icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271122
RTRahul TiwariFollow11 Jan 2025, 06:27 pm

गोंडाः रग्घू बाबा समाज सेवा संस्थान के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

Telia Kot, Uttar Pradesh:

रग्घू बाबा समाज सेवा संस्थान के बैनर तले शुक्रवार को समस्त पदाधिकारी की एक बैठक घुचुवापुर में संपन्न हुई। जिसमें रग्घू बाबा महोत्सव पर चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में संस्था के अध्यक्ष राज कुमार दूबे ने आगामी 15 जनवरी को होने वाले रग्घू बाबा महोत्सव पर चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र के 501 गरीबों और असहाय लोगों को कंबल वितरण किया। साधू संतों और गुरुकुल के छात्रों द्वारा भजन कीर्तन, लखनऊ और उत्तराखंड के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान समारोह और महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Indresh Kumar: Gen Z कांग्रेस से दूर, छात्र आंदोलन में दखल का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:DELHI : INDRESH KUMAR (RSS) ON CONGRESS PROTEST OUTSIDE RSS HQ / MANUSMRITI BURNING / BJP-RSS ANTI-DALIT AND ANTI-CONSTITUTION ALLEGATIONS / BJP ANTI-YOUTH ALLEGATION / CONGRESS STUDENTS PROTEST / MOHAN BHAGWAT'S VISIT AND MESSAGE / RAHUL GANDHI'S MANUSMRITI REMARKS / PATRIARCHY REMARKS दिल्ली: RSS नेता इंद्रेश कुमार कहते हैं, "यह एक छात्र आंदोलन था। राजनीतिक पार्टियों ने इसमें दखल दिया और इसे पूरी तरह खत्म कर दिया उन्होंने आंदोलन को बांट भी दिया। इसे राजनीतिक रंग देकर उन्होंने इसे खराब करने की कोशिश की। यही वजह है कि आज पूरी 'जेन Z' (Gen Z) कांग्रेस से दूर हो रही है। देश के हर शहर और गांव में 'जेन Z' देशभक्त थी—और आज भी है—और वे देशभakti के रास्ते पर चलते रहेंगे... भले ही कांग्रेस कहीं-कहीं छोटा-मोटा विरोध प्रदर्शन या कोई कार्यक्रम कर ले, लेकिन देश में लाखों युवा हैं। उनकी रैलियों में युवाओं की कम संख्या यह दिखाती है कि वे छात्रों को आकर्षित करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं...", RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर RSS नेता इंद्रेश कुमार कहते हैं, "पूरी दुनिया को यह संदेश दिया गया कि अब समय आ गया है कि हर कोई अपने धर्म और मान्यताओं का पालन करे और साथ ही दूसरों की मान्यताओं का भी सम्मान करे। इसलिए, माहौल में मनमुटाव नहीं, बल्कि शांति और सद्भाव होना चाहिए। भारत के प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई आतंकवाद का इस्तेमाल हथियार के तौर पर करे।", शुरुआत से ही, RSS छुआछूत को पाप और धर्म के खिलाफ मानता रहा है—यह रुख आज भी कायम है और हमेशा रहेगा... स्वभाव और व्यवहार से, RSS अनुशासन और राष्ट्रवाद का समर्थक है इसलिए, हम संविधान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं... इसलिए, कांग्रेस के ये सभी आरोप और विरोध प्रदर्शन असल में इस सच्चाई से ध्यान भटकाने की कोशिश हैं कि खुद कांग्रेस ही छुआछूत को बढ़ावा देने वाली और संविधान-विरोधी पार्टी है। वे इस दाग से बचने के लिए ये विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसीलिए मैं कांग्रेस से अपील करूंगा कि वे गाली-गलौज और झूठ पर आधारित राजनीति के बजाय नैतिक राजनीति करें।
0
0
Report
Advertisement

असीम वकार ने AIMIM से कांग्रेस में शामिल, यूपी में बदलाव की शुरुआत

Noida, Uttar Pradesh:ये नेशनल से ड्रैग करें AIMIM के प्रवक्ता असीम वकार आज कॉंग्रेस में शामिल राजेंद्र पाल गौतम,यूपी प्रभारी,कॉंग्रेस आज राहुल गांधी देश में सभी वर्गों की आवाज हैं। आज ये शुरुआत है आने वाले समय में कई और बड़े नेता यूपी में कॉंग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं आज असीम वकार AIMIM से कॉंग्रेस परिवार में शामिल हुए असीम वकार BJP की देशद्रोही सरकार को उखाड़ फेंकना है हम सिर्फ जबान से बोलते हैं...लकिन BJP से जमीन पर आज बीजेपी से कोई लड़ रहा है तो कॉंग्रेस पार्टी है...राहुल गांधी हैं... इसलिए मैं आज कॉंग्रेस परिवार में शामिल हो रहा हूँ। पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर को 1100 करोड़ किसने दिए और वो पैसे किन किन लोगों को बांटे गए इसकी जांच होनी चाहिए असीम वकारमुझे देर से ही समझ आ गया कि BJP की टीम कौन है...जैसे ही समझ आया मैंने फैसला कर लिया.. Imran Pratapgarhi असीम वकार साहब ने आज कॉंग्रेस का दामन थामा है मैं उनका स्वागत करता हूं... BJP के खिलाफ़ मजबूत सिपाही हैं असीम वकार... यूपी में और अन्य जगहों पर अभी कई और लोग पार्टी में Join करने जा रहे हैं Ajay Rai- यूपी कांग्रेस,अध्यक्ष यूपी में शहर-शहर,गांव-गांव कांग्रेस का झंडा लहराएगा पीएम चुनाव हार रहे थे उन्हें जिताया गया है
0
0
Report
Advertisement

सत्ती का हमला: 51 हजार करोड़ कर्ज और रोजगार मुद्दे पर CM पर हमला

Shimla, Himachal Pradesh:हimachal प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान रोजगार से जुड़ी चर्चा में भाजपा वरिष्ठ नेता और ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भाग लिया. इस दौरान सतपाल सत्ती ने हर साल एक लाख नौकरियों के वायदे के साथ-साथ कर्ज के मुद्दे पर मुख्यमंत्री को लपेट दिया. सतपाल सत्ती ने कहा मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल में 51 हज़ार करोड़ का लोन ले चुके हैं. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को नसीहत दे डाली की जनता के बीच कर्ज का रोना न रोया करें. सतपाल सत्ती ने कर्ज के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया. सतपाल सत्ती ने कहा कि सरकार में आते ही मुख्यमंत्री ने कर्ज का रोना शुरू कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम पूर्व जयराम सरकार पर 75 हज़ार करोड़ का कर्ज छोड़कर जाने की बात कह कर प्रदेश में झूठ फैला रहे हैं. कर्ज का ये आंकड़ा पूर्व की सभी सरकारों का है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने लगभग 4 साल के कार्यकाल में ही 51 हजार करोड़ का कर्ज ले चुके हैं. लेकिन, जनता को इसका हिसाब नहीं दे रहे हैं. सतपाल सत्ती ने कहा कि पूर्व जयराम ठाकुर की सरकार में कर्ज था तो हिमकेयर, सहारा और गरीब कल्याण की योजनाएं भी थी लेकिन वर्तमान सरकार में योजनाएं भी बंद हैं और लोगों को नौकरियां भी नहीं मिल रही है. इस दौरान सतपाल सत्ती ने देहरा दौरे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पर चुटकी ली. सतपाल Satti ने कहा कि मुख्यमंत्री ससुराल गए थे वहां भी झूठ बोलकर आए. मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी के साथ पहले मंदिर में पूजा अर्चना भी की लेकिन मंच पर से झूठ के अंबार लगा दिए. सतपाल सत्ती ने मुख्यमंत्री को सलाह दी की वे जनता के बीच कर्ज़ का रोना ना रोया करें. सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में नौकरियों पर भी प्रतिबंध है. सरकार ने 3 साल सबोर्डिनेट सिलेक्शन बोर्ड का बहाना बना कर ही निकाल दिए. मुख्यमंत्री पर हल्के फुल्के अंदाज में निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बातें घूमने में तेज हैं. इसीलिए मुख्यमंत्री केंद्र से ही एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और कांग्रेस में विभिन्न पदों पर नियुक्ति ले लेते थे और इस मामले में उन्होंने बड़े-बड़े नेताओं की भी केंद्र में चलने नहीं दी. सतपाल सत्ती ने कहा मुख्यमंत्री को लगता है अब वो भाजपा की भी नहीं चलने देंगे लेकिन भाजपा का मुद्दा जनता के बीच है. सतपाल सत्ती ने कहा मुख्यमंत्री बीजेपी के नेताओं को डरा धमका कर पीछे हटाने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन इस लोकतांत्रिक देश में जनता को डराया नहीं जा सकता.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

श्रीगंगानगर में साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता अभियान शुरू

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर जिले में साइबर अपराधों से बचाव को लेकर चलाया विशेष अभियान पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार सितम्बर में "साइबर सुरक्षित राजस्थान" साइबर अपराधों से बचाव हेतु जन-जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने तथा ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए जिला श्रीगंगानगर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एसपी हरिशंकर यादव ने बताया कि अभियान के दौरान आमजन, विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न वर्गों को साइबर अपराधों के नए तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी।
0
0
Report

नेपाल से आई संक्रमित मछलियाँ: बिहार में खाने पर एडवाइजरी जारी

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है अगर आप मछली खाने के शौकीन है तो सावधान हो जाइए.मत्स्य विभाग बिहार सरकार ने मछली खाने वालों के लिए एडवाइजरी जारी किया है बेतिया जिला मत्स्य पदाधिकारी डॉ नूतन जिला में जागरूकता अभियान चला रही है।नेपाल से आई बाढ़ में बहकर कई तरह की मछलिया बिहार की नदियों में आ गई है वो सभी मछलियाँ संक्रमित है मछलियाँ नदियों में शवों के संपर्क में रही है शवों को खाई है ऐसे में वो मछलियाँ संक्रमित हो गई है उन मछलियों को खाने से संक्रमण फैल सकता है खाने वाले बीमार हो सकता है जिला मत्स्य जिला पदाधिकारी डॉ नूतन ने बताया कि नेपाल से आई मछलियों को खाने से पेट में दर्द उल्टी बुखार जैसी बीमारी हो सकती है नेपाल से बहकर बिहार के नदियों में संक्रमित मछलियाँ आ गई है वैसे मछलियों को खाने और मछुवारे द्वारा पकड़ने पर रोक लगाई गई है वैसे मछलियाँ पकड़ना बेचना पर पूर्णतः प्रतिबंध है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top