Back
योगी पुलिस मुठभेड़ में दोनो भाइयों की मौत, ग्रामीण क्षेत्र में सन्नाटा
VAVINEET AGARWAL
Mar 03, 2026 18:30:47
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर एक्स मुस्लिम यू ट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले के दोनों इनामी बदमाश जो आपस में सगे भाई थे वो दोनों 48 घंटे के अंतराल से योगी पुलिस द्वारा एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए हे , और अब अमरोहा जनपद के सैद नगली कस्बे में उनके घर और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है , सूत्र बताते हैं कि दोनों भाइयों को कई कट्टरपंथी लोगों की और से और खाडी देशों से मोटा चंदा मिला था
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में यूट्यूबर एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अमरोहा जनपद के सैद नगली कस्बे के रहने वाले दो सगे भाई पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए। मुख्य आरोपी जीशान को पुलिस ने 2 मार्च की रात एनकाउंटर में मार गिराया था, जबकि उसका बड़ा भाई गुलफाम 4 मार्च की रात इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारा गया। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों पर इस्लामिक कट्टरवाद का जुनून सवार था और उन्होंने जन्नत पाने की सोच के साथ यूट्यूबर सलीम वास्तिक की हत्या की कोशिश को अंजाम दिया था। 27 फरवरी को गाजियाबाद के लोनी इलाके में सलीम के ऑफिस में घुसकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जीशान अमरोहा के सैद नगली कस्बे का निवासी था और पेशे से कार पेंटर का काम करता था, जबकि उसके पिता बढ़ईगीरी करते हैं। बताया जाता है कि वह 16 फरवरी को आखिरी बार अपने परिजनों से मिलने घर आया था। जीशान के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर के बाद उसके घर और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपास के लोग इस मामले में खुलकर बोलने से बच रहे हैं और कैमरे के सामने आने से भी कतरा रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
SMSubhasis Mandal
FollowMar 03, 2026 19:00:200
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 03, 2026 18:46:100
Report
IAImran Ajij
FollowMar 03, 2026 18:45:180
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 18:30:310
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 18:30:09Noida, Uttar Pradesh:भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब की रिहाई के बाद जश्न की तस्वीरें।
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 18:15:440
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 18:15:320
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 03, 2026 18:15:230
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 03, 2026 18:15:140
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 03, 2026 18:01:000
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 03, 2026 18:00:470
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 03, 2026 18:00:300
Report
