Back
फालेन गांव में अनोखी परंपरा – जलती होलिका के बीच से निकलते हैं भक्त प्रह्लाद के वंशज संजू पंडा
Chhata Rural, Uttar Pradesh
मथुरा की कृष्ण नगरी में होली का पर्व कई अनोखी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। इन्हीं में से एक विशेष परंपरा मथुरा के फालेन गांव में देखने को मिलती है, जहां भक्त प्रह्लाद के वंशज आज भी सदियों पुरानी इस परंपरा को निभाते चले आ रहे हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व को यहां बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
फालैन गांव में होलिका दहन के अवसर पर लगभग 50 फीट ऊंची विशाल होलिका जलाई जाती है। इसी जलती होलिका के बीच से भक्त प्रह्लाद के वंशज संजू पंडा निकलते हैं। इस अद्भुत और रोमांचक दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक गांव में पहुंचते हैं। प्रशासन भी इस आयोजन को लेकर पूरी तरह सतर्क रहता है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाते हैं।
इस परंपरा को निभाने के लिए संजू पंडा करीब 40 दिनों तक विशेष नियमों का पालन करते हैं। इस दौरान वह व्रत रखते हैं और पूरी तरह सात्विक जीवनचर्या अपनाते हैं। होलिका दहन के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में सबसे पहले वह प्रह्लाद कुंड में स्नान करते हैं। इसके बाद वह जलती होलिका की ओर बढ़ते हैं और विशाल अग्नि के बीच से निकलते हैं।
जब संजू पंडा जलती होलिका के बीच से गुजरते हैं, तब वहां मौजूद लोग इस अद्भुत नजारे को देखकर रोमांचित हो उठते हैं। बताया जाता है कि होलिका की लपटों की गर्मी करीब 40 से 50 फीट दूर तक महसूस की जा सकती है, जिसके कारण कई बार लोग पीछे हटने लगते हैं।
इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए देश-प्रदेश से मीडिया और श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। यह आयोजन ब्रज की आस्था, परंपरा और श्रद्धा का अद्भुत उदाहरण माना जाता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Etah, Uttar Pradesh:
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, एटा ,श्री दिग्विजय सिंह की ओर से समस्त देशवासियों व जनपदवासियों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
0
Report
Etah, Uttar Pradesh:
पुष्पेंद्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर, एटा की ओर से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
0
Report
Etah, Uttar Pradesh:
होपवेल अल्ट्रासाउंड सेंटर, एटा की डॉक्टर राशिदा हाशमी की ओर से सभी जनपदवासियों व देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 03, 2026 09:48:540
Report
HSHarish Sharma2
FollowMar 03, 2026 09:48:350
Report
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 03, 2026 09:48:190
Report
STSumit Tharan
FollowMar 03, 2026 09:48:080
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 03, 2026 09:47:380
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 03, 2026 09:47:210
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 03, 2026 09:47:050
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 03, 2026 09:46:530
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 09:46:310
Report
RRRikeshwar Rana
FollowMar 03, 2026 09:46:090
Report
RRRikeshwar Rana
FollowMar 03, 2026 09:45:550
Report
