Back
गोरखपुर बेलघाट CHC में गर्भवती मरीज के इलाज के बदले रिश्वत, वीडियो वायरल
NTNagendra Tripathi
Dec 10, 2025 19:00:24
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलघाट से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरकारी अस्पताल, जहां गरीब और जरूरतमंद मरीज मुफ्त इलाज की आस लेकर पहुंचते हैं वहीं तैनात एक डॉक्टर खुलेआम इलाज के बदले पैसे मांगता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह वीडियो देखिए… वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलघाट में तैनात डॉक्टर अखिलेश सिंह गर्भवती महिला के इलाज के लिए आए परिजनों से कह रहे हैं कि “35 साल से हूं… डॉक्टर की पढ़ाई फ्री में नहीं होती… 500 लगेंगे।” यानि सरकारी अस्पताल में भी इलाज के लिए रिश्वत! परिजनों के मुताबिक, गर्भवती महिला की हालत गंभीर थी। मजबूरी में वे इलाज शुरू कराने के लिए डॉक्टर को पैसे देने को विवश हो गए। परिजनों का कहना है कि अगर वे पैसे नहीं देते तो इलाज में देरी हो सकती थी जिससे महिला की जान को खतरा था। परिजनों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को निःशुल्क और सुलभ बनाने की बात कर रही है लेकिन ऐसे डॉक्टर सरकार की मंशा और योजनाओं पर पानी फेर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल गरीबों की आखिरी उम्मीद होते हैं। ऐसे में इलाज के नाम पर पैसे मांगना न केवल गलत है बल्कि पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था की साख को नुकसान पहुंचाता है। मामला में गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने कहा है कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह है कि क्या जांच सिर्फ कागजों तक सीमित रहेगी या फिर सरकारी अस्पताल में घूसखोरी करने वालों पर वाकई सख्त कार्रवाई होगी? फिलहाल वीडियो वायरल है मामला चर्चा में है और लोग जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 23, 2026 12:02:390
Report
PSPramod Sharma
FollowJan 23, 2026 12:02:28Ujjain, Madhya Pradesh:UJJAIN (MP)
- उज्जैन के तराना में पत्थरबाजी ...
- हिन्दुओ के घरों और एक धर्म विशेष के लोगो ने की पत्थरबाजी...
- पत्थरबाजी का सनसनी खेज वीडियो आया सामने...
- बसों में दंगाइयों ने लगाई आग..
(वीडियो)
0
Report
NJNeetu Jha
FollowJan 23, 2026 12:02:160
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowJan 23, 2026 12:02:020
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowJan 23, 2026 12:01:410
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowJan 23, 2026 12:01:240
Report
0
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowJan 23, 2026 11:53:580
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowJan 23, 2026 11:53:400
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 23, 2026 11:53:270
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowJan 23, 2026 11:53:140
Report
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowJan 23, 2026 11:53:000
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 23, 2026 11:52:150
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 23, 2026 11:51:520
Report