Back
गोरखपुर में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, अशोक निषाद गिरफ्तार, फुटेज अहम
NTNagendra Tripathi
Feb 21, 2026 12:16:35
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। शादी समारोह में शामिल होने आई 8 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गंभीर हालत में बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रोन कैमरे की फुटेज इस मामले में अहम सबूत बनकर सामने आई है।
मामला गोरखपुर के पीपीगंज इलाके का है, जहां बीती रात एक शादी समारोह के दौरान 8 वर्षीय बच्ची अचानक ही लापता हो गई। परिजन जब उसे तलाशते हुए समारोह स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर पहुंचे तो बच्ची खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पड़ी हुई बेशुध मिली।
घायल बच्ची को तत्काल जंगल कौड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह सीओ अनुराग सिंह और पीपीगंज पुलिस टीम फोरेंसिक दल के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।
समारोह स्थल पर लगे ड्रोन कैमरे की रिकॉर्डिंग में एक युवक बच्ची को पंडाल से बाहर ले जाते हुए दिखाई दिया। इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अशोक निषाद के रूप में हुई, जो उसी गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ कैम्पियरगंज ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। जयमाल के बाद बच्ची अचानक लापता हो गई थी। ड्रोन फुटेज इस मामले में अहम कड़ी साबित हुई है।
इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 21, 2026 13:47:130
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 21, 2026 13:46:360
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 21, 2026 13:46:150
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 21, 2026 13:45:230
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 21, 2026 13:45:080
Report
1
Report
0
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 21, 2026 13:33:490
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 21, 2026 13:33:050
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 21, 2026 13:32:540
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 21, 2026 13:32:400
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 21, 2026 13:32:290
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 21, 2026 13:32:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 21, 2026 13:32:040
Report