Gorakhpur - कुशीनगर में पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:कुशीनगर, कसया में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, एक घायल, एक गिरफ्तार. कसया थाना क्षेत्र के बैरिया चौराहा, रामकोला नहर पटरी के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई जबरदस्त फायरिंग. एक पशु तस्कर मुसाहेब अंसारी मुठभेड़ में घायल, कई आपराधिक मामले दर्ज. दूसरा तस्कर राकेश महतो गिरफ्तार, उस पर भी कई मुकदमे दर्ज. तीन थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने की कार्रवाई. मौके से एक मैजिक वाहन, दो अवैध तमंचे, कारतूस और दो राशि गोवंश बरामद ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
