271303
Nawabganj: ओवरलोड गन्ना ट्रक पलटने से ई-रिक्शा चालक घायल
Nawabganj, Uttar Pradesh:नवाबगंज थाना क्षेत्र के लोलपुर हाईवे पर रविवार दोपहर एक ओवरलोड गन्ना लदा ट्रक सड़क किनारे जा रहे ई-रिक्शा पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया और ई-रिक्शा बुरी तरह टूट गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ओवरलोड गन्ना लादने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुग्राम गोल्फ कोर्स एक्सीडेंट: पीड़िता कहतीं—जातिवाद पर बहस गलत, सख्त सजा चाहिए
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम गोल्फ कोर्स एक्सीडेंट केस | दिल्ली: पीड़ित सिया कहती हैं, "अभी सोशल मीडिया पर इस मामले की कहानी को बदलने की कोशिश की जा रही है। इसे जातिवाद का मुद्दा बनाया जा रहा है, जो गलत है। मैं नहीं चाहती कि इस घटना को जातिवादी नजरिए से देखा जाए; मेरा मानना है कि यहाँ जातिवाद का कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए। मुझे उन लोगों की सोच समझ नहीं आती जो किसी खास जाति को निशाना बना रहे हैं। मेरा कहना है कि जो घटना मेरे साथ हुई, वह किसी के भी साथ हो सकती थी—चाहे वह लड़का हो, बुज़ुर्ग हो या कोई भी व्यक्ति, चाहे उसकी जाति कुछ भी हो। मुझे लगता है कि अभी इस पर जो बातचीत हो रही है, वह बेतुकी है। उन्हें (आरोपियों को) दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है और एक SIT बनाई गई है। कुछ बातें सामने आई हैं—जैसे कि उन्होंने पूरी रात एक पब में बिताई और शराब पीकर लौट रहे थे, जैसा कि मैंने अपने बयान में बताया था। अधिकारी अपना काम कर रहे हैं और मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मुझे यकीन है कि वे वैसी ही कार्रवाई करेंगे जैसी मैंने माँगी है और एक मिसाल कायम करेंगे... मैंने अपने बयान से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी अधिकारियों को दे दी है... मैं चाहती हूँ कि उन चारों को सबसे कड़ी सज़ा मिले वे चारों इस घटना में शामिल थे। अगर उनमें से कोई एक भी बच जाता—शायद हम उसे नज़रअंदाज़ कर भी दें—तो हो सकता है कि वह व्यक्ति भविष्य में वही हरकत दोबारा करे."0
0
Report
Muzaffarpur में 4 साल बाद जिंदा युवक ने प्रेम प्रसंग में हत्या रची, खुलासा
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में जिस युवक के मृत होने को लेकर पुलिस अनुसंधान कर रही थी वह युवक अब 4 साल के बाद जिंदा मिला है. युवक ने प्रेम प्रसंग में खुद का हत्या कर देने का व्हाट्सएप मैसेज के जरिए अफवाह फैलाया था. अब 4 साल बाद खुद युवक ने थाने में हाजिर होकर अपनी गुनाह कबूल कर ली. पूरा मामला है कि गोपालगंज जिला के थावे थाना क्षेत्र का है, जहां का निवासी धीरज प्रसाद श्रीवास्तव ने 9 नवंबर 2022 को थावे थाने में आवेदन दिया था. जिसमें उसने बताया था कि उनके छोटे भाई सोनू कुमार 6 नवंबर को दुकान का सामान खरीदने के लिए 50 हजार रुपये लेकर पटना निकले थे, लेकिन पैसे के लिए किसी अज्ञात बदमाशों ने रुपए से भरा बैग छीनने के लिए उसकी हत्या कर दी है और उसके भाई का खून से लथपथ एक फोटो और व्हाट्सएप पर वॉइस रिकॉर्डिंग उसे मिला. इसके बाद गोपालगंज जिला के थावे थाना में जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए मुजफ्फरपुर जिला के देवरिया थाना को भेजा गया. जहां पुलिस ने हत्या की प्राथमिक दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया. इसी बीच देवरिया थाना पुलिस को अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई कि जिस युवक के हत्या की बात कही जा रही है वह युवक जिंदा है और प्रेम प्रसंग में वह छुपা फिर रहा है इसके बाद पुलिस ने युवक पर दबाव डाला और युवक खुद थाने में हाजिर होकर अपनी हत्या की साजिश से पर्दा उठाते हुए कहा कि वह प्रेम प्रसंग में अपनी हत्या की साजिश रची थी. पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने बताया कि 9 नवंबर 2022 को गोपालगंज के थावे थाने से एक जीरो आवेदन देवरिया थाना में आया, जिसमें थावे थाना क्षेत्र के रहने वाले धीरज प्रसाद श्रीवास्तव की ओर से बताया गया था की उसकी छोटाे भाई सोनू दुकान के समान लेने के लिए घर से निकला था. उसके बाद से लापता हैं और शाम में उसके नम्बर पर एक व्हाट्सएप मैसेज और वॉइस रिकॉर्डिंग आया, जिसमें कुछ लोग पैसा छीनने के लिए मारपीट कर रहे हैं और साथ में एक फोटो में सोनू के सिर से खून निकलता दिखाया गया था. उसके बाद मामले में एक हत्या का एक प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया. जांच में यह बात प्रकाश में आया कि थावे थाना में ही गायब युवक सोनु कुमार पर प्रेम प्रसंग को लेकर अपहरण का केस दर्ज हुआ. उसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने दोनों मामलों को जोड़ते हुए जांच किया तो पता चला कि एक साजिश के तहत सोनू ने ये पूरा सीन क्रिएट किया था. उसके बाद पुलिस ने गैस सोनू पर दबाव बनाया जिसे परेशान होकर खुद गायब युवक सोनू देवरिया थाना हाजिर हो कर बताया कि प्रेम प्रसंग में उसने खुद की हत्या की साजिश रची थी.0
0
Report
बांसवाड़ा गैस सिलेंडर से पानी निकलने पर उपभोक्ता ने अनियमितताओं की मांग की
Banswara, Rajasthan:दीपक टेलर ने बताया कि उनके पास एचपी गैस का कनेक्शन है। करीब पांच-छह दिन पहले उन्होंने गांव में आने वाले वितरक से गैस सिलेंडर लिया था। गुरुवार को चूल्हे पर गैस चलाते समय अचानक गैस बंद हो गई। सिलेंडर में वजन होने के बावजूद गैस नहीं आने पर उन्होंने सिलेंडर को उल्टा कर जांच की तो उसमें से काले पदार्थ के साथ पानी निकलने लगा। दीपक ने इसकी शिकायत स्थानीय गैस वितरक से की, लेकिन उनका कहना था कि सिलेंडर सील पैक था, इसलिए अंदर की स्थिति के लिए वे क्या कर सकते हैं। दीपक ने आरोप लगाया कि ग्रामीण उपभोक्ताओं को सिलेंडर तो उपलब्ध करा दिए जाते हैं, लेकिन समस्या आने पर जिम्मेदारी से बचा जाता है। उन्होंने विभाग से मामले की जांच कर अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में सभी ग्राम पंचायतों में आशीर्वाद का दीया, मंगल गीत के साथ दीप प्रज्ज्वलन
Jhunjhunu, Rajasthan:अलसीसर, झुंझुनूं विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम अलसीसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने भी गाए मंगल गीत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जलाए गए दिये ग्रामीणों ने दीप जलाकर देश की खुशहाली की कामना की जिला परिषद सीईओ परशुराम धानका रहे मुख्य अतिथि पीआरओ हिमांशु सिंह सहित अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत झुंझुनूं जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने दीप प्रज्ज्वलित कर देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम अलसीसर ग्राम पंचायत स्थित सरोवर परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर देश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्सवी हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका रहे। उन्होंने ग्रामीणों की सहभागिता को अभियान की भावना के अनुरूप बताया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर पीआरओ हिमांशु सिंह अन्य अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित किए तथा देश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं ने मंगल गीत भी प्रस्तुत किए।0
0
Report
कानपुर देहात में जंगली जानवर से दहशत, किसान की मौत के बाद जांच तेज
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:*कानपुर देहात* कानपुर देहात में जंगली जानवर की दहशत, किसान ने खींची तस्वीर वायरल 12 सितंबर की रात जंगली जानवर के हमले में किसान राम प्रकाश पाल की हुई थी मौत घटना के बाद से वन विभाग की टीम लगातार गांव के आसपास चला रही सर्च ऑपरेशन खेतों में मिले तेंदुए जैसे पंजों के निशान, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत खेत जाते समय किसान ने जंगली जानवर को देखा, मोबाइल से खींची तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल वायरल तस्वीर के बाद वन विभाग ने उपकरणों के साथ ररौंख गांव में बढ़ाई निगरानी धान-बाजरा के खेतों, झाड़ियों और बंबा किनारे घंटों चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिला जानवर डेरापुर वन रेंजर विकास सक्सेना ने जाल लगाकर जंगली जानवर को पकड़ने की बात कही0
0
Report
गणपति स्थापना से महाराष्ट्र में शांति की उम्मीद, एकनाथ शिंदे के साथ ईशान सैतु
Noida, Uttar Pradesh:स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज इंशान सैतु के अध्यक्ष है रामजन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव है एकनाथ जी ने यह गणपति बैठाया है एकनाथ जी शिंदे महाराष्ट्र राज्य शिवसेना की तरफ से ओर ईशान सैतु फ़ाउंडेशन की तरफ से पहले बार गणपति बप्पा की स्थापना हुई है यहाँ जिसके वजह से यहाँ की परिस्थिति ओर सुधरे ओर पुरा राज्य में सुख शांति समृद्धि रहे कुपा करके आप संहयोग कीजिये0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में संजय निषाद बोले—फूलन देवी आइकन, यूपी की सुरक्षा को लेकर सतर्क
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा, "... फूलन देवी एक आइकन थीं जिन्होंने सीधा प्रधानमंत्री से बात की थी। उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग की थी और कहा था कि हम उत्तर प्रदेश में असुरक्षित हैं और हम दूसरे प्रदेश में रहेंगे... उनकी संपत्ति पर समाजवादी पार्टी के लोग कब्जा किए बैठे हैं... अब निषाद जाग चुके हैं और किसी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं।" उन्होंने आगे अखिलेश यादव द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दिए गए बयान पर कहा, "देश की जनता ने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया है... वे सभी के प्रधानमंत्री हैं। हर जगह राजनीति नहीं होनी चाहिए। जन्मदिन पर बधाई होनी चाहिए और हम अखिलेश यादव को भी उनके जन्मदिन पर बधाई देते हैं।"0
0
Report
चित्तौड़गढ़ की नई ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण, छात्रों के लिए सुविधाओं पर जोर
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सूचना केंद्र स्थित नवनिर्मित ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त रविंद्र यादव को लाइब्रेरी में बेहतर इंटरनेट सुविधा, प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगी पुस्तकें और पर्याप्त अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि वाचनालय का संचालन सुबह 9.30 से शाम 7.30 बजे तक रहेगा।0
0
Report
नाम वापसी के बाद कांग्रेस को राहत: रशिदा बानो ने बदला महापौर समीकरण
Pali, Rajasthan:नगर निगम में कांग्रेस के लिए रशिदा बानो बनी संजीवनी, महापौर चुनाव में निर्दलीय रशिदा बानो ने की थी दावेदारी, ऐसे में रशिदा बानो ने चुनावी समीकरण में लाया था दिलचस्प मोड़, अब नाम वापसी के बाद कांग्रेस ने ली राहत की सांस, महापौर प्रत्याशी सुमित्रा जैन भी रही मौजूद, वही नाम वापसी को लेकर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष किये दस्तावेज पेश ।0
0
Report
Advertisement
झारखंड कांग्रेस में अभिलाष साहू प्रकरण पर घमासान, निलंबन वापसी पर विरोध तेज
Ranchi, Jharkhand:अभिलाष साहू प्रकरण पर झारखंड कांग्रेस के अंदर राजनीति खूब हो रही है। अभिलाष साहू के वायरल वीडियो के आधार पर पार्टी ने पहले उन्हें निष्कासित कर दिया और फिर अध्यक्ष ने चिट्ठी निकालकर उनका निलंबन वापस ले लिया। अध्यक्ष के निलंबन वापसी के फैसले पर कांग्रेस का अल्पसंख्यक समाज विरोध कर रहा था इसी बीच प्रभारी ने चिट्ठी निकालकर अध्यक्ष केफैसले पर रोक लगा दी और मामले पर राजनीति तेज हो गई। अभिलाष साहू की कांग्रेस में बहाली को लेकर प्रदेश प्रभारी के. राजू ने सवाल उठाए हैं। 14 सितंबर के बहाली आदेश पर फिलहाल रोक लगाते हुए अनुशासन समिति से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है। वायरल वीडियो और सार्वजनिक बयानों की भी जांच होगी। रिपोर्ट आने तक अभिलाष साहू की संगठनात्मक जिम्मेदारियां स्थगित रहेंगी और इसके बाद ही उपाध्यक्ष पद पर अंतिम फैसला होगा। कांग्रेस प्रभारी के राजू का पत्र कांग्रेस पार्टी को नीति और सिद्धांतों की रक्षा करने वाला पत्र बताते हुए कांग्रेस नेता शमशेर आलम ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि अभिलाष साहू के द्वारा मुसलमान को टार्गेट करके जो बयान दिया गया था अनुशासन समिति के अनुशंसा पर उन्हें निष्कासित किया गया था। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने आनंन-फानन में निलंबन वापसी का निर्णय लिया था वह उचित नहीं था और समाज में आक्रोश था। लेकिन जब जानकारी प्रभारी को मिली तो उन्होंने अध्यक्ष के आदेश पर रोक लगा दी जो की सराहनीय है। पार्टी के नेता शमशेर आलम ने बड़ा बयान देते हुए कहां की झारखंड प्रदेश के अंदर आज भी कई स्लीपर सेल हैं इसीलिए उन पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पूरे मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी थोड़ा बचते नजर आए इरफान अंसारी ने कहा कि यह प्रभारी और अध्यक्ष का मामला है आपस में निपटा लिया जाएगा। पार्टी का आंतरिक मामला है अगर कुछ लाभ से होगा तो उसे सुधार कर लिया जाएगा। कांग्रेस के अंदर आपसी मतभेद ने भारतीय जनता पार्टी को उन पर वार करने का मौका दे दिया। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि हालांकि यह उनका आंतरिक मामला है और इसमें नॉर्मली टिप्पणी नहीं करनी चाहिए लेकिन अभिलाष साहू जो की ओबीसी समाज से आते हैं और अध्यक्ष भी इस समाज से आते हैं जिन्होंने निलंबन वापस कर दिया लेकिन के राजू बीच में आ गए। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष को अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। वही शमशेर आलम पर भी कटाक्ष करते हुए प्रतुल शाह देव ने कहा कि अध्यक्ष को स्लीपर सेल कहने वाले शमशेर आलम को भी अपना इस्तीफा देना चाहिए।0
0
Report
ऑपरेशन मुस्कान से मधेपुरा पुलिस ने 108 खोए मोबाइल वापस दिलाए
Madanpur, Bihar:पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देश पर तकनीकी शाखा के सहयोग से चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 108 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय नेसार अहमद साह ने बताया कि बरामद मोबाइलों में से 65 मोबाइल संबंधित थानों के माध्यम से पहले ही उनके वास्तविक धारकों को सौंपे जा चुके हैं। वहीं, शुक्रवार को शेष 45 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वापस लौटाए गए। खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। लाभुकों ने मधेपुरा पुलिस और तकनीकी शाखा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मोबाइल खोने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि शायद उनका फोन वापस मिल सके, लेकिन पुलिस की तकनीकी कार्रवाई से उनका खोया मोबाइल फिर से उनके हाथों में पहुंच गया। โมबाइल प्राप्त करने वाले शालिग्राम मेहता ने बताया कि उनका मोबाइल जून महीने में खो गया था। उन्होंने 22 जून को CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई के माध्यम से आज उन्हें अपना मोबाइल वापस मिल गया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिकायत के बाद मोबाइल मिलने की बात सुनी थी, लेकिन जब अपना मोबाइल सामने वापस मिला तो उन्हें पूरी तरह विश्वास हो गया कि मधेपुरा पुलिस बेहतर काम कर रही है। वहीं, एक महिला लाभुक सपना ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनका मोबाइल करीब दो साल पहले खो गया था। इतने लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने इसे बेहद खुशी का क्षण बताया। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों में भी उम्मीद जगी है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत तकनीकी संसाधनों और CEIR पोर्टल की मदद से खोए या चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।0
0
Report
माननीय ए के शर्मा नगर विकास मंत्री का मोहम्मदाबाद में दीपक गुप्ता डायमंड चेयरमैन प्रतिनिधि स्वागत कर
माननीय ए के शर्मा नगर विकास मंत्री का मोहम्मदाबाद में दीपक गुप्ता डायमंड चेयरमैन प्रतिनिधि स्वागत करते हुए0
0
Report
Advertisement
प्लेबिहीत बैंक मैनेजर के फर्जी दस्तावेज से 8.5 करोड़ की गबन: राइस मिल मालिक को नोटिस, नीलामी की तैयारी
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में राइस मिल संचालक जीशान मलिक के नाम से फर्जी दस्तावेज लगाकर पंजाब एंड सिंद बैंक के मैनेजर ने साढ़े आठ करोड़ रुपए निकाल कर गबन कर लिए थे, जिस पर पुलिस ने बैंक मैनेजर राधेश्याम को कुछ दिन पहले जेल भेजा था. अब पंजाब एंड सिंद बैंक, बैंक मैनेजर से रुपए वसूलने की जगह राइस मिल संचालक से रुपए वसूलने के लिए राइस मिल व उनके गोदाम पर सारफेसी एक्ट का नोटिस चस्पा किया है, जिसमें राइस मिल पर सांकेतिक कब्जा कर लिया है और उसकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू की है. पीड़ित जीशान की वकील ने कहा है कि पंजाब एंड सिंद बैंक अपने मैनेजर से रुपए वसूलने की जगह उनके क्लाइंट जीशान को परेशान कर रहा है, जबकि पुलिस ने बैंक मैनेजर को ही बैंक का पैसा गबन करने के इल्जाम में जेल भेजा है और मामला कोर्ट में चल रहा है. पीड़ित के वकील ने कहा कि वह इस मामले को कोर्ट लेकर जाएंगे क्योंकि बैंक अपने बैंक मैनेजर के घोटाले को उनके क्लाइन्ट पर थोप रहा है, जो गलत है. गौरतलब है कि थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक राधेश्याम प्रभाकर समेत अन्य अज्ञात बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मई 2026 में साढ़े आठ करोड़ के गबन की राइस मिल संचालक जीशान ने एफआईआर दर्ज कराई थी. राइस मिल संचालक मोहम्मद जीशान ने आरोप लगाया था कि उनका खाता पंजाब एंड सिंध बैंक में संचालित है. बैंक के मैनेजर राधेश्याम प्रभाकर व अन्य अधिकारियों ने कम ब्याज पर अधिक लोन का लालच देकर व्हाट्सऐप पर चेक की कॉपियाँ मंगाई और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उनसे व उनकी पत्नी से करीब 8 करोड़ 52 लाख रुपए की ठगी कर ली. पुलिस ने जांच में मामला सही पाया और बैंक मैनेजर के खिलाफ चार्जशीट लगाकर उसे जेल भेज दिया. अब पंजाब एंड सिंध बैंक वसूली की कार्रवाई राइस मिल से कर रही है जबकि पुलिस ने बैंक मैनेजर को ही दोषी माना है.0
0
Report
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने टीम भेज दी
Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम में अगले दो महीने चलने वाली यात्रा को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयुक्त कार्यालय से भेजी गई टीम ने केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा मार्ग और वहां उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। टीम ने टॉयलेट, बिजली, सोलर लाइट, स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा सुविधाओं समेत व्यवस्थाओं का जायजा लेकर प्रशासन को महत्वपूर्ण फीडबैक दिया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा है कि मिली कमियों को दूर करने के लिए जिला स्तरीय टीम भी भेजी जाएगी। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन अब निरीक्षण से मिले फीडबैक के आधार पर काम करेगा। आयुक्त कार्यालय की टीम ने केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा मार्ग पर टॉयलेट, बिजली, सोलर लाइट, स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आपदा से क्षतिग्रस्त स्थानों, सफाई, पेयजल की उपलब्धता और यात्रा ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को व्यवस्थाओं की बेहतर जानकारी देने जैसे विषय सामने आए हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि इन सभी बिंदुओं को गंभीरता से लिया गया है और कमियों को दूर करने के लिए जिला स्तरीय टीम भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां छोटे और बड़े मरम्मत कार्य की जरूरत है, वहां आवश्यक सुधार किए जाएंगे और व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यात्रा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए धन और मानव संसाधन की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि अगले दो महीने की यात्रा में यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।0
0
Report
जालौन में भतीजे और नातिन के साथ बाजार से घर जा रही महिला को दो दबंगों ने मारी जोरदार टक्कर
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी भतीजे और नातिन के साथ बाजार से घर जा रही महिला को दो दबंगों ने मारी जोरदार टक्कर जोरदार टक्कर लगने से महिला गिरी सड़क पर दोनों दबंगों ने सड़क पर पड़ी महिला और भतीजे को बेल्टों और लात घुसो से दो और दोस्तों को बुलाकर की मार पीट घायल महिला ने मंगलसूत्र छीनने का लगाया आरोप रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने किया बीच बचाव दी पुलिस को सूचना सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को भिजवाया जिलाअस्पताल उरई उरई कोतवाली के तड़ेश्वरी मंदिर के सामने की घटना0
0
Report
Advertisement
