Wednesday ko ho gayi thi maut, court jaate samay truck ne kuchla tha. Dile mein Wednesday subah ek bhayaanak sadak haadse mein Khurja Dehat thane mein tainat sipahi Devesh Chaudhary ki dardnaak maut ka CCTV video saamne aaya hai. CCTV footage mein dekha ja sakta tha ki sipahi apni bike se Bulandshahr jila nyayalay kisi kaam se aa rahe the, tabh DAV Flyover ke paas ek tezz raftaar truck ne unki bike ko zor daar takkar maar di. Is haadse mein gambhir roop se ghaayal hue sipahi ne ilaaj ke dauran aspatal mein dum tod diya. Mathura ke rehne wale the sipahi Devesh Chaudhary. Praapt jaankari ke anusar, mritak sipahi Devesh Chaudhary mool roop se Uttar Pradesh ke Mathura jile ke rehne wale the. Vartaman mein unki tainati Bulandshahr ke Khurja Dehat thane mein thi. Wednesday subah kareeb 10 baje woh vibhagiy ya vyaktigat kaam ke silsile mein Khurja se Bulandshahr jila nyayalay ke liye nikle the. DAV Flyover ke paas hua haadsa, CCTV video ke mutabik, jab sipahi Devesh Chaudhary ki bike Bulandshahr ke DAV Flyover ke paas pahunchi, tabhi peeche se aane wale ek aniyantrit truck ne unki bike ko chapet mein le liya. Takkar itni zabardast thi ki sipahi sadak par girkar gambhir roop se ghaayal ho gaye. Haadse ke turant baad sthaniya logon ki bheed jama ho gayi aur unhone turant police ko soochna di. Aspatal mein ilaaj ke dauran toda dum, ghatna ke turant baad ghaayal sipahi ko ilaaj ke liye paas ke ek private aspatal mein bharti karaya gaya, jahan unki gambhir halat ko dekhte hue doctors ne unhein turant higher centre refer kar diya. Higher centre mein ilaaj ke dauran 2 baje dopahar ke kareeb sipahi Devesh Chaudhary ne dum tod diya.
0
0
Report

रामनगर के सरकारी अस्पताल की बदहाली पर आक्रोश, सुधार की मांग तेज

Ramanagara, Karnataka:रामनगर के सरकारी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अब लोगों का आक्रोश सड़कों पर उतरने लगा है, कुमाऊं और गढ़वाल के प्रवेश द्वार पर स्थित इस अस्पताल में बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले मरीजों को सुविधाओं के अभाव में दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, कहीं डॉक्टरों की कमी है, तो कहीं जांच और दवाइयों की सुविधा का अभाव, इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने और चिकित्सकों सहित पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की मांग उठाई. धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने कहा कि रामनगर का सरकारी अस्पताल कुमाऊं और गढ़वाल के प्रवेश द्वार पर स्थित होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के चलते मरीजों को इलाज के बजाय रेफर किए जाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विज्ञापनों के जरिए स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है, अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, मरीजों को पर्याप्त दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं और निशुल्क जांच व्यवस्था भी प्रभावित है। इतना ही नहीं, ब्लड बैंक के सुचारू संचालन को लेकर भी सवाल उठाए गए. प्रभात ध्यानी ने कहा कि इन अव्यवस्थाओं का सबसे ज्यादा खामियाजा पर्वतीय क्षेत्रों और आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले गरीब मरीजों को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति पिछले करीब दो महीने से हस्ताक्षर अभियान चला रही थी, जिसमें एक हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया है, इन्हीं हस्ताक्षरों के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है. समिति ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति करने के साथ अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा और बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

Barabanki: हिंदू महासभा नेता ने लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या, परिवार में मातम

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर दी जान, सीने में गोली लगने से मौके पर मौत, भोर में फायरिंग की आवाज सुनकर जागे परिजन बाराबंकी में कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के अलदासपुर गांव में आज अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम सिंह उर्फ राजन (45) ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो उनका शव खून से लथपथ पड़ा मिला। आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब तीन बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। कमरे में पहुंचने पर अनुपम सिंह को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। उनके सीने में गोली लगी थी। परिजनों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची रामसनेहीघाट पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में मृतक के बेटे ने जानकारी दी है कि अनुपम सिंह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। हालांकि, आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अनुपम सिंह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में शोक की लहर है。
0
0
Report

आजमगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 633 पंजीकृत, 601 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, उनके लिए विवाह कराया गया। जिले में 633 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था, जिसमें 631 Hindu और 2 Muslim जोड़े शामिल थे। सभी में 600 Hindu जोड़े ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिये जबकि 1 Muslim जोड़े का निकाह सम्पन्न हुआ। विवाह के बाद वधुओं के खाते में 64 हजार रुपये RTGS के माध्यम से भेजे जाते हैं, और प्रत्येक जोड़े को 21 हजार रुपये का सामान भी दिया गया। खाने-पीने, टेंट आदि के आयोजन पर 15 हजार रुपये खर्च हुए। जिले के सभी 22 विकास खण्डों एवं 11 नगर पंचायत क्षेत्रों से लाभार्थी आये थे। डीएम और SSP समेत कई अधिकारी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दे रहे थे। काफी पहले 1255 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन हाल में सम्पन्न कराया गया था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top