icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शिरूर में पानी कमी से मोर गर्मी में पानी ढूंढते, उष्माघात का खतरा

Shirur, Maharashtra:राज्यात सध्या सूर्याने आग ओकायला सुरुवात केली आहे. तापमानाचा पारा ४० अंश सेल्सिअसच्या पार गेला असून, केवळ माणूसच नाही तर मुके प्राणी आणि पक्षीही या उष्णतेने होरपळून निघत आहेत. पुणे जिल्ह्याच्या ग्रामीण भागात विशेषतः, भारताचा मानबिंदू आणि आपला राष्ट्रीय पक्षी असलेला 'मोर' सध्या अन्नासाठी आणि पाण्यासाठी दाहीदिशा भटकंती करताना दिसतोय. गेल्या काही दिवसांत निसर्गाचे चक्र पूर्णपणे बदलले आहे. जंगलातील नैसर्गिक पाण्याचे स्रोत आटल्यामुळे हे देखणे पक्षी आता मानवी वस्तीकडे धाव घेत आहेत. एकेकाळी रानावनात थुईथुई नाचणारा मोर, आज पाण्याचा एक थेंब मिळवण्यासाठी मैलोन्मैल पायपीट करतोय. कडक उन्हामुळे मोरांना उष्माघाताचा (Heatstroke) मोठा धोका निर्माण झाला असून, ही परिस्थिती अत्यंत चिंताजनक आहे.
0
0
Report

फर्रुखाबाद में 5 साल के बच्चे को शराब पिलाने वाला पिता वीडियो से सनसनी

ASARUN SINGHJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला मामला! युग के परिवर्तन की तस्वीर भी बदलती रही हैं जहां भगवान राम और लव कुश जैसे बैठे हुए तो वहीं एक कलयुगी पिता ने अपने 5 साल के मासूम बेटे को दूध नहीं, शराब पिला दी! बाइक पर बैठाकर सड़क पर सरेआम नशा कराया – राहगीरों के टोकने पर कहा, 'ये तो रोज पीता है!' वीडियो वायरल, समाज में सनसनी! फर्रुखाबाद शहर कोतवाली के पक्कपुल क्षेत्र में ये शर्मनाक तमाशा हुआ। पिता बाइक पर बेटे को बैठाए घूम रहा था, और मुंह में बियर की बोतल! मासूम की आंखों में डर, लेकिन बाप बेखौफ। सोशल मीडिया पर वीडियो ने तहलका मचा दिया। बच्चे की सेहत पर संकट, संस्कारों का कत्लेआम! बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! क्या अब पिता ही दुश्मन बन गए?
0
0
Report
Advertisement

देहरादून के कांवली क्षेत्र में संरक्षित तोते का अवैध व्यापार रोका, चार तस्कर गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: राजधानी के कांवली क्षेत्र में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित और संरक्षित पक्षियों के अवैध व्यापार का खुलासा किया है। मुखबिर और 'पीपल फॉर एनिमल' संस्था की सूचना पर वन प्रभाग की टीम ने आवासीय परिसरों और पेट शॉप्स पर छापेमारी कर भारी संख्या में संरक्षित तोते बरामद किए हैं। चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है तलाशी अभियान के दौरान वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-II (Schedule-II) के तहत संरक्षित प्रजातियों के तोते बरामद हुए, गिरफ्तार दो महिला दो पुरुष तस्करों से पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report

मुरैना में चोरों के आतंक: एक रात में 3 घरों से लाखों की चोरी

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना से बड़ी खबर… जहां चोरों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। एक ही रात में कई घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। ग्राम पंचायत गोबरा में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। पांच जगह चोरी की कोशिश की गई, जिसमें दो जगह चोर असफल रहे, लेकिन तीन घरों से चोर करीब 13 लाख 17 हजार रुपए का माल समेट ले गए। चक्कपुरा निवासी संतोष कुशवाहा के घर चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर प्रवेश किया। घर में उस वक्त उनकी बुजुर्ग मां अकेली थीं। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 4 लाख रुपए के आभूषण और 1 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि ये आभूषण उनकी हाल ही में हुई शादी के थे, जिनका कर्ज भी अभी बाकी था। वहीं एक अन्य पीड़ित वीरेंद्र कुशवाहा के घर का ताला तोड़कर चोर 3 लाख रुपए नगद और करीब 5 लाख रुपए के जेवरात ले उड़े। यह रकम उनकी बेटी की शादी के लिए जुटाई गई थी, जो अब चोरी हो गई। घटना की सूचना सुबह करीब 8 बजे रामपुर थाना पुलिस को दी गई, लेकिन 12 घंटे बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है。 बाइट (ग्रामीण) “गांव में लगातार चोरी हो रही है, लेकिन पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं कर रही… हम लोग डर के साये में जी रहे हैं।” ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस गश्त न के बराबर है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस बड़ी चोरी की वारदात का कब तक खुलासा कर पाती है और ग्रामीणों के गुस्से को कैसे शांत करती है।
0
0
Report
Advertisement

देहरादून में ऑपरेशन प्रहार: शराब पीने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 14 हिरासत

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: एसएसपी के सख्त निर्देश पर जिले में चल रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत डोईवाला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सड़क किनारे और गाड़ियों में बैठकर जाम छलकाने वाले 14 लोगों को हिरासत में लिया। ​चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की 'विशेष बस सेवा' इन शराबियों को थाने लेकर पहुंची, जहां पुलिस अधिनियम के तहत उन पर चालानी कार्रवाई की गई और भारी जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ा।
0
0
Report

अबूझमाड़ में ट्रैक्टर से सीधे गाँव तक राशन पहुँचाने से ग्रामीणों की राहत

Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र से एक सकारात्मक और राहतभरी खबर सामने आई है। हितुल और थूलथुली जैसे दूरस्थ गाँवों के ग्रामीणों को अब तक पीडीएस का राशन लेने के लिए 20 से 45 किलोमीटर तक पैदल सफर तय करना पड़ता था। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यह यात्रा बेहद चुनौतीपूर्ण होती थी। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। नक्सलवाद में कमी आने और प्रशासन की सक्रिय पहल के चलते पहली बार ट्रैक्टर के माध्यम से सीधे गाँवों तक राशन पहुँचाया गया। इस पहल से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और उनके चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती है। अब उन्हें राशन लेने के लिए मीलों पैदल चलकर ओरछा जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। यह कदम न केवल उनके समय और श्रम की बचत करेगा, बल्कि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को भी आसान बनाएगा। स्थानीय प्रशासन की यह पहल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे अबूझमाड़ के सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।
0
0
Report

देहरादून में वन विभाग ने अवैध संरक्षित तोते व्यापार का पर्दाफाश; चार तस्करों को गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: राजधानी के कांवली क्षेत्र में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित और संरक्षित पक्षियों के अवैध व्यापार का खुलासा किया है। मुखबिर और 'पीपल फॉर एनिमल' संस्था की सूचना पर वन प्रभाग की टीम ने आवासीय परिसरों और पेट शॉप्स पर छापेमारी कर भारी संख्या में संरक्षित तोते बरामद किए हैं। चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया गया तलाशी अभियान के दौरान वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-II (Schedule-II) के तहत संरक्षित प्रजातियों के तोते बरामद हुए, गिरफ्तार दो महिला दो पुरुष तस्करों से पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

दमोह में मां-बेटी को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई, आरोपी फरार

Damoh, Madhya Pradesh:मां बेटी को घर में बुलाकर बनाया बंधक फिर की बेरहमी से पिटाई, लड़की के भागने के शक में हुई वारदात.. एंकर/ एमपी के दमोह में बीती रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां एक मां बेटी को घर में बंधक बनाकर जमकर मारपीट की है और इस वारदात में मां गंभीर स्थिति में है और जिंदगी की जंग लड़ रही है, इस घटना की वजह आरोपी पक्ष की लड़की का किसी के साथ भागना है और आरोपियों का पीड़ितों पर भगाने का शक है। मामला जिले के पथरिया थाना क्षेत्र का है यहां के बोतराई गांव के रहने वाले रजक परिवार की एक लड़की शनिवार को लापता हो गई और दिन भर उसके परिजन उसे तलाश करते रहे। जब लड़की नहीं मिली तो परिजनों ने खोजबीन और तेज की और उन्हें अपनी ही समाज के एक लड़के पर शक हुआ और उन्होंने लड़के की मां और बहिन को अपने घर बुलाया, पीड़ित मां बेटी सहज तौर पर उनके घर पहुंच गई , आरोपी को शक था कि उसकी बेटी इसी मां के लड़के के साथ गायब हुई है और उसने पीड़ित महिला को सच बताने के लिए कहा लेकिन महिला की दलीलों से आरोपी संतुष्ट नहीं हुआ और उसने मां बेटी को कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटाई की। इन मां बेटी के साथ इस घर में उनका एक छोटा बेटा भी गया था जो मां बहिन को पिटता देख वहां से भागा और उसने डायल 112 को काल किया और पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पीड़ितों को पुलिस ने मुक्त कराया लेकिन आरोपी अपने घर से भागने में सफल हो गया। गंभीर हालत में दोनों मां बेटी को पथरिया के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां दोनों को इलाज दिया जा रहा है और पीड़ित मां की हालात गंभीर बनी हुई है। मामला सनसनीखेज है लिहाजा पथरिया थाना प्रभारी महिला इंस्पेक्टर के साथ अस्पताल पहुंचे जहां पीड़ितों के बयान दर्ज किए है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा के अनुसार दोनों पीड़ितों को रेस्क्यू कर अस्पताल में दाखिल कराया गया है और दोनों के बयानों के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। बाइट/ पीड़ित लड़की बाइट/ पीड़ित महिला का बेटा बाइट/ अमित मिश्रा ( थाना प्रभारी पथरिया दमोह)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top