Back
Gonda271202blurImage

Gonda- गन्ने के खेतों में लहलहा रही लहसुन,प्याज,मेथी,धनिया और गेहूं की फसल

NAGESHWER NATH SINGH
Mar 04, 2025 14:16:36
Itia Thok, Uttar Pradesh

ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मरवटिया गांव के रहने वाले अग्रणी किसान विनोद कुमार सहफसली खेती को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं।उनके गन्ने के खेतों में आलू,लहसुन,प्याज,मेथी,धनिया,गेहूं,सरसो आदि की फसल लहरा रही हैं।सहफसली खेती का रकबा भी पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ गया है।विनोद बताते हैं,पांच एकड़ जमीन में सहफसली खेती की जा रही है।कहा कि सहफसली खेती ट्रेंच विधि से बोए गन्ने के खेत में ही की जा सकती है।इससे किसान का सिंचाईं आदि का खर्च भी कम आता है।सहफसली खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा है।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|