Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324002

कोटा में कांग्रेस पार्षदों का धरना, महापौर के खिलाफ उग्र प्रदर्शन जारी!

BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Jul 09, 2025 09:08:28
Kota, Rajasthan
कोटा कोटा में कांग्रेस पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी, महापौर आवास के बाहर किया प्रदर्शन एंकर..कोटा नगर निगम में कथित भेदभाव और विकास कार्यों में उपेक्षा के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्षदों का विरोध लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम महापौर राजीव अग्रवाल के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम में उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है और उनके क्षेत्रों में विकास कार्यों की उपेक्षा की जा रही है। इस विरोध के तहत उन्होंने पहले दंडवत यात्रा निकाली थी और अब महापौर को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ भी किया गया। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जातीं, तब तक धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा। प्रदर्शन में कई महिला पार्षद भी शामिल रहीं, जिन्होंने निगम प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण नीति अपनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बाइट 01 पार्षद
15
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top