Back
होली पर भाजपा कार्यालय में रंगों के बीच मंजू शर्मा की ढोल-चंग थिरकन
VSVishnu Sharma
Mar 03, 2026 08:19:56
Jaipur, Rajasthan
रंगों के पर्व धुलंडी पर मंगलवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रंग गुलाल बरसा। राजनीति से हटकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नेता-कार्यकर्ता होली के रंग में रंगे नजर आया। इस मौके पर शहर सांसद मंजू शर्मा ढोल और चंग की थाप पर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ थिरकीं। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। ग्रहण और सूतक के कारण शहर में होली रंग मंगलवार और बुधवार में बंट गया, लेकिन बीजेपी कार्यालय में होली की धूम दिखाई दी। इस कार्यक्रम में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर नजर आया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते दिखे। सांसद मंजू शर्मा भी कार्यकर्ताओं के साथ ढोल, चंग-ढप की थाप पर थिरकते हुए नजर आईं। सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि होली रंगों और आपसी प्रेम का त्योहार है, जिसे पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें मन के सभी भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि होली के बाद किसानों की फसल कटाई का समय भी शुरू हो जाता है। ऐसे में वे ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि प्रदेश के किसानों की फसल अच्छी हो और उन्हें उनकी मेहनत का पूरा फल मिले। विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि भक्ति शक्ति और उत्साह का पर्व है। भगवान नारायण के प्रति भक्त प्रहलाद का अटूट श्रद्धा और विश्वास रहा। भगवान नारायण का नृसिंह रूप में प्रकट होकर प्रहलाद को बचाना संदेश देता है कि भगवान किसी भी आकर भक्तों की रक्षा करते हैं। सभी जन मिलकर उत्साह से यह त्यौहार मनाएं, प्रदेश में सुख शांति रहे। प्रदेश और देश उन्नति की ओर बढता रहे ताकि 2047 में विकसित भारत का सपना साकार हो। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि यह पर्व प्रेम और एकता का संदेश देता है. होली हमें सिखाती है कि मनमुटाव भुलाकर सभी को प्रेम के धागे में पिरोया जाए. भाजपा एक परिवार की तरह है और इस परिवार के साथ होली मनाकर विशेष खुशी का अनुभव होता है. सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर त्योहार मना रहे हैं, जो संगठन की मजबूती को दर्शाता है. पिछले दो वर्षों में भजनलाल सरकार ने विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे प्रदेश में सकारात्मक माहौल बना है. हाल ही में प्रस्तुत बजट को भी आमजन और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह त्योहार प्रदेश में और अधिक खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा. कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं. पूरे वातावरण में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कुछ पल उत्सव के रंग में डूबकर आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ किया. नेताओं ने प्रदेशवासियों को संदेश दिया कि होली का त्योहार प्रेम, एकता और सद्भाव के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Etah, Uttar Pradesh:
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, एटा ,श्री दिग्विजय सिंह की ओर से समस्त देशवासियों व जनपदवासियों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
0
Report
Etah, Uttar Pradesh:
पुष्पेंद्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर, एटा की ओर से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
0
Report
Etah, Uttar Pradesh:
होपवेल अल्ट्रासाउंड सेंटर, एटा की डॉक्टर राशिदा हाशमी की ओर से सभी जनपदवासियों व देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 03, 2026 09:48:540
Report
HSHarish Sharma2
FollowMar 03, 2026 09:48:350
Report
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 03, 2026 09:48:190
Report
STSumit Tharan
FollowMar 03, 2026 09:48:080
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 03, 2026 09:47:380
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 03, 2026 09:47:210
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 03, 2026 09:47:050
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 03, 2026 09:46:530
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 09:46:310
Report
RRRikeshwar Rana
FollowMar 03, 2026 09:46:090
Report
RRRikeshwar Rana
FollowMar 03, 2026 09:45:550
Report
