icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271502
Anurag SinghAnurag SinghFollow12 Mar 2025, 04:37 pm

Sitapur - पत्रकार को गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या के विरोध में श्रमजीवी पत्रकार संगठन का जोरदार प्रदर्शन

Colonelganj, Uttar Pradesh:सीतापुर के दैनिक वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई को दिनदहाड़े गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे देश के पत्रकार लगातार प्रदर्शन कर सरकार से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जिसके क्रम में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संगठन के द्वारा इस घटना पर कड़ा आक्रोश दर्ज कराते हुए जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके क्रम में कर्नलगंज तहसील की श्रमजीवी पत्रकार संगठन की इकाई के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से देखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बांधरा जिले के लाखांदूर में बाघ ने मजदूर पर हमला, दोनों पैर घायल; मुआवजे की मांग

Bhandara, Maharashtra:भंडारा जिले के लाखांदूर तालुक्यात बिबट्याच्या हल्ल्याची घटना समोर आली आहे. बोथली नवीन गावालगतच्या धानाच्या शेतात दबा धरून बसलेल्या बिबट्याने ३२ वर्षीय शेतमजूर योगेश दाणी यांच्यावर अचानक हल्ला केला. या हल्ल्यात त्यांच्या दोन्ही पायांना दुखापत होऊन ते जखमी झाले आहेत. शेतात बिबट्या असल्याची माहिती मिळाल्यानंतर काही नागरिक त्याची खात्री करण्यासाठी धानाच्या शेतात गेले होते. याचवेळी दबा धरलेल्या बिबट्याने योगेश दाणी यांच्यावर झडप घातली. घटनेनंतर नागरिकांनी घटनास्थळावरून पळ काढत वनविभागाला माहिती दिली. वनविभागाच्या पथकाने घटनास्थळी दाखल होत बिबट्याला परिसरातून हुसकावून लावले. जखमी योगेश दाणी यांच्यावर बारव्हा प्राथमिक आरोग्य केंद्रात उपचार करण्यात आले. परिसरातील शेतकरी आणि शेतमजुरांमध्ये भीतीचे वातावरण असून, वनविभागाने बिबट्याचा तातडीने बंदोबस्त करावा आणि जखमी मजुराला नुकसानभरपाई द्यावी, अशी मागणी नागरिकांकडून करण्यात येत आहे.
0
0
Report

समृद्धि महामार्ग पर ट्रॉली हादसा, पांच की मौत, करीब 25 भक्त घायल

Amravati, Maharashtra:बंदी असतानाही समृद्धी महामार्गावर ट्रॉली नेण्यात आली; याप्रकरणी चौकशी सुरू, ग्रामीण पोलीस अधीक्षकांची माहिती अँकर :- समृद्धी महामार्गावर बोलेरो पिकप आणि ट्रॉलीला धडक लागल्याने भीषण अपघात झाला. या अपघातात पाच जणांचा जागीच मृत्यू झाला आहे. त्यामुळे सर्वत्र हळहळ व्यक्त करण्यात येत आहे. शेगावहून वर्धेला दुर्गा देवीची मूर्ती घेऊन जात असतानाही हा अपघात झाला आहे मात्र बंदी असतानाही समृद्धी महामार्गावर ट्रॉली घेऊन गेल्याने हा अपघात झाल्याची प्राथमिक माहिती आहे या ट्रॉलीत जवळपास 25 भाविक होते यामधील 5 जनांचा मृत्यू झाला आहे. तसेच समृद्धी महामार्गावर परवानगी नसताना ट्रॉली लावून ती पिकअप वाहन आली होती त्यामुळे आता या प्रकरणी चौकशी सुरू आहे
0
0
Report
Advertisement

बेतला नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए फिर खुला; दो सफारी मार्ग शुरू

Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह जंगल की हरियाली, स्कूली बच्चों की उत्साह भरी मौजूदगी और वन विभाग के अधिकारियों की सक्रियता के बीच बेतला नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान पार्क परिसर में उत्सवी माहौल रहा। पर्यटकों और स्थानीय लोगों में पार्क खुलने को लेकर खासा उत्साह दिखा। कार्यक्रम में डीएफओ प्रजेशकांत जैना, रेंजर उमेश दुबे, अजय टोप्पो प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी समेत वनपाल, वनकर्मी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। इस पर्यटन सत्र में पर्यटकों के लिए सफारी के दो अलग-अलग रूट और पैकेज रखे गए हैं। किला रूट पर जाने वाले पर्यटकों को सफारी के लिए 1950 रुपये का शुल्क देना होगा। इस रूट में बेतला किला, कमलदह झील और बक्शा मोड़ प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं। वहीं, पार्क के निर्धारित दूसरे रूट पर सफारी सहित घूमने का शुल्क 2450 रुपये रखा गया है। इस तरह पर्यटक अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार दोनों अलग-अलग पैकेज में से किसी एक का चयन कर सकेंगे। पार्क खुलने के साथ ही सफारी को लेकर पर्यटकों में उत्साह देखने को मिला। वन विभाग की ओर से पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं। बेतला के जंगल, वन्यजीव, पहाड़, झील और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पार्क खुलने से पर्यटन से जुड़े वाहन चालकों, गाइडों, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों और स्थानीय कारोबारियों में भी रोजगार व कारोबार बढ़ने की उम्मीद जगी है। आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटकों के बेतला पहुंचने की संभावना है。
0
0
Report

लातेहार बालूमाथ में शमशान घाट तक सड़क नहीं, शव खेतों से पहुंचाने पड़े

Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के हुड़राताड़ गांव में शमशान घाट तक सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए शव धान के खेत और कीचड़ भरे रास्ते से ले जाना पड़ा। गांव की भागो देवी (55), पति प्रभु उरांव की गंभीर बीमारी से मौत के बाद ग्रामीण करीब एक किलोमीटर तक खेत के रास्ते शव लेकर शमशान घाट पहुंचे। महेश राम, दीपक राम, संजय साव, हीरालाल कुमार साव, सोनू उरांव, विनोद उरांव, सुद्धू उरांव, झारी राम समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि शमशान घाट तक सड़क नहीं होने के कारण हर बार अंतिम संस्कार के दौरान परेशानी होती है। बारिश के मौसम में खेतों में पानी और कीचड़ जमा होने से समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से शमशान घाट तक सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने सांसद कालीचरण सिंह, विधायक प्रकाश राम और जिला प्रशासन से शमशान घाट तक जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। इधर, बालूमाथ बीडीओ सोमा उरांव ने कहा कि अगर सड़क की समस्या है तो ग्राम सभा कर सड़क निर्माण के लिए उपायुक्त को भेजी जाएगी। प्रखंड स्तर पर हो सुविधा देना संभव है उसे पूरा किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में 54वां स्थापना दिवस: प्रभात फेरी से साइकिल रैली तक उत्साह का जमावड़ा

Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय आज अपना 54वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मना रहा है। जिला स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन और कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पूरे दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गांधी स्टेडियम से प्रभात फेरी और साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसे डीएम रिची पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीएम रिची पांडे, एसपी मनीष समेत कई पदाधिकारी और स्कूली बच्चों ने साइकिल चलाकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया।बेगूसराय के गांधी स्टेडियम की हैं, जहां 54वें जिला स्थापना दिवस के मौके पर सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन से गांधी स्टेडियम तक 'Walk for Begusarai' यानी प्रभात फेरी से हुई।इसके बाद गांधी स्टेडियम से कचहरी चौक, अंबेडकर चौक और ट्रैफिक चौक होते हुए विशाल साइकिल यात्रा निकाली गई। डीएम रिची पांडे और एसपी मनीष समेत जिले के कई पदाधिकारी और बच्चों ने साइकिल चलाकर लोगों को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का संदेश दिया।औद्योगिक और सांस्कृतिक प्रगति के प्रतीक बेगूसराय जिले की स्थापना के 54 वर्ष पूरे होने पर जिला प्रशासन की ओर से खेल, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला आयोजित की गई है। सुबह स्वर्ण जयंती पुस्तकालय में भजन-कीर्तन के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद पावर हाउस रोड स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।वहीं, सदर अस्पताल सहित सभी अनुमंडलीय अस्पतालों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कंकौल स्थित प्रेक्षागृह में चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता होगी। बीपी हाई स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम के साथ स्थापना दिवस विशेष फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी आयोजित किया जाएगा।स्थापना दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण शाम 5:30 बजे से दिनकर कला भवन में आयोजित होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम-सह-सम्मान समारोह होगा। इसमें इंडियन आइडल की फाइनलिस्ट और सुर संग्राम एवं भारत के अमृत कलश फेम गायिका सौम्या मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगी। उनके साथ जिले के स्थानीय कलाकार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।डीएम रिची पांडे ने कहा कि आज बेगूसराय 54 वर्ष का हो गया है और स्थापना दिवस को लेकर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेगूसराय का इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर गौरवमयी रही है। यह वीर और विद्वान सपूतों की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय समेकित विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे, यही जिला प्रशासन की आकांक्षा है।कुल मिलाकर, बेगूसराय के 54वें स्थापना दिवस पर सुबह से ही जिले में उत्साह और उमंग का माहौल है। प्रभात फेरी और साइकिल रैली से लेकर रक्तदान, पौधारोपण, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए जिले का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है。 बाइट – रिची पांडे, डीएम, बेगूसराय
0
0
Report

बिहार में उमस भरी गर्मी जारी, आज तापमान 34°C के आस-पास रहने की संभावना

Patna, Bihar:बिहार में मौसम इन दिनों सामान्य बना हुआ है. सुबह और दोपहर के वक्त कड़ी धूप खिलने की वजह से लोगों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही राज्य में बारिश की गतिविधियां थम गई हैं मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर हिस्सों में आज सुबह से तेज निकला रहेगा, जिससे दिनभर भीषण उमस और गर्मी लोगों को परेशान करेगा इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. न्यूनतम तापमान उत्तर-पूर्व बिहार में 24 से 26 डिग्री और बाकी अधिकांश इलाकों में 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है
0
0
Report
Advertisement

पटना के अटल पथ की फुट ओवरब्रिज और लिफ्ट पांच साल बाद भी नहीं चले

Patna, Bihar:राजधानी पटना को स्मार्ट और ट्रैफिक फ्री बनाने के बड़े-बड़े दावों के बीच हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। कभी आधुनिक शहर की पहचान के तौर पर पेश किया गया पटना-दीघा रेलवे लाइन का सिक्स लेन हाइटेक रोड आज सवालों के घेरे में है। करोड़ों की लागत से तैयार इस प्रोजेक्ट में जहां एक ओर चौड़ी सड़कें बनाई गईं, वहीं दूसरी ओर पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए अटल पथ पर फुट ओवरब्रिज और लिफ्ट भी लगाए गए। लेकिन पाँच साल बीत जाने के बाद भी ये लिफ्ट एक दिन भी चालू नहीं हुईं। यह लिफ्ट इसलिए लगाया गया था ताकि बुजुर्ग और बीमार लोग आसानी से सड़क पार कर सकें, लेकिन हालत क्या है आप खुद देख लीजिए। इसके चलाने के लिए जनरेटर भी रखा गया था लेकिन उसके कल पुर्जे चोरी कर नशेड़ियों ने ले गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है करोड़ों की लागत से बना लेकिन इसका कोई उपयोग नहीं है और सरकार के पैसों का बंदर बंद किया गया है।
0
0
Report

99मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

ASAmit SinghFollow4m ago
Deoria, Uttar Pradesh:रुद्रपुर कस्बे के तहसील रोड स्थित दीपक 99 मेगा मार्ट में गुरुवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में रखा अधिकांश सामान आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। इसके अलावा जनरेटर और इनवर्टर भी जल गए। जब तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, तब तक दुकान का काफी सामान नष्ट हो चुका था। दुकानदार के अनुसार आग से करीब छह से सात लाख रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान है। बताया गया कि दीपक जायसवाल मेगा मार्ट के नाम से दुकान का संचालन करते हैं। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

झमाझम बारिश से कबीरधाम के बांध लबालब, सरोदा बांध रिकॉर्ड जलभराव

Kawardha, Chhattisgarh:झमाझम बारिश से आफत के बीच राहत: कबीरधाम के बांध हुए लबालब, सरोदा बांध में रिकॉर्ड जलभराव कबीरधाम। जिले में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित किया और बारिश का कहर भी देखने को मिला, लेकिन यही बारिश कबीरधाम जिले के जलाशयों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। लगातार बारिश के चलते जिले के सभी पांच प्रमुख बांधों में जलभराव की स्थिति बेहतर हुई है और विभाग के अनुसार अधिकांश जलाशयों में करीब 100 प्रतिशत तक पानी भर चुका है! इनमें सरोदा बांध के लिए यह बारिश विशेष रूप से महत्वपूर्ण साबित हुई है। बारिश से पहले सरोदा बांध में करीब 71 प्रतिशत जलभराव था, लेकिन पिछले दो दिनों की तेज बारिश के बाद बांध में पानी लबालब हो गया और जलभराव निर्धारित क्षमता के पार पहुंचने की स्थिति में है। बताया जा रहा है कि हालिया जलभराव पिछले कई वर्षों की तुलना में रिकॉर्ड है। जलाशयों में पर्याप्त पानी पहुंचने से सिंचाई विभाग भी राहत महसूस कर रहा है। बांधों में अच्छी मात्रा में पानी जमा होने से आने वाले समय में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है। इससे रबी सहित अन्य फसलों के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर रहने और गर्मी के मौसम में जलाशयों के सूखने की आशंका कम होने की संभावना है। यानी पिछले दो दिनों की बारिश ने जहां जिले के कई हिस्सों में नुकसान पहुंचाया, वहीं दूसरी ओर जलाशयों को भरकर किसानों और कवर्धा शहर के लिए पानी की बड़ी चिंता को काफी हद तक कम कर दिया है। प्रकृति की इस बारिश ने एक तरफ आफत दिखाई, तो दूसरी तरफ आने वाले महीनों के लिए पानी के रूप में बड़ी राहत भी दे दी है।
0
0
Report

झमाझम बारिश से कबीरधाम बांध लबालब, किसानों के लिए पानी की बड़ी राहत

Kawardha, Chhattisgarh:झमाझम बारिश से आफत के बीच राहत: कबीरधाम के बांध हुए लबालब, सरोदा बांध में रिकॉर्ड जलभराव कबीरधाम। जिले में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित किया और बारिश का कहर भी देखने को मिला, लेकिन यही बारिश कबीरधाम जिले के जलाशयों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। लगातार बारिश के चलते जिले के सभी पांच प्रमुख बांधों में जलभराव की स्थिति बेहतर हुई है और विभाग के अनुसार अधिकांश जलाशयों में करीब 100 प्रतिशत तक पानी भर चुका है। इनमें सरोदा बांध के लिए यह बारिश विशेष रूप से महत्वपूर्ण साबित हुई है। बारिश से पहले सरोदा बांध में करीब 71 प्रतिशत जलभराव था, लेकिन पिछले दो दिनों की तेज बारिश के बाद बांध में पानी लबालब हो गया और जलभराव निर्धारित क्षमता के पार पहुंचने की स्थिति में है। बताया जा रहा है कि हालिया जलभराव पिछले कई वर्षों की तुलना में रिकॉर्ड है। जलाशयों में पर्याप्त पानी पहुंचने से सिंचाई विभाग भी राहत महसूस कर रहा है। बांधों में अच्छी मात्रा में पानी जमा होने से आने वाले समय में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है। इससे रबी सहित अन्य फसलों के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर रहने और गर्मी के मौसम में जलाशयों के सूखने की आशंका कम होने की संभावना है। वहीं कवर्धा शहर के लिए सरोदा बांध का भरना विशेष राहत की खबर है। शहर में नगर पालिका के माध्यम से घर-घर पहुंचने वाले नल कनेक्शनों के जरिए सरोदा बांध के पानी का उपयोग पेयजल और निस्तार के लिए किया जाता है। ऐसे में बांध में पर्याप्त पानी जमा होना शहर की आगामी पेयजल जरूरतों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यानी पिछले दो दिनों की बारिश ने जहां जिले के कई हिस्सों में नुकसान पहुंचाया, वहीं दूसरी ओर जलाशयों को भरकर किसानों और कवर्धा शहर के लिए पानी की बड़ी चिंता को काफी हद तक कम कर दिया है। प्रकृति की इस बारिश ने एक तरफ आफत दिखाई, तो दूसरी तरफ आने वाले महीनों के लिए पानी के रूप में बड़ी राहत भी दे दी है।
0
0
Report

ज्ञानपुर के महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में प्रसव के वीडियो पर कड़ी कार्रवाई

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:एंकर–भदोही के ज्ञानपुर महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिला के अस्पताल के बाहर प्रसव के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कराई गई प्राथमिक जांच में चिकित्सकीय लापरवाही सामने आने के बाद ईएमओ को बर्खास्त कर दिया गया है। तत्कालीन स्टाफ नर्स को निलंबित किया गया है, जबकि ड्यूटी पर तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। वहीं, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ शासन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। मामला ज्ञानपुर स्थित महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय का है, जहां 29 सितंबर की शाम एक गर्भवती महिला के अस्पताल के बाहर प्रसव का वीडियो वायरल हुआ था। प्रशासन के मुताबिक, करीब 20 वर्षीय गर्भवती रानी का हीमोग्लोबिन 5 ग्राम पाया गया था। इसके चलते उन्हें पहले मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था,29 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे परिजन प्रसव के लिए महिला को दोबारा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल स्टाफ की ओर से महिला की स्थिति को देखते हुए उन्हें फिर उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया गया,इसी दौरान परिजन वाहन की प्रतीक्षा किए बिना महिला को लेकर अस्पताल परिसर से बाहर जाने लगे। अस्पताल के मुख्य गेट के पास ही महिला का प्रसव शुरू हो गया,वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल जांच समिति गठित कर प्राथमिक जांच कराई,जांच में दोषी पाए गए चिकित्साधिकारी यानी ईएमओ को बर्खास्त कर दिया गया है। उस समय ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को निलंबित किया गया है, जबकि ड्यूटी पर तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है,इसके अलावा लापरवाही के लिए आरोपित वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ शासन स्तर पर कार्रवाई की जाएगीवहीं, जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रसूता और नवजात शिशु के स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों स्वस्थ बताए गए हैं और चिकित्सकीय निगराणी में हैं,जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अस्पताल आने वाले मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं को उनकी स्थिति के अनुसार समयबद्ध और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top