271002
Gonda: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने किया झंडारोहण
Indrapur, Uttar Pradesh:कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारियों ने शपथ ली। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई भी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान के विभाग NATGRID से जुड़ेंगे, सूचना साझा करना मजबूत होगा
Jaipur, Rajasthan:गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत ने कहा है कि विभिन्न विभागों के डाटाबेस को नेटग्रिड (NATGRID) से जोड़ने की प्रक्रिया राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सूचना साझाकरण तंत्र को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को एकीकरण से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। सचिवालय में आयोजित नेटग्रिड कार्यशाला को संबोधित करते हुए सावंत ने विभागीय डाटाबेस को नेटग्रिड से जोड़ने की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक स्वीकृतियों, एपीआई विकास, विभागीय डाटा उपलब्ध कराने तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, एनआईसी और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने प्रथम चरण में चयनित उद्योग, खान, स्वायत्त शासन और ऊर्जा विभागों के डाटाबेस के एकीकरण कार्यों को शीघ्र गति देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी विभाग निर्धारित प्रारूप में आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराएं और लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। कार्यशाला में नेटग्रिड के संयुक्त सचिव सत्यनारायण गुप्ता ने नेटग्रिड की अवधारणा और इसके उद्देश्य की जानकारी देते हुए राज्यों और विभागों के सक्रिय सहयोग को इसकी सफलता के लिए आवश्यक बताया। उल्लेखनीय है कि नेटग्रिड भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित अधिकृत एजेंसियों के बीच सुरक्षित और त्वरित सूचना साझाकरण सुनिश्चित किया जाता है।0
0
Report
टोंक में SBCP एजुकेशन वेलफेयर सर्विस पर करोड़ों की ठगी, संचालक फरार
Tonk, Rajasthan:टोंक में करोड़ों की ठगी का आरोप, संस्था के ऑफिस पर ताला लगाकर संचालक फरार टोंक शहर में SBCP एजुकेशन वेलफेयर सर्विस नामक संस्था पर करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार होने के आरोप लगे हैं। पीड़ितों के अनुसार संस्था ने गृह शिक्षक (होम ट्यूटर) लगाने के नाम पर प्रति व्यक्ति 5 हजार रुपये जमा करवाए थे। इसके अलावा विभिन्न निवेश योजनाओं और आईडी आधारित स्कीमों में अधिक मुनाफे का लालच देकर बड़ी संख्या में लोगों से रकम निवेश करवाई गई। सोमवार सुबह जब निवेशक और सदस्य संस्था के कार्यालय पहुंचे तो वहां ताले लगे मिले। इसके बाद ठगी की आशंका को लेकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़ितों ने संस्था के संचालकों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। लोगों का दावा है कि संस्था करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा संस्था से जुड़े दस्तावेज और निवेश संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है.0
0
Report
अजय जी के लिए राजेश चौधरी की बाइट सामने, भाजपा कैसे रहेगी प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:अजय जी के लिए राजेश चौधरी की बाइट सामने, भाजपा कैसे रहेगी प्रतिक्रिया0
0
Report
Advertisement
सूने मकान से लाखों की चोरी, 4 बाल अपचारी गिरफ्तार, एक अन्य वारदात कबूली
Dungarpur, Rajasthan:सूने मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, 4 बाल अपचारी डिटेन, एक अन्य वारदात भी कबूली डूंगरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने डूंगरपुर शहर के सोनिया चौक में एक सूने मकान में हुई लाखों की चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 4 बाल अपचारियों को डिटेन किया है। आरोपियों ने शहर में एक अन्य चोरी की वारदात भी कबूल किया है। डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के CI अजय सिंह ने बताया कि एक मई को डूंगरपुर शहर के सोनिया चौक निवासी जयराज श्रीमाल ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया था कि 30 अप्रैल को उसकी पत्नी लीना श्रीमाल दो माह से बेटी के घर गई हुई थी। पीछे घर पर वह अकेला था। रोज की तरह वह सुबह दुकान पर चला गया। वह दोपहर को वापस घर आया तो, घर का दरवाजा खुला पड़ा था और घर में दुकान के के सामान में रखे पैसे गायब थे। इसके बाद उसने खाना खाया और कुछ देर आराम करने के बाद वापस दुकान चला गया। रात को वह वापस आया और उसने अपना कमरा खोला तो, अंदर अलमारी से सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से 16 तोला सोने के आभूषण, डेढ़ किलो चांदी और 2 लाख 70 हजार रूपये गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए टीम का गठन किया। वही टीम ने पारंपरिक पुलिसिंग व मुखबिर तंत्र की मदद से चार बाल अपचारी को डिटेन किया। जिनसे की गई पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को करना कबूल किया। वहीं इसके साथ शहर के फौज का बडला मोहल्ले में भी चोरी की एक अन्य वारदात को भी करना कबूल किया है।0
0
Report
गोंडा के सीहागांव में जमीन विवाद पर दो गुटों की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सीहागांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी और गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे के साथ फावड़े और लाठी डंडों से मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मोतीगंज थाने की पुलिस आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर रही है और प्रकरण की विस्तार से जांच जारी है। वायरल वीडियो 2 जून देर शाम का बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मोहम्मद शरीफ और उनके परिवार के लोगों के साथ दबंग मारपीट करते दिख रहे हैं। पीड़ित मोहम्मद शरीफ ने मोतीगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी जमीन बिना प्रतिफल अदा किए धोखाधड़ी से पंकज कुमार ने बैनामा कर लिया था। चेक बैंक द्वारा प्रतिफल न मिलने पर उन्होंने पंकज कुमार और उनके मिली मददगार के विरुद्ध 173(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दायर किया था, जो न्यायालय में चल रहा है; कूट रचित बैनामे के निरस्तीकरण के लिए सक्षम न्यायालय में आवेदन दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद वे लोग हमारी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। मैं अपनी जमीन पर धान रोपाई के लिए बीज बो रहा हूँ जिसे ये लोग जबरदस्ती जोतने की धमकी देकर मारपीट कर रहे हैं।0
0
Report
आजमगढ़ में 3.22 लाख झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार; 2.56 लाख कैश व हथियार बरामद
Azamgarh, Uttar Pradesh:तीन लाख की लूट का पुलिस ने किया खुलासा, अंतरजनपदीय शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किये 2.56 लाख, तमंचा व घटना में प्रयुक्त बाइक। उत्तर प्रदेश पुलिस की आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग का एक और सफल उदाहरण सामने आया है जहां आजमगढ़ जिले के थाना बरदह पुलिस ने यक्ष ऐप, फेस रिकग्निशन तकनीक, सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण और मानवीय सूचना के समन्वित उपयोग से 3.22 लाख रुपये की झपटमारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अंतरजनपदीय शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से झपटी गई धनराशि में से 2.56 लाख रुपये नगद, अवैध तमंचा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 2 जून को राजपति यादव निवासी खैरपुर जगजीवन, थाना रानी की सराय ने जिले के बरदह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह जौनपुर स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्य करता है। 1 जून को शराब बिक्री की 3,22,060 रुपये की धनराशि लेकर आजमगढ़ जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने स्वयं को आजमगढ़ जाने वाला बताकर उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। ठेकमा बाजार से आगे भगवानपुर नहर पुलिया के पास आरोपी ने बहाने से रुपयों से भरा बैग अपने कब्जे में लिया और मौका पाकर फरार हो गया। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। यक्ष ऐप के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध के फोटो, फेस रिकग्निशन और अन्य तकनीकी इनपुट का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान संदिग्ध की पहचान जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र निवासी राजेश चौहान के रूप में हुई। आज मुखबिर की सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने शंकरपुर - हरिश्चंद्रपुर पुलिया क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने झपटमारी की घटना को स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 2.56 लाख रुपये नगद, एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त होंडा यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ बरदह थाने में झपटमारी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किये गये हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यक्ष ऐप ने आरोपी की पहचान स्थापित करने और जांच को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत के एसपी ने 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के एसपी सुकिर्ती माधव मिश्रा ने गोपनीय सूचना पर की गई जांच में 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। जिससे विभाग में हड़कम्प मच गया है। इन सिपाहियों पर अनुचित लाभ लेने, विभागीय गोपनीयता भंग करने, गलत आचरण और पुलिस की छवि खराब करने के आरोप हैं। निलंबित पुलिसकर्मीयो में दो एलआईयू के कर्मी बिन्देश्वर मौर्य व अनीता है तो वही सिपाही सतीश कुमार थाना न्यूरिया, अजय कुमार व महेश कुमार सदर कोतवाली, जितेंद्र कुमार बीसलपुर है इसके अलावा, सिपाही अजय कुमार थाना दियोरिया कला को अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता के लिए लाइन हाजिर कर दिया गया है एसपी का कहना है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता पर उनकी शून्य सहिष्णुता की नीति है। आगे की जांच के बाद दोषियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मुंबई के हाजीयों का सामान मिला; एयरपोर्ट पर हुई परेशानी के बाद घर भेजा गया
Mumbai, Maharashtra:मक्का मुकर्रमा से हज करके लौटे हाजियों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर परेशानी सामने आई। कई हाजियों का सामान फ्लाइट से गायब हो गया था। क्या हुआ था? हज से वापस आने के बाद जब हाजी एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें अपना सामान नहीं मिला। इससे हाजी काफी परेशान हो गए। हज करने के बाद घर लौटने की खुशी फीकी पड़ गई थी。 अब क्या अपडेट है? 1. हज कमिटी + एयरपोर्ट अथॉरिटी का आश्वासन: हज कमिटी ऑफ इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हाजियों को भरोसा दिलाया था कि सामान बहुत जल्द मिल जाएगा। 2. सामान मिल गया: अब सभी हाजियों का सामान मिल चुका है। 3. कैसे पहुंचा: मुंबई के जो हाजी थे, वो खुद एयरपोर्ट जाकर सामान ले गए। जो हाजी दूसरे शहरों से थे, उनका सामान कूरियर के जरिए उनके घर भेज दिया गया। हाजुओं की प्रतिक्रिया: हाजियों का कहना है कि हज के बाद वतन लौटने पर सामान न मिलना कई दुखद था। अब सामान मिलने पर वो खुश हैं और सुकून की सांस ली है। बैकग्राउंड: हज फ्लाइट्स में हजारों बैग एक साथ हैंडल होते हैं। इस बार मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ बैग मिसप्लेस हो गए थे। हज कमिटी ने एयरलाइन के साथ मिलकर ट्रैकिंग करके सभी बैग रिकवर कराए। हज से लौटे हाजियों का सामान मिला: मुंबई एयरपोर्ट पर गुम हुए बैग कूरियर से घर पहुंचे, हाजी खुश मक्का से हज करके लौटे मुंबई के हाजी... एयरपोर्ट पर सामान गुम होने से परेशान हो गए थे। हज कमिटी और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने आश्वासन दिया था। अब सामान मिल गया है। मुंबई वाले खुद लेकर गए, बाहर के शहरों में कूरियर पहुंचा... हाजी बोले - परेशानी तो हुई थी, पर अब सुकून है. Haji Junaid Patel bite0
0
Report
जसराना: सपा नेता पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज जसराना सोश
Jasrana, Uttar Pradesh:जसराना: सपा नेता पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज जसराना सोशल मीडिया पर गोवंश की कुर्बानी को कथित तौर पर जायज ठहराने वाला एक वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता सलीम राईन चौतरफा घिर गए हैं। इस बयान के सामने आने के बाद क्षेत्र के भाजपा और संघ पदाधिकारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सपा नेता सलीम राईन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने गोवंश की कुर्बानी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है। इस वीडियो के सामने आते ही हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला कृत्य करार दिया। आक्रोशित भाजपाइयों ने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर पहले स्थानीय थाने में तहरीर दी, लेकिन वहां से कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर सोमवार को उन्होंने एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला से मुलाकात की। दुकान आवंटन पर भी उठे सवाल शिकायतकर्ता मुनेंद्र चौहान (निवासी, मोहल्ला टीकतपुरा) ने सपा नेता के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज कराया है। इस दौरान एलडीबी अध्यक्ष नीलकमल यादव ने सपा नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत द्वारा गलत तरीके से दुकानों का आवंटन कर इन्हें लाभ पहुँचाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन दुकानों का आवंटन जल्द निरस्त नहीं किया गया, तो वे इस मामले की शिकायत शासन स्तर तक करेंगे। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व चेयरमैन अवनीश गुप्ता, डॉ. सत्यपाल सिंह, सुशील कुमार और ओमेंद्र बघेल सहित कई अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इलाके में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रख रही है।0
0
Report
Advertisement
पुष्कर- AJMER पुलिया हादसे: तेल टैंकरों से रिसाव, फायर ब्रिगेड मौके पर
Ajmer, Rajasthan:पुष्कर /अजमेर- होकरा पुलिया पर हादसा मामला तेल से भरे टैंकरों में शुरू हुआ रिसाव पेट्रोल और डीजल के बताए जा रहे टैंकर मौके पर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन एडिशनल एसपी रूरल डॉ.लाल सिंह पहुंचे मौके पर दुर्घटना में मृतक की हुई शिनाख्त जयपुर की ओर से आ रहे थे दोनों टैंकर,सामने से आ रहा था ट्रेलर मौके पर संभावित बड़ी घटना को देख बुलाई गई फायर ब्रिगेड वाहनों को आग से बचाने के लिए छिड़का जा रहा तेज रफ्तार पानी0
0
Report
शामली में आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन-प्रॉपर्टी विवाद पर हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:शामली, UP: आयुष मलिक के कथित धर्म परिवर्तन और प्रॉपर्टी विवाद पर शामली के SP नरेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं, "इस मामले में परसों कोतवाली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। यहाँ एक अमीर परिवार है—मलिक परिवार—जिनके पास काफी प्रॉपर्टी और दो बड़े शोरूम हैं। मिस्टर मलिक फार्मास्युटिकल ट्रेड एसोसिएशन में एक जाने-माने व्यक्ति हैं। उनका एक बेटा है, आयुष मलिक, जिसने इस्लाम अपना लिया है। परिवार में कुल चार बच्चे हैं: तीन बेटियाँ, जिनकी शादी हो चुकी है, और बेटा आयुष, जो उनके फार्मेसी संभालता था। पता चला है कि वह चांदनी कुरैशी नाम की एक महिला—जो जिम ट्रेनर है—के संपर्क में आया और उसने उसे प्रभावित किया। वह एक पाकिस्तानी मौलवी के YouTube चैनल देखने लगा। इसके बाद, चांदनी के छोटे भाई, जो आयुष की दुकान पर कर्मचारी था, ने उनके साथ मिलकर उसके धर्म परिवर्तन की साजिश रची। असल में, उनका मुख्य मकसद परिवार की प्रॉपर्टी हथियाना था, क्योंकि देवराज मलिक के पास काफी संपत्ति है। बेटियों की शादी हो चुकी थी, इसलिए आयुष ही इकलौता बेटा था। चांदनी कुरैशी के पिता इलाके में वेंडिंग का काम करते हैं। उन्होंने आयुष का धर्म परिवर्तन करवाया और आखिरकार 'निकाह' भी करवा दिया। यह मामला पिछले हफ़्ते तब सामने आया जब बेटे और महिला ने पिता से प्रॉपर्टी उनके नाम करने की मांग की, क्योंकि अब उनकी शादी हो चुकी थी और प्रॉपर्टी उनकी थी, साथ ही उन्होंने पिता से भी अपना धर्म बदलने को कहा... शामली, UP: आयुष मलिक के पिता, देवराज मलिक कहते हैं, "उसका ब्रेनवॉश किया गया था। उसे प्यार के जाल में फंसाया गया—उसकी संपत्ति के कारण उसका ब्रेनवॉश किया गया। वह एक अच्छा, तमीज़दार और मिलनसार नौजवान है जिसके पास काफी संपत्ति है। ठीक इसीलिए धर्म परिवर्तन की साजिश रची गई0
0
Report
पुष्कर पुलिया पर तेल टैंकर से रिसाव, फायर ब्रिगेड ने बड़ी दुर्घटना टाली
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के पुष्कर से खबरों के अनुसार पुलिया पर हादसा मामला। तेल से भरे टैंकरों में रिसाव शुरू हुआ। पेट्रोल और डीजल के बताए जा रहे टैंकर। मौके पर पुलिस ने रूट डायवर्जन किया। एडिशनल एसपी रूरल डॉ. लाल सिंह पहुंचे मौके पर। दुर्घटना में मृतक की पहचान हुई। जयपुर की ओर से आ रहे दोनों टैंकर हैं, सामने से आ रहा ट्रेलर। मौके पर संभावित बड़ी घटना को देखते हुए फायर ब्रिगेड बुलाई गई। वाहनों को आग से बचाने के लिए तेज़ रफ्तार पानी छिड़क रहा है।0
0
Report
Advertisement
खरगोन में 108 एंबुलेंस फेल, प्रसव एंबुलेंस में ही किया गया सुरक्षित डिलेवरी
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के अनकवाडी में एक बार फिर 108 एम्बुलेंस के बिगड़ने से बिगड़े हालत। बीच रास्ते में खराब हुई 108 एंबुलेंस, जच्चा-बच्चा की जान खतरा बन गया था। नर्सिंग ऑफिसर ने आकर 108 एंबुलेंस में ही कराई डिलेवरी। घटना में बिस्टान थाना क्षेत्र के जमानियापानी गांव की गर्भवती संजूबाई को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस से लाया जा रहा था जिला अस्पताल खरगोन। रास्ते में अनकवाड़ी के पास एंबुलेंस तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। महिला की प्रसव पीड़ा तेज होने और बच्चे का सिर बाहर आ जाने से जच्चा-बच्चा की जान पर खतरा मंडराने लगा। सूचना मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्टान की नर्सिंग ऑफिसर नेहा कदम मौके पर पहुंचीं अपनी सूझबूझ और तत्परता से एंबुलेंस के भीतर ही सुरक्षित कराया प्रसव बाद में दूसरी एंबुलेंस की मदद से जच्चा-बच्चा को अस्पताल में कराया भर्ती परिजनों और ग्रामीणों ने नर्सिंग ऑफिसर नेहा कदम और आशा कार्यकर्ता भावना सिसोदिया की सराहना। 108 एंबुलेंस की व्यवस्था और रखरखाव पर खड़े हुए सवाल। मामले में 108 वाहनों के स्थिति खराब होने से बन रही है इस तरह की अव्यवस्थाएं।0
0
Report
NH-34 पर दबंगों का तांडव: Ola चालक बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- NH-34 पर दबंगों का तांडव, ओला चालक को बीच सड़क बेरहमी से पीटा। दबंगों ने चालक को कार से खींचकर पीटा, गाड़ी में भी की जमकर तोड़फोड़। चंदेरू गांव के पास हुई वारदात, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राहगीरों में फैली दहशत। खुलेआम गुंडागर्दी से पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप बोले- जल्द होगी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई। थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच।0
0
Report
चंदौली में 36 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग CHंदौली - 36 घंटे के अंदर ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा - जोगिया कला गांव में कुल्हाड़ी से सिर और गले पर वार कर युवक की निर्मम हत्या - पुलिस ने हत्या के आरोप में सुनील यादव उर्फ कवि को किया गिरफ्तार - अवैध संबंध और सामाजिक अपमान बना हत्या की वजह - आरोपी आगामी प्रधानी चुनाव की तैयारी में था जुटा - घटना से पहले आरोपी और मृतक युवक के बीच बढ़ा था विवाद - आरोपी ने अहरौरा से खरीदी थी हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी - पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपना जुर्म - आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद - पुलिस आगे विधिक कार्रवाई में जुटी - चकिया पुलिस टीम को बड़ी सफलता0
0
Report
Advertisement
