Back
Gonda271002blurImage

Gonda: गोंडा जंक्शन पर अवैध वेंडरों का आतंक, यात्रियों से ठगी और चोरी की घटनाएं बढ़ीं

KAILASH NATH VERMA
Mar 28, 2025 08:25:28
Gonda, Uttar Pradesh

गोंडा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रोज़ सैकड़ों ट्रेनों का आवागमन होता है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है। अवैध वेंडर नकली पानी, बासी और खुले खाद्य पदार्थ महंगे दामों पर बेच रहे हैं। कई बार खाने-पीने की चीज़ों में नशीला पदार्थ मिलाकर यात्रियों के सामान चोरी करने के मामले सामने आए हैं। मोबाइल, पर्स, बैग, गहने और घड़ी जैसी चीजें चोरी होने की घटनाएं बढ़ गई हैं लेकिन अक्सर इनकी शिकायत तक दर्ज नहीं होती। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|