Back
उज्जैन में एआई सम्मेलन के बहाने कांग्रेस के विरोध में भाजपा ने प्रदर्शन किया
ASANIMESH SINGH
Feb 21, 2026 13:46:36
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई सम्मेलन के दौरान हुई कथित घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा का आरोप है कि सम्मेलन में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के व्यवहार से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को ठेस पहुंची है। इसी के विरोध में उज्जैन में भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने नजर आए, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
प्रदर्शन की शुरुआत आगर रोड स्थित सुुभाष चंद्र बॉस की प्रतिमा स्थल से हुई, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े और विरोध दर्ज कराया और राहुल गांधी का पुतला भी फूंका गया..
भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि एआई सम्मेलन के दौरान हुई घटना निंदनीय है और इससे देश की गरिमा प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सोनिया गांधी के विरोध में भी नारे लगाए गए।
इधर, कांग्रेस कार्यालय के बाहर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि किसी प्रकार की झड़प की कोई झड़प नहीं हुई...
एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय से समुचित दूरी पर बैरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक लिया था। बैरिकेड्स के पास प्रदर्शन और नारेबाजी की गई, जो शांतिपूर्वक समाप्त हुई। सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और अभी भी बल मौके पर मौजूद है। पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की नजर बनी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 21, 2026 15:05:340
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 21, 2026 15:05:120
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 21, 2026 15:04:550
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 21, 2026 15:04:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 21, 2026 15:04:360
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 21, 2026 15:04:210
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 21, 2026 15:03:590
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 21, 2026 15:03:24Jalaun, Uttar Pradesh:यूपी में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं... ऐसे में ध्वनि प्रदूषण करने वालों पर पुलिस शिकंजा कस रही है. बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने तक पुलिस का ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 21, 2026 15:03:13Noida, Uttar Pradesh:Babies reacting to their favorite songs
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 21, 2026 15:03:010
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 21, 2026 15:02:49Noida, Uttar Pradesh:A steam train through the Karelia region of Russia
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 21, 2026 15:02:250
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 21, 2026 15:02:030
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 21, 2026 15:01:450
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 21, 2026 15:01:150
Report