Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dungarpur314001

डूंगरपुर में ट्रेड यूनियन की हड़ताल, मजदूरों की मांगें उठीं!

ASAkhilesh Sharma
Jul 09, 2025 09:08:43
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर विधानसभा-डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन-डूंगरपुर हेडलाइन- विभिन्न ट्रेड यूनियन की आज हड़ताल, मजदूरों व अस्थायी कार्मिको की मांगो को लेकर रैली निकालकर किया प्रदर्शन एंकर इंट्रो- भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सहित अन्य ट्रेड यूनियन के आव्हान पर आज मजदुर व सरकारी महकमो में कार्यरत अस्थायी कार्मिको की आज हड़ताल है | हड़ताल के तहत डूंगरपुर जिले में सीटू के बैनर तले मजदूरो व अस्थायी कार्मिको ने शहर में रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया | वही कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा | बॉडी- डूंगरपुर जिले में सीटू के आव्हान पर डूंगरपुर जिले के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी सहित/ साथीन ओर बिल्डिंग वर्कर्स बादल महल पर अपनी मांगो को लेकर एकत्रित हुए | इसके बाद सीटू के बैनर तले सभी ने रैली निकाली | रैली बादल महल से शुरू होकर शास्त्री कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, तहसील चौराहा, लक्ष्मण मैदान, पंचायत समिति होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची | जहा अस्थायी कार्मिको व बिल्डिंग वर्कर्स ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया | इस मौके पर पदाधिकारियों ने धरने को संबोधित किया वही केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा | उन्होंने कहा की केंद्र सरकार नए नियम व नीतिया बनाकर मजूदरो व कर्मचारियों को शोषण करने में लगी है | जिन्हें सहा नहीं जाएगा | उन्होंने केंद्र सरकार पर चार श्रम कानून लाकर पूरी तरीके से मजदूरो, कर्मचारियों के पेंशन व वेतन के अधिकारों को छिनने के आरोप भी लगाये | इधर धरना प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया | ज्ञापन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी, साथिन सहित अन्य अस्थायी कार्मिको को पेंशन व वेतन की सुविधा देने, चारो श्रम कानूनों को खत्म करने, महंगाई पर रोक लगाने, किसानो को एमएसपी देने सहित अन्य मांगो को पूरा करने की मांग की है  | बाईट- हेमंत खराड़ी  प्रदेश महामंत्री शिक्षक संघ शेखावत  अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top