Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hyderabad500004
Niloufer अस्पताल में बिरयानी वितरण को लेकर विवाद; beef बिरयानी पर सवाल
DSDM Seshagiri
Mar 03, 2026 23:30:20
Hyderabad, Telangana
Hyderabad: A controversy has erupted at Niloufer Hospital in Nampally after a Muslim youth allegedly distributed biryani to patient attendants, claiming it was chicken biryani. According to the attendants, the food was served free of cost to relatives of patients at the hospital. However, upon checking later, it was allegedly found to be beef biryani. By then, several people had already consumed the food. In video: A person identified as Vishnu alleged in Telugu said “dear friends see free food packets distributed here in Nelofar Hospital my mom was not aware she took it.. in one packet its BEEF BIRYANI and one is Chicken Biryani,” This incident hurt Hindu religious sentiments and approached the Nampally police to lodge a complaint. The complainant claimed that the police were reluctant to accept the complaint and were delaying action. Further investigation into the matter is awaited.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RMRAHUL MISHRA
Mar 03, 2026 23:30:11
Noida, Uttar Pradesh:युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु और यूथ कांग्रेस के अन्य कार्यकर्तावों को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया दरसल AI समिट के दौरान प्रोटेस्ट किए जाने के बाद इन सभी को हिरासत में लिया गया था और वर्तमान में ये तिहाड़ जेल में बंद थे आज पटियाला हाउस कोर्ट ने रिलीज़ ऑर्डर जारी किया था , कार्यकर्ताओं में काफ़ी ज़्यादा उत्साह देखने को मिला यूथ कांग्रेस ऑफिस पर जस्न का माहौल है रिहाई के बाद जेल से बाहर आने पर अध्यक्ष उदय भानु चिब ने अमेरिकी व्यापार समझौते को किसानों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस देश के किसानों के लिए संघर्ष करेगी। चीब का कहना है की प्रधानमंत्री ने एक बार भी इसके अपर नहीं बोला इससे साफ़ लगता है pm is compromised युवा कांग्रेस अध्यक्ष
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 23:09:44
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम ग़ुरसौली में सोमवार शाम होलिका दहन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गांव के गुरेश्वर नाथ प्राचीन शिव गौरी मन्दिर गुरसौली पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण नजर आया। होलिका दहन के बाद महिलाओं ने अपने घरों पर छोटी होली पर पारंपरिक गीत गाए और बच्चों व युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा सुख-समृद्धि की कामना की। बुजुर्गों ने बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और इसे हर वर्ष पूरे सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में गांव के जिम्मेदार लोगों का भी विशेष सहयोग रहा। होलिका की परिक्रमा कर लोगों ने परिवार की खुशहाली और गांव की तरक्की की प्रार्थना की। होलिका दहन के साथ ही रंगों के पर्व होली की शुरुआत हो गई है। ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए सभी से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की। पूरे आयोजन में समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
47
comment0
Report
Mar 03, 2026 19:29:23
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अब तक का बड़ा अभियान छेड़ दिया है। दरअसल गाजीपुर में 32 घोषित इनामी अपराधियों की सूची जारी की गई है। इनमें बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष और कुख्यात गैंग से जुड़े रेयाज अंसारी का नाम भी शामिल है। सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस पूरे मामले की पुष्टि स्वयं पुलिस अधीक्षक ने की है। इस दौरान एसपी ने बताया कि मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग से जुड़े बताए जा रहे सहयोगी रेयाज अंसारी समेत कुल 32 इनामी अपराधियों पर गाजीपुर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इन सभी अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने इनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया है। इस अभियान में स्वाट और सर्विलांस टीमों को भी सक्रिय किया गया है, जो तकनीकी माध्यम से अपराधियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं। पुलिस इन अपराधियों की पूरी “जन्म कुंडली” तैयार कर रही है। यानी इनके आपराधिक इतिहास, नेटवर्क, सहयोगियों और शरणदाताओं की भी गहन जांच की जा रही है। 32 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉ. ईरज राजा ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को इन अपराधियों के बारे में कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। सूची जारी होते ही गाजीपुर में हड़कंप मच गया है।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Mar 03, 2026 18:46:10
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में 32 इनामी अपराधियों पर शिकंजा, मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी रेयाज अंसारी समेत सभी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, SP डॉ. ईरज राजा का बड़ा ऐलान मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी का नाम सूची में शामिल सभी अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी भी रडार पर गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग विशेष टीमें गठित स्वाट और सर्विलांस टीमों को भी लगाया गया अभियान में एसपी डॉ ईरज राजा ने अभियान की पुष्टि की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने का भरोसा गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अब तक का बड़ा अभियान छेड़ दिया है। दरअसल गाजीपुर में 32 घोषित इनामी अपराधियों की सूची जारी की गई है। इनमें बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष और कुख्यात गैंग से जुड़े रेयाज अंसारी का नाम भी शामिल है। सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस पूरे मामले की पुष्टि स्वयं पुलिस अधीक्षक ने की है। इस दौरान एसपी ने बताया कि मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग से जुड़े बताए जा रहे सहयोगी रेयाज अंसारी समेत कुल 32 इनामी अपराधियों पर गाजीपुर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इन सभी अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने इनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया है। इस अभियान में स्वाट और सर्विलांस टीमों को भी सक्रिय किया गया है, जो तकनीकी माध्यम से अपराधियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं। पुलिस इन अपराधियों की पूरी “जन्म कुंडली” तैयार कर रही है। यानी इनके आपराधिक इतिहास, नेटवर्क, सहयोगियों और शरणदाताओं की भी गहन जांच की जा रही है। 32 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉ ईरज राजा ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को इन अपराधियों के बारे में कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। सूची जारी होते ही गाजीपुर में हड़कंप मच गया है।
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Mar 03, 2026 18:45:18
Bagaha, Bihar:बगहा से लेकर रामनगर औऱ धनहा तक खलबली मची है क्योंकि शराब तस्कर डाल डाल तो बिहार पुलिस पात पात निगरानी में जुटी है। दरअसल रंगों के त्योहार होली कि हुड़दंग में शराब खपाने कि योजना पर शराब कारोबारियों ने देशी शराब बनाकर घर के पीछे नदी के पानी में छुपा रखा था। वहीं अंग्रेजी शराब के कई कार्टन लम्बी झाड़ीयो में छुपाकर रखा गया था। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा है। बताय जा रहा है कि रामनगर पुलिस ने काफी छानबीन के बाद आख़िरकार शराब को खोज निकाला गया। शराब रखने की जगह देख पुलिस भी हैरान रह गई। रामरेखा नदी किनारे झाड़ीयो में गुफा नुमा रास्ता बना क़र पानी और झाड़ीयों में शातिर कारोबारियों औऱ तस्करों ने होली में शराब बेचने औऱ खपाने को लेकर स्टॉक कर रखा था। बत दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी क़ानून लागू है ऐसे में देशी औऱ विदेशी शराब प्रतिबंधित है बावजूद इसके तस्कर औऱ कारोबारी हर नुस्खे अपना क़र अवैध शराब की होम डिलीवरी में जुटे सरकार को राजस्व कि क्षति पहुंचा रहें ख़ुद मालामाल हों रहें हैं इसमें कुछ पुलिस कर्मियों कि भूमिका भी संदिग्ध है तभी तो सीमावर्ती क्षेत्रों से शहर शहर औऱ गाँव गाँव नशे कि खेप पहुंच रही है।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 03, 2026 18:30:47
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर एक्स मुस्लिम यू ट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले के दोनों इनामी बदमाश जो आपस में सगे भाई थे वो दोनों 48 घंटे के अंतराल से योगी पुलिस द्वारा एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए हे , और अब अमरोहा जनपद के सैद नगली कस्बे में उनके घर और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है , सूत्र बताते हैं कि दोनों भाइयों को कई कट्टरपंथी लोगों की और से और खाडी देशों से मोटा चंदा मिला था गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में यूट्यूबर एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अमरोहा जनपद के सैद नगली कस्बे के रहने वाले दो सगे भाई पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए। मुख्य आरोपी जीशान को पुलिस ने 2 मार्च की रात एनकाउंटर में मार गिराया था, जबकि उसका बड़ा भाई गुलफाम 4 मार्च की रात इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारा गया। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों पर इस्लामिक कट्टरवाद का जुनून सवार था और उन्होंने जन्नत पाने की सोच के साथ यूट्यूबर सलीम वास्तिक की हत्या की कोशिश को अंजाम दिया था। 27 फरवरी को गाजियाबाद के लोनी इलाके में सलीम के ऑफिस में घुसकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जीशान अमरोहा के सैद नगली कस्बे का निवासी था और पेशे से कार पेंटर का काम करता था, जबकि उसके पिता बढ़ईगीरी करते हैं। बताया जाता है कि वह 16 फरवरी को आखिरी बार अपने परिजनों से मिलने घर आया था। जीशान के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर के बाद उसके घर और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपास के लोग इस मामले में खुलकर बोलने से बच रहे हैं और कैमरे के सामने आने से भी कतरा रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 03, 2026 18:15:44
Gorakhpur, Uttar Pradesh:Date: 03-03-2026 लोकेशन:गोरखपुर स्लग: एंकर: चंद्रग्रहण के अवसर पर गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में धार्मिक परंपराओं के अनुसार विशेष व्यवस्था की गई। मंगलवार को सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक मंदिर के कपाट बंद रखे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में ग्रहण काल के सभी शास्त्रीय नियमों का पालन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फलाहार के बाद पूरे दिन उपवास रखकर आध्यात्मिक साधना की। वीओ-1: चंद्रग्रहण के चलते मंदिर प्रबंधन ने परंपरा के अनुरूप कपाट बंद रखने का निर्णय लिया। ग्रहण काल में पूजा-पाठ और अनुष्ठानों के विशेष नियमों का सख्ती से पालन किया गया। हालांकि मंदिर के कपाट बंद रहे, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में पहुंचे और बाहर से ही श्रीनाथजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन नजर आए। ढोलक, मंजीरे और हरिनाम संकीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। ग्रहण समाप्ति के बाद विधि-विधान से शुद्धिकरण अनुष्ठान संपन्न किया गया और शाम सात बजे कपाट पुनः खोल दिए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधिवत दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने इस दिन को आस्था, संयम और साधना का अद्भुत संगम बताया। चंद्रग्रहण के अवसर पर धार्मिक परंपराओं के पालन और आध्यात्मिक अनुशासन का यह दृश्य गोरखपुर में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top