icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इनेलो का जंतर-मंतर प्रदर्शन: पेपर लीक और शिक्षण-भ्रष्टाचार पर सरकार को आड़े हाथों लिया

Hansi, Haryana:भिवानी जंतर-मंतर पर युवाओं पर बर्बरता के खिलाफ इनेलो का गुस्सा; भिवानी में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया; प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा गया. सार्वजनिक संपत्तियाँ और शिक्षा प्रणाली को लूट का जरिया बना रही भाजपा सरकार: डा. वासुदेव शर्मा. छात्राओं के कपड़े फाड़ना और कीलदार लाठियों से पीटना देश के इतिहास में शर्मनाक अध्याय: अशोक ढाणीमाहु जिला अध्यक्ष. युवा देश की रीढ़, जब नौजवान असुरक्षित महसूस करेगा तो राष्ट्र विकास कैसे संभव: संदीप घणघस युवा विंग. जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और अमानवीय दमन के विरोध में इनेलो ने शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर सरकार को आड़े हाथों लिया. इनेलो नेताओं ने आरोप लगाया है कि देश में सार्वजनिक संपत्तियों के साथ-साथ पवित्र शिक्षा प्रणाली को भी खुलेआम लूट का साधन बना दिया गया है. प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो पार्लियामैंट्री बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डा. वासुदेव शर्मा ने किया तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक ढाणीमाहु व संचालन युवा जिला अध्यक्ष संदीप घणघस ने किया. ज्ञापन के माध्यम से इनेलो ने प्रधानमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री का तत्काल इस्तीफा, पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, बर्बर लाठीचार्ज में घायल छात्रों का मुफ्त इलाज व उचित आर्थिक मुआवजा दिए जाने, पेपर लीक व धांधली के कारण आत्महत्या करने वाले युवाओं के परिवारों को आर्थिक मुआवजा व सहायता दिए जाने, परीक्षा शुल्क व आयु सीमा में छूट दिए जाने तथा पारदर्शी व समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु ठोस कानून बनाए जाने की मांग की. इस मौके पर इनेलो पार्लियामैंट्री बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डा. वासुदेव शर्मा ने कहा कि देश में आज एक ऐसा माहौल बन गया है जहां सार्वजनिक संपत्तियों के साथ-साथ शिक्षा प्रणाली को भी लूट का जरिया बना दिया गया है. आज देश में लुटेरों का एक ऐसा गिरोह सक्रिय हो चुका है जो देश को अंदर से खोखला कर रहा है. सभी सार्वजनिक उपक्रम बेचे जा चुके हैं और अब देश की पवित्र शिक्षा व्यवस्था को भी अपनी जेबें भरने का साधन बना लिया गया है. इस भ्रष्टाचार के कारण आज पूरा देश शर्मिंदा है. सबसे ज्यादा ठगा और शर्मिंदा वे लोग महसूस कर रहे हैं, जिन्होंने कभी भाजपा पर भरोसा करके उसे सत्ता तक पहुंचाया था. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति और अपने चहेतों को बचाने के लिए पूरी सरकार देश का माहौल खराब करने और लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार करने में लगी हुई है. इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढाणीमाहु ने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक ढंग से विरोध कर रहे देश के भविष्य पर सरकार के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं. आंसू गैस के गोले दागना, पैलेट गन चलाना, कीलदार लाठियों से पीटना और छात्राओं के कपड़े तक फाड़ देना लोकतंत्र की हत्या है. यह घटना आजाद भारत के इतिहास में पुलिसिया फासीवाद का एक अत्यंत शर्मनाक और काला अध्याय है. उन्होंने कहा कि अपने हितों की आवाज उठा रहे बच्चों पर बर्बरतापूर्ण लाठियां बरसाई गई. किसी के पैर तोड़ दिए गए, किसी के हाथ तो किसी का सर लहु-लुहान कर दिया गया. जो कि सरकार की तानाशाहीपूर्ण रवैये का प्रमाण है. बार-बार होते पेपर लीक, संस्थागत धांधली और भ्रष्टाचार ने देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है. आज स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि पेपर लीक और बेरोजगारी से हतोत्साहित होकर होनहार युवा आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं. इनेलो ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने युवाओं की न्यायसंगत मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो पार्टी देश के युवाओं और छात्रों के अधिकार की लड़ाई को सडक़ से लेकर संसद तक और तीव्र करेगी. बाइट: वासुदेव शर्मा पूर्व मंत्री, इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक
0
0
Report
Advertisement

सासाराम करबंदिया थाना परिसर की छत पर जवान ने खुद को गोली मारी, मौत

Sasaram, Bihar:बहुत बड़ी खबर सासाराम से है। जहां करबंदिया थाना के परिसर में पुलिस बैरक के छत पर बीएसएपी- 1 का एक जवान ने अपने ही सिर में अपने ही कार्रवाई गन से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है। मृतक किशोर राणा था। उसका परिवार रांची के डोरंडा का रहने वाला है तथा पिछले कुछ दिनों से इसकी पोस्टिंग करबंदिया थाना में हुई थी। बताया जाता है कि वह अपने थाना के बैरक के छत पर अपने ही करवाईंन हथियार से सर के दाहिने तरफ गोली मार ली। गोली लगते ही मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि वह गोरख कोटा का जवान था। वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने बताया कि उसके सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने भी यह जानकारी दी है।
0
0
Report
Advertisement

नीट पेपर लीक पर बेगूसराय वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच अब बेगूसराय के अधिवक्ता भी आंदोलन में उतर आए हैं। छात्रों पर पटना और दिल्ली में हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।बेगूसराय में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर से समाहरणालय के दक्षिणी द्वार तक विरोध मार्च निकाला। बड़ी संख्या में शामिल अधिवक्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि पेपर लीक ने लाखों मेधावी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। प्रदर्शनकारियों ने मामले में शामिल माफियाओं, अधिकारियों और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता विजयकांत झा ने कहा कि केंद्र सरकार ने शुरू में इस पूरे मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब देशभर में आंदोलन तेज हुआ तब सरकार की ओर से प्रतिक्रिया आई। वहीं अधिवक्ता वशिष्ठ अंबष्ट ने कहा कि छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज से यह संदेश जाता है कि सरकार छात्रों को न्याय दिलाने के बजाय उनकी आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।विरोध मार्च के समापन के बाद अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नीट पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस विरोध मार्च में जिले के बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के बाद अब अधिवक्ताओं के सड़क पर उतरने से विरोध का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यह देखना होगा कि सरकार इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है।
0
0
Report

फर्जी डॉक्टरों की भेंट चढ़ा परिवार।नवजात की मौत,महिला जिंदगी और मौत के जंग लड़ते हुए की हालात गंभीर

Shrvan PanditShrvan PanditFollow2m ago
Shamli, Uttar Pradesh:इलाज या मौत का सौदा? 50 हजार वसूलने के बाद नवजात की मौत, झोलाछाप डॉक्टर और उसके साथी डॉक्टरों पर फूटा परिजनों का गुस्सा थानाभवन में कथित झोलाछाप डॉक्टरों का नेटवर्क एक बार फिर सवालों के घेरे में है। प्रसव के लिए भर्ती कराई गई महिला के नवजात की मौत के बाद परिजनों ने इलाज के नाम पर 50 हजार रुपये वसूलने, गलत ऑपरेशन करने, लापरवाही बरतने और विरोध करने पर मारपीट तक करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। डीएम से शिकायत के बाद क्षेत्र में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर फिर बहस छिड़ गई है। शामली। थानाभवन क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ एक और गंभीर मामला सामने आया है। मोहल्ला रेत्ती निवासी रवि पुत्र सोमपाल सिंह ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसकी गर्भवती पत्नी रचना को 12 जुलाई को प्रसव के लिए थाना भवन स्थित एक निजी महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन वहां मौजूद कथित महिला डॉक्टर नीलम चौहान ने उसे अपने पति सुनील चोहान के साथ शामली देव अस्पताल पर भेज दिया, जहां ऑपरेशन और इलाज के नाम पर करीब 50 हजार रुपये जमा करा लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि बिना आवश्यकता ऑपरेशन किया गया और ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे नवजात की हालत गंभीर हो गई। आरोप है कि समय पर सही उपचार देने के बजाय डॉक्टरों ने बच्चे को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। पानीपत ले जाते समय रास्ते में ही नवजात ने दम तोड़ दिया। रवि ने शिकायत में आरोप लगाया कि जब उसने डॉक्टरों से लापरवाही और रुपये वसूले जाने का विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता, मारपीट और धमकी दी गई। साथ ही इलाज के नाम पर अतिरिक्त रुपये भी वसूले गए। पीड़ित ने महिला डॉक्टर नीलम चौहान, उसके पति सुनील चौहान और संबंधित निजी अस्पतालों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में लंबे समय से बिना मान्यता और बिना आवश्यक योग्यता के अस्पताल संचालित होने के आरोप लगते रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में भी कथित लापरवाही के चलते कई मरीजों की जान जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई के अभाव में ऐसे अस्पताल लगातार संचालित हो रहे हैं। फिलहाल, शिकायत मिलने के बाद प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं दूसरी और अगर देखा जाए तो थाना भवन में दर्जनों ऐसे अस्पताल चलाये जा रहे हैं जिन पर झोलाछाप डॉक्टर कार्य कर रहे हैं जिन डॉक्टरों की डिग्री और नाम इन अस्पतालों पर लिखे हुए में यहां कभी देखने को नहीं मिलते हैं पूर्व में भी ऐसी घटनाओं से कई व्यक्तियों के परिवार उजड़ गए हैं
0
0
Report

SSB की मादक पदार्थ खोजी क्यूटी को आठ वर्ष सेवा के बाद सम्मानपूर्वक विदाई

Bihar:इंडो नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित सुपौल जिले के विरपुर स्थित एसएसबी 45वीं वाहिनी मुख्यालय में आज भव्य समारोह का आयोजन किया गया। आठ वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद मादक पदार्थ खोजी श्वान 'क्यूटी' को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। SSB ने बताया कि खोजी श्वान क्यूटी को सेवानिवृत्ति के बाद स्थानीय निर्मली निवासी शिवशंकर प्रसाद ने गोद लिया है। समारोह में 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने क्यूटी को माला पहनाकर सम्मानित किया और उसकी सेवाओं की सराहना की। कहा गया कि क्यूटी ने विभिन्न स्थानों पर तैनाती के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। इसके अनुरूप रिटायर के बाद उसे गोद लेने वाले शिवशंकर प्रसाद से जीवनभर उनकी देखरेख के लिए कहा गया। क्यूटी का जन्म 27 अप्रैल 2018 को राजस्थान के अलवर में हुआ था। विशेष प्रशिक्षण के बाद उसने SSB की विभिन्न बटालियनों में सेवाएं दीं। आठ वर्ष की सेवा पूरी होने पर उसे 45वीं वाहिनी वीरपुर से औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त किया गया। समारोह में कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश शर्मा सहित SSB के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने क्यूटी की सेवाओं को याद करते हुए उसके स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कामना की।
0
0
Report
Advertisement

भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से 950 वरिष्ठ नागरिकों की आठ दिवसीय तीर्थयात्रा रवाना

Jodhpur, Rajasthan:देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत शुक्रवार को भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम्-मदुराई के लिए विशेष रेलगाड़ी रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन के जरिए 950 वरिष्ठ नागरिक श्रद्धालुओं ने अपनी आठ दिवसीय निःशुल्क तीर्थ यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा को रवाना करने के अवसर पर शहर विधायक अतुल भंसाली सहित भाजपा जोधपुर शहर अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, भाजपा नेता पवन आसोपा, ओमप्रकाश पालीवाल, दीपक दवे एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने श्रद्धालुओं को मंगलमय, सुरक्षित और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। विशेष रेलगाड़ी में जोधपुर जिले के 821 और जैसलमेर जिले के 129 श्रद्धालु शामिल हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के स्वागत के साथ यात्रा प्रस्थान की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरी यात्रा की निगरानी के लिए एक राजपत्रित अधिकारी को ट्रेन प्रभारी बनाया गया है। प्रत्येक कोच में दो-दो सरकारी कर्मचारियों को अनुरक्षक के रूप में तैनात किया गया है। कुल 28 अनुरक्षक यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की सहायता करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ट्रेन में एक चिकित्सक और दो नर्सिंग कर्मी भी साथ रहेंगे। देवस्थान विभाग के अनुसार यह आठ दिवसीय तीर्थ यात्रा पूरी तरह निःशुल्क है। यात्रियों के आवास, भोजन और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का खर्च राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

11 सेकंड के वीडियो में मासूम डूबते-बचाते; ग्रामीणों की त्वरित मदद से जान बची

Maihar, Madhya Pradesh:11 सेकंड का दिल दहला देने वाला VIDEO, पानी के तेज बहाव में डूबने लगा मासूम मैहर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी भी सांसें थम जाएंगी। स्कूल से घर लौट रहा पहली कक्षा का एक मासूम बारिश के तेज बहाव में बहने लगा। यह पूरी घटना सिर्फ 11 सेकंड के वीडियो में कैद हुई है। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना देर किए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट。 घटना मैहर जिले के भदनपुर माध्यमिक शाला के पास की है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया था और बहाव काफी तेज था। स्कूल की छुट्टी के बाद पहली कक्षा का छात्र अपनी बहन और अन्य बच्चों के साथ घर लौट रहा था। तभी जलभराव वाली सड़क पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया。 तेज बहाव में बच्चा सड़क पर गिर पड़ा और पानी के साथ बहते हुए पुल के नीचे बने नाले की ओर जाने लगा। कुछ पल के लिए वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। घटना इतनी अचानक हुई कि हर कोई घबरा गया。 इसी दौरान ग्रामीणों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए दौड़कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो मासूम की जान पर बन सकती थी।
0
0
Report

3200 MW टेंडर के फिर शुरू होने से ऊर्जा विभाग में हलचल

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर ऊर्जा विभाग में 3200 MW से जुड़ा टेंडर फिर से शुरू करने की चर्चा बड़े औद्योगिक घराने से जुड़े मामले को लेकर विभाग में ख़ासी चर्चाएं RERC और CERC ने टेंडर नहीं करने का दिया सुझाव लेकिन भीतरखाने इसके बावजूद भी हो रही टेंडर की तैयारी! विभाग में तैनात बड़े बाबू भी टेंडर जारी करने के समर्थन में नहीं ऊर्जा विभाग में 50 हजार करोड़ से जुड़ा है यह टेंडर! लेकिन ऊपर के बाबुओं और सत्ता से जुड़े नेताओं को ख़ुश करने की तैयारी हालाँकि यह टेंडर पहले भी रहा है चर्चाओं में जिसके बाद इसे कर दिया गया था निरस्त अब एक बार फिर टेंडर से जुड़ी ख़बरें आ रही बाहर
0
0
Report

NEET पेपर लीक के विरोध में समस्तीपुर में छात्रों का प्रदर्शन; इस्तीफे की मांग

Samastipur, Bihar:NEET पेपर लीक पर समस्तीपुर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में समाहरणालय तक मार्च, प्रशासन अलर्ट। दिल्ली के जंतर मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर हो रहे धरना प्रदर्शन के बीच पुलिसिया कारवाई और लाठी चार्ज के विरोध और NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग को लेकर समस्तीपुर में छात्रों ने पटेल मैदान गोलमबर से चल कर समाहरणालय पर पहुँच कर घंटों प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्र का कहना है कि बार बार परीक्षा पेपर लीक होने के बाद छात्रों में अविश्वास पैदा हो रहा है। प्रतियोगिता परीक्षा देने को लेकर छात्र ट्रेन में भेड़- बकरियों की तरह धक्का-मुक्की खाकर भूखे- प्यासे जाते हैं और परीक्षा के बाद पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द हो जाती है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसको लेकर आज जगह- जगह छात्र सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनके इस्तीफा से एक मैसेज जाएगा कि अगर भविष्य में पेपर लीक होते है तो मंत्री को इस्तीफा देना होगा। उनका कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तब तक उनका प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। बाद में छात्रों के पांच सदस्यीय शिष्ट मंडल सदर एसडीओ से मिलकर अपना ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन को समाप्त कराया। बताते चलें की बिहार में छात्र आंदोलन के उग्र स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट स्थिति में है। सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल और मैजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top