271301
Motiganj: ग्राम पंचायत गढ़ी में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में जागरूक किया जा रहा
Harhava, Uttar Pradesh:विकास खंड मनकापुर के ग्राम पंचायत गढ़ी में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभ के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ग्राम प्रधान अरूणेश यादव द्वारा किसानों को लोकवाणी पर जाकर KYC कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि सभी किसानों को यह लाभ मिल सके। ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत गढ़ी में व्यापक प्रचार-प्रसार के तहत डोर टू डोर जाकर किसानों को जानकारी दी जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कटनी स्टेशन प्लेटफार्म 5 के पास नवजात शव मिला, GRP-RPF जांच शुरू
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में ट्रेन के टॉयलेट के बाद अब कटनी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 की रेल की पटरियों की नाली के कचरे के पास मिला नवजात का शव. कटनी में तीन दिन पूर्व ट्रेन के टॉयलेट में एक नवजात के मिलने वाला वाकया शांत नहीं हुआ था कि आज सुबह कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 की रेल पटरियों की नाली के पास कपड़े में लपटी हुई एक नवजात का शव मिलने से स्टेशन में हड़कंप मच गया घटना की सूचना पाकर मौके पर जीआरपी ओर आरपीएफ के जवान पहुंच गए. जबलपुर एंड की ओर एक नवजात शिशु मृत अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और आरपीएफ में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि एक यात्री ने ट्रेन की पटरी के किनारे नवजात शिशु को पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल आरपीएफ ओर जीआरपी के मौजूद जवान को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। कुछ ही देर में रेलवे डिप्टी एसएस (कमर्शियल) सहित आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिशु लगभग 6 महीने का बताया जा रहा है, जिसका समय से पहले जन्म हुआ प्रतीत होता है। आशंका जताई जा रही है कि जन्म के तुरंत ही उसे प्लेटफार्म के जबलपुर एंड की तरफ फेंक दिया गया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवान एस.के. मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.0
0
Report
सख्ती: मिरौनी घाट पर रातभर अवैध रेत खनन, लाखों राजस्व को खतरा
Sakti, सक्ती जिले के मिरौनी घाट के पास रात के अंधरे में बेखौफ तरीके से रेत खनन का काला खेल चल रहा है… जल संसाधन विभाग के गार्डन किनारे वाले इलाके को निशाना बनाया जा रहा है… चैन माउंटेड मशीन लगाकर तेजी से अवैध उत्खनन किया जा रहा है… और रेत माफिया पूरी रात खनन के साथ-साथ परिवहन में भी जुटे हुए हैं… प्रति हाइवा 4 हजार रुपए तक की वसूली की जा रही है… जिससे एक ही रात में सैकड़ों डंफर रेत निकाला जा रहा है,जिससे लाखों रुपए की अवैध कमाई का अंदेशा जताया जा रहा है… इस अवैध कारोबार से शासन को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है… वहीं जिम्मेदार विभागों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं… हालांकि इस पूरे मामले में खनिज अधिकारी के.के. बंजारे का कहना है कि जिले में चार रेत घाट स्वीकृत हैं, जिनमें मिरौनी भी शामिल है… लेकिन फिलहाल इस घाट की रायल्टी जारी नहीं हुई है… उन्होंने साफ कहा है कि अगर अवैध उत्खनन की पुष्टि होती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी…0
0
Report
फतेहपुर में अतिक्रमण विरोधी बुलडोजर एक्शन शुरू, 16 अप्रैल तक जारी
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन. नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाते हुए बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान सड़क किनारे और बाजारों में किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया. नगर पालिका की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. कई लोग खुद ही अपना सामान समेटते नजर आए तो कहीं बुलडोजर की गरज सुनते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रशासन ने पहले मुनादी कर लोगों को चेतावनी दी थी कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें, लेकिन चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर अब प्रशासन ने सीधे बुलडोजर चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारी के मुताबिक यह अभियान 16 अप्रैल तक लगातार चलाया जाएगा, जिसके तहत शहर के अलग-अलग प्रमुख मार्गों और बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
बुलन्दशहर अहमदगढ़ में लापता किशोर कुएं में शव, सनसनी फैल गई
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: अहमदगढ़ में लापता किशोर का कुएं में शव मिलने से सनसनी。 29 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुआ 17 वर्षीय अनमोल。 पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर, किशोर की कर रही थी तलाश, आज कुएं में मिला शव。 एसएसपी, एसपी देहात समेत भारी पुलिस बल मौके पर, वैधानिक कार्रवाई में जुटी पुलिस。 अहमदगढ़ के छोटा वास निवासी था किशोर, गांव के पास जंगल में कुएं में मिला शव।0
0
Report
तहसील कर्मी के पिता पर बहू का हमला CCTV वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Bulandshahr, Uttar Pradesh:तहसील कर्मी के पिता को बहू ने जमकर पीटा, घटना का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस जांच में जुटी बुलंदशहर की अनूपशहर तहसील में तैनात एक कर्मी के बुजुर्ग पिता को उसी की छोटी बहू द्वारा पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। Viral video में ससुर पर बहू द्वारा हमला किया जाता है। शोर सुनकर परिजन पहुंचते हैं तो उनके सामने भी बहू का रौद्र रूप देखा जा सकता है। जिसके बाद बुजुर्ग ससुर ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई है। मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। जहांगीराबाद निवासी मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि उनका बड़ा बेटा संकेत राठौर अनूपशहर तहसील में तैनात है, जबकि छोटे बेटे की मृत्यु हो चुकी है। छोटे बेटे की बहू उसके साथ आये दिन मारपीट करती है और जान से मारने की धमकी देती है। एक दिन वह अपने घर में बने ऑफिस में बैठा था तो अचानक घर में घुसकर छोटी बहू ने उसपर हमला कर दिया। हमले के दौरान शोर सुनकर अन्य परिजन वहां आए लेकिन वह सबके सामने उनसे मारपीट करती रही। उसने घर से भागकर अपनी जान बचाई। इसके अलावा डाकघर जाते दौरान भी छोटी बहू और उसके परिजनों ने उस पर जानलेवा हमला किया। पूरे मामले की तहरीर जहाँगीराबाद कोतवाली में दी गई है। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
शॉर्ट सर्किट से शाजापुर में घर जलकर लाखों का नुकसान
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के वार्ड क्रमांक 3 स्थित अयोध्या बस्ती में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते एक मकान में आग लग गई। इस घटना में करीब एक लाख रुपए से अधिक की नकदी, सोने-चांदी के जेवर, फ्रिज, टीवी सहित अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। यह घटना रात करीब 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। आगजनी की यह घटना मदन कुशवाहा के घर में हुई। परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान घर से धुआं उठता देख उन्होंने अंदर जाकर देखा तो आग तेजी से फैल चुकी थी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मदन कुशवाहा की पत्नी संगीता कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही एक समूह से 80 हजार रुपए का लोन लिया था। वहीं, इलाज के लिए अपने भाई से 40 हजार रुपए उधार लिए थे। उनकी तबीयत खराब होने के कारण यह कुल 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि उपचार के लिए रखी गई थी, जो आग में जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा, घर में रखे जेवर भी आग की भेंट चढ़ गए। पीड़ित परिवार ने घटना के संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर में बाइक सवार ने स्ट्रीट डॉग को कुचला, CCTV में कैद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग बाइक सवार ने बेजुबान को बेरहमी से कुचलकर मार डाला। बाइक सवार ने जानबूझकर बेजुबान स्ट्रीट डॉग को कुचला मासूम डॉग के पिल्ले की तड़प तड़पकर मौत। सड़क पर सो रहे मासूम स्ट्रीट डॉग के ऊपर चढ़ाई बाइक मासूम डॉग पर बाइक चढ़ाने का वीडीओ सीसीटीवी मे कैद काफ़ी देर तक बेजुबान सड़क पड़ा तड़पता रहा आखिर आँख वाले इंसान अंधे कैसे हों सकते हैँ。 तड़पते बेजुबान स्ट्रीट डॉग को देखकर लोग परेशान。 मुज़फ्फरनगर थाना नई मंडी के कमलनगर का मामला।0
0
Report
अमेठी: ग्रामीणों ने दो संदिग्ध चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीणो ने दो लोगों को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक से की पूछताछ, बताया जा रहा है की एक दिन पूर्व दोनों ने लोगों गेहूं चुराकर था बेचा आज फिर चोरी करने पहुंचे दोनों लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले, चोरी करते समय का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर लोगों ने किया वायरल पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी, बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के पूरे भरोसी मकदूमपुर का है मामला,0
0
Report
धान बीज लेकर जा रहे ट्रक में आग, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान
Ukhdand, Uttar Pradesh:धान का बीज लेकर जा रही ट्रक में अचानक लगी आग शॉर्ट सर्किट से आग लगने से ट्रक जलकर हुआ खाक सड़क पर जलते ट्रक के कारण एक तरफ सड़क रहा घंटों बाधित सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू हैदराबाद से ट्रक जा रही थी धान का बीज लेकर गोरखपुर आग लगने से किसी तरह ड्राइवर और खलासी ने कूदकर बचाई जान लालगंज तुलसी गांव स्थित हाईवे के ओवर ब्रिज के पास का मामला0
0
Report
Advertisement
पिथौड़ागढ़ में प्रशासन ने घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाई
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौड़ागढ़ घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने लगाई कड़ी रोक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस का उपयोग करने वालों पर जिला प्रशासन का कशा शिकंजा 14 घरेलु सिलेंडर किया जप्त बताना दे की डीएम आशीष भटगांई ने गैस वितरण में अनियमित और कालाबाजारी और घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोगी को लेकर सख्त रुख अपना लिया है उनके द्वारा लगातार बताया जा रहा है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करना सरासर गलत हैँ जिसके लिए जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने एक सेक्टर ऑफिसर्स की टीम का गठन किया गया है जिनके द्वारा जनपद में जहां-जहां पर भी गैस सिलेंडर वितरित हो रहे हैं वहां पर वहा पर गैस सिलेंडर वितरण प्रणाली का मॉनिटर किया जा रहा है, और गैस सिलेंडर की कालाबाजारी निगरानी रखी जा रही है और उनके द्वारा बाजार में व्यापारियों के द्वारा कमर्शियल सिलेंडर छोड़कर घरेलू गैस सिलेंडर यूज़ किए जाने का भी निरीक्षण किया जा रहा है और संबंधी लोगों पर उचित वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध होने के बावजूद भी कई व्यापारी घरेलू गैस सिलेंडर को कमर्शियल यूज़ किया जा रहा है उसको लेके जिला अधिकारी के पास भी लगातार शिकायत आ रही हैँ जिसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिसके क्रम में एसडीएम व तहसीलदार के द्वारा पूरे नगरी क्षेत्र का निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें व्यावसायिक गैस की जगह घरेलू गैसों का यूज़ कर रहे व्यापारियों के वहां छापा मार कर उनके घरेलू गैस सिलेंडर को जप्त किया जा रहा है और उनके ऊपर विधिवत कार्यवाही भी की जा रही है बाइट जिला अधिकारी आशीष भटगांई0
0
Report
वोटर लिस्ट से नाम हटाने के विरोध ने कालियाचक में तनाव, पुलिसबल तैनात
Noida, Uttar Pradesh:वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ पहले कभी नहीं हुआ विरोध। मालदा के कालियाचक ब्लॉक नंबर 2 के मोथाबारी में तनाव बढ़ गया। कल दोपहर से कालियाचक BDO ऑफिस में सात ज्यूडिशियल ऑफिसर्स को घेर लिया गया था। हिरासत में लिए गए लोगों में तीन महिला ऑफिसर्स भी शामिल थीं। करीब 13 घंटे बाद रात में सात जजों को घेरे से छोड़ा गया। हाई कोर्ट के दखल के बाद पुलिस और सेंट्रल फोर्स ने किसी तरह उन्हें बचाया। उन्हें बाहर निकालते समय गाड़ी के आगे बांस और डंडे फेंके गए और उन्हें रोकने की कोशिश की गई। मीडिया की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। दूसरी ओर, कालियाचक ब्लॉक नंबर 1 के सुजापुर में नेशनल हाईवे नंबर 12 अभी भी ब्लॉक है।0
0
Report
पिथौरागढ़ के सैनिक शहीद: हिमस्खलन में चपेट में आकर वीर विकास कुमार शहीद
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गणकोट के सुकोली गांव के 19 वर्षीय सैनिक सिक्किम में शहीद हो गए। वह गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इस घटना में उसके दो साथी सुरक्षित बच गए। इस घटना से पूरे जिले में शोक है तो परिजनों में कोहराम है। जानकारी के मुताबिक, सुकोली निवासी 19 कुमाऊं में लांस नायक विकास कुमार सिक्किम में तैनात थे। बीते 29 मार्च को वह अपने दो साथियों के साथ सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ और वह इसकी चपेट में आकर शहीद हो गए। उनके दो साथी सुरक्षित बच गए। शहीद सैनिक अपने पीछे पत्नी प्रीति, 8 माह के बेटे, पिता गणेश राम, माता मंजू देवी, बड़े भाई को छोड़ गए हैं। माता मंजू देवी भोजन माता के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के मुताबिक, शहीद का पार्थिव शरीर जम्मू कश्मीर से दिल्ली तक विमान से लाया जा रहा है। वहां से पार्थिव शरीर एबुलेंस से उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। जवान के शहीद होने की जानकारी मिलने के बाद जिले में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम है। जवान का पार्थिव शरीर आज तक पिथौरागढ़ पहुंचने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
गोवर्धन में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, पुलिस ने भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। वैश्विक स्तर पर इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब स्थानीय बाजारों में भी दिखने लगा है। भारत में कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में करीब 200 रुपये की भारी बढ़ोतरी के बीच क्षेत्र में सिलेंडरों की कालाबाजारी का खेल भी शुरू हो गया है। ताजा मामला थाना गोवर्धन क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अवैध रूप से जमा किए गए दो दर्जन सिलेंडरों को जब्त कर एक हॉकर को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार गोवर्धन-सौंख रोड स्थित सोरन गैस एजेंसी पर कार्यरत एक हॉकर गोवर्धन-सकरवा रोड स्थित एक खेत में बने दो कमरों में सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर रहा था। स्थानीय निवासियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की, जहाँ से लगभग दो दर्जन भरे हुए सिलेंडर बरामद हुए। स्थानीय निवासी मदन शर्मा ने बताया कि गैस की किल्लत और कीमतों में उछाल का फायदा उठाते हुए हॉकर एक सिलेंडर को करीब 3500 रुपये की मोटी रकम में बेच रहा था। वहीं शिकायतकर्ता राजवीर ठाकुर के अनुसार यह कालाबाजारी पिछले एक महीने से बदस्तूर जारी थी।उन्होंने इसकी सूचना गोवर्धन पुलिस और एसडीएम को दी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान सभी सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया है और संबंधित हॉकर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि संकट की घड़ी में जनता को लूटने वाले कालाबाजारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट - राजवीर ठाकुर शिकायतकर्ता बाइट - मदन शर्मा स्थानीय निवासी0
0
Report
बीकानेर पुलिस लाइन निरीक्षण के बाद सीमावर्ती सुरक्षा पर चर्चा
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने बीकानेर पुलिस लाइन का सघन निरीक्षण किया. पुलिस लाइन का निरीक्षण, नए बैरकों का उद्घाटन. दो कांस्टेबल दौलत और प्रेमसिंह से फीता कटवाया गया. संवेदनशील पहल चर्चा का विषय बनी. अधिकारियों के साथ अहम बैठक; सीमा क्षेत्र की सुरक्षा पर फोकस रहेगा. सीमावर्ती क्षेत्र में भय स्थापित करने को लेकर चर्चा होगी. DGP ने बीकानेर रेंज के अधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश—खास तौर पर सीमावर्ती क्षेत्र को लेकर. अपराधियों में भय पैदा करने के तरीके पर चर्चा होगी. DGP राजीव शर्मा ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया; सभी कक्षों और संधारित दस्तावेजों की जाँच की. SP मृदुल कच्छावा और अन्य अधिकारियों से जानकारी ली. ADG क्राइम बिपिन पांडे, IG ओमप्रकाश, DIG कुंवर राष्ट्रदीप मौजूद रहे. डीजीपी ने पुलिस लाइन मेस और मोटर शाखा का निरीक्षण किया. मेस में डाइट के बारे में पूछा और पोषक डाइट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. वाहनों की उपलब्धता और जरूरतों के बारे में जानकारी ली.0
0
Report
भिवाड़ी गैस सिलेंडर ब्लास्ट: मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, अलवर रेफर
Alwar, Rajasthan:भिवाड़ी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: खाना बनाते समय मजदूर गंभीर रूप से झुलसा, अलवर किया रैफर भिवाड़ी के नया गांव क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे एक मजदूर के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में हुए धमाके से वह गंभीर रूप से झुलस गया जानकारी के अनुसार बिहार के गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर निवासी बशीर राय भिवाड़ी की एक निजी कंपनी में मजदूरी करता है। वह अपने दो साथियों के साथ किराए के कमरे में रहता था। घटना के समय उसके दोनों साथी नाइट ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि बशीर कमरे में अकेला खाना बना रहा था बताया जा रहा है कि इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक लीकेज हो गया, जिससे आग लग गई और कुछ ही पलों में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि बशीर बुरी तरह झुलस गया घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अलवर के सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां बर्न वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है0
0
Report
Advertisement
