icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow21 Jan 2025, 05:15 pm

गोरखपुरः नेवसा माफी गांव में 500 से अधिक जरूरतमंदों को दिया गया कंबल

Khajani, Uttar Pradesh:

आज नेवसा माफी गांव में कैंप लगाकर पांच सौ से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह और विशिष्ट अतिथि बीडीओ सहजनवां सत्यपाल तोमर ने कंबल वितरण का शुभारंभ किया। एसडीएम ने मौके पर उपस्थित सभी राजस्व विभाग के कर्मचारियों को पात्रों को कंबल वितरण के निर्देश दिए। विशिष्ट अतिथि बीडीओ ने उपस्थित ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए आवश्यक पात्रता की जानकारी देते हुए कहा कि जो लोग कच्चे घरों में रहते हैं, उन्हें योजना का लाभ मिलेगा  जरूरतमंद लोग आवेदन कर सकते हैं। कंबल वितरण में समाजसेवी बैजनाथ जायसवाल, ग्रामप्रधान अमित जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

Hanumangarh में घर में घुसकर परिवार पर हमला, 48 हजार रुपए छीनकर तोड़फोड़

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) घर में घुसकर परिवार पर हमला और 48 हजार रुपए छीनने का आरोप, हथियारों से लैस होकर आए लोगों पर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप एंकर विजुअल हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पड़ोसी सहित कई लोगों पर घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने, 48 हजार रुपए से भरा पर्स छीनने और मकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर वार्ड نمبر 55 निवासी सीताराम जंक्शन पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि नशे के आदी युवक ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ करते हुए पर्स छीनकर ले गया। पीड़ित ने बताया कि पर्स में करीबन 48 हज़ार रुपये थे। विजुअल बाइट :- पीड़ित
0
0
Report

सुमेरपुर नगरपालिका: भाजपा- कांग्रेस के बीच अध्यक्ष पद का टकराव, नामांकन के बाद तस्वीर साफ

Pali, Rajasthan:सुमेरपुर निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर\n\nसुमेरपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापसी के बाद तस्वीर साफ,\n\nभाजपा के बागी निर्दलीय उम्मीदवार रमेश राखेचा ने नामांकन वापस लिया,\n\nनिर्दलीय उम्मीदवार सरिता राजपुरोहित ने भी नामांकन वापस लिया,\n\nभाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी रमेश राखेचा को लेकर रिटर्निंग अधिकारी के पास पहुंचे,\n\nनामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा,\n\nसुमेरपुर नगरपालिका में कुल 35 वार्ड हैं।\n\nअध्यक्ष पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 18 पार्षद है।\n\nचुनाव परिणाम में भाजपा के 19, कांग्रेस के 9 और निर्दलीय 7 पार्षद निर्वाचित हुए हैं।\n\nअध्यक्ष पद के लिए कल कुल चार नामांकन आवेदन जमा हुए थे।\n\nअब सभी की नजरें अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी ।
0
0
Report

नवरतन डागा के नामांकन वापस: अब मेयर पद बस अनिल कल्ला बनाम सुरेंद्र शेखावत

Bikaner, Rajasthan:मेयर चुनाव में बड़ा अपडेट, नवरतन डागा ने वापस लिया नामांकन अब मेयर पद के लिए कांग्रेस के अनिल कल्ला और बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत आमने-सामने डागा बोले-मैं कांग्रेस का सिपाही हूं, सिर्फ विरोध दर्ज कराया था, अब सब ठीक है पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात के बाद डागा ने साफ किए अपने तेवर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मधुलाल मेघवाल का दावा-मनमुटाव खत्म, कांग्रेस बनाएगी मेयर डागा की मांग पर पार्टी और पदाधिकारियों के बीच सहमति बनने का दावा वहीं बी.डी. कल्ला ने लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप कल्ला बोले-पार्षदों के घर पुलिस भेजकर की गई पूछताछ प्रशासक और पुलिस के हस्तक्षेप को लोकतंत्र में बर्दाश्त नहीं करने की बात कही Intro- बीकानेर के मेयर चुनाव में पिछले कई दिनों से चल रही सियासी उठापटक के बीच अब तस्वीर बदल गई है कांग्रेस के भीतर टिकट और मेयर पद की दावेदारी को लेकर सामने आए घटनाक्रम के बाद नवरतन डागा ने आखिरकार अपना नामांकन वापस ले लिया है नामांकन वापसी के साथ अब मेयर पद का मुकाबला सीधे तौर पर कांग्रेस के अनिल कल्ला और बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत के बीच रह गया है। लेकिन कहानी सिर्फ नामांकन वापसी तक खत्म नहीं होती। डागा के नामांकन भरने के बाद कांग्रेस के भीतर शुरू हुई हलचल पर अब पार्टी की ओर से सब कुछ ठीक होने का दावा किया जा रहा है। नवरतन डागा की पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात भी हुई मुलाकात के बाद डागा ने खुद को कांग्रेस का सिपाही बताते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ अपना विरोध दर्ज कराया था और अब सब कुछ ठीक है वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष मदन मेघवाल ने भी दावा किया कि पार्टी के भीतर जो मनमुटाव था वह खत्म हो चुका है और कांग्रेस मेयर बनाने जा रही है उनके मुताबिक डागा ने अपनी एक बात पार्टी के सामने रखी थी जिस पर पार्टी और पदाधिकारियों के बीच सहमति बन गई है। मेयर चुनाव में कांग्रेस के भीतर शुरू हुआ सियासी घटनाक्रम अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है नवरतन डागा ने अपना नामांकन वापस लेकर मुकाबले की तस्वीर साफ कर दी है डागा के नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस के भीतर दावेदारी और सहमति को लेकर चर्चाएं तेज थीं लेकिन अब डागा ने नामांकन वापस ले लिया है डागा का कहना है कि वे कांग्रेस के सिपाही हैं और उनका मकसद पार्टी के खिलाफ जाना नहीं था उन्होंने सिर्फ अपना विरोध दर्ज कराया था पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात के बाद डागा ने संकेत दिया कि पार्टी के भीतर अब स्थिति सामान्य है। डागा के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस की ओर से भी डैमेज कंट्रोल की तस्वीर सामने रखी जा रही है जिला अध्यक्ष मदन मेघवाल का कहना है कि पार्टी के भीतर जो बात या मनमुटाव था, वह अब खत्म हो गया है उनके मुताबिक नवरतन डागा ने अपनी बात पार्टी के सामने रखी थी और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बातचीत के बाद उस पर सहमति बन गई यानी कांग्रेस अब एकजुट होकर मेयर चुनाव में उतरने का दावा कर रही है दूसरी तरफ नगर निगम में कांग्रेस के बहुमत के बीच अब पार्टी का पूरा फोकस अपने उम्मीदवार अनिल कल्ला के पक्ष में रणनीति पर है। लेकिन बी.डी. कल्ला के आरोपों से नया सियासी मोर्चा खुला गया है जहां कांग्रेस के भीतर सुलह और सहमति के दावों के बीच पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने अलग ही मुद्दा उठा दिया है नवरतन डागा के नामांकन वापस लेने के बाद जी मीडिया से बातचीत में बी.डी. कल्ला ने सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया कल्ला ने आरोप लगाया कि मेयर चुनाव के दौरान पार्षदों के घर पुलिस भेजकर पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रशासन और पुलिस का इस तरह हस्तक्षेप लोकतंत्र में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कल्ला ने फोन टैपिंग मामले पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय का फोन टैपिंग मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए वे इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस तरह से काम करने की ट्रेनिंग नहीं होती परिवारवाद के आरोपों पर कल्ला ने कहा कि चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है और किसी को चुनाव लड़ने से वंचित नहीं किया जा सकता। वहीं मेयर चुनाव के आंकड़ों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना वोट बनाएगी, लेकिन कितने वोट मिलेंगे, यह वह नहीं कह सकते। नवरतन डागा के नामांकन वापस लेने के बाद अब मेयर पद का चुनाव सीधे कांग्रेस के अनिल कल्ला और बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत के बीच है। एक तरफ कांग्रेस अपने भीतर सब कुछ ठीक होने और पार्षदों के साथ सहमति का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ बी.डी. कल्ला के आरोपों ने चुनावी घटनाक्रम में एक नया मुद्दा जोड़ दिया है अब निगाहें 21 सितंबर को होने वाले मतदान पर हैं। इसी दिन साफ होगा कि बीकानेर नगर निगम की मेयर की कुर्सी पर कांग्रेस के अनिल कल्ला पहुंचते हैं या बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत बाजी अपने नाम करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन बंद: सरकार के दावों और बहस पर रोक

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीनेशन बंद है राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पीएम मोदी ने देश भर में एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत 28 फरवरी 2026 को किया था। इसके तहत 14 साल की किशोरियों को मुफ्त वैक्सीन दिया जाना था पर झारखंड में शुरुआत के महज कुछ दिनों बाद ही इस अभियान पर रोक लगा दी गई। इस वैक्सीन का उद्देश्य देश की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करना है। झारखंड में वैक्सीनेशन बंद होने पर बयानबाजी भी होने लगी है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कोविड के दौरान भी यही लोग वैक्सिनेशन को चूहा मारने की दवा और नपुंसक हो जाओगे कहते थे।
0
0
Report

दिवाली पर उत्तर-पश्चिम रेलवे 21 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा

Jaipur, Rajasthan:दिल्ली–जयपुर क्षेत्र में दिवाली अवसर पर उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने 21 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है. दिवाली पर 21 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा और 6 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल फाइनल किया गया है, जबकि 15 पहले से संचालित ट्रेनों का विस्तार किया गया है ताकि यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सके. ट्रेनों के संचालन के लिए प्रयागराज, रांची, दानापुर, पटना और चेन्नई रूट शामिल हैं. प्रमुख ट्रेनों में प्रयागराज–सीकर, सीकर–प्रयागराज, लालकुआं–साबरमती, साबरमती–लालकुआं, अजमेर–रांची, रांची–अजमेर आदि रूट शामिल हैं. साथ ही पहले से चल रहीं 15 स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी दीवाली तथा छठ पूजा के मद्देनजर बढ़ाई गई है ताकि त्योहारी मांग पूरी की जा सके. उत्तर-पश्चिम रेलवे के अनुसार इन सभी 21 स्पेशल ट्रेनों की कुल 490 स्पेशल ट्रिप संचालित होंगी और यात्रियों की मांग के अनुसार रूट चयन किया जाएगा ताकि त्योहारी समय में यात्रा अधिक सहज हो सके.
0
0
Report
Advertisement

सेड़वा बाजार में बुजुर्ग को जबरन गाड़ी में ले जाते वीडियो से हंगामा

Barmer, Rajasthan:सेड़वा मुख्य बाजार में बुजुर्ग को घसीटकर गाड़ी में ले जाने का वीडियो सामने आया सेड़वा बाजार में बुजुर्ग को जबरन गाड़ी में बैठाने का वीडियो वायरल वीडियो में बुजुर्ग को कुछ लोग पकड़कर गाड़ी की ओर ले जाते दिखे घटना के दौरान बुजुर्ग रोते हुए नजर आए बुजुर्ग को गाड़ी में बैठाने के बाद वाहन मौके से रवाना हुआ देर शाम की बताई जा रही है सेड़वा मुख्य बाजार की घटना बुजुर्ग को गाड़ी में ले जाने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की चर्चा घटना में शामिल लोगों की पहचान और भूमिका स्पष्ट नहीं मामले की वास्तविक वजह जांच के बाद ही सामने आने की उम्मीद
0
0
Report

दिवाली पर रेलवे: 21 स्पेशल ट्रेनें कन्फर्म सीट के साथ चलेंगी — यात्री सुविधाओं पर बड़ा फैसला

Jaipur, Rajasthan:दिवाली के अवसर पर ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलने को लेकर रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने दशहरा-दिवाली-छठ पूजा को लेकर की तैयारी, 21 स्पेशल ट्रेनों का किया जाएगा संचालन। 6 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल किया गया फाइनल, 15 पहले से संचालित ट्रेनों का किया विस्तार, पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र रूट पर फोकस। जयपुर। दिवाली के अवसर पर ट्रेनों में हर बार कन्फर्म सीट मिलने को लेकर मशक्कत रहती है। नवरात्रि से लेकर दिवाली और फिर छठ पूजा तक यात्रियों के लिए ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना बहुत मुश्किल होता है। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। क्या है रेलवे प्रशासन की दिवाली को लेकर तैयारी, आईए हम आपको बताते हैं। दरअसल त्यौहारों के अवसर पर ट्रेनों में हर साल लम्बी वेटिंग लिस्ट रहती है। यह आम बात है और हर बार ही यात्रियों के लिए त्यौहाराें के मौके पर घर पहुंचने की बड़ी मशक्कत रहती है। सबसे ज्यादा भीड़ उत्तरप्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल रूट की ट्रेनों में रहती है। हावड़ा, सियालदह जाने वाली कुछ ट्रेनों में तो वेटिंग 150 से 200 तक पहुंच जाती है। यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ा रहा है। उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने अब तक यात्रियों की सुविधा के लिए 6 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये ट्रेनें प्रयागराज, रांची, दानापुर, पटना और चेन्नई रूट के लिए संचालित की जाएंगी। NWR की ये स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित - 04161 प्रयागराज-सीकर 10 अगस्त से 30 नवंबर तक हर सोमवार को संचालित - 04162 सीकर-प्रयागराज 11 अगस्त से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार को संचालित - 05344 लालकुआं-साबरमती 2 सितंबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार को संचालित - 05343 साबरमती-लालकुआं 3 सितंबर से 26 नवंबर त हर गुरुवार को संचालित - 09619 अजमेर-रांची 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार को संचालित - 09620 रांची-अजमेर 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार को संचालित - 04813 भगत की कोठी(जोधपुर)-दानापुर 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार को संचालित - 04814 दानापुर-भगत की कोठी(जोधपुर) 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार को संचालित - 04823 जोधपुर-मऊ 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार को संचालित - 04824 मऊ-जोधपुर 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार को संचालित - 04815 जोधपुर-चेन्नई बीच 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार को संचालित - 04816 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार को संचालित 15 स्पेशल ट्रेनें नवंबर अंत तक चलेंगी दूसरी तरफ रेलवे प्रशासन ने पहले से संचालित स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि भी बढ़ाई है। दरअसल उत्तर-पश्चिम रेलवे के रूट से 15 स्पेशल ट्रेनें पहले से संचालित हो रही हैं। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें अक्टूबर माह तक ही शेड्यूल की गई थी। लेकिन अब अक्टूबर में नवरात्रि और इसके बाद नवम्बर में दिवाली और छठ पूजा के त्यौहार को देखते हुए इन ट्रेनों की अवधि डेढ़ से दो माह के लिए बढ़ाई जा रही है। इन 15 ट्रेनों की बढ़ाई गई अवधि - 09523/09524 ओखा-शकूरबस्ती-ओखा 24 नवंबर तक चलेगी - 09297/09298 भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर 27 नवंबर तक चलेगी - 09425/09426 साबरमती-हरिद्वार-साबरमती 23 नवंबर तक चलेगी - 09203/09204 वेरावल-हरिद्वार-वेरावल 24 नवंबर तक चलेगी - 04811/04812 बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर 30 नवंबर तक चलेगी - 09611/09612 अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर 25 नवंबर तक चलेगी - 09639/09640 मदार-रेवाडी-मदार 25 सितंबर से 13 अक्टूबर तक चलेगी - 09639/09640 मदार-रोहतक-मदार 14 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी - 09609/09610 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर 24 नवंबर तक चलेगी - 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं 29 नवंबर तक चलेगी - 04727/04728 हिसार-वलसाड-हिसार 25 नवंबर तक चलेगी - 04827/04828 भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी 31 अक्टूबर तक चलेगी - 04715/04716 बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर 28 नवंबर तक चलेगी - 09627/09628 अजमेर-सोलापुर-अजमेर 25 नवंबर तक चलेगी - 09601/09602 मदार-पटना-मदार 26 नवंबर तक चलेगी मांग आएगी, तो और नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी इन सभी 21 स्पेशल ट्रेनों की कुल 490 स्पेशल trips संचालित की जाएंगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए समीक्षा की जा रही है। जिस रूट पर यात्रियों की अधिक मांग होगी, वहां के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। सुदर्शन ने बताया कि हमारा प्रयास है कि त्यौहारों के मौके पर यात्री परेशान नहीं हों, और अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें।
0
0
Report

कैथ लैब से किडनी ब्लीडिंग रोककर बड़ी सर्जरी से बचाव

Jaipur, Rajasthan:कैथ लैब में सिर्फ दिल का ही नहीं, किडनी की गंभीर ब्लीडिंग का भी इलाज – PCNL के बाद 21 वर्षीय युवक की किडनी में 3 जगह से हो रहा था रक्तस्राव, बॉम्बे हॉस्पिटल जयपुर की सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सौम्यता सोमेंद्र शर्मा ने कॉइलिंग और पार्टिकल एम्बोलाइजेशन से बिना बड़ी सर्जरी रोकी ब्लीडिंग जयपुर। कैथ लैब का इस्तेमाल केवल हार्ट के एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी तक सीमित नहीं है। आधुनिक इंटरवेंशनल तकनीकों से शरीर के दूसरे अंगों की रक्तवाहिकाओं में होने वाली गंभीर ब्लीडिंग को भी बिना बड़ी सर्जरी नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसा ही एक जटिल मामला बॉम्बे हॉस्पिटल जयपुर में सामने आया, जहां किडनी स्टोन के PCNL प्रक्रिया के बाद 21 वर्षीय युवक की किडनी से लगातार काफी रक्तस्राव हो रहा था। मरीज ने दूसरे अस्पताल में किडनी स्टोन के इलाज के लिए PCNL प्रक्रिया कराई थी। इसके बाद उसे पेशाब में काफी खून आने लगा। स्थिति गंभीर होने पर मरीज बॉम्बे हॉस्पिटल जयपुर में सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. अंकित कायाल के पास आया। यहां केस की गंभीरता को देखते हुए डॉ. अंकित ने यह केस सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सौम्यता शर्मा को रैफर किया। डॉ. सौम्यता ने तत्काल रीनल DSA (डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी) की। जांच में किडनी की 3 अलग-अलग रक्त वाहिकाओं से ब्लीडिंग होती मिली। डॉ. सौम्यता शर्मा ने बताया कि ब्लीडिंग के 2 स्थानों को कॉइलिंग तकनीक से बंद किया गया, जबकि तीसरे और अपेक्षाकृत छोटे ब्लीडिंग पॉइंट को PVA पार्टिकल एम्बोलाइजेशन से नियंत्रित किया गया। इस प्रक्रिया में कैथेटर के जरिए सीधे उस रक्त वाहिका तक पहुंचकर उसे बंद किया जाता है, जहां से रक्तस्राव हो रहा होता है। इससे आसपास के स्वस्थ किडनी टिश्यू को बचاتے हुए ब्लीडिंग को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। मरीज में इलाज के 48 घंटे के भीतर पेशाब में खून आना पूरी तरह बंद हो गया। हॉस्पिटल में मल्टी स्पेशियलिटी टीम के बीच बेहतर सामंजस्य के चलते इस केस में तुरंत इमरजेंसी प्रोसीजर कर मरीज की समस्या ठीक की गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top