Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271504

दो घरों में लाखों की चोरी, पुलिस ने किया अज्ञात पर केस, गृहस्थी के सामान गहने उठा ले गए अज्ञात चोर

Rajan Kushwaha
Jul 05, 2025 13:05:50
Paraspur, Uttar Pradesh
परसपुर क्षेत्र के ग्राम पुरैना में घर के पीछे खिड़की का कुंडा तोड़कर दो अलग- अलग घरों में चोरी हो गयी। तकरीबन पाँच लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के गहने, सिलेंडर, पंखा व गृहस्थी के सामान चोर उठा ले गए। पीड़ित राजू पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि तीन जुलाई को मकान के पीछे खिड़की तोड़कर चोर उसके घर में घुस आए। चांदी के करधन पायजेब पायल, सोने की झुमकी, कागजात, सिलेंडर व पँखा चुरा ले गये। बगल रामानन्द शर्मा के घर में भी नुकसान किया। SHO एसके पाण्डेय ने कहा कि अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement