Back
मनोज सिन्हा का गोंडा दौरा: राष्ट्र कथा महोत्सव और GDP पर बड़ा बयान
AKAtul Kumar Yadav
Jan 04, 2026 11:03:37
Gonda, Uttar Pradesh
जहां जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज रविवार को अयोध्या एयरपोर्ट से गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित नंदिनी निकेतन पहुंचे। यहाँ उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के साथ-साथ 'राष्ट्र कथा महोत्सव' में शिरकत कर की है। इस दौरे के दौरान आध्यात्मिक ऊर्जा और भावुक क्षणों का अनूठा संगम देखने को मिला है। नंदिनी निकेतन पहुंचने के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सबसे पहले नंदिनी गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात वे परिसर में स्थित यज्ञशाला पहुंचे जहाँ उन्होंने मां बगलामुखी हवन में आहुति दी। वैदिक विद्वानों द्वारा किए जा रहे मंत्रोच्चार के बीच मनोज सिन्हा ने राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। यहाँ भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उनका भव्य स्वागत किया। लंबे समय बाद अपने पुराने मित्र और साथी को सामने देख पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भावुक हो गए। मंच पर दोनों नेताओं ने एक साथ बैठकर सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज के मुखारविंद से प्रवाहित हो रही राष्ट्र कथा का श्रवण किया है। वही मीडिया से बात करते हुए भारत की बढ़ती जीडीपी को लेकर बड़ा बयान देते हुए जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह मेरे घनिष्ठ सहयोगी और मित्र हैं। पूरे देश में एक राष्ट्र, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का कालखंड पिछले कुछ वर्षों में शुरू हुआ है। बृजभूषण सिंह जी की रुचि भी अध्यात्म में पुरानी है। और राष्ट्र कथा का आयोजन मैं समझता हूँ कि यहाँ के युवाओं को, विशेष रूप से इस अंचल के युवाओं को एक प्रेरणा देगी, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य की भी चिंता करेंगे। मोटे तौर पर भारत का एक स्थान पूरी दुनिया के GDP में जो कंट्रीब्यूशन भारत का था, उसके समक्ष यूरोपियन राज्य और अमेरिका का भी कंट्रीब्यूशन नहीं हुआ करता था। लंबे कालखंड की गुलामी के कारण यहाँ का धन, यश, वैभव लूटा गया। और 11वीं शताब्दी में जो राष्ट्र दुनिया का सबसे संपन्न राष्ट्र था, वह आजादी के बाद GDP में उसका कंट्रीब्यूशन बहुत कम हो गया। पिछले 10-11 वर्षों में देश की आर्थिक ताकत काफी विकसित हुई है। और जो इंग्लैंड हमसे 45 ट्रिलियन डॉलर लूट के ले गया, उसी इंग्लैंड को पीछे छोड़कर के दुनिया की हम चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। मैं उम्मीद करता हूँ कि आज दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था युवाओं के संकल्प से ही, क्योंकि वही मुझे लगता है कि इस राष्ट्र को वैभव पर ले जाएंगे। फिर से विकसित भारत बनेगा। मैं बृजभूषण सिंह जी को इस आयोजन के लिए हृदय से बधाई देना चाहता हूँ, अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - पूर्व विधायक हाजी अलीम की बीती शाम हत्या की घटना को लेकर पुलिस गम्भीर है आज मृतक सुफ़ियान का शव दफनाने के दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी, इसके अलावा पुलिस ने भी भारी पुलिस बल के साथ स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई।
0
Report
LBLAILESH BARGAJE
FollowJan 05, 2026 10:43:550
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 10:42:490
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 05, 2026 10:42:040
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 10:41:450
Report
MSManish Sharma
FollowJan 05, 2026 10:41:120
Report
MSManish Sharma
FollowJan 05, 2026 10:40:550
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowJan 05, 2026 10:40:120
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowJan 05, 2026 10:39:360
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 05, 2026 10:39:160
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 05, 2026 10:38:190
Report
0
Report
0
Report
LBLAILESH BARGAJE
FollowJan 05, 2026 10:37:190
Report