271002
गोंडा में वीवीपैट और EVM मशीनों का निरीक्षण
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:गोंडा में निर्वाचन प्रक्रिया के तहत वेयरहाउस में रखी गई वीवीपैट और ईवीएम मशीनों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। आज जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में इन मशीनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद वेयरहाउस के बाहर लगे तालों को पुनः सील कर दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रींगस में 340 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार; तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर हरीश गुर्जर स्थानीय संवाददाता रींगस में 340 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, 20 हजार के लालच में कर रहा था तस्करी सीकर जिले की रींगस पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 340 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रयुक्त कार भी जब्त की है। थानाप्रभारी राजाराम लेघा ने बताया कि डीएसटी टीम के कांस्टेबल सुभाष चंद को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक कार में अवैध मादक पदार्थ लेकर रींगस पहुंच रहा है। सूचना के आधार पर रींगस पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान नवलगढ़ निवासी आशीष गोदारा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 340 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मणिपाल यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा कर रहा है। उसने आर्थिक तंगी के चलते तस्करी का रास्ता अपनाया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि टोनी नामक युवक के कहने पर वह 20 हजार रुपए के लालच में चरस की खेप लेकर आया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपने साथ एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे दो छात्रों को खाटूश्यामजी दर्शन कराने के बहाने लेकर आया था। रींगस पहुंचने पर तीनों युवक एक कपड़ों के शोरूम पर खरीदारी के लिए रुके, तभी पुलिस टीम ने दबिश देकर मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस दोनों छात्रों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में टोनी नामक युवक सहित तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।0
0
Report
EOW हिरासत: कांग्रेस ने भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र कहा, कानूनी लड़ाई जारी
Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में.. कांग्रेस ने इसे बताया भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र.. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- भाजपा ED, CBI, IT के माध्यम से कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर परेशान करती रही है.. जिन मामलो में ईडी जाँच करके कुछ हासिल नहीं कर पाई उसी में eow से जाँच करवाई जा रही है..यह मामला अदालत में नहीं टिकेगा.. अदालत में भाजपा का षड्यंत्र बेनक़ाब होगा.. पूरी मजबूती से इस षड्यंत्र के ख़िलाफ़ कानूनी और लोकतात्रिक लड़ाई लड़ी जाएगी.. हम भाजपा के इन षड्यंत्रों को जनता के बीच बेनक़ाब भी करेगे.. बाइट- सुशील आनंद शुक्ला, कांग्रेस संचार प्रमुख0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर में दो दिन की बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलभराव जारी
Greater Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है और आज भी सुबह से मूसलाधार बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर दफ्तर जा रहे और स्कूल जा रहे हैं बच्चों को काफी परेशानी हुई, लगातार हुई बारिश के चलते जल भर भी देखने को मिला सूरजपुर में मुख्य मार्ग पर जमकर जल भराव हुआ वही कुलेश्रा में भी जल भराव की तस्वीर सामने आई ,सूरजपुर में तो सूरजपुर कस्बा चौकी में पानी भर गया ।इसके अलावा सूरजपुर से नोएडा जाने वाले मार्ग पर जमकर जल भराव देखने को मिला, जहां गाड़ियां रेंग रेंग कर चलती हुई नजर आई अभी भी नोएडा ग्रेटर नोएडा में मुसराधार बारिश हो रही है।0
0
Report
Advertisement
पलवल में तीन दिनों की बारिश से जलभराव, यातायात प्रभावित
Palwal, Haryana:उमस भरी गर्मी से पलवल के लोगों को तो राहत मिली, लेकिन लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। शहर की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड से लेकर रेलवे रोड और नई अनाज मंडी तक कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरा हुआ दिखाई दिया। जलभराव के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कई स्थानों पर सड़कें भी क्षतिग्रस्त होती नजर आईं। लगातार हो रही बारिश के बाद जलभराव की यह स्थिति प्रशासन के उन दावों पर सवाल खड़े करती है, जिनमें कहा गया था कि इस बार मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या नहीं होगी। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है.0
0
Report
भोपाल वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों के चयन पर भारी विरोध
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिम सदस्यों को सदस्य बनाए जाने का बढ़ा विरोध भोपाल में निकाह काजी मोहम्मद مआज खान नोमानी नदवी ने इस्तीफा वक्फ बोर्ड में दो गैर मुस्लिम सदस्यों को जगह देने पर नाराजगी नदवी ने निकाह काजी के पद के साथ ही दीनी तालीमी बोर्ड, जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश के महासचिव पद से भी त्यागपत्र सौंपा नदवी ने पहला इस्तीफा शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी जबकि दूसरा दीनी तालीमी बोर्ड, जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद अब्दुल कलाम कासमी को भेजा दोनों ही पत्रों में उन्होंने वक्फ बोर्ड में नियुक्तियों और उनके समर्थन को अपने इस्तीफे का कारण बताया है मध्य प्रदेश में वक्फ बोर्ड पुनर्गठन के बाद जो नए सदस्य बनाए गए हैं उसमें दो हिंदू सदस्यों को भी जगह दी गई है देश का पहला राज्य है मध्य प्रदेश जहां पर नए नियम बनने के बाद वक्फ का पुनर्गठन किया गया है0
0
Report
रायपुर: बीजेपी पोस्टर से कांग्रेस पर तंज, राम गोपाल अग्रवाल हिरासत पर चर्चा
Begun, Rajasthan:रायपुर बीजेपी ने पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर कसा तंज कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल को हिरासत में लिए जाने पर तंज कस लिखा- घोटालों की राजनीति कांग्रेस की पहचान.. जब जब घोटालों की परतें खुलती है, कांग्रेस नेताओं के चेहरे सामने आते हैं।0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, 5 मिनी ट्रक जप्त
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर; अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन शख़्त; रेत से भरा 5 मिनी ट्रक किया गया जप्त; बिना दस्तावेज अवैध परिवहन करने पर हुई कार्यवाही; प्रतापपुर के खड़गवां इलाके का मामला; खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाई.0
0
Report
ईश्वर नगर अंडर ब्रिज में बारिश के दौरान बार-बार ऐसे हालात, लोग कैसे निपट रहे
Ratlam, Madhya Pradesh:ईश्वर नगर अंडर ब्रिज हर बार बारिश में ऐसे हालात0
0
Report
आजमगढ़ शादी समारोह हत्या: मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Azamgarh, Uttar Pradesh:जनपद आजमगढ़ के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के डण्डवल गांव में बीते 7/8 जुलाई की रात में एक शादी समारोह के दौरान भोजन करने को विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान अजीत यादव उर्फ भन्टा और उसके साथियों ने प्रितोष राजभर तथा ओटू राजभर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रितोष राजभर की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई थी। इस मामले में 8 जुलाई को मृतक की मां की तहरीर पर मेंहनाजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक आज तड़के सुबह जिले के मेंहनाजपुर थाने की पुलिस तथा एसओजी टीम संयुक्त टीम चेकिंग के दौरान करसड़ा नहर पुलिया के पास संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत यादव उर्फ भन्टा निवासी ग्राम डण्डवल थाना मेंहनाजपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक मिस कारतूस, तीन खोखा कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने शादी समारोह में हुए विवाद के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के मामले के अलावा पुलिस पर फायरिंग और आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से मारपीट, एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं सहित कुल 7 मुकदमे भी दर्ज हैं। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है。0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में बारिश और जलभराव पर राजू राज का इनपुट जारी: बड़ा बयान
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद से बारिश और जलभराव को लेकर राजू राज का इनपुट0
0
Report
JDU के संजय झा के बयान से NDA में हलचल, महागठबंधन पर कांग्रेस सवाल
Patna, Bihar:पटना JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का बयान... एनडीए प्रत्याशी ने कल नीतीश कुमार से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया है... आज उनका नामांकन है नामांकन के बाद मीटिंग भी है सब लोग बैठेंगे... आज एनडीए के प्रदेश अध्यक्ष नामांकन में शामिल होंगे हमारे प्रदेश अध्यक्ष भी होंगे... NDA में कहीं कोई कंफ्यूजन नहीं है... महागठबंधन के प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस ने अब तक कुछ नहीं बोला है... राहुल गांधी का बिहार दौरा रद्द हो गया उसको लेकर संजय झा ने कहा कि SIR का विरोध करने आए थे उसके बाद उनको बिहार से कोई मतलब नहीं उसके बाद वह कब बिहार आए हैं... इसलिए कांग्रेस की स्थिति क्या है आप देख रहे हैं कहां है बिहार में कांग्रेस... एनडीए के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार चल रही है पूरा उनका आशीर्वाद और समर्थन...0
0
Report
NIA ने पेट्रोल बम हमले के आरोपियों के तार तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान से जोड़े, छापेमारी जारी
Ranchi, Jharkhand:रांची स्लग 16 जून को संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले मामले में एनआईए ने देश भर में अलग अलग जगहों पर छापेमारी किया है। जानकारी के मुताबिक यूपी में 5, महाराष्ट्र में 3 दिल्ली में 2 ,बिहार , गुजरात, तेलंगाना, और पश्चिम बंगाल में एक एक जगह पर छापेमारी किया गया है। तीसरे आरोपी के तार आईएसआई फंडेड तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान से जुड़े पाए जाने की बात सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो सैफ अंसारी और अमन अंसारी दुबई गए थे जहां पाकिस्तानी नागरिक शाहबाज़ राणा उर्फ भट्टी के संपर्क में आए थे। हमले के बाद घटना का वीडियो बना कर आरोपियों ने अपने हैंडलर को भेजा था।0
0
Report
Advertisement
झल्लारा से 12 फीट के अजगर का रेस्क्यू: ग्रामीणों में खुशी, जंगलों में छोड़ा गया
Udaipur, Rajasthan:सलूम्बर के झल्लारा से खबर, बरबड़ी में ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने 12 फीट लंबे अजगर का किया रेस्क्यू. खेतों में निकले अजगर ने एक बकरे का किया शिकार, खेतों में अजगर दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों सहित वन्य जीव प्रेमी हितेश सेवक ने किया सफल रेस्क्यू, अजगर को पकड़ कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ने के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस.0
0
Report
डूंगरपुर मामले: आज़म खान समेत सभी आरोपियों की 13 जुलाई कोर्ट उपस्थिति तय
Rampur, Uttar Pradesh:डूंगरपुर केस में अभियोजन की बहस पूरी है; 13 जुलाई को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से आज़म खान समेत सभी आरोपीयों के बयान दर्ज होंगे. एमपी-एमएलए कोर्ट ने व्यक्तिगत उपस्थिति के आदेश दिए हैं. डूंगरपुर प्रकरण के 5 मुकदमों की संयुक्त सुनवाई जारी है, अगली सुनवाई 13 जुलाई को है. रामपुर के डूंगरपुर प्रकरण में समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं; अभियोजन पक्ष बहस पूरी कर चुका है और अदालत ने 13 जुलाई के लिए सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं. रामपुर शहर के गंज कोतवाली क्षेत्र स्थित डूंगरपुर बस्ती को एक सरकारी परियोजना के लिए खाली कराया गया था; शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन मंत्री आज़म खान के इशारे पर पुलिस, ठेकेदारों और समर्थकों ने बस्ती में लोगों के घरों की घेराबंदी कराई, सामान लूटा, भेड़- बकरियां तक ले गए और घर खाली कराने पर मजबूर किया. 12 पीड़ितों ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए थे; अब तक 7 मामलों का निस्तारण हो चुका है और 5 मुकदमों की संयुक्त सुनवाई रामपुर के एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही है. सरकार पक्ष बहस पूरी होने के बाद अब अदालत आरोपियों के बयान दर्ज करेगी. अदालत ने आज़म खान, अली हसन, अजहर अहमद खान, बरकत अली समेत सभी आरोपियों की व्यक्तिगत उपस्थिति का आदेश दिया है. अब इस बहुचर्चित मामले की अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं.0
0
Report
एटा में तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत
Etah, Uttar Pradesh:एटा में तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार पर दो लोगों को मारी टक्कर, टक्कर लगने से एक युवक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत, दूसरा घायल; घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्मh हेतु भेजा, घायल युवक को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, उपचार जारी, मृतक के परिजनों में कोहराम, जानकारी के अनुसार मृतक भतीजी की शादी का सामान लेकर लौट रहा था, पुलिस फरार कैंटर चालक की तलाश में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गदनपुर की घटना।0
0
Report
Advertisement
