Back
आठ दिन से चली आ रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, रविवार से काम पर लौटेंगे सफाई कर्मचारी
Shahabad, Uttar Pradesh
तीन फर्मो के ब्लैक लिस्टेड होने के बाद वेतन रुक जाने से नाराज आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी आठ दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे थे। शनिवार को अधिशासी अधिकारी और सफाई कर्मचारियों के नेताओं के बीच हुई सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया गया है। रविवार को सुबह से सफाई कर्मचारी अपने काम पर वापस लौटेंगे। गुरुवार को सफाई कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में पहुंच जाने का आश्वासन दिया गया। आठ दिन से ठप्प पड़ी सफाई व्यवस्था से पूरे शहर में गंदगी व्याप्त हो गई। नगर पालिका परिषद में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को वेतन देने वाली तीन प्रमुख फर्मों को ब्लैकलिस्टेड किए जाने के बाद यह समस्या उत्पन्न हुई थी। नगर पालिका के 300 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी और सुपरवाइजर जैसे पदों पर बैठे कर्मचारियों का वेतन फंस गया। अधिशासी अधिकारी समय से वेतन देने का कोई जवाब नहीं दे सके, जिससे नाराज होकर आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल कर दी और नगर में प्रदर्शन कर अधिशासी अधिकारी मुर्दाबाद के नारे लगाए। आठ दिन से चली आ रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पूरे नगर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। नगर के मुख्य मार्ग सिनेमा मार्ग, बस स्टैंड, पुरानी सब्जी मंडी, चौक, सराफा बाजार, बड़ी बाजार, सदर बाजार, अल्लाहपुर आदि मुख्य मार्गो सहित गलियों में कूड़े के बड़े-बड़े ढ़ेर लग गए । कूड़ा कचरा सड़ने लगा जिससे संक्रामक रोग फैलने की पूरी आशंका बन गई। होली का पर्व नजदीक है और रमजान का पर्व भी प्रारंभ हो जाने की वजह से मस्जिदों और मंदिरों के आसपास बड़ी मात्रा में गंदगी व्याप्त हो गई। समस्या विकराल होती देख अधिशासी अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों के नेताओं संजय कुमार वाल्मीकि एवं बीएम सिंह को बुलाकर शनिवार को नगर पालिका परिषद के कार्यालय में वार्ता की। वार्ता सौहार्दपूर्ण संपन्न होने की खबर मिली। सफाई कर्मचारी नेता संजय वाल्मीकि ने बताया गुरुवार को अधिशासी अधिकारी ने समस्त सफाई कर्मचारियों के खाते में वेतन डालने का आश्वासन दिया है। इसलिए रविवार को सुबह से समस्त कर्मचारी अपने काम पर वापस आ जाएंगे। अगर गुरुवार को उनके खाते में वेतन नहीं आता है तो समस्त कर्मचारी फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। फिलहाल आठ दिन की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त होने के बाद शहर वासियों ने गंदगी से निजात मिलने पर राहत महसूस की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 21, 2026 15:05:340
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 21, 2026 15:05:120
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 21, 2026 15:04:550
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 21, 2026 15:04:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 21, 2026 15:04:360
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 21, 2026 15:04:210
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 21, 2026 15:03:590
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 21, 2026 15:03:24Jalaun, Uttar Pradesh:यूपी में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं... ऐसे में ध्वनि प्रदूषण करने वालों पर पुलिस शिकंजा कस रही है. बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने तक पुलिस का ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 21, 2026 15:03:13Noida, Uttar Pradesh:Babies reacting to their favorite songs
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 21, 2026 15:03:010
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 21, 2026 15:02:49Noida, Uttar Pradesh:A steam train through the Karelia region of Russia
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 21, 2026 15:02:250
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 21, 2026 15:02:030
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 21, 2026 15:01:450
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 21, 2026 15:01:150
Report