Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271313

Gonda - राम जन्म का प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रोता

Mar 11, 2025 11:25:23
Charu, Uttar Pradesh

इटियाथोक क्षेत्र के चतुर्भुज महादेव मंदिर में चल रही सात दिवसीय रामकथा में कथा प्रवाचिका पूज्य कनकेश्वरी ने श्रोताओं को रामजन्म की कथा का रसपान कराया। प्रसंग सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे।कथा प्रवाचिका ने कहा कि पृथ्वी पर जब-जब असुरों का अत्याचार बढ़ा,तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किया। जब धरा पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ने लगता है,तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर को आना ही पड़ता है। भगवान राम ने भूलोक पर आकर धर्म की स्थापना की और लोगों का कल्याण किया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
OBOrin Basu
Mar 23, 2026 14:32:15
0
comment0
Report
DSDEVINDER SHARMA
Mar 23, 2026 14:31:10
Barnala, Punjab:बरनाला सुसाइड की कोशिश मामले में अपडेट, ZEE मीडिया खबर का बड़ा असर बरनाला पुलिस ने गांव राजगढ़ सुसाइड मामले में बड़ी कार्रवाई की एक तरफा कार्रवाई को लेकर धनौला थाने के SHO लखबीर सिंह को किया सस्पेंड, AAP पंचायत सदस्य गुरसेवक सिंह के खिलाफ केस दर्ज, गली के मामले को लेकर युवक मनजिंदर सिंह ने सुसाइड करने के लिए स्प्रे पी लिया था मनजिंदर सिंह इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कल हुई कार्रवाई को लेकर अलग-अलग पॉलिटिकल पार्टियों के संगठनों ने DC ऑफिस के बाहर प्रोटेस्ट किया था पूरे मामले पर गौर करें तो बरनाला के राजगढ़ गांव में गली के काम को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आम आदमी पार्टी में एक्टिव गांव के पंचायत मेंबर गुरसेवक सिंह ने सरकार का दबाव दिखाते हुए धनौला थाना इंचार्ज SHO लखबीर सिंह को मौके पर बुला लिया। SHO लखबीर सिंह द्वारा दूसरे पक्ष के परिवार वालों और महिलाओं के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया। SHO लखबीर सिंह का गलत रवैया देखते हुए बरनाला पुलिस ने SHO लखबीर सिंह सस्पेंड कर दिया है। पंचायत मेंबर गुरसेवक सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, ELEMENTS.... Visual Byte details......SHO द्वारा मारपीट करते सीसीटीवी कैमरे की फटेज, जेरे इलाज मनजिंदर सिंह की फाइल वीडियो, डीसी दफ्तर धरना प्रदर्शन के फाइल शॉट,थाना धनौला के शॉट, डीएसपी बरनाला के शॉट, डीएसपी की बाइट, VO ....बरनाला के गांव राजगढ़ में बीते दिन हुए झगड़े के दौरान, गांव के ही एक युवक मनजिंदर सिंह ने अपने परिवार की महिलाओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में आहत हो स्प्रे पीकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। वह अभी भी इलाज के लिए बरनाला के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती है। पीड़ित के परिवार वालों ने कल DC बरनाला के ऑफिस के बाहर प्रोटेस्ट किया था और गांववालों, गांव की पंचायतों और अलग-अलग पॉलिटिकल पार्टियों और किसान संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। VO....इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए DSP सतबीर सिंह बैंस ने कहा कि कल हुई इस घटना में पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई देखी गई है। जहां पुलिस ने गांव राजगढ़ के मौजूदा AAP पंचायत सदस्य गुरसेवक सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है。 परिवार वालों ने धनौला थाने के SHO पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके संबंध में SHO धनौला पर भी इस मामले में आरोप लगे हैं, जहां SHO धनौला को सस्पेंड कर पुलिस लाइन में हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार वालों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पूरी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में गांव में बन रही नई गली के मुद्दे को लेकर अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों, गांव की पंचायतों, गांववालों और किसान संगठनों ने बरनाला पुलिस पंचायत सदस्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था और पुलिस की खराब परफॉर्मेंस के कारण SHO धनौला को पुलिस के संज्ञान में लाया गया था
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 14:30:18
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh:मीरगंज। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सोमवार को चुनाव अधिकारी देवेश शर्मा एवं सहायक चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुए। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला, जिसके बाद मतगणना की गई। अध्यक्ष और महासचिव पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर अशोक उपाध्याय ने 43 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हाजी हबीबुल खां (38 मत) को 5 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे प्रत्याशी नवीन कुमार सिंह को एक भी मत नहीं मिला, जबकि तीन मत निरस्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह ने 44 मत प्राप्त कर नवीन कुमार सिंह (38 मत) को 6 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार प्रथम ने 43 मत पाकर मो. रईश (40 मत) को 3 वोटों से पराजित किया। महासचिव पद पर हरीश कुमार ने 40 मत प्राप्त कर अशोक कुमार (37 मत) को 3 वोटों से हराया, जबकि सतीश चंद्र को 4 मत मिले। इस पद पर भी 3 मत निरस्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर मोर सिंह ने 51 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि श्वेता गुप्ता को 30 मत मिले। सह सचिव पद पर प्रेमपाल मौर्य व राजवीर सिंह तथा ऑडिटर पद पर अरविंद कुमार द्वितीय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी ने सभी परिणामों की औपचारिक घोषणा की।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 23, 2026 14:24:19
Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर को सोलर सिटी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में चिलुआताल में 20 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट को मंजूरी दे दी गई है। यह परियोजना न केवल हरित ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देगी, बल्कि शहर की पारंपरिक बिजली पर निर्भरता भी कम करेगी। यह फ्लोटिंग सोलर प्लांट करीब 80 एकड़ जल क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। यह क्षेत्र पर्यटन विभाग, राजस्व विभाग और हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के अधीन है। परियोजना के लिए पर्यटन विभाग की लगभग 28 एकड़ भूमि कोल इंडिया लिमिटेड को निःशुल्क दी जाएगी। यह प्लांट जल सतह पर स्थापित होगा, जिससे भूमि की मूल प्रकृति में कोई बदलाव नहीं होगा और पर्यावरण संतुलन भी बना रहेगा। इस परियोजना से हर साल करीब 33.29 मिलियन यूनिट हरित ऊर्जा का उत्पादन होगा, जिसे सीधे ग्रिड से जोड़ा जाएगा। इससे शहर की बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होगी। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के मानकों के अनुसार, सोलर सिटी बनने के लिए अगले 5 वर्षों में पारंपरिक ऊर्जा खपत में कम से कम 10 प्रतिशत की कमी लाना जरूरी है। गोरखपुर के लिए यह लक्ष्य 121.8 मिलियन यूनिट अक्षय ऊर्जा उत्पादन का रखा गया है। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के अनुसार प्रदेश में पहले से ही औरैया और खुर्जा में फ्लोटिंग सोलर प्लांट संचालित हो रहे हैं और गोरखपुर में यह नई परियोजना राज्य के हरित ऊर्जा मिशन को और मजबूत करेगी। इस प्रोजेक्ट से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, निवेश आएगा और शहर को क्लीन एनर्जी हब के रूप में पहचान मिलेगी। वहीं कैबिनेट ने नेयवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड को आवंटित पछवारा साउथ कोल ब्लॉक के विकास के लिए 2242.90 करोड़ रुपये की परियोजना को भी मंजूरी दी है। यह कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम का संयुक्त उपक्रम है। इस कोल ब्लॉक से मिलने वाला कोयला घाटमपुर स्थित 3×660 मेगावाट तापीय विद्युत परियोजना में उपयोग होगा। इससे बिजली उत्पादन लागत में करीब 80 पैसे से 1 रुपये प्रति यूनिट तक की कमी आने की संभावना है। यानी एक तरफ गोरखपुर सोलर सिटी बनकर हरित ऊर्जा में आगे बढ़ेगा, तो दूसरी ओर सस्ती बिजली के लिए कोयला परियोजनाएं भी रफ्तार पकड़ रही हैं। उत्तर प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र में यह दोहरी रणनीति विकास को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।
172
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 23, 2026 14:23:58
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल को 4 साल पूरे हो गए हैं। 4 साल के कार्यकाल को लेकर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सी मीडिया से खास बात करते हुए कहा कि 4 सालों में राज्य सरकार ने प्रदेश में बेहतर कार्य किया है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने से लेकर सख्त नकल कानून। राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाने और पलायन रोकने की ओर सरकार ने बड़ा कार्य किया है। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री के तौर पर राम सिंह कैड़ा ने कहा की शहरी विकास मंत्री के तौर पर प्रदेश के नगर निकाय की समस्याओं पर काम करना उनकी प्राथमिकता होगा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर व अधिकारियों के साथ जल्द ही बैठक कर बड़ी प्लानिंग पर चर्चा करेंगे。
253
comment0
Report
Mar 23, 2026 14:23:27
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव। सदर कोतवाली के अस्पताल चौकी क्षेत्र में एक जूस स्टॉल पर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। रानीशा स्वीट्स व रेस्टोरेंट के सामने लगे जूस स्टॉल पर साफ-सफाई की अनदेखी किए जाने के आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्टॉल पर सड़े-गले फलों का उपयोग कर जूस तैयार किया जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। बताया जा रहा है कि खुले में गंदगी के बीच जूस बनाया जा रहा है और स्वच्छता के बुनियादी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि लोग स्वास्थ्य के लिए जूस का सेवन करते हैं, लेकिन इस तरह की लापरवाही उन्हें बीमार कर सकती है। स्थानीय नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रशासन और खाद्य विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ऐसे स्टॉल्स की नियमित जांच और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील भी की है।
153
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 23, 2026 14:23:09
Patna, Bihar:नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में समाज में परिवर्तन लाने का काम किया है. उन्होंने महिलाओं को पंचायत से लेकर नौकरी तक में आरक्षण देखकर कमल का काम किया. समाज के अंतिम पायदान में खड़े लोगों के लिए भी उन्होंने बहुत काम किया है. नीतीश कुमार की 'जरासंध' से तुलना पर बिहार की राजनीति में छिड़ी 'जरासंध-चाणक्य' की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. सम्राट चौधरी द्वारा नीतीश कुमार की तुलना जरासंध से किए जाने पर राजद ने अब तीखा पलटवार किया है. राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए उन्हें भाजपा का "राजनीतिक बंदी" करार दिया है. इतिहास का हवाला: शक्ति यादव ने कहा कि जरासंध चंद्रवंश के प्रतापी राजा थे, जिन्होंने अपने बाहुबल पर राजाओं को बंदी बनाया था. लेकिन नीतीश कुमार आज खुद भाजपा की गिरफ्त में हैं। सत्ता के लिए समझौते: राजद प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार 'परिस्थितियों के मुख्यमंत्री' रहे हैं. उन्होंने हर विचारधारा के साथ केवल सत्ता में बने रहने के लिए समझौता किया है। चाणक्य पर कटाक्ष: शक्ति यादव के अनुसार, चाणक्य तो सत्ता संचालन में राजा को परामर्श और सलाह देते थे, जबकि आज नीतीश कुमार की स्थिति ऐसी नहीं रह गई है। मजबूरी की राजनीति: उन्होंने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को इतना लाचार कर दिया है कि उन्हें अब अपनी राजनीतिक रक्षा के लिए 'कसीदे' पढ़ने पड़ रहे हैं। "जरासंध ने राजाओं को बंदी बनाया था, लेकिन नीतीश कुमार तो खुद भारतीय जनता पार्टी के 'राजनीतिक बंदी' हो गए हैं। उन्होंने सत्ता के लिए हर विचारधारा से समझौता किया, और आज भाजपा ने उन्हें इतना कमजोर कर दिया है कि उन्हें राज्यसभा (राजनीतिक शरण) की ओर देखना पड़ रहा है।" — शक्ति यादव, प्रवक्ता, राजद अब देखना यह है कि भाजपा इस 'राजनीतिक बंदी' वाले बयान पर क्या सफाई देती है। नीतीश कुमार की 'जरासंध' से तुलना पर कांग्रेस का तीखा हमला! अब दूसरा भाग: एंकर: बिहार की राजनीति में इन दिनों 'तुलनाओं' का दौर जारी है. हाल ही में सम्राट चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना पौराणिक पात्र जरासंध से किए जाने पर अब सियासत गरमा गई है. बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सम्राट चौधरी और भाजपा पर तंज कसा है. चाणक्य से जरासंध तक: डॉ. वर्धन ने कहा कि नीतीश कुमार की तुलना चाणक्य से होना तो समझ आता था, लेकिन उन्हें 'जरासंध' बताना कई सवाल खड़े करता है. कैद में कौन-कौन है?: उन्होंने याद दिलाया कि जरासंध वह राजा था जिसने कई अन्य राजाओं को अपने कारागार में बंदी बनाकर रखा था। सम्राट चौधरी पर निशाना: डॉ. वर्धन ने चुटकी लेते हुए पूछा— "क्या सम्राट चौधरी भी उन्हीं बंदी राजाओं में से एक हैं जो नीतीश कुमार की कैद में हैं?" स्पष्टीकरण की मांग: कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की है कि सम्राट चौधरी स्पष्ट करें कि नीतीश Kumar के 'जेल' में उनके अलावा और कौन-कौन से दिग्गज नेता कैद हैं। "सम्राट चौधरी जी आखिर क्या संदेश देना चाहते हैं? जरासंध ने तो कई राजाओं को कैद किया था। क्या सम्राट जी भी उन्हीं में से एक हैं? यह स्पष्ट होना चाहिए कि नीतीश जी की कैद में और कौन-कौन से राजा हैं!" — डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस अब देखना यह होगा कि सम्राट चौधरी इस पलटवार का क्या जवाब देते हैं. क्या यह केवल एक राजनीतिक बयानबाजी है या एनडीए के भीतर किसी बड़ी खींचतान का संकेत?
209
comment0
Report
RSRandhir Singh
Mar 23, 2026 14:22:40
Ghatshila, Jharkhand:पूर्वी सिंहभूम जिला में घाटशिला के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपोड़ा स्वर्णरेखा नदी में पिछले 8 दिन पहले मिले जिंदा बम को डिफ्यूज करने के लिए सोमवार को भारतीय थल सेना विभाग साथ ही झारखंड सरकार का बम स्क्वायड टीम रांची के अधिकारियों ने बम तथा बम मिलने वाले जगह का निरीक्षण किया. उसके बाद ड्रोन के माध्यम से पूरी जगह का बारीकी से मेजरमेंट किया गया. फिर आगे की प्रक्रिया के लिए चिंतन मंथन किया जा रहा है. बताया गया कि यह बम काफी शक्तिशाली है उसे निष्क्रिय करने के लिए विशेष संसाधनों की आवश्यकता पड़ेगी. उसको तैयार करने के पश्चात बम को निष्क्रिय करने के लिए आवश्यक पहल की जा रही है. साथ ही सुरक्षा की दृष्टिकोण को देखते हुए बहरागोड़ा प्रशासन द्वारा जिंदा बन के चारों ओर खेराबंदी की गई है. वही ग्रामीणों को नदी पर मछली मारने बैल बकरी चराने के लिए ना जाने लिए सख्त मना किया गया है. वही नदी से लौटते वक्त सेना विभाग के अफसर को ग्रामीणों ने घेर कर दूसरी बम होने की जानकारी दिया. जिस पर पहल करते हुए विभाग के अधिकारियों द्वारा कुदाल से खुदाई करके बम को निकाला गया. साथी जांच पड़ताल के पश्चात देखागया की वो बहुत पहले निष्क्रिय हो चुका था सिर्फ उसका कवर वहीं पर गिरा है. दूसरी ओर बम स्क्वायड की टीम पहुंचने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच चुकी थी. इस मौके पर डीएसपी अजीत कुजूर, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, राजाराम मुंडा, बहरागोड़ा तथा बरसोल थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, अभिषेक कुमार तथा भारी मात्रा में पुलिस बल के जवान मौजूद थे. मंगलवार अहले सुबह फिर से सेना की टीम यहाँ पहुंचेगी और इसे पूरी तरह से निष्क्रिय और नष्ट करने का काम किया जाएगा।
311
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 23, 2026 14:21:03
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में खरना का प्रसाद बनाती छठ व्रती, खरना का प्रसाद ग्रहण के बाद छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जायेगी। चैती छठ का चार दिवसीय महापर्व रविवार से शुरू हो गया है। लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का यह पर्व नेम निष्ठा के साथ मनाया जाता है। रविवार को नहाय-खाय से शुरू हुआ और आज दूसरे दिन खरना का प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत छठ व्रतियों का शुरू हो जायेगी। छठ व्रतियों द्वारा खरना का प्रसाद तैयार किया जा रहा है, प्रसाद बनाती छठ व्रतियों का यह तस्वीर बेरमो की जारंगडीह का है, जहां पुरे शुद्धता के साथ खरना का प्रसाद बना जा रहा है। और प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत छठ व्रतियों का 36घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जायेगी। और कल यानी तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा।
315
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 23, 2026 14:20:48
Kota, Rajasthan:RK पुरम थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पुलिस टीम ने मात्र 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार, तकनीकी साक्ष्य एवं CCTV फुटेज के आधार पर हुई आरोपी की गिरफ्तारी, गला दबाकर की थी हत्या, साक्ष्य हटाने एवं घटना को चोरी का रुप देने की करी थी आरोपी ने कोशिश, मृतका के साथ आर्थिक लेनदेन का कार्य करता था आरोपी, आरोपी फुखराज पारेता को किया गिरफ्तार, मामला में जारी अग्रिम कार्रवाई, ट्रेनी IPS सिद्धार्थ श्रीवास्तव के निर्देशन पर महावीर नगर, अन्नतपुरा एवं कोतवाली थानाधिकारी के अधीन टीम की कारवाई, शहर SP तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में DSP मनीष शर्मा के सुपरविजन में हुई कार्रवाई
262
comment0
Report
Advertisement
Back to top