icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271124
VKVijay Kumar ShuklaFollow14 Jan 2025, 03:42 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर 20 लाख रुपये के जेवर लौटाए जीआरपी

ASAmar SimonJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर छूटा 20 लाख के जेवरों से भरा बैग, जीआरपी ने परिवार को लौटाया, ईमानदारी की हुई सराहना मुंबई से शाहजहांपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार. फर्रुखाबाद स्टेशन पर ऑटो से जाते समय छूटा था ट्रॉली बैग, जीआरपी ने सुरक्षित लौटाया. जिला – फर्रुखाबाद. तारीख – 10-11-2026. फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार को मुंबई के ठाणे निवासी हुस्न असलम अंसारी अपने परिवार के साथ बांद्रा-जयपुर ट्रेन से पहुंचे थे. परिवार में करीब 8 से 10 सदस्य थे और सभी को शाहजहांपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जाना था. स्टेशन पर करीब एक घंटे रुकने के बाद परिवार के लोगों ने दो ऑटो बुक किए और सामान लेकर शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए. इसी दौरान उनका एक बड़ा ट्रॉली बैग स्टेशन परिसर में ही छूट गया. रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जीआरपी इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश शर्मा अपनी टीम के साथ फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर स्टेशन के बाहर परिसर में पड़े एक लावारिस ट्रॉली बैग पर पड़ी. काफी देर तक आसपास पूछताछ करने के बाद भी जब बैग के मालिक का पता नहीं चला तो जीआरपी टीम उसे थाने ले गई. बैग खोलकर देखा गया तो उसमें सोने-चांदी के कई आभूषण और 25 हजार रुपये की नकदी रखी थी। जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई. बैग किस यात्री का है, इसका पता लगाने के लिए जीआरपी ने आसपास के जनपदों में डीसीआर के माध्यम से सूचना भेजी। इसी दौरान इंस्पेक्टर ने सुबह की चेकिंग के समय खींची गई तस्वीरों को देखा। तस्वीर में ट्रेन से उतरे परिवार के साथ वही ट्रॉली बैग दिखाई दिया। इसके बाद परिवार तक पहुंचने के प्रयास तेज किए गए। उधर, शाहजहांपुर पहुंचने के बाद परिवार को रविवार रात करीब 10 बजे बैग गायब होने की जानकारी हुई। परिवार ने स्थानीय थाने में इसकी सूचना दी। इसके बाद जीआरपी से जानकारी मिलने पर मंगलवार शाम हुस्ना अंसारी अपनी मां के साथ फर्रुखाबाद जीआरपी थाने पहुंचीं। जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बैग उनके सुपुर्द कर दिया। करीब 20 लाख रुपये के जेवर और नकदी वापस मिलने पर परिवार के चेहरे खिल उठे। उन्होंने जीआरपी इंस्पेक्टर समेत पूरी टीम का आभार जताया।
0
0
Report
Advertisement

ब्रजेश पाठक का निशाना: समाजवादी पार्टी मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति छोड़ दे

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: 1990 में कार सेवकों पर हुई गोलीबारी को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता सनातन पांडे के बयान पर, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए समाजवादी पार्टी ऐसे बयान देती है। सनातन संस्कृति में निहत्थे लोगों पर गोली चलाना कभी भी स्वीकार्य नहीं रहा है। यह बयान समाजवादी पार्टी की मुस्लिम तुष्टीकरण को बढ़ावा देने की रणनीति का हिस्सा है। समाजवादी पार्टी को हिंदू वोट चाहिए, सनातन संस्कृति का आशीर्वाद चाहिए, भगवान राम की शरण चाहिए, लेकिन वे कभी भी भगवान राम या भगवान हनुमान के नहीं हो सकते। वे हमेशा समाज में बंटवारा पैदा करने वाले बयान देते हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करती है और मुसलमानों को अपना वोट बैंक मानती है... सनातन संस्कृति और भारत के लोग समाजवादी पार्टी को कभी माफ नहीं करेंगे…"
0
0
Report

मोगा में आधी रात गोलीबारी, युवक घायल; परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Moga, Punjab:ਮੋਗਾ ’ਚ ਅੱਧੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਚੱਲੀ ਗੋਲੀ, ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਜ਼ਖਮੀ! ਪਟਾਕੇ ਚਲਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੋਏ ਵਿਵਾਦ ਨੇ ਧਾਰਿਆ ਖੂਨੀ ਰੂਪ , ਜ਼ਖਮੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਲਗਾਏ ਗੰਭੀਰ ਦੋਸ਼! ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਸੋਮਵਾਰ ਰਾਤ ਕਰੀਬ 11:30 ਵਜੇ ਪਟਾਕੇ ਚਲਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੋਇਆ ਵਿਵਾਦ ਖੂਨੀ ਰੂਪ ਧਾਰ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਫਾਇਰਿੰਗ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਮੁਤਾਬਕ, ਗੁਆਂਢ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੇਰ ਰਾਤ ਤੱਕ ਪਟਾਕੇ ਚਲਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਹਿਲਾਂ ਗਾਲੀ-ਗਲੋਚ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਏ ਹਨ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਦ ਹੈਪੀ ਆਪਣੇ ਦੋਸਤਾਂ ਨੂੰ ਘਰੇ ਛੱਡਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਉਸਦੇ ਹੀ ਗਵਾਂਢ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਹੈਪੀ ਦਾ ਪਿੱਛਾ ਕਰਦਿਆਂ 10 ਤੋਂ 12 ਜਾਣਿਆ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਕ kathਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਉਸ ’ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕਰਿੱਤੀ। ਜ਼ਖਮੀ ਦੀ ਪਛਾਣ ਹੈਪੀ ਅਰੋੜਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਸ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਹਾਲਤ ਨਾਜ਼ੁਕ ਦੇਖਦਿਆਂ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਮੋਗਾ ਦੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦਿਆਂ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਈ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਟੀ। ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਘਟਨਾ ਦੇ ਸਾਰੇ ਪਹਿਲੂਆਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ.
0
0
Report

सSingरौली बरहपान में कच्चा मकान गिरा, तीन की मौत, चार घायल

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के बरहपान गांव के जलहथनी टोला में कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार रात करीब 8 से 9 बजे हादसा हुआ जब परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे। मकान के मलबे में दबने से 30 वर्षीय अरुण विश्वकर्मा, उनकी 60 वर्षीय माता संतुलिया और उनकी एक वर्षीय बेटी की मौत हो गई। कुछ लोग मलबे से बाहर निकलने में सफल रहे, पर उन्हें चोटें आईं। ग्रामीणों ने मौके पर जेसीबी बुलाकर रेस्क्यू शुरू किया, पुलिस और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला ट्रामा सेंटर भेजे गए और चार गंभीर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि परिवार शाम को भोजन के बाद सो गया था और मकान रात के दौरान अचानक गिर गया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि मकान कैसे गिरा।
0
0
Report
Advertisement

मौलाना साजिद रशीदी के बयान से बाबरी मस्जिद मामला गरम

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सांसद सनातन पांडेय के कारसेवकों को लेकर दिए बयान पर कहा, “देखिए, जिस वक्त नेताजी ने कारसेवकों पर गोली चलवाई, उस वक्त आपने एक पाप तो यह किया? कि कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं, जिसे हिंदू पाप कहते है। दूसरा पाप यह है कि 1992 में जब बाबरी मस्जिद तोड़ी गई, उसके बाद आपकी सरकार आई, तो आपने मस्जिद दोबारा क्यों नहीं बनवाई? जिन लोगों ने मस्जिद तोड़ने की साजिश रची थी, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की?उन्हें जेल में क्यों नहीं डाला? आपने यूपी में RSS, VHP, बजरंग दल को बैन क्यों नहीं किया? क्या आप ऐसा संवैधानिक रूप से नहीं कर सकते थे? बिल्कुल कर सकते थे। चूंकि कोर्ट ने कहा है कि 1992 में बाबरी मस्जिद को अवैध तरीके से तोड़ा गया... सरकार में आने के बाद आपकी जिम्मेदारी बनती थी कि बाबरी मस्जिद दोबारा बनवाई? जाती और उसे तोड़ने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाता। विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया जाता, ताकि मुसलमानों के आंसू पोंछे जा सकें। आपने ऐसा नहीं किया। आपने गोली चलाकर हिंदू वोट भी हासिल किया? और मुसलमानों का वोट भी लिया, लेकिन बाबरी मस्जिद दोबारा नहीं बनवाई। यह आपका बहुत बड़ा जुर्म है, जिसे कयामत तक माफ नहीं किया? जाएगा।
0
0
Report

रामनगर में दिवाली पटाखे की चिंगारी से आरा मशीन में भीषण आग, भारी नुकसान

Ramanagara, Karnataka:रामनगर में देर रात आरा मशीन में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका… दिवाली के पटाखों की चिंगारी से आग लगने का अंदेशा! विजय कश्यप रामनगर खताड़ी क्षेत्र स्थित चुना भट्टा इलाके में देर रात एक आरा मशीन में अचानक भीषण आग लग गई, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने आरा मशीन के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, आग से आरा मशीन में भारी नुकसान होने की सूचना है. देर रात खताड़ी क्षेत्र के चुना भट्टा इलाके में स्थित एक आरा मशीन में अचानक आग की लपटें उठने लगीं, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, दमकल कर्मियों ने बिना देर किए आग बुझाने का अभियान शुरू किया, आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों को काफी मशক़त करनी पड़ी. काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक आग आरा मशीन को काफी नुकसान पहुंचा चुकी थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, दिवाली के दौरान जलाए गए पटाखों से निकली कोई चिंगारी आग लगने की वजह हो सकती है, आशंका जताई जा रही है कि पटाखे की चिंगारी आरा मशीन में मौजूद लकड़ी या अन्य ज्वलनशील सामग्री तक पहुंची होगी, जिसके चलते आग भड़क गई, हालांक़ि आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना में आरा मशीन को भारी आर्थिक नुकसान होने की सूचना है, फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर दिवाली के दौरान पटाखे जलाते समय बरती जाने वाली लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
0
0
Report

बेगूसराय में जर्जर तार से मजदूर की मौत, विभाग पर आक्रोश

Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घर के सामने टूटकर गिरे जर्जर बिजली के तार की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के अगापुर गांव की है। मृतक मजदूर की पहचान अगापुर गांव निवासी मनोज महतो के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि चंदन कुमार अपने घर के सामने किसी काम से निकला था। इसी दौरान पहले से टूटकर जमीन पर गिरे बिजली के जर्जर तार की चपेट में वह आ गया। बताया जा रहा है कि तार जमीन पर गिरा हुआ था, जिसे चंदन कुमार देख नहीं पाया और अनजाने में उसका पैर तार से सट गया। इसके बाद वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। Quite देर बाद जब परिजन घर से बाहर निकले तो चंदन कुमार को घर के सामने मृत अवस्था में पड़ा देखा। उसके शरीर से बिजली का तार लिपटा हुआ था। आनन-फानन में परिजन उसे जिंदा समझकर तार से अलग कर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चंदन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मंसूरचक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। आखिर कब तक बिजली विभाग की लापरवाही और जर्जर तारों की वजह से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही विभाग की नींद खुलेगी
0
0
Report
Advertisement

बैंगलुरु में पूल पार्टी पर रेड: MDMA-गांजा के साथ गैरकानूनी रैकेट पकड़ा गया

Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु CCB पुलिस ने एक पूल पार्टी पर रेड मारी। बेंगलुरु के मराठाहल्ली में एक हाई-टेक पूल पार्टी चल रही थी। पार्टी में औरतें, ड्रग्स, गांजा (कैनबिस), और MDMA शामिल थे। दिवाली सेलिब्रेशन की आड़ में ऑर्गनाइज़ किए गए एक गैर-कानूनी पूल पार्टी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इसे एक ऑनलाइन ऐप के ज़रिये जवान लड़कों और लड़कियों के लिए "अजनबियों की पार्टी" के तौर पर ऑर्गनाइज़ किया गया था। यह पार्टी यमलूर में करियाम्ना अग्रहारा रोड पर एक प्राइवेट विला में हो रही थी। इस प्राइवेट गैदरिंग में MDMA और गांजा का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने रेड के दौरान मिली चीज़ों को ज़ब्त कर लिया है और उन्हें फोरेंसिक एनालिसिस के लिए भेज दिया है। CCB अधिकारियों की रेड के बाद, मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। तीन संदिग्धों—अरिहंत पांडे, अभिनव पांडे, और पार्थ—को गिरफ्तार किया गया है। WhatsApp और Instagram के ज़रिये जवान लड़कों और लड़कियों को बुलाया गया था। प्रमोशनल पोस्ट में लड़कियों की भड़काऊ फ़ोटो और वीडियो थे, जिनमें ऐसे मैसेज थे: "यह दिवाली आपके लिए क्रेज़ी होने वाली है... मैं एक क्रेज़ी पूल पार्टी होस्ट कर रहा हूँ... अंधेरा होने के बाद, ड्रिंक्स, म्यूज़िक, खाना और पूल के यादगार वाइब्स के साथ।" इस इवेंट का ऑनलाइन ऐड 50 अजनबियों वाली पूल पार्टी के तौर पर किया गया था। पुरुषों के लिए एंट्री फ़ीस ₹1,710, महिलाओं के लिए ₹1,080 और कपल्स के लिए ₹2,400 रखी गई थी। चार्ज... पार्टी में मौजूद दूसरी नशीली चीज़ों के लिए अलग से चार्ज लगाए गए थे। पार्टी रात 9:00 PM से सुबह 5:00 AM तक ऑर्गनाइज़ की गई थी। पुलिस को पता ن चले, इसके लिए मौजूद लोगों को सही जगह नहीं बताई गई थी। आरोपी हर बार अलग-अलग जगहों पर पार्टी ऑर्गनाइज़ करते थे। वे अंदाज़ा लगाने वाली जगह बताते थे और फ़ोन पर मौजूद लोगों को वेन्यू तक गाइड करते थे। ये पार्टियाँ 'FV Social 404' और 'Hopzyx' ऐप के ज़रिए ऑर्गनाइज़ की गई थीं। इसमें शामिल लोगों में 'FV Social 404' के अरिहंत पांडे और अभिनव पांडे, और 'Hopzyx' ऐप के पार्थ के. शामिल हैं। यह ऐप भारत के अलग-अलग शहरों में ऐसी ही पार्टियाँ ऑर्गनाइज़ करते हैं। यह पार्टी करियम्मत अग्रहारा रोड पर अनुराग चौहान नाम के एक घर में ऑर्गनाइज़ की गई थी। CCB की रेड में पता चला कि एक प्राइवेट पार्टी की आड़ में बिना इजाज़त के काम किए जा रहे थे। रेड के दौरान पता चला कि पार्टी के लिए किसी भी काबिल अथॉरिटी से परमिशन नहीं ली गई थी। हुक्का, शराब, सिगरेट और ड्रग्स जैसी बैन चीज़ों के साथ-साथ दूसरी गैर-कानूनी गतिविधियां भी मिलीं। मराठाहल्ली में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है。
0
0
Report

4 जनवरी तक मतदाता सूची पूरी, राजभर ने चुनाव अधिसूचना समय को लेकर चेतावनी

Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर, यूपी: आगामी चुनाव अधिसूचनाओं की संभावित समय-सीमा पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर कहते हैं, "4 जनवरी तक मतदाता सूची (इलेक्टोरल रोल) पर काम चल रहा है। इसके बाद सूची प्रकाशित की जाएगी, फिर आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया जाएगा, और अंत में अंतिम सूची तैयार होगी। अगर 4 तारीख तक अंतिम सूची तैयार हो जाती है, तो यह तय है कि पहले या दूसरे सप्ताह तक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।" अखिलेश यादव की सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने आगे कहा, "अखिलेश यादव चाहे कितने भी वीडियो बना लें और पोस्ट कर दें, लेकिन असल में पिछली बार भी उनके प्रचार रथ पर यही धुन बज रही थी उनके अपने ही लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी सरकार कभी न बने... उन्होंने PDA के कॉन्सेप्ट से शुरुआत की थी, लेकिन वे इसकी परिभाषा बार-बार बदलते रहे, और आखिर में यह कुछ और ही बन गया..."
0
0
Report

लोहरदगा में छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई शुरू

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- दीपावली के पटाखों की शोर खत्म होने के साथ ही लोहरदगा में छठ की तैयारी शुरू कर दी गई है। लोहरदगा में छठ घाटों की सफाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार से नहाए खाये से पहले इन छठ घाटों को तैयार कर लिए जाने की बात कही जा रही है। दीपावली की समाग्रियां जल में प्रवाह किए जाने की वजह से सफाई कार्य अभी धीमा है। पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष नदियों का जलस्तर अधिक है। ऐसे में छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर आयोजन समिति विशेष तैयारी भी कर रही है। नगर परिषद के द्वारा भी साफ सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है। लोहरदगा के शंख और कोयल सहित तमाम नदी तालाबो की साफ सफाई का काम आज से जोर पकड़نے लगा है.
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में छह महीनों की शादी: विवाद ने परिवार पर हमला, क्रिकेट बैट से युवक घायल

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज छह महीने बाद पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि रिश्तेदारों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया, और 30 वर्षीय युवक अभय कुमार के सिर पर क्रिकेट बैट से जानलेवा प्रहार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। मामला परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव का है। घायल अभय कुमार, पिता अमरेश कुमार उर्फ राजा मिश्रा, मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। परिजनों के मुताबिक छह महीने पहले अभय की शादी हुई थी, लेकिन शादी की पहली रात से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। आरोप है कि पत्नी ने अभय को अपने करीब आने से मना कर दिया था, और पांच वर्षों तक शारीरिक संबंध नहीं बनाने की बात कही थी। इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था। परिजनों का आरोप है कि काफी समझाने के बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ। इसी बीच पत्नी के मायके से 7 से 8 लोग पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसके बाद भतीजा प्रवीण चौधरी और उनके दोनों पुत्रों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान अभय के सिर पर क्रिकेट बैट से वार किया गया। उसकी मां के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। आनन-फानन में परिजन घायल अभय को बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घायल युवक की मां ने बहू के व्यवहार और उसके कथित संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। या तो मेरी बहू किन्नर है या अवैध संबंध है हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, और हमारा चैनल इसकी पुष्टि नहीं करता है और दूसरे पक्ष का बयान भी सामने आना बाकी है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद, का अंत जानलेवा हमले तक कैसे पहुंच गया। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report

जींद रोडवेज बस की टक्कर: दिव्यांग घायल, अस्पताल में भर्ती

Jhanj Kalan, Haryana:जींद में रोडवेज बस ने दिव्यांग को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। गोहाना निवासी 47 वर्षीय नरेंद्र कुमार 20 दिन बाद भी होश में नहीं आ पाए हैं। हादसे का एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें बस दिखाई दे रही है और चालक ने सीधे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस रुकने पर यात्री उतरकर घायल की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बेटे की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोहाना की बस पकड़ने जा रहे थे शिव कॉलोनी गोहाना निवासी शिवम ने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें बताया कि वह बीबीए करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसकी एक बड़ी बहन है तथा दिव्यांग पिता निजी नौकरी करते हैं। 21 अक्टूबर को मेरे पिता बस में सवार होकर किसी रिश्तेदार के यहां शोक व्यक्त करने गए थे। वापसी में जींद बस स्टैंड पर उतरे और गोहाना आने वाली बस में चढ़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लापरवाही से रोडवेज बस चलाते हुए ड्राइवर ने उसे सीधी टक्कर मार दी। कान, नाक और मुंह से खून बह रहा था। घायल अवस्था में मेरे पिता को जींद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद हम अस्पताल पहुंचे तो उनका उपचार चालू था। बेहोशी की हालत में उनके नाक, कान और मुंह से खून बह रहा था। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां अभी तक उन्हें होश नहीं आ पाया है। बेटे की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top