IDF ने गोलान की ओर दागे गए लॉंचर को निशाना बनाया
Noida, Uttar Pradesh:The IDF struck a launcher that had fired toward the Golan. The attack occurred shortly after detection. The IDF is operating against Hezbollah following its decision to attack Israel in defense of the Iranian regime.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज में पैलेट गन- AK-47 का प्रयोग; मोदी को जवाब देना होगा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "दिल्ली पुलिस ने बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज किया जिसमें कीले भी थीं। पैलेट गन का प्रयोग हुआ और बिहार में तो छात्रों पर AK-47 का प्रयोग हुआ था। यह आदेश कौन दे रहा है?... प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देना होगा... प्रधानमंत्री मोदी को देश के सामने इस पूरी स्थिति को स्पष्ट करना होगा..."0
0
Report
बाड़मेर में प्रेम प्रसंग विवाद में बुजुर्ग की नाक काटी, ग्रामीणों ने थाने का घेराव
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में बेटे के प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बेटे के प्रेम संबंध से नाराज कुछ लोगों ने उसके पिता पर हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब बुजुर्ग सुबह घर से कबूतरों को दाना डालने जा रहे थे। बतायlab गया कि रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद धारदार हथियार से उनकी नाक काट दी। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण सदर थाने पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
आलीराजपुर में नशे के खिलाफ खेल से जागरूकता: कॉलेज ग्राउंड में फ्रेंडली क्रिकेट
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर पुलिस ने खेल के जरिए दिया नशे से दूरी का संदेश कालेज ग्राउंड पर पुलिस की नशे के खिलाफ अनोखी पहल कॉलेज ग्राउंड से पुलिस विभाग ने साफ संदेश दिया— नशे को कहें ना… खेलों को कहें हां! नशे से दूरी है जरूरी नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत आलीराजपुर जिला मुख्यालय पर पुलिस विभाग की ओर से अनूठी पहल की गई। युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए कॉलेज ग्राउंड में फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। खेल के मैदान से पुलिस ने दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और खिलाड़ियों ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। नशे की वजह से परिवार में कलह पैदा होती है और सामाजिक जीवन भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर नशे से दूर रखना भी है। एसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूरी बनाएं और अपने परिवार को खुशहाल बनाएं। खेलों से जुड़ें, स्वस्थ रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान दें। कॉलेज ग्राउंड से पुलिस विभाग ने साफ संदेश दिया— नशे को कहें ना… खेलों को कहें हां! नशे से दूरी है जरूरी।0
0
Report
Advertisement
वायरल वीडियो: बाउंड्री के बाहर हवा में कैच लेकर जीत की कहानी लिख दी
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखिए....इस खिलाड़ी ने ग्राउंड पर गजब की फिल्डिंग की है...खिलाड़ी के कैच को देख लोगों ने उसकी जमकर तारीफ की...उसने अपनी टीम के लिए सिर्फ 6 रन ही नहीं बचाए...बल्कि विरोधी खिलाड़ी को आउट भी कर दिया....इसने कैच लेने के लिए बाउंड्री के बाहर जाकर हवा में रहते हुए बॉल को बाउंड्री को अंदर फेंका...और 6 रन बचाने के साथ कैच भी पकड़ लिया0
0
Report
धमतरी में गो संरक्षण के लिए प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - राउत नाचा और बछड़े के साथ कलेक्ट्रेट मे किया हिंदू संगठन ने प्रदर्शन धमतरी में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत हिंदू संगठनों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए भारत के महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को स्मरण पत्र सौंपा। राउत नाचा की पारंपरिक प्रस्तुति और बछड़े के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गोवंश संरक्षण का संदेश दिया। वहीं अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 और अनुच्छेद 51(ए)(g) का हवाला देते हुए देशी गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय की स्थापना, गोवंश संरक्षण के लिए प्रभावी केंद्रीय कानून बनाए जाने और राष्ट्र निर्माण में गोवंश के महत्व को प्राथमिकता देने की मांग उठाई.. इस दौरान देशभर से जुटाए गए लाखों नागरिकों के हस्ताक्षर और अभियान से जुड़े दस्तावेज भी जिला प्रशासन को सौंपे गए... वहीं प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति तक ज्ञापन पहुंचाकर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की0
0
Report
दिल्ली: मनोज तिवारी ने विपक्ष पर आरोप, छात्रों के हित लिए सख्त कानून का समर्थन
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: पब्लिक एग्ज़ामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "विपक्ष के पास यह दिखाने का बहुत अच्छा मौका है कि वे लोगों के हित में काम करना चाहते हैं या सिर्फ़ अपनी पार्टी के लिए। आज इतना महत्वपूर्ण बिल आया है। एक सख़्त कानून बनाया गया है, लेकिन विपक्ष बिल पेश किए जाने पर भी हंगामा कर रहा है। इससे पता चलता है कि ये लोग छात्रों के हित में नहीं हैं। मुझे लगता है कि प्रदर्शनकारियों को अब विपक्ष के नेताओं के सामने जाकर विरोध करना चाहिए।"0
0
Report
Advertisement
दो महीने शादी के बाद नवविवाहित पति की संदिग्ध मौत, भिवाड़ी में जांच जारी
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार को पति पत्नी के बीच पूरे दिन घरेलू विवाद चलता रहा और बात मारपीट तक पहुंच गई। देर रात युवक की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक के गلے पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। मामला खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के फेज थर्ड थाना इलाके में स्थित सांथलका गांव की रामबीर कॉलोनी का है, वही मृतक की पहचान बिहार निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रमोद की शादी करीब दो महीने पहले आरती के साथ हुई थी। शादी के बाद 22 जुलाई को प्रमोद अपनी पत्नी आरती को लेकर भिवाड़ी आया था, जहां वह काम करता था। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि रविवार को किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया। बताया जा रहा है कि दिनभर दोनों के बीच कहासुनी होती रही और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलते ही फेज थर्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी की जांच में मृतक के गले पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब हर पहलू की जांच कर रही है। वही पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जनकारी दी है जिनके आने के बाद घटना की सभी परते खुल सके।0
0
Report
श्योपुर के किसान धरना पर, नहर में पानी छोड़ने और निष्पक्ष जांच की मांग
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर किसानों ने चम्बल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के तहत बनाई गई नहर में तत्काल पानी छोड़े जाने, परियोजना में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा हर किसान के खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की मांग को लेकर फ़िलोजपुरा गांव के पास किसानों ने धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसके बावजूद कई किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में अनियमितताएं हुईं, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर में जल्द पानी छोड़ा जाए, परियोजना की सभी खामियों को दूर किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि अंतिम छोर तक प्रत्येक किसान को सिंचाई का लाभ मिले। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुयी तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा。0
0
Report
बीकानेर में गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग पर विशाल रैली
Bikaner, Rajasthan:गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग को लेकर बीकानेर में विशाल गौसम्मान रैली निकली। करणी सिंह स्टेडियम से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंची, जहां महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज, क्षमाराम महाराज सहित बड़ी संख्या में संत-महात्माओं ने गौ संरक्षण और गौ सम्मान के समर्थन में आवाज बुलंद की। देशव्यापी अभियान के तहत जुटाए गए 11 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। जिला कलेक्टर निशांत जैन स्वयं कार्यालय से नीचे आकर संतों से ज्ञापन प्राप्त करने पहुंचे। संत समाज ने केंद्र सरकार से गौ माता को राष्ट्रीय माता के दर्जा देने और गौ संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ठोस निर्णय लेने की मांग की। रैली के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गौ संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए।0
0
Report
Advertisement
पाइप के पानी में खड़ी कार ने खुद धुलाई कर दी
Noida, Uttar Pradesh:सड़क किनारे लगी पाइप से लगातार पानी बह रहा है...लोग उसके पास से गुजर रहे हैं...इसी बीच एक कार ड्राइवर के दिमाग में आइडिया सूझा...उसने अपनी कार को पाइप से निकल रहे पानी के नीचे लाकर खड़ा दिया...और कुछ ही मिनटों में उसकी कार पूरी तरह से धुल गई... और इस काम के लिए शख्स को ना ही मेहनत करनी पड़ी और ना ही कोई चार्ज देना पड़ा.0
0
Report
EWS आरक्षण: राजस्थान मॉडल पूरे देश में लागू करने की मांग तेज
Tonk, Rajasthan:टोंक EWS आरक्षण में संशोधन की मांग तेज, धर्मेंद्र राठौड़ बोले—राजस्थान मॉडल पूरे देश में हो लागू एंकर..आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आरक्षण की पात्रता शर्तों में संशोधन की मांग को लेकर टोंक में EWS जन जागृति मंच की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के संयोजक एवं RTDC के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने किया। गोष्ठी से पहले सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार को EWS आरक्षण के लिए राजस्थान मॉडल को पूरे देश में लागू करना चाहिए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र लोगों को अधिक न्यायसंगत लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर वे अब तक राजस्थान के 25 से अधिक जिलों का दौरा कर जनसमर्थन जुटा चुके हैं। राठौड़ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो जल्द ही जयपुर में एक बड़ा जनसमागम आयोजित कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। गोष्ठी में EWS आरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और पात्रता shर्तों में संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। मंच के पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों ने 정부 से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।0
0
Report
100% मूंग MSP पर खरीद की मांग पर किसान मोर्चा भोपाल कूच करेगा
Narmadapuram, Madhya Pradesh:संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 15 किसान संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को मूंग की 100 प्रतिशत उपज समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदे जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भोपाल कूच के लिए एकत्र हुए। किसानों की पदयात्रा नर्मदापुरम के सेठानी घाट से मुख्यमंत्री निवास, भोपाल तक प्रस्तावित थी। हालांकि, पदयात्रा शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सेठानी घाट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। किसानों को आगे बढ़ने से रोके जाने पर मौके पर जमकर नारेबाजी हुई और किसानों ने प्रशासन के रवैये के खिलाफ विरोध जताया। किसान नेताओं का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में मूंग की केवल 25 प्रतिशत उपज ही समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है, जबकि शेष 75 प्रतिशत उपज किसानों को खुले बाजार में कम कीमत पर बेचनी पड़ती है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों की प्रमुख मांग है कि मूंग की संपूर्ण उपज की 100 प्रतिशत खरीदी MSP पर सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था में सुधार तथा कृषि कार्य के लिए प्रतिदिन 10 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति की मांग भी उठाई गई। संयुक्त किसान मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि जब तक किसानों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि सरकार बार-बार आश्वासन देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसी वजह से विभिन्न किसान संगठनों ने एकजुट होकर भोपाल कूच का निर्णय लिया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में अरपा नदी में अज्ञात युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत समृद्धि विहार के पास अरपा नदी में एक 25 से 30 वर्ष के अज्ञात युवक का संदिग्ध अवस्था में शव तैरता मिल-ne से इलाके में सनसनी फैल गयी है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला, लेकिन फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया है और मौत के असल कारणों तथा मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाते हुए आगे की जांच में जुट गई है.....0
0
Report
शाजापुर की राशन दुकानदार महिलाएं कमीशन बढ़ाने की मांग लेकर कलेक्टर पहुंचे
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में जिलेभर की शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित करने वाली महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और कमीशन में की गई कटौती के विरोध में प्रधानमंत्री और कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर आलोक वर्मा को ज्ञापन सौंपकर कमीशन बढ़ाने सहित अन्य मांगों के निराकरण की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा जून 2018 से महिला स्वयं सहायता समूहों को शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी। समूह की महिलाएं वर्षों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों तक खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी महिलाओं ने जिम्मेदारी निभाते हुए राशन वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। महिलाओं ने बताया कि पहले उचित मूल्य दुकानों का मासिक कमीशन 8,400 रुपये था, जिसे बाद में बढ़ाकर 10,500 रुपये किया गया था। आरोप है कि हाल ही में बिना पूर्व सूचना के कमीशन राशि में कटौती कर दी गई। कुछ दुकानों का कमीशन 8,000 रुपये और 2023 के बाद शुरू हुई दुकानों का कमीशन घटाकर 5,500 रुपये कर दिया गया है। महिलाओं का कहना है कि इतनी कम राशि में दुकान का किराया, बिजली बिल, इंटरनेट, परिवहन और अन्य खर्च वहन करना मुश्किल हो गया है। ज्ञापन में उचित मूल्य दुकान संचालकों का मासिक कमीशन न्यूनतम 25,000 रुपये करने, कमीशन की कटौती की राशि वापस करने, नियमित समय पर भुगतान करने, पंचायत स्तर पर दुकान के लिए स्थायी भवन उपलब्ध कराने, खाद्यान्न परिवहन और तुलाई व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की मांग की गई। इसके साथ ही सर्वर और पीओएस मशीन की तकनीकी समस्याओं का समाधान, तुलावटी का मानदेय, सेल्समैन का वेतन तथा सामाजिक सुरक्षा, दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं देने की मांग भी रखी गई। महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य कोमल राजपूत ने कहा कि इतने कम कमीशन में राशन दुकान चलाना मुश्किल है। न दुकान का किराया मिलता है और न ही तौलने वाले का खर्च। उन्होंने कहा कि यदि कमीशन नहीं बढ़ाया गया और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशभर में राशन दुकानें बंद कर शांतिपूर्ण हड़ताल की जाएगी।0
0
Report
गुरुग्राम: सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिल गई
Noida, Uttar Pradesh:गुरूग्राम - सोनम वांगचुक को अस्पताल से छुट्टी मिली मेदांता अस्पताल से वांगचुक निकले0
0
Report
Advertisement
