Back
पटना बिहटा में मोबाइल दुकान चोरी: 5 मिनट में 16 लाख के स्मार्टफोन फरार
IKIsateyak Khan
Mar 03, 2026 08:18:33
Danapur, Bihar
पटना:बिहटा में मोबाइल शॉप में हुए भीषण चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने,पांच मिनट में 16लाख के सम्राट फोन लेकर हुए फरार,तीन चोरों ने दिया पूरी घटना को अंजाम।
पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के कन्हौली बाजार में हुए एक मोबाइल दुकान में भीषण चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।जहां सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो चुकी है जहां इस पूरे घटना में तीन चोरों ने मोबाइल में रखे लगभग 72 स्मार्टफोन और अन्य सामान को लेकर बड़े ही आराम से फरार हो गए । सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक जो मुंह पर गमछा बांधकर पहले मोबाइल दुकान में पीछे के रास्ते से घुसता है और घुसने के बाद आगे का शटर काटकर अपने दो अन्य साथियों को भी अंदर बुलाता है। वही पूरी घटना बीते दो मार्च के रात्रि के 1:00 के लेकर 1.05 की बताई जा रही है।महज 5 मिनट के अंदर 16 लाख के कीमती स्मार्टफोन और मोबाइल से जुड़े अन्य सामान सहित एक वाशिंग मशीन को भी चोर अपने साथ ले जाते दिखा।
घटना के बारे में बता दें तो बिहटा शिवाला मुख्य मार्ग के कन्हौली बाजार के रोड पर हुई है हालांकि दुकान के मालिक पंकज कुमार को सूचना मिलने के बाद वह रात्रि में ही दुकान पर पहुंचे तो देखा की दुकान का में शटर कट हुआ है और दुकान में सारा सामान बिखरा हुआ है पंकज कुमार ने बताया कि 1 मार्च की रात में हम सभी लोग दुकान बंद कर अपने घर चले गए। देर रात्रि लगभग 1:30 के आसपास गश्त पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई की आपके मोबाइल दुकान का शटर कट हुआ है और शायद चोरी हुई है जिसके बाद रात्रि में ही हम सभी लोग मौके पर पहुंचे तो देखा की दुकान से लगभग 72 स्मार्टफोन जिसकी कीमत 16 लाख के आसपास है और कई अन्य सामान भी गायब है। सीसीटीवी में तीन लोग देखे गए हैं हालांकि चेहरा साफ नहीं है और तीनों के चेहरे पर गमछा बांध हुआ है।
हालांकि घटना की जानकारी बिहटा पुलिस ने तत्काल पटना FSL टीम को दी।जिसके बाद FSL टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू किया है लेकिन अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी या किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है आसपास बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बिहटा थाने की गश्ती दल के द्वारा जानकारी दी गई की। कन्हौली बाजार के एक मोबाइल दुकान में चोरी हुई है जिसके बाद घटना की जानकारी दुकान के मालिक को दिया गया मलिक के तरफ से लिखित आवेदन के अनुसार 72 स्मार्ट मोबाइल फोन ,एक वॉशिंग मशीन और मोबाइल से जुड़े अन्य सामान गायब है लगभग 16 से 17 लाख के आसपास की चोरी हुई है फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जारी है टीम के द्वारा जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Etah, Uttar Pradesh:
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, एटा ,श्री दिग्विजय सिंह की ओर से समस्त देशवासियों व जनपदवासियों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
0
Report
Etah, Uttar Pradesh:
पुष्पेंद्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर, एटा की ओर से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
0
Report
Etah, Uttar Pradesh:
होपवेल अल्ट्रासाउंड सेंटर, एटा की डॉक्टर राशिदा हाशमी की ओर से सभी जनपदवासियों व देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 03, 2026 09:48:540
Report
HSHarish Sharma2
FollowMar 03, 2026 09:48:350
Report
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 03, 2026 09:48:190
Report
STSumit Tharan
FollowMar 03, 2026 09:48:080
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 03, 2026 09:47:380
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 03, 2026 09:47:210
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 03, 2026 09:47:050
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 03, 2026 09:46:530
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 09:46:310
Report
RRRikeshwar Rana
FollowMar 03, 2026 09:46:090
Report
RRRikeshwar Rana
FollowMar 03, 2026 09:45:550
Report
