icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271129
RTRahul TiwariFollow16 Jan 2025, 04:12 pm

गोंडा-धूमधाम से मनाया गया श्री रघुबाबा महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

Chandapur, Uttar Pradesh:

गोण्डा । जनपद के ब्लॉक विशेश्वरगंज स्थित रनियापुर गांव में श्री रंघुबाबा मंदिर प्रांगण में भव्य श्री रंघुबाबा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसान महासम्मेलन, सम्मान समारोह और कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की व्यवस्था श्री रंघुबाबा समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार दूबे के नेतृत्व में की गई। इस आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। सिंगर सुभाष और सिंगर बृजेश की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गणेश पूजा के दौरान स्कूल में बार बालाओं के अश्लिल डांस का वीडियो वायरल

Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में भी ऐसा कुछ देखने को मिला है। गणेश पूजा के अवसर पर जिले में कई स्थानों पर पूजा समितियों द्वारा बार बालाओं को बुलाकर अश्लिल डांस प्रस्तुत किया गया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि शिक्षा के मंदिर में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कर समाज में अश्लिलता फैलायी जा रही है। यह तस्वीर नानपुर प्रखंड के रायपुर स्थित सरकारी विद्यालय सरस्वती विद्या निकेतन सह मॉडल उच्च विद्यालय की है । गणेश पूजा के दौरान बार बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विद्यालय परिसर में मेले का आयोजन किया गया था वायरल वीडियो सामने आने के बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर स्थानीय लोग विद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सोनबरसा प्रखंड के भूतही में भी गणेश पूजा के मौके पर बार बालाओं का अश्लिल डांस का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा जिसमें अभद्रता का दृश्य देखने को मिला।
0
0
Report

JSSC-CGL परीक्षा को लेकर मरांडी ने सरकार पर निशाना, CBI जांच की मांग

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। जमशेदपुर परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में मरांडी ने हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से दाखिल हालिया जवाबी हलफनामे का हवाला देते हुए कहा कि अगर सरकार अब पूरी परीक्षा प्रक्रिया को अनियमितताओं से प्रभावित मान रही है, तो पहले अदालत के सामने क्या तथ्य रखे गए थे। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार के पहले के दावों और अब हाईकोर्ट में रखे गए पक्ष में अंतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने JSSC-CGL मामले में पूर्व की जांच और उसके निष्कर्षों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की। मरांडी ने कहा कि जांच केवल निचले स्तर के आरोपितों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि भर्ती प्रक्रिया की निगरानी और संचालन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने सुधीर गुप्ता, अनुराग गुप्ता, प्रशांत कुमार और मनोज कौशिक की भूमिका की स्वतंत्र जांच की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछली CID जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर अब व्यापक अनियमितताओं की बात सामने आ रही है, तो पहले की जांच में ये तथ्य क्यों सामने नहीं आए। उन्होंने मामले की CBI जांच की मांग दोहराते हुए JSSC के प्रभारी अध्यक्ष प्रशांत कुमार और सचिव सुधीर गुप्ता को पद से हटाने के साथ CID ADG मनोज कौशिक को हटाने की भी मांग की। मरांडी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मामले में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों या राजनीतिक नेतृत्व की संलिप्तता को लेकर लगाए गए आरोप फिलहाल राजनीतिक आरोप हैं और इन्हें न्यायालय द्वारा स्थापित तथ्य नहीं माना जा सकता। JSSC-CGL भर्ती परीक्षा से जुड़ा मामला फिलहाल झारखंड हाईकोर्ट में विचाराधीन है। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को निर्धारित बताई गई है।
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद के लॉज से मोबाइल चोरी: दो युवक गिरफ्तार

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के लॉज में मोबाइल चोरी करते दो युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों आरोपियों को हवाले कर दिया गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा-मदारपुर मोहल्ले की है। पकड़े गए रोहन कुमार और गोलू आसपास के ही रहने वाले बताए जाते हैं। लॉज मालिक के अनुसार इलाके में सूखे नशे के कारण आए दिन मोबाइल चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। लॉज के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है और अब तक इसी लॉज से तीन से चार बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। रविवार को दो युवक लॉज में पहुंचे और इधर-उधर ताक-झांाक करने के बाद एक कमरे में घुसकर मोबाइल चोरी करने लगे। इससे मकान मालिक मौके पर पहुंच गए और उन्होंने एक युवक को रंगे हाथ पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। फिर घटना की जानकारी तुरंत नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बीच स्थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे दूसरे साथी को भी पकड़ लिया और उसे भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई है और उनसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पूछताछ कर रही है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने बोलने से परहेज करते दिखे।
0
0
Report

बिहार के सभी प्रखंड विकास अधिकारी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाने की तैयारी

Kishanganj, Bihar:बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के बैनर तले बिहार के सभी 822 से अधिक ग्रामीण विकास पदाधिकारी आगामी 21 सितंबर से अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन सामूहिक अवकाश पर जाने की तैयारी में हैं। बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री को ज्ञापन देकर अपनी लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की है। वही संघ ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि अगर रविवार यानी आज 20 सितंबर तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो बिहार के सभी 534 प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला विकास पदाधिकारी, सहायक निदेशक बिप्रद, आरडीओ ग्रामीण विकास पदाधिकारी सोमवार यानी कल 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह संघ के मीडिया कोषांग सदस्य बप्पी ऋषि ने बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में राज्य सेवा संवर्ग, सेवा संरचना में सुधार, पद एवं दायित्व में उचित अवसर तथा बिहार के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों की सुरक्षा शामिल है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर विभागीय स्तर पर कई बार वार्ता हुई है, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं आया है। उन्होंने बताया कि रविवार तक सरकार मांग पूरी कर दी तो सामूहिक अवकाश का निर्णय वापस लिया जायेगा।
0
0
Report

KVK Ganderbal ने ट्राइबल किसानों के लिए टेक-आधारित इनपुट वितरण कार्यक्रम आयोजित

Aram Pora, Ganderbal, Krishi Vigyan Kendra (KVK) Ganderbal, Sher-e-Kashmir University of Agricultural Sciences and Technology of Kashmir (SKUAST-K), organised an input distribution-cum-awareness programme at Bagpati, Gund Kangan, under the ICAR-sponsored competitive grant project titled “Strengthening Livelihoods and Agricultural Resilience of Tribal and Marginal Farmers in Ganderbal District through Technology-Driven Resource Packages.” The programme was attended by Mian Meher Ali, MLA Kangan, as the Chief Guest, while Prof. Nazir Ahmad Ganai, Vice Chancellor, SKUAST-K, and Prof. Rajbir Singh, DDG (Agricultural Extension), ICAR, were the Guests of Honour. Dr. Ajaz Malik, Head, KVK Ganderbal, and Principal Investigator of the project, said the initiative provides a comprehensive package of eco-friendly inputs and tools aimed at strengthening farming systems and enhancing household resilience. He stressed the need to shift from subsistence farming towards commercial and income-oriented agriculture through the adoption of eco-friendly inputs and climate-resilient practices. Mian Meher Ali, MLA Kangan, appreciated KVK Ganderbal and SKUAST-K for directly engaging with tribal farming households and ensuring that scientific knowledge and guidance reach marginalised communities. He said such initiatives can help empower farmers and promote sustainable, productive and income-oriented agriculture. He also urged farmers to protect their soil resources and work towards securing better livelihoods for their families. Prof. Nazir Ahmad Ganai, Vice Chancellor, SKUAST-K, emphasised the importance of technology-driven agriculture and effective extension services in empowering farming communities and improving the socio-economic well-being of rural households. He also highlighted the importance of youth engagement and equitable access to resources in enabling farming families to achieve long-term economic independence and social dignity through modern, income-oriented agriculture. Later, agricultural inputs were distributed among tribal beneficiaries to facilitate the adoption of modern agricultural technologies at the grassroots level.
0
0
Report
Advertisement

खंडार में वार्ड 19 के पार्षद मानवेंद्र आंकोदिया के लापता होने पर तनाव बढ़ा

जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खण्डार हैडलाइन :- खंडार में वार्ड 19 के पार्षद मानवेंद्र आंकोदिया के लापता होने का मामला, बैरवा समाज की भीड़ जुटी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट。 एंकर:- सवाई माधोपुर जिले में खंडार नगरपालिका के वार्ड 19 के पार्षद मानवेंद्र आंकोदिया के लापता होने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। मानवेंद्र की तलाश और उन्हें परिजनों के पास पहुंचाने की मांग को लेकर बैरवा समाज के लोगों की भीड़ खंडार में जुटने लगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। खंडार, बहरावंडा खुर्द और छाण में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। इसी बीच मानवेंद्र आंकोदिया का भाजपा के समर्थन में कथित तौर पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि दबाव में बयान दिलवाया गया है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। परिजनों और बैरवा समाज के लोगों ने रविवार सुबह 11 बजे तक मानवेंद्र को सुरक्षित परिजनों के पास पहुंचाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी थी। जाम लगाने की संभावना और मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस-प्रशासन की पूरी स्थिति पर नजर बनी हुई है, खंडार कस्बे में मुख्य रास्तों पर बेरिकेड्स लगाकर रास्ते बंद कर रखे है。 विजुअल /फोटो अटैच। वायरल वीडियो - मानवेंद्र आंकोदिया(सोशल मीडिया)
0
0
Report

गैंगस्टर काला जठेड़ी कस्टडी पैरोल पर गांव पहुँचा, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

Sonipat, Haryana:सोनीपत के रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को आज कस्टडी पैरोल पर गांव लाया गया। जठेड़ी गांव में उसके पहुंचने से पहले ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस वैन से उतरते ही काला जठेड़ी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ उसका स्वागत भी किया गया। काला जठेड़ी अपनी जुड़वां बेटियों के जन्म के 80 दिन बाद आयोजित होने वाले हवन-यज्ञ, नामकरण और अन्य पारिवारिक रस्मों में शामिल होने के लिए गांव पहुंचा है। वह सुबह करीब 11 बजे गांव पहुंचा और तय समय के अनुसार शाम 4 बजे तक यहां रहेगा। काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा चौधरी ने बताया कि पहले 6 घंटे की कस्टडी पैरोल की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुसार पैरोल की अवधि कम की गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की शिफ्ट 5 घंटे की होती है और पैरोल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का खर्च संबंधित पक्ष को उठाना पड़ता है। जुड़वां बेटियों के जन्म पर भी मिली थी पैरोल अनुराधा चौधरी ने 1 जुलाई को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में IVF तकनीक से जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। डिलीवरी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी सीजेरियन डिलीवरी हुई थी। बेटियों को देखने के लिए काला जठेड़ी को उस समय भी कस्टडी पैरोल मिली थी। बाद में जठेड़ी गांव में अनुराधा चौधरी के कुआं पूजन की रस्म भी आयोजित की गई थी। 30 से ज्यादा मामलों में नाम काला जठेड़ी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती और रंगदारी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। उसे 30 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। 2024 में हुई थी काला जठेड़ी और अनुराधा की शादी काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की शादी 12 मार्च 2024 को दिल्ली के द्वारका सेक्टर-3 स्थित संतोष गार्डन में हुई थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए जठेड़ी को कोर्ट से 6 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली थी। उस दौरान भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और उसे जेल से पुलिस सुरक्षा में शादी समारोह तक लाया गया था।
0
0
Report
Advertisement

भोपाल—तुगलगी फरमान रद्द, मंत्री से मिलने के बाद कार्रवाई के आदेश भी रद्द

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए तुगलगी फरमान का आदेश हुआ रद्द जल संसाधन मंत्री मंत्री से बिना परमिशन मिलने पर कार्रवाई के आदेश कर्मचारियों के विरोध करने पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने खुद का आदेश किया रद्द पिछले दिनों जल संसाधन विभाग में मंत्री से मुलाकात के मामले में तुगलगी फरमान जारी करने के आदेश पर हुआ था बवाल प्रमुख अभियंता की ओर से एग्जीकुटिव इंजीनियर आशीष महाजन ने जारी किया था आदेश मंत्री तुलसीराम सिलावट से मिलने के मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की दी थी चेतावनी
0
0
Report

गोंडा: छात्रवृत्ति के नाम पर रिश्वत मांगते बाबू का वायरल वीडियो

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां एक तरफ यूपी की योगी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य करने के लिए निर्देश दिया जा रहा है। तो वही गोंडा जिले में कुछ ऐसे अधिकारी और कर्मचारी हैं जो सरकार के निर्देश के बावजूद भी लगातार भ्रष्टाचार में शामिल हैं और भ्रष्टाचार करते हुए नजर भी आ रहे हैं। ताजा मामला परसपुर स्थित तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज से सामने आया है जहां बच्चों से छात्रवृत्ति वेरिफिकेशन के नाम पर खुलेआम रिश्वत की मांग की जा रही है और यहां पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। दो वीडियो कल शनिवार दोपहर 2:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है जो आज रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों वायरल वीडियो में तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर में छात्रवृत्ति वेरीफिकेशन फॉर्म जमा करने गए बच्चों से ₹100 प्रत्येक फार्म पर रिश्वत की मांग की जा रही है। न देने पर बच्चों का छात्रवृत्ति वेरीफिकेशन फॉर्म नहीं जमा कर रहे हैं।वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अब गोंडा जिला विद्यालय शिक्षक डॉ.रामचंद्र ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में छात्रवृत्ति वेरीफिकेशन फॉर्म जमा करने गए छात्र से वेरिफिकेशन फॉर्म जमा कर रहे बाबू कहते हुए नजर आ रहे हैं कि "यह पैसा लेकर के नहीं आए हैं पिछले बार भी यह आए थे इसमें पैसा पड़ता है भैया चिट्ठी बन करके यहां से जा रही है बिना पैसा लिए जमा नहीं करते हैं बड़ी नौटंकी वहां पर करते हैं तो कोई घर से तो पैसा देगा नहीं। अभी यहां पर डीआईओएस आए हैं घूम टहले और 2000 लेकर के गए हैं अभी ₹2000 कहां से दिया जाएगा हम अपनी सैलरी से थोड़ी देंगे सब लोगों ने पैसा दिया है सबका जमा हुआ है छात्र कह रहा है कि अब घर से पैसा मांगना पड़ेगा इस पर बाबू कह रहा है कि पैसा घर से मांगा करके जमा कर दीजिए।" दूसरे वायरल वीडियो में छात्रवृत्ति फार्म जमा कर रहे बाबू कह रहे 100 रुपए जमा करने के नाम पर पड़ता है।यह दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है。
0
0
Report
Advertisement

गोंडा वायरल वीडियो: जाति-भेद भाव के चलते 6 धाराओं में मुकदमा दर्ज

Gonda, Uttar Pradesh:नोट- वायरल वीडियो में आवाज म्यूट किया जाना कई जगह आवश्यक है क्योंकि गाली और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया है। खबर गोण्डा से है। जहाँ गोण्डा जिले की कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र अन्तर्गत बौनापुर गांव की रहने वाली पल्लवी शुक्ला और इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के मर्दन पुरवा गांव की रहने वाली काजल सिंह को विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी चीफ, आजाद समाज पार्टी के संस्थापक और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को सोशल मीडिया पर गाली देकर अभद्र टिप्पणी और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करना भारी पड़ गया। इन दोनों के खिलाफ कौड़िया थाने में तहरीर देकर कौड़िया थाने में तैनात उपनिरीक्षक योगेंद्र यादव ने कल शनिवार को 6 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके मुकदमे की कॉपी आज रविवार सुबह 11 बजे सामने आई है कौड़िया थाने की पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करके इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है पूरे मामले की जांच सहयोग करनैलगंज आनंद राय को दी गई है। इन लोगों का गाली देते हुए अभद्र और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ही कार्रवाई की जा रही है। उपनिरीक्षक योगेंद्र यादव ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर संज्ञान में आया कि दो महिलाएं अत्यंत आपत्तिजनक अमर्यादित और भड़काऊ वीडियो पोस्ट करके माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। जांच की गई तो पता चला कि इस वीडियो को रामकिशुन सामाजिक कार्यकर्ता के नाम से एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके आपत्ति प्रकट की गई है। जिसमें काजल सिंह और पल्लवी शुक्ला नाम की दो महिलाओं द्वारा या कहा जा रहा है कि इन पर 4 मुकदमे हैं और मुझ पर 22 मुकदमे हैं ना ही मैं डरती हूं ना ही यह हाई कोर्ट से स्टे है। चाहे एक एफआईआर हो चाहे एफआईआर फिर हो। फिर इसके बाद में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को जमकर गाली देते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया है।जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गोंडा आने पर धमकी दिए जाने और मां बहन की गाली गलौज का वीडियो वायरल है। ऐसे में इस भड़काऊ और विवादित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भीम आर्मी संगठन के समर्थकों, पदाधिकारियों और बहुजन समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई है जिससे क्षेत्र में काफी आक्रोश है। इन लोगों द्वारा समाज में विभिन्न वर्गों में जातियों के बीच आपसी वैमनस्यता, घृणा और द्वेष भावना फैलाकर सामाजिक उन्माद बिगड़ने का जानबूझकर प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report

काशी विश्वनाथ मंदिर के SDM पर परिवाद, कोर्ट ने याचिका स्वीकार, 3 नवंबर पेशी

JPJai Pal15m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी विश्वनाथ मंदिर के SDM पर परिवाद, कोर्ट ने याचिका स्वीकार, 3 नवंबर पेशी • श्रद्धालुओं के साथ गाली-गलौज, मारपीट और प्राइवेट बाउंसरों से पिटवाने का मामला। • SC/ST कोर्ट का एक्शन कोर्ट ने याचिका को परिवाद के रूप में स्वीकार किया। • कोर्ट ने SDM शंभूशरण को 3 नवंबर को अदालत में पेश होने का आदेश जारी किया। • पीड़ित श्रद्धालु ने सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और गला दबाने का आरोप लगाया। मंदिर परिसर में 16 फरवरी को धक्का-मुक्की के बाद विवाद और मारपीट की घटना हुई थी। • साथी को बचाने आए शख्स के साथ भी मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा था इलाज। • प्रार्थी ने अस्पताल के पर्चे, जाति प्रमाण पत्र और CCTV फुटेज कोर्ट में सौंपे। • थाने और अधिकारियों से शिकायत के बाद भी केस दर्ज न होने पर कोर्ट पहुंचा पीड़ित। • कोर्ट के सख्त रुख के बाद वाराणसी प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप।
0
0
Report

नावा में गणपति महोत्सव का विसर्जन, भक्तों की उत्साहपूर्ण शोभायात्रा

Didwana, Rajasthan:एंकर—डीडवाना जिले के नावा शहर में गणपति महोत्सव का समापन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। आदर्श कॉलोनी में आदर्श नवयुवक मंडल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सात दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया। सात दिनों तक प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। महोत्सव के समापन अवसर पर गणपति जी की प्रतिमा को सुसज्जित कर शहर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर आरती एवं पूजा-अर्चना की। पूरा शहर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा。 शोभायात्रा में युवा और महिलाएं डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए नमन किया और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। धार्मिक वातावरण के बीच निकली गणपति जी की सवारी ने शहर में भक्ति का माहौल बना दिया। आयोजक मंडल के अनुसार सात दिवसीय महोत्सव के बाद आज विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ गणपति जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। श्रद्धालु भावुक मन से भगवान गणेश को विदाई देंगे और अगले वर्ष पुनः पधारने की मंगलकामना करेंगे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top