Back
ईरान-इजराइल-यूएस संघर्ष के बीच दुबई में फंसे दिनेश कुमार वर्मा की होली और भांजे की शादी छूट गई
AKAtul Kumar Yadav
Mar 02, 2026 04:03:15
Gonda, Uttar Pradesh
जहां एक तरफ ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध हो रहा है इजराइल और अमेरिका द्वारा मिलकर के ईरान पर अटैक किया जा रहा है। तो वहीं ईरान द्वारा अकेले दुबई, इजरायल और अन्य स्थानों पर लगातार अपने मिसाइल और अपने ड्रोन से अटैक किए जा रहे हैं। लेकिन गोंडा जिले में छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सैजलपुर गांव के रहने वाले 27 वर्षीय दिनेश वर्मा को नहीं पता था कि वह इन देशों के बीच चल रहे युद्ध के बीच दुबई में ही फंस जाएंगे और वह होली मनाने के लिए और अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए नहीं आ पाएंगे। दिनेश कुमार वर्मा ने दुबई से मुंबई तक का 1 मार्च को अपना टिकट कराया था लेकिन युद्ध शुरू होने के कारण वह जब एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि एयरपोर्ट बंद है और फिर उन्हें वापस उनके रूम पर भेज दिया गया और वह होली मनाने के लिए अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए नहीं आ पाए हैं। दिनेश कुमार वर्मा की भांजे विनोद वर्मा की आमारी बाजार लुनियापार बस्ती में 11 मार्च को शादी थी। दिनेश कुमार बर दुबई में रहकरके की कुकिंग का काम कर एक अपनी छोटी क्लीनिंग की कंपनी चला करके सर्वेंट प्रोवाइड करने का काम करते हैं।
सवाल- आप इस समय कहां फंसे हुए हैं आप भारत आना चाह रहे थे क्या हुआ
जवाब - दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस समय मैं बर दुबई में हूं 1 मार्च की रात में 1:55 पर हमारी फ्लाइट थी 6:00 हमको पता चला की फ्लाइट हमारी कैंसिल है। हालांकि की हालत यहां के तो दोपहर 1 से 2:00 बजे से ही खराब है। ऐसा नहीं लग रहा था कि हम आ पाएंगे बहुत सारे बम वगैरा हमको देखने को मिले इसे थोड़ा बहुत लगा कि हम नहीं आ पाएंगे। वैसे भी एयरपोर्ट बंद है शाम को क्लियर हुआ कि एयरपोर्ट बंद है हम आ नहीं पाएंगे।
सवाल- आप इस समय कहां हैं आप वहां से क्या देख रहे हैं
जवाब- इस समय बर दुबई में हूँ यहां से 1 किलोमीटर की दूरी पर अमेरिका का पोर्ट बना हुआ है वहां पर रात में मिसाइलें गिर रही थी लेकिन हम वहां से 1 किलोमीटर की दूरी पर हैं। यहां पर हमारे रिलेटिव लोग भी रहते है वहां पर भी हमको यही देखने को मिला है। वीडियो भी कई आए है डर तो लगी रहा है बाकी भगवान जाने।
सवाल- डर कैसा है कैसी मिसाइलें आ रही हैं आपके आसपास भी गिर रही है क्या
जवाब- मेरे आस-पास ऐसा कुछ नहीं हुआ है लेकिन मिसाइल तो गिर रही है दिखती हैं हमारे आसपास के 1 किलोमीटर की रेंज में ऐसा भी कुछ नहीं हुआ है। हमारे यहां से दूर एक को पोर्ट है वहां पर बादलों में कुछ आग के गोला जैसा जाता हुआ दिखाई दिया है। जिसे हमने एक वीडियो भी बनाया हुआ है हमारे यहां भी नहीं हुआ है लेकिन यहाँ पर कुछ भी हो सकता है।
सवाल- दिक्कत तो आपको वहां पर नहीं है आप कहां पर है किसी बंकर में है या सुरक्षित स्थान पर हैं
जवाब- अभी तो दिक्कत नहीं है लेकिन भविष्य में दिक्कत हो सकती है 1 किलोमीटर दूरी पर ब Bombing हो रही है यहां पर बमबारी होने में कितना समय लगेगा। मैं इस समय बंकर में नहीं हूं लेकिन मैं जिस बिल्डिंग में हूं मैं जिस बिल्डिंग में रहता हूं एक रूम के अंदर है।
सवाल- आप लोगों को कुछ वहां मना किया गया है बाहर जाने से क्या
जवाब- बाहर जाने से जो हमारे यहां भारतीय दूतावास एंबेसी है उन्होंने एक मैसेज डाला हुआ है कि लोग बाहर न निकले जरूरी काम से ही बाहर निकले। जितना हो सके उतना बाहर न निकलें इसीलिए हम लोग ज्यादा नहीं निकल रहे हैं लेकिन रात्रि के समय में हम लोग देख रहे हैं कि मिसाइल जा रही हैं।
सवाल- आप 1 मार्च को यहां किस लिए आना चाह रहे थे होली मनाने के लिए क्या
जवाब- होली मनाने के लिए मुझे घर आना था लेकिन मैं आ नहीं पा रहा हूं मेरे भांजे की शादी थी 11 मार्च को वह शादी में भी शामिल होना था। लेकिन अब एयरपोर्ट बंद होने के कारण मैं नहीं आ पा रहा हूं मैं काफी यहां पर सोच भी रहा हूं। कि कैसे आऊं लेकिन यहां पर सारी चीज बंद है परिवार के लोग के साथ होली मनाना चाह रहा था। भांजे की शादी में शामिल होना चाह रहा था लेकिन लगता है नहीं शामिल हो पाऊंगा。
सवाल- आप भारत सरकार से क्या चाहते हैं और आप वहां किस तरीके से देख रहे हैं लोग परेशान हैं
जवाब- भारत सरकार से यही चाहता हूं कि मुझे घर बुला लें। अभी दूसरा दिन ही है युद्ध का अभी तो लोग खाने वगैरा के लिए परेशान नहीं है लेकिन जिस तरीके से बमबारी हो रही है जिस तरीके से हालत खराब हो रहे हैं। अपने आप को हम असुरक्षित महसूस कर रहे हैं इन फ्यूचर यहां पर कुछ भी हो सकता है।
सवाल- सायरन वगैरा बजता है तो आप अपने आप को कैसे सुरक्षित कर रहे हैं
जवाब- सुरक्षित क्या करना है कोई बंकर वगैरा है नहीं कि हम छुप जाएंगे हम लोगों की एक बिल्डिंग है हम उसी में रहते है। बाहर ज्यादा हम लोग नहीं निकलते हैं भारत में आना चाह रहा हूं कल रात का हमारा टिकट भी था एयरपोर्ट ही बंद है तो हम क्या बताएं।
सवाल- परिवार के लोगों से कुछ बातचीत हुई है क्या और अब आप शादी में नहीं आ पाएंगे क्या कहेंगे
जवाब- बातचीत परिवार के लोगों से हमारी होती है अब नहीं जा पाई भाई तो दिक्कत आई है। भांजे की शादी के लिए ही आ रहे थे लेकिन नहीं आ पाया हूं अब मैं आगे आ पाऊंगा कि नहीं आ पाऊंगा यह तो समय बताएगा। कब तक एयरपोर्ट बंद रहेगा कब तक एयरलाइन बंद रहेगा इसका कोई पता नहीं है। जिस तरीके से हालत है मुझे नहीं लगता है कि 15 से 20 दिन में चालू कर देंगे। मैं जिस बिल्डिंग में हूं वहां पर डेढ़ सौ लोग भारतीय हैं और यह सब गोंडा, बस्ती,बलरामपुर मिलकर के हैं।
सवाल- आप वहां पर क्या काम करते हैं
जवाब- यहां पर कुकिंग का काम करता हूं और एक छोटी सी क्लीनिंग की कंपनी चलाता हूं कंपनी चला करके सर्वेंट प्रोवाइड करते हैं। कोई यहां पर ड्राइवर है कोई कुछ है सब लोग अपना-अपना काम कर रहे हैं कोई कंपनी में काम कर रहा है कोई कुछ कर रहा है डेढ़ सौ लोग हमारे रूम में है।
जी मीडिया रिपोर्टर ने दिनेश वर्मा से कहा कि आप अपने आप को सुरक्षित रखिए भारत सरकार के संपर्क में रहिए जल्द ही आप भारत आएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 02, 2026 05:32:230
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 02, 2026 05:32:070
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 02, 2026 05:31:580
Report
RRRikeshwar Rana
FollowMar 02, 2026 05:31:07Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा-
हॉस्टल में 10 वी के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
हॉस्टल के छत की छत पर फंदे पर झूलता देखकर पुलिस और अधिकारियों को सूचना दी गयी।
मौके पर दंतेवाड़ा पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद।
0
Report
PPPoonam Purohit
FollowMar 02, 2026 05:30:570
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 02, 2026 05:30:300
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 02, 2026 05:30:12Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने फेसबुक पोस्ट कर के ईरान के नेता खामनी को बताया शहिद
न इंतिज़ार करो इनका ऐ अज़ा-दारो
शहीद जाते हैं जन्नत को घर नहीं आते।
-साबिर ज़फ़र
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
RKRavi Kant
FollowMar 02, 2026 05:16:140
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowMar 02, 2026 05:15:480
Report
0
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 02, 2026 05:06:580
Report
