Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271003

कटरा बाजार: भाजप विधायक बावन सिंह का बड़ा दावा—वोटर लिस्ट रिव्यू से सरकार बदली जाएगी?

AKAtul Kumar Yadav
Nov 12, 2025 07:57:18
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को लेकर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए SIR को लेकर बड़ा बयान दिया गया है। भाजपा विधायक ने कहा कि अपने गांव में अपने बूथ पर वोटर लिस्ट आ रही है वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का कार्य चलेगा। सभी बूथ अध्यक्ष और बीएलओ-2 से सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है की जा करके रखाइये। वोटर लिस्ट में अगर उन विधर्मियों के नाम बढ़ा देंगे जो सऊदी और मुंबई में रहते हैं वह लोग यहां पर मोदी योगी की सरकार को गिराने के लिए वोट डालने के लिए आते हैं। वोट डालने वाले दिन आ जाते हैं ऐसे लोगों को चिन्हित करके आप लोग नाम उनका वोटर लिस्ट से कटवाईये यह लोग सरकार गिराने का काम करते हैं। भाइयों आप लोगों को जातियों में कभी नहीं बांटना है एकता में बांधकर रहना है। अगर हम लोग मुट्ठी भर लोगों को नेता बनते रहेंगे तो सपा और बसपा के लोग कांग्रेस के लोग यह तुष्टीकरण वाले दल भाजपा को हराने में लगे रहेंगे और अगर हम लोग एकजुट हो जाएंगे तो आपके नेता को योगी और मोदी को यह लोग कभी नहीं हरा पाएंगे। कोई भी दोनों को उनकी कुर्सी से नहीं हट सकता है पीएम नरेंद्र मोदी ने सपना देखा है कि 2047 विकसित राष्ट्र बनाना है पीएम मोदी ने संकल्प लिया था आपका राम मंदिर बन गया है। धारा 370 हटाने का भी संकल्प भाजपा ने लिया था पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 को उखाड़ करके फेंक दिया है। आतंकवाद वहां पर करह रहा है कहीं पर इनका पता नहीं चल रहा है इसीलिए आपसे आग्रह है। भाषण ऑन मंच- बावन सिंह- भाजपा विधायक कटरा बाजार。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKManitosh Kumar
Mar 04, 2026 00:46:23
Muzaffarpur, Bihar:सनातन सेवार्थ ने मुजफ्फरपुर में स्थित उत्तर बिहार के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर मे खेली गई फूलों की होली,वृंदावन की तर्ज गरीबनाथ धाम मे हुई फूलों की होली,बाबा गरीबनाथ में खेले होली पर झूमे भक्त मुजफ्फरपुर में चैत्र शुक्लपक्ष प्रतिपदा पर बाबा गरीबनाथ धाम मे सनातन सेवार्थ बिहार और रात्री सेवा दल की ओर से वृंदावन की तर्ज पर रंग-बिरंगें गुलाब,गेंदा,चमेली और रजनीगंधा के फूलो से होली खेली गई.मंदिर के पुजारी पंडित आशुतोष पाठक उर्फ डाबर बाबा ने बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन उपरांत दुध,दही,घी,मध और शक्कर से बाबा को पंचामृत स्नान कर फूलों की माला और अबीर से बाबा गरीबनाथ का महाश्रृंगार किया.उसके उपरांत आरती कर भक्तो मे खीर का प्रसाद बांटा गया.सनातन सेवार्थ के संरक्षक प्रभात मालाकार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष होली को लेकर बाबा गरीबनाथ धाम मे वृंदावन की तर्ज पर फूलों की होली खेली जाती है,ताकी बाबा गरीबनाथ का हम सबों से लेकर शहर वासियों पर फूलों की तरह सुगंध, सौंदर्य और प्यार बना रहें.इस दौरान सैकङो श्रद्धालु मौजूद रहें.
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 04, 2026 00:46:09
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों पर पुलिस के लिए जमकर लाठी चार्ज किया। पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज होने के बाद भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया और अभ्यर्थी अपना जान बचाकर भागने को मजबूर हुए। पुलिस ने होमगार्ड अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर सड़कों पर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किए जाने का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें पुलिस जवान अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों से 419 चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र देने की मांग को लेकर हड़ताली चौक पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, इसके बावजूद अब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया। मंगलवार को सदर एसडीओ और डीएसपी धरना स्थल पर पहुंचे और भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामला विभाग के संज्ञान में है और जल्द कार्रवाई होगी, लेकिन 200 से अधिक महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने अनशन समाप्त करने से इनकार कर दिया। शाम को डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी मनीष के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल धरना स्थल पर पहुंचा। प्रशासन द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी जब अभ्यर्थी नहीं माने, तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर बसों में बैठा लिया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें जेल ले जाने की बात कहकर जीरोमाइल की ओर ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई और लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान कई अभ्यर्थी घायल हो गए। कुछ अभ्यर्थियों ने पुलिस पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। डीएम ने मौके पर जानकारी दी कि नया आदेश जारी हुआ है और 15 मार्च से बहाली प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जाएगी। इस घोषणा के बाद अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ गया और हल्की झड़प की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। लाठीचार्ज के बावजूद अभ्यर्थी “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाते रहे और कहा कि वे अपनी मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। उनका कहना है कि वे संवैधानिक तरीके से शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे, लेकिन प्रशासन ने जबरन कार्रवाई की। फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात है। प्रशासन की ओर से स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही जा रही है
0
comment0
Report
RMRAHUL MISHRA
Mar 03, 2026 23:30:11
Noida, Uttar Pradesh:युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु और यूथ कांग्रेस के अन्य कार्यकर्तावों को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया दरसल AI समिट के दौरान प्रोटेस्ट किए जाने के बाद इन सभी को हिरासत में लिया गया था और वर्तमान में ये तिहाड़ जेल में बंद थे आज पटियाला हाउस कोर्ट ने रिलीज़ ऑर्डर जारी किया था , कार्यकर्ताओं में काफ़ी ज़्यादा उत्साह देखने को मिला यूथ कांग्रेस ऑफिस पर जस्न का माहौल है रिहाई के बाद जेल से बाहर आने पर अध्यक्ष उदय भानु चिब ने अमेरिकी व्यापार समझौते को किसानों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस देश के किसानों के लिए संघर्ष करेगी। चीब का कहना है की प्रधानमंत्री ने एक बार भी इसके अपर नहीं बोला इससे साफ़ लगता है pm is compromised युवा कांग्रेस अध्यक्ष
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 23:09:44
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम ग़ुरसौली में सोमवार शाम होलिका दहन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गांव के गुरेश्वर नाथ प्राचीन शिव गौरी मन्दिर गुरसौली पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण नजर आया। होलिका दहन के बाद महिलाओं ने अपने घरों पर छोटी होली पर पारंपरिक गीत गाए और बच्चों व युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा सुख-समृद्धि की कामना की। बुजुर्गों ने बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और इसे हर वर्ष पूरे सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में गांव के जिम्मेदार लोगों का भी विशेष सहयोग रहा। होलिका की परिक्रमा कर लोगों ने परिवार की खुशहाली और गांव की तरक्की की प्रार्थना की। होलिका दहन के साथ ही रंगों के पर्व होली की शुरुआत हो गई है। ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए सभी से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की। पूरे आयोजन में समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
47
comment0
Report
Mar 03, 2026 19:29:23
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अब तक का बड़ा अभियान छेड़ दिया है। दरअसल गाजीपुर में 32 घोषित इनामी अपराधियों की सूची जारी की गई है। इनमें बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष और कुख्यात गैंग से जुड़े रेयाज अंसारी का नाम भी शामिल है। सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस पूरे मामले की पुष्टि स्वयं पुलिस अधीक्षक ने की है। इस दौरान एसपी ने बताया कि मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग से जुड़े बताए जा रहे सहयोगी रेयाज अंसारी समेत कुल 32 इनामी अपराधियों पर गाजीपुर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इन सभी अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने इनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया है। इस अभियान में स्वाट और सर्विलांस टीमों को भी सक्रिय किया गया है, जो तकनीकी माध्यम से अपराधियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं। पुलिस इन अपराधियों की पूरी “जन्म कुंडली” तैयार कर रही है। यानी इनके आपराधिक इतिहास, नेटवर्क, सहयोगियों और शरणदाताओं की भी गहन जांच की जा रही है। 32 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉ. ईरज राजा ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को इन अपराधियों के बारे में कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। सूची जारी होते ही गाजीपुर में हड़कंप मच गया है।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Mar 03, 2026 18:46:10
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में 32 इनामी अपराधियों पर शिकंजा, मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी रेयाज अंसारी समेत सभी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, SP डॉ. ईरज राजा का बड़ा ऐलान मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी का नाम सूची में शामिल सभी अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी भी रडार पर गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग विशेष टीमें गठित स्वाट और सर्विलांस टीमों को भी लगाया गया अभियान में एसपी डॉ ईरज राजा ने अभियान की पुष्टि की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने का भरोसा गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अब तक का बड़ा अभियान छेड़ दिया है। दरअसल गाजीपुर में 32 घोषित इनामी अपराधियों की सूची जारी की गई है। इनमें बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष और कुख्यात गैंग से जुड़े रेयाज अंसारी का नाम भी शामिल है। सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस पूरे मामले की पुष्टि स्वयं पुलिस अधीक्षक ने की है। इस दौरान एसपी ने बताया कि मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग से जुड़े बताए जा रहे सहयोगी रेयाज अंसारी समेत कुल 32 इनामी अपराधियों पर गाजीपुर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इन सभी अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने इनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया है। इस अभियान में स्वाट और सर्विलांस टीमों को भी सक्रिय किया गया है, जो तकनीकी माध्यम से अपराधियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं। पुलिस इन अपराधियों की पूरी “जन्म कुंडली” तैयार कर रही है। यानी इनके आपराधिक इतिहास, नेटवर्क, सहयोगियों और शरणदाताओं की भी गहन जांच की जा रही है। 32 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉ ईरज राजा ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को इन अपराधियों के बारे में कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। सूची जारी होते ही गाजीपुर में हड़कंप मच गया है।
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Mar 03, 2026 18:45:18
Bagaha, Bihar:बगहा से लेकर रामनगर औऱ धनहा तक खलबली मची है क्योंकि शराब तस्कर डाल डाल तो बिहार पुलिस पात पात निगरानी में जुटी है। दरअसल रंगों के त्योहार होली कि हुड़दंग में शराब खपाने कि योजना पर शराब कारोबारियों ने देशी शराब बनाकर घर के पीछे नदी के पानी में छुपा रखा था। वहीं अंग्रेजी शराब के कई कार्टन लम्बी झाड़ीयो में छुपाकर रखा गया था। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा है। बताय जा रहा है कि रामनगर पुलिस ने काफी छानबीन के बाद आख़िरकार शराब को खोज निकाला गया। शराब रखने की जगह देख पुलिस भी हैरान रह गई। रामरेखा नदी किनारे झाड़ीयो में गुफा नुमा रास्ता बना क़र पानी और झाड़ीयों में शातिर कारोबारियों औऱ तस्करों ने होली में शराब बेचने औऱ खपाने को लेकर स्टॉक कर रखा था। बत दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी क़ानून लागू है ऐसे में देशी औऱ विदेशी शराब प्रतिबंधित है बावजूद इसके तस्कर औऱ कारोबारी हर नुस्खे अपना क़र अवैध शराब की होम डिलीवरी में जुटे सरकार को राजस्व कि क्षति पहुंचा रहें ख़ुद मालामाल हों रहें हैं इसमें कुछ पुलिस कर्मियों कि भूमिका भी संदिग्ध है तभी तो सीमावर्ती क्षेत्रों से शहर शहर औऱ गाँव गाँव नशे कि खेप पहुंच रही है।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 03, 2026 18:30:47
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर एक्स मुस्लिम यू ट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले के दोनों इनामी बदमाश जो आपस में सगे भाई थे वो दोनों 48 घंटे के अंतराल से योगी पुलिस द्वारा एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए हे , और अब अमरोहा जनपद के सैद नगली कस्बे में उनके घर और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है , सूत्र बताते हैं कि दोनों भाइयों को कई कट्टरपंथी लोगों की और से और खाडी देशों से मोटा चंदा मिला था गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में यूट्यूबर एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अमरोहा जनपद के सैद नगली कस्बे के रहने वाले दो सगे भाई पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए। मुख्य आरोपी जीशान को पुलिस ने 2 मार्च की रात एनकाउंटर में मार गिराया था, जबकि उसका बड़ा भाई गुलफाम 4 मार्च की रात इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारा गया। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों पर इस्लामिक कट्टरवाद का जुनून सवार था और उन्होंने जन्नत पाने की सोच के साथ यूट्यूबर सलीम वास्तिक की हत्या की कोशिश को अंजाम दिया था। 27 फरवरी को गाजियाबाद के लोनी इलाके में सलीम के ऑफिस में घुसकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जीशान अमरोहा के सैद नगली कस्बे का निवासी था और पेशे से कार पेंटर का काम करता था, जबकि उसके पिता बढ़ईगीरी करते हैं। बताया जाता है कि वह 16 फरवरी को आखिरी बार अपने परिजनों से मिलने घर आया था। जीशान के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर के बाद उसके घर और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपास के लोग इस मामले में खुलकर बोलने से बच रहे हैं और कैमरे के सामने आने से भी कतरा रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top