271002
गोण्डाः अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा के गोंडा और बहराइच कार्यकरणी का गठन व शपथ ग्रहण
सूबेदार, Uttar Pradesh:मुख्यालय के सरदार पटेल संस्थान ट्रस्ट गोंडा में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के गोंडा और बहराइच में जिला इकाई का गठन किया गया. गठन कर पदाधिकारीयो से शपथ ग्रहण कराया गया. गोंडा में जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा, महामंत्री शिवप्रसाद वर्मा, संरक्षक राम विलास वर्मा,कोषाध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा को मनोनीत किया गया, तो वहीं बहराइच में मस्तराम वर्मा जिला अध्यक्ष पेशकार पटेल महामंत्री व धनीराम वर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में 20 किमी रोड शो से सियासत गरम, अखिलेश की Rath Yatra पर तंज
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow(UP): SP Singh Patel (Samajwadi Party, Mp) On 20 Km Long Roadshow From Gorakhpur To Election Shankhanad / Keshav Maurya's Sarcasm On Akhilesh's Rath Yatra / Dhirendra Shastri's Counterattack On The Demand To Stop The Story / Ed Approaches Supreme Court Against Azam Khan's Bail / Pankaj Chaudhary Attack On Akhilesh0
0
Report
जनजाति गौरव दिवस: Tekam का संदेश—कलेक्टर बनो, पर रोड़ा लगे तो राजनीति में आ जाओ
Kondagaon, Chhattisgarh:जनजाति गौरव दिवस के मंच से बच्चों को विधायक नीलकंठ टेकाम की नसीहत – खूब पढ़ो, कलेक्टर-एसपी बनो, लेकिन कोई काम में टांग अड़ाए तो राजनीति में आ जाना! जी मीडिया के सवाल पर खुलकर बोले विधायक – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वजह से मुझे राजनीति में आना पड़ा। पूर्व विधायक संत नेताम का जिक्र करते हुए बोले टेकाम – मैं उनके सामने कलेक्टर था और बाद में उन्हीं के खिलाफ चुनाव लड़ा। कलेक्टर की कुर्सी से राजनीति के गलियारों तक का सफर... और इस सफर के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम! केशकाल विधानसभा के भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम ने जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रम में कुछ ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है। बच्चों को कलेक्टर और एसपी बनने की नसीहत देते-देते विधायक ने अपने ही राजनीतिक सफर का किस्सा सुना दिया। जी मीडिया के सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वजह से उन्हें राजनीति में आना पड़ा। दरअसल, जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम बच्चों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खूब पढ़-लिखकर कलेक्टर और एसपी बनने की सलाह दी। लेकिन इसी बीच उन्होंने एक ऐसी बात कही, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विधायक ने कहा कि कलेक्टर-एसपी बनकर अच्छा काम करना, लेकिन अगर आपके काम में कोई टांग अड़ाए तो कलेक्टरी छोड़कर राजनीति में आ जाना। जी मीडिया का सवाल विधायक की इस बात पर जी मीडिया ने उनसे सीधा सवाल पूछा कि क्या जब आप जिले के कलेक्टर थे, तब भी किसी ने आपके काम में टांग अड़ाई थी? क्या इसी वजह से आपको कलेक्टरी छोड़कर राजनीति में आना पड़ा? और क्या आपकी राजनीतिक एंट्री के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भूमिका थी? बाइट – नीलकंठ टेकाम, भाजपा विधायक यहां विधायक नीलकंठ टेकाम ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम लेते हुए कहा कि उनकी वजह से ही मुझे राजनीति में आना पड़ा। उन्होंने मुझे अपने ही चहेते विधायक के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा और मैं विधायक बन गया। विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने बयान में पूर्व विधायक संत नेताम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब वे कलेक्टर थे, तब संत नेताम विधायक थे और बाद में उन्होंने उन्हीं के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा। अब जनजाति गौरव दिवस के मंच से दिया गया विधायक का यह बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। सवाल यह भी है कि क्या कलेक्टर से विधायक बनने का यह सफर महज एक संयोग था या इसके पीछे उस दौर की राजनीतिक परिस्थितियों की भी बड़ी भूमिका थी?0
0
Report
सोनभद्र पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के बहाने करोड़ों की साइबर ठगी से पर्दाफाश
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। विदेश में कंपनियां स्थापित कर नौकरी दिलाने का झांसा देना और फिर लोगों के बैंक खातों के जरिए देशभर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करना... इस पूरे खेल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम थाना और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में प्रयागराज के सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सोनभद्र से जुड़े बैंक खातों के जरिए करीब 37 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है, जबकि देशभर में करीब 200 साइबर शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के जरिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। इसे पहले रॉबर्ट्सगंज और साइबर थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों में रवि पाण्डेय और बृजेश कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनकी पूछताछ में भी नौकरी दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी में इस्तेमाल करने और अनुपम सिंह तथा नायब खान के माध्यम से खाते आगे उपलब्ध कराने की जानकारी सामने आई थी। अब सौरभ सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। विदेश में कंपनियां स्थापित करने से लेकर बैंक खातों की खरीद-फरोख्त और करोड़ों रुपये के लेनदेन तक, हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक महिंद्रा थार, 27 क्रेडिट और डेबिट कार्ड, दो चेकबुक, तीन बैंक पासबुक, तीन मोबाइल फोन और एक एप्पल लैपटॉप बरामद किया है। इसके अलावा विदेशी मुद्रा भी मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ और बरामद डिजिटल उपकरणों की जांच के जरिए नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना और स्वाट टीम की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साइबर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि नौकरी और निवेश के नाम पर लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने वाले नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
सरेआम बुजुर्ग के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश जारी
Aligarh, Uttar Pradesh:बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो में एक महिला और दो पुरुष मिलकर सड़क पर बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हाथापाई और मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं दिनदहाड़े मारपीट की घटना से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के बीच भारी रोष इस घटना का करीब 31 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है。 सरेआम दबंगों द्वारा बुजुर्ग के साथ की मारपीट थाना खैर क्षेत्र के गांव एचना का मामला0
0
Report
गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, महिला की मौत और तीन घायल
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज。 उन्नाव : गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा。 महिला की दर्दनाक मौत, तीन लोग घायल。 गंगा एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 395 के पास हुआ हादसा。 हादसे में बिहार क़ी मीनाक्षी पत्नी सुजीत की मौके पर मौत, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल。 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया。 बिहार के गया से परिवार के साथ मथुरा जा रहे थे सभी लोग。 आसीवन थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस वे का मामला。0
0
Report
हरमाड़ा पुलिस ने नकबजनों को गिरफ्तार कर 30 लाख का माल बरामद
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर हरमाड़ा SHO नरेंद्र भडाणा को मिली सफलता पुलिस ने शातिर नकबजन गिरोह का किया पर्दाफাশ मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार। आरोपी रंजीत उर्फ विजय और राजेश उर्फ गुड्डू को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ करीब 30 लाख रुपए का माल बरामद वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की बरामद नकबजनी की वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार भी जब्त वारदात के बाद किराए का कमरा खाली कर दूसरी जगह हो जाते थे फरार आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ。 जयपुर पश्चिम डीसीपी प्रशांत किरण के निर्देशन में हुई कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर-बाड़मेर में अकाल के बीच गोवंश के लिए 800 गाड़ी चारा, ट्यूबवेल योजना
Sirohi, Rajasthan:राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर के सीमावर्ती इलाकों में अकाल के हालात से निराश्रित गोवंश के सामने चारे और पानी का गंभीर संकट खड़ा है। कहीं चारे की कमी है, तो कहीं पानी की खोज में भटकता गोवंश जिंदगी की जंग लड़ रहा है। ऐसे कठिन समय में जब निराश्रित गोवंश के सामने संकट गहराया, तब श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा ने मदद का हाथ बढ़ाया। 800 गाड़ी सूखे चारे की घोषणा, पानी के लिए ट्यूबवेल और गोसेवकों का आर्थिक समर्पण। यह केवल एक राहत अभियान नहीं, बल्कि गोवंश संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणादायक कहानी है।0
0
Report
अलवर: क्रॉस पॉइंट मॉल के बाहर चंद सेकंड में बाइक चोरी, CCTV कैद वारदात
Alwar, Rajasthan:**क्रॉस पॉइंट मॉल के बाहर चंद सेकंड में बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात; कुछ दिन पहले ही शादी में मिली थी नई बाइक** अलवर शहर में बाइक चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों में पुलिस का खौफ इस कदर खत्म होता नजर आ रहा है कि वे सरेआम चंद सेकंड में बाइक का लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शहर के क्रॉस पॉइंट मॉल के बाहर का है, जहां खड़ी एक बाइक को चोर कुछ ही सेकंड में चोरी कर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, चादौली निवासी एक युवक अपनी बाइक लेकर क्रॉस पॉइंट मॉल पहुंचा था। युवक ने मॉल के बाहर बाइक खड़ी की और अपने काम से चला गया। इसी दौरान एक बाइक चोर ने मौके का जायजा लिया और सुनसान जगह पर खड़ी बाइक को निशाना बन लिया। मौका मिलते ही चोर ने बाइक का चंद सेकेंडो में लॉक तोड़ा और बाइक लेकर फरार हो गया।0
0
Report
Hanumangarh Ward 43 liquor shop illegal premises raise concerns as sales continue after 8 PM
Hanumangarh, Rajasthan:रात 8 बजे बाद बिक्री की शिकायत, मंदिर-मस्जिद और थाने के पास चल रहा ठेका हनुमानगढ़ के टाउन स्थित वार्ड नंबर 43 में वाल्मीकि चौक के पास चल रहे शराब ठेके को लेकर वार्डवासियों ने शिकायत की है। उनका आरोप है कि ठेके पर अवैध अहाता चलाया जा रहा है और रात 8 बजे के बाद भी शराब बेची जाती है। बुधवार को शिकायत मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग की CI प्रिंसदीप कौर मौके पर पहुंचीं और जांच की। वार्ड पार्षद अमजद खान प्रधान ने बताया कि ठेकेदार को शराब बेचने का लाइसेंस दिया गया है, लेकिन ठेके के साथ अहाता बनाकर ग्राहकों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही है। उन्होंने इसे नियमों के खिलाफ बताया। पार्षद ने आरोप लगाया कि तय समय रात 8 बजे के बाद भी देर रात तक शराब बिकती है। शराब पीने के बाद लोग ठेके के आसपास पड़े रहते हैं और वहां लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। अमजद खान प्रधान के मुताबिक, ठेके के पास आबादी है। सामने मंदिर और पास में मस्जिद है। यह वार्ड का बीच का इलाका है, जहां से बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। पार्षद ने कहा कि ठेके के साथ कथित अवैध अहाता चलने और देर रात तक गतिविधियां जारी रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।0
0
Report
Advertisement
फलसूंड के सीएचसी में मौसमी बीमारियों से मरीजों की भीड़, डॉक्टर पर बढ़ा दबाव
Jaisalmer, Rajasthan:फलसूंड सीएचसी में बढ़े मौसमी बीमारियों के मरीज। फलसूंड, जैसलमेर जैसलमेर के फलसूंड क्षेत्र में इन दिनों मौसम के परिवर्तन के कारण आमजन का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। मौसमी बीमारियों के पैर पसारने से फलसूंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालात यह हैं कि अस्पताल में रोजाना 250 से 300 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन हालात यह है कि अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक के भरोसे मरीजों को अपना इलाज करने में घंटों समय लगता है。 बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से ही मरीजों का तांता लगा रहा। वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खांसी, उल्टी-दस्त और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीज दूर दूर से अपना इलाज कराने पहुंचे। एक ही चिकित्सक होने के कारण डॉक्टर को एक-एक मरीज की जांच करने में काफी समय लग रहा है, जिससे कतार में खड़े मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। कई बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे इस भारी भीड़ के बीच घंटों परेशान होते नजर आए। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का कहना है कि फलसूंड क्षेत्र एक बड़ा और दूर-दराज का इलाका है, जहाँ दर्जनों गांवों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं। इसके बावजूद अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सकों की लंबे समय से कमी बनी हुई है। स्वीकृत पदों के मुकाबले चिकित्सक नहीं होने का खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।0
0
Report
कैराना में युवती को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और अनैतिक कृत्य का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Kairana, Uttar Pradesh:शामली.... रिपोर्ट:- अमित तरार उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कैराना में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मुकेश कुमार ने 16 नवंबर 2026 को थाना कैराना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कस्बे का ही रहने वाला जैकब उनकी 18 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और होटल में उसके साथ अनैतिक कृत्य किया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी जैकब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। बाइट – सुमित शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक, शामली0
0
Report
रामनगर धतूरी में मतपेटी आग मामला: गिरफ्तारी की मांग तेज
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले के निवाई उपखंड की ग्राम पंचायत रामनगर धतूरी में पंचायत चुनाव के दौरान मतपेटी में आग लगाने का मामला अब तूल पकड़ता है। ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे और जिला कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग की है। ग्राम पंचायत रामनगर धतूरी के नवनिर्वाचित सरपंच चिरंजीलाल मीणा ने बताया कि सरपंच चुनाव के दौरान गांव के ही आरोपी श्री राम मीणा उर्फ श्री राम महाराज ने वोट डालने के बाद मतपेटी में कैमिकल डाल दिया जिससे 10 से 12 मत जल गए। ग्रामीणों ने एफआईआर संख्या 183/2026 में दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं कोतवाली थाना टोंक में दर्ज एफआईआर संख्या 218/2026 से संबंधित मामले में एफएसएल जांच में हो रही कथित देरी पर भी सवाल उठाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर आश्रम बना रखा है। साथ ही धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने और धमकाने के भी आरोप लगाए गए हैं। वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोषी कोई भी हो सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
कोटा मंडल के सांसदों के साथ पश्चिम मध्य रेल की बैठक, विकास योजनाओं की चर्चा
Kota, Rajasthan:कोटा मंडल परिक्षेत्र के सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की उच्चस्तरीय बैठक हुई आयोजित, पश्चिम मध्य रेल्वे जॉन के सांसद सहित महाप्रबंधक, DRM सहित रेलवे अधिकारी रहें मौजूद, वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े कई सांसद, बैठक में रेलवे सुविधाओं का सुधार एवं विस्तार के साथ विकास कार्यों एवं योजनाओं पर हुई चर्चा, सांसदों के सुझाव एवं जनता की मांगों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करना मुख्य लक्ष्य, कोटा एवं डकनिया स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की प्रगति, रामगंजमंडी-भोपाल नई रेलवे लाइन, नई मेमू ट्रेन संचालन सहित अन्य ट्रेनों के संचालन एवं ठहराव स्टेशनों पर हुई चर्चा, नये सुझावों के अनुसार क्षेत्रीय रेल आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल सहित सांसद प्रतिनिधि व रेलवे अधिकारी मौजूद रहे0
0
Report
भरतपुर के बाजारों में 8-8 के बावजूद ट्रैफिक जाम, रोकथाम पर सवाल
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर शहर के बाजारों में इन दिनों ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आ रही है। शादी समारोहों के सीजन के चलते बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, चौपहिया वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही ने जाम की समस्या को और गंभीर बना दिया है। हैरानी की बात यह है कि सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक मुख्य बाजारों में चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद वाहन धड़ल्ले से बाजारों में प्रवेश कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड की तैनाती के बावजूद व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। तस्वीरें भरतपुर के मुख्य बाजारों की हैं जहां सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें और जाम के हालात आम हो गए हैं। शादी समारोहों के सीजन में बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ी है, लेकिन इस भीड़ के बीच चौपहिया वाहन परेशानी का सबब बन रहे हैं। नियमों के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक बाजारों में चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। कारें और अन्य चौपहिया वाहन बेखौफ होकर बाजारों में प्रवेश कर रहे हैं। नतीजा यह है कि पैदल चलने वालों से लेकर दोपहिया वाहन चालकों तक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह हैं कि जब बाजारों में ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड की तैनाती की गई है, तो फिर प्रतिबंधित समय में चौपहिया वाहन बाजारों में कैसे पहुंच रहे हैं? पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही हैं और जाम के हालात बने हुए हैं। आखिर कब सुधरेगी भरतपुर के बाजारों की ट्रैफिक व्यवस्था? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान देंगे या फिर आमजन इसी तरह जाम से जूझता रहेगा?0
0
Report
भीलवाड़ा में 8 करोड़ 1 लाख के गबन के आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा में 8 करोड़ 1 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार। ऑनलाइन बैटिंग और गेमिंग की लत में कंपनी के खाते से उड़ाए करोड़ों रुपए। भीलवाड़ा में 8 करोड़ 1 लाख रुपए के गबन का बड़ा खुलासा। ऑनलाइन बैटिंग और गेमिंग की लत ने बनाया करोड़ों का गुनहगार! कंपनी के अकाउंटेंट ने मालिक के खाते से उड़ाए 8.01 करोड़ रुपए। अलवर के तिजारा से फरार आरोपी तरुण खाला गिरफ्तार। सुभाष नगर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। भीलवाड़ा से बड़ी खबर। ऑनलाइन बैटिंग और गेमिंग की लत ने एक कंपनी के अकाउंटेंट को ऐसा जाल में फंसाया कि उसने कंपनी के खाते से ही करीब 8 करोड़ 1 लाख रुपए का गबन कर डाला। भीलवाड़ा की सुभाष नगर थाना पुलिस ने करोड़ों रुपए के गबन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी तरुण खाला को अलवर जिले के तिजारा से गिरफ्तार किया है। आरोपी तरुण खाला कंपनी में वित्तीय जिम्मेदारी संभालता था। इसी दौरान उस पर कंपनी के मालिक के खाते से करोड़ों रुपए निकालकर ऑनलाइन गेमिंग और बैटिंग में खर्च करने का आरोप है। मामले में गबन का खुलासा होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने तकनीकी जांच और तलाश के बाद उसे तिजारा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। साइबर तकनीकी और फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने कंपनी के मालिक के खाते से करीब 8 करोड़ 1 लाख रुपए की रकम का गबन किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी रकम में से भी करीब 20 से 30 लाख रुपए ऑनलाइन गेमिंग में खर्च किए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। फिलहाल पुलिस बैंक खातों के लेनदेन, गबन की रकम और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े पहलुओं की जांच में जुटी है। भीलवाड़ा में करोड़ों के इस गबन ने एक बार फिर ऑनलाइन बैटिंग और गेमिंग की लत के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है.0
0
Report
Advertisement
