परसपुर -नहर में उगे घास झाड़ियों की सफाई शुरू, पटरी मार्ग आवागमन भी होगा आसान
Paraspur, Uttar Pradesh:आटा पंचायत में होकर ग्राम चरहुआँ के तरफ निकली शाखा सरयू नहर में घास फूस झाड़ियां उग आए है। पानी प्रवाह बाधित न हो, इसके लिये विभाग ने नहर की साफ सफाई शुरू कराई है। विभाग ने बताया कि श्रमिक व जेसीबी लगाकर नहर के अंदर व पटरी मार्ग घास झाड़ियों की सफाई शुरू की गई है। इससे किसानों को सिंचाई में सहूलियत मिलेगी और नहर मार्ग जरिये आवागमन नहर निगरानी करने में आसानी होगी। ग्रामीण शिवराम सिंह, मुन्ना, विनोद सिंह ने कहा कि बरसात में नहर में घास- फूस उग आए थे। साफ सफाई होने से पानी का बहाव नहीं रुकेगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
