icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फारबिसगंज-रामपुर रोड पर जल जमाव से ग्रामीणों ने दिया रोड जाम

Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के फारबिसगंज से कुरसेला जाने वाली स्टेट हाईवे 77 पर रामपुर गांव में जल जमाव की समस्या के कारण फारबिसगंज- रानीगंज मुख्य मार्ग को रामपुर में ग्रामीणों के द्वारा जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मौके पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे है। लेकिन आंदोलनकारी किसी का कुछ सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध कर रहे है। मुख्य सड़क जाम होने के कारण छोटी ओर बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लगा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण विभाग द्वारा सड़क ऊंचा नहीं किया जिससे सड़क पर पानी भरा रहता है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है, लोगो ने इस संबंध में अधिकारियों से कई बार बात की लेकिन कोई समाधान नहीं होने के कारण लोगों ने सड़क जाम कर दिया और विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं
0
0
Report

पटना में 13 करोड़ लागत की सौर ऊर्जा रहित सिंचाई योजना का शिलान्यास: कब, क्या, और क्यों?

Danapur, Bihar:पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के कल्याणपुर गांव स्थित माध्यमिक विद्यालय परिसर से शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने लगभग 13करोड़ की लागत से बनने वाले जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सिंचाई को लेकर सौर ऊर्जा रहित सिंचाई के पाइपलाइन का शिलान्यास किया। वही इस मौके पर विभाग के तमाम आलाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि किसान एवं विद्यालय के बच्चे मौजूदथे। वही शिलान्यास के मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जल संसाधन विभाग के तहत किसानों के लिए खेतों के सिंचाई को लेकर इस योजना का सिलेबस किया गया है जो पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर आधारित रहेगी। लगभग 12.34 करोड़ की लागत से इस योजना का शिलान्यास किया गया है।आगे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से पालीगंज डोरवा नहर से सोलर के माध्यम से पानी निकालकर तालाब भरकर स्टॉक करेगी, और किसानों को पानी मिलेगी, जिस समय पानी नहीं रहती उस समय किसानों को भूमिगत पाइप से अलग अलग एक दो किलीमीटर तक करीब 300 एकड़ में सिंचाई उपलब कराई जाएगी। जिसकी शुरुआत कल्याणपुर से किय जा रहा रहा है योजना के एजेंसी को भविष्य में मार्गदर्शन बनेगी。 इस योजना को अच्छी से बनाए ताकि हर जगह यह योजना लागू की जाए ताकि किसानों को लाभदायक हो ।साथ ही उन्होंने कहा कि यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बनाई गई थी और अब बिहार के मुख्यमंत्री समाज चौधरी के कार्यकाल में शुरुआत किया जा रहा है आने वाले दिनों में अगर यह योजना सफल रहा तो पूरे बिहार के विभिन्न जिलों पंचायत प्रखंडों में शुरूआत किया जाएगा ताकि बिहार के किसानों को सिंचाई से संबंधित कोई समस्या ना हो。
0
0
Report

उधम सिंह नगर में कथित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार; आयुर्वेद में एलोपैथिक दवाएं मिलाने का मामला

Vijayawada, Andhra Pradesh:एक कथित फर्जी डॉक्टर का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। उधम सिंह नगर में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा गया है। आरोप है कि युवक आयुर्वेदिक दवाइयों में एलोपैथिक दवाएं मिलाकर मरीजों को दे रहा था और लंबे समय से लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा था। फिलहाल बरामद दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है। दिनेशपुर थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से इलाज और दवाइयों के कारोबार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां Pilibhit निवासी एक युवक खुद को डॉक्टर बताकर क्लीनिक चला रहा था। आरोप है कि आरोपी आयुर्वेदिक दवाइयों में एलोपैथिक दवाएं मिलाकर मरीजों को दे रहा था। इससे मरीजों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ किए जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत कई बार प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से की थी। शिकायत मिलने के बाद दिनेशपुर पुलिस, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ऋचा सिंह भी मौके पर मौजूद रहीं। टीम ने क्लीनिक की जांच के दौरान कई संदिग्ध दवाइयां और अन्य सामग्री बरामद की। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी केवल 12वीं पास है और उसके पास कोई वैध मेडिकल डिग्री नहीं मिली। इसके बावजूद वह लंबे समय से खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहा था। अधिकारियों ने मौके से बरामद दवाइयों को कब्जे में लेकर उनकी सैंपलिंग कराई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाओं को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने क्लीनिक के दस्तावेज और लाइसेंस की भी जांच की, जिसमें कई अनियमितताओं की बात सामने आई है। उधम सिंह नगर के ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है और स्थानीय लोग फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में प्रदूषण रोकथाम के लिए पहली बार डस्ट कलेक्टर इंस्टॉल

New Delhi, Delhi:प्रदूषण के खिलाफ लगातार दिल्ली सरकार की जंग जारी है। डस्ट कलेक्टर मशीन लगाई गई है। अभी यह पहली बार लगाई गई है—कीर्ति नगर, रामा रोड, इंडस्ट्रियल एरिया में। जहां पर लगभग 21 महीने लगाई गई है इलेक्ट्रिक पोल पर जो 10 को अपने अंदर लेती है उसके पार्टिकल सुंदर रह जाते हैं; दूसरी साइड से साफ हवा को बाहर छोड़ देती है। लगभग 1 महीने तक के दस्त को अपने अंदर ट्रैक कर सके और फिर एक महीने बाद कंपनी ऑफिस की सफाई करेगी। जो डस्ट इकट्ठी होगी उसको आगे brick बनाने के लिए दिया जाएगा। पूरा रीसायकल किया जाएगा दस्त और प्रदूषण के खिलाफ लगातार ग्राउंड पर लड़ाई जारी है
0
0
Report

बालीडीह थाना पुलिस ने एल्यूमिनियम तार चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बालीडीह थाना पुलिस ने एल्युमिनियम तार चोरी गिरोह का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार बोकारो : बालीडीह थाना पुलिस ने चोरी के एल्युमिनियम तार को खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 22 मई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजले रंग की आल्टो कार में चोरी किया गया एल्युमिनियम तार लेकर कुछ लोग बालीडीह थाना क्षेत्र से बाहर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही थाना मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान आल्टो कार संख्या JH10V-3892 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर नरकरा पुलिया के पास वाहन को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 70 किलोग्राम कटा हुआ एल्युमिनियम तार बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बोकारो स्टील प्लांट के आसपास से एल्युमिनियम तार चोरी कर उसे कबाड़ी को बेचने का काम किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश कुमार उपाध्याय उर्फ घनु, सिंटू कुमार, प्रिय रंजन और रोहित कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह का मुख्य सरगना प्रकाश कुमार उपाध्याय है। गिरफ्तार दो आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 70 किलो एल्युमिनियम तार और आल्टो कार जब्त की है। मामले में बालीडीह थाना कांड संख्या 91/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में कोतवाली क्षेत्र के दो दुकानों के ताले टूटे, व्यापारी दहशत में

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बीती रात अज्ञात चोरों ने पैलेस रोड स्थित दो दुकानों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़ दिए। सुबह जब व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। व्यापारियों ने शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य बाजार क्षेत्र में लगातार हो रही वारदातों से कारोबारियों में डर का माहौल है। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि चोर दुकान में सेंटर लोक होने की वजह से कुछ चुरा ना सके
0
0
Report

पटना AI समिट: CM सम्राट चौधरी ने उद्घाटन किया, बिहार के लिए टेक्नोलॉजी पर जोर

Patna, Bihar:पटना बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में AI समिट का उद्घाटन किया.. उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव मंत्री नीतीश मिश्रा सहित दर्जनों स्पीकर शामिल हुए... मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सम्बोधन.... आप सभी का AI समिट में स्वागत है... AI अब जीवन का महत्वपूर्ण अंग होने जा रहा है.... हमलोग ने कभी कल्पना में नहीं सोचा था करोड़ों मोबाइल बिहार में देख पाएंगे... 120 करोड़ से अधिक लोगो मोबाइल उपयोग करते है... नीतीश कुमार ने लम्बे समय तक बिहार में निचले स्तर पर काम किया... भारत विकसित होना है तो बिहार को समृद्धि होना होगा ... मगध की धरती है... 200 साल तक पूरा भारत का संचालन यही से हुआ इसी बिहार की धरती ने स्वर्णिम काल देने का काम किया ..नालंदा यूनिवर्सिटी की शुरुआत किया गया... अब विक्रशीला यूनिवर्सिटी को भी अब खड़ा करेंगे... आके भी IT डिपार्टमेंट इसी तरफ के समिट करते रहेगा.. प्रचार-प्रसार में पुरे बिहार में सहयोग कार्यक्रम शुरू किया... आम लोगो से जुड़ने का काम किया इसमें टेक्नोलॉजी का महत्वपूर्ण योगदान देगा.. मैंने तय किया है जो काम है उसको जल्दी पूरा करना है...10 दिन में CM सचिवालय नोटिस देगा 3 नोटिस के बाद CM सचिवालय कार्रवाई करेगा... मैंने AI से विभाग में जाँच करवाया... AI के मदद से kaफ़ी फायदा हो रहा है... हमको जुड़ना होगा सीखना होगा.. नौजवान सलाह देगा हमलोग इस क्षेत्र में काम करेंगे.... बिहार लौटकर आने का समय आ गया है.... जो जहां है कर्मभूमि से जन्मभूमि के लिए योगदान दीजिए... सहयोग पोर्टल में एक जगह दीजिए.. जहां जो लोगो सहयोग करना चाहता है अपना सलाह उसपर दें सके..... पटना में 4 हजार AI कैमरा लगा है... लेकिन हरा गमछा वाला को पकड़ना है तो AI कैमरा से तुरंत पकड़ लेंगे.... मै किसी के तरफ इशारा नहीं कर रहा हूँ न.. अपराधी की कोई जात नहीं है.. किसी जाती किसी धर्म का हो.. बिहार में गड़बड़ करेंगे उसपर कार्रवाई होंगी.. रूल ऑफ़ लॉ स्थापित करना है... बिहार में मॉडल स्कूल स्थापित करना है.. NEET के बच्चों को पूरा प्रशासन लगकर 21 को सरकारी बस उपलब्ध करवाएंगे....
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में मथुरा-बरेली हाईवे पर खड़ी डबल डेकर बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 15 से ज्यादा यात्री घायल

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow3m ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह घटना जवार टोल के पास हुई, जहाँ एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस को पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा कल रात लगभग 3:00 बजे हुआ। जयपुर से बरेली जा रही बस सड़क किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल यात्रियों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। कुछ घायलों को तत्काल उपचार के लिए हाथरस के जिला अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए हाथरस के जिला अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायलों में नूर हसन, सरताज जहां, साजिया, आशिया, हसन रजा (सभी निवासी बंडा, जिला शाहजहांपुर), फरीन (निवासी कोटा कुमेरिया, जिला पीलीभीत), अंजुम (निवासी बीसलपुर, जिला शाहजहांपुर, रजवानो (निवासी पीलीभीत) आदि शामिल हैं। कुछ यात्रियों को गंभीर चोट आई है।
0
0
Report

गुरु खुशवंत साहेब का कांग्रेस पर हमला, परिवार बनाम विचारधारा

Begun, Rajasthan:रायपुर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का विभिन्न मसलों पर बयान टीएस सिंहदेव और दीपक बैज के बीच प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कहा- ये अपने परिवार को ही नहीं संभाल पा रहे और देश संभालने की बात करते हैं. भारत जोड़ने की बात करते हैं, पहले अपनी पार्टी को तो जोड़ लें.. आपस में युद्ध कर रहे हैं.. इससे पता चलता है कि इनके पास कोई विचारधारा, कोई सोच नहीं है.. जेब भरने और भ्रष्टाचार करने के लिए सरकार में आना चाहते हैं.. कांग्रेस में कई गुट हैं.. टीएस सिंहदेव गुट, दीपक बैज गुट, भूपेश गुट ना जाने और इनके कितने गुट सामने आयेंगे. जब चुनाव होते हैं.. कांग्रेस में कुर्सी तोड़ कार्यक्रम चलता है.. ये सिर्फ भ्रष्टाचार जानते हैं.. सीएम के दिल्ली दौरे पर मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली विकास और उन्नति के लिए जाते हैं.. पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करते हैं.. छत्तीसगढ़ के लिए सौगात लेकर आते हैं.. कांग्रेस पहले खुद को संभाल ले.. पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि पर खुशवंत साहेब ने कहा- दूसरे देशों से तुलना करें.. वहां कीमतें कैसे बढ़ रही हैं और भारत में कीमत कितनी बढ़ रही हैं.. पीएम मोदी चाहते हैं कि जनता को ज्यादा दिक्कत न हो.. इसलिए ज्यादा दाम नहीं बढ़ रहे.. कांग्रेस को समझना चाहिए कि युद्ध की स्थिति के कारण समस्याएं आ रही हैं.. पढ़े-लिखे हैं तो समझना चाहिए केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर बीजेपी चलाएगी घर-घर संपर्क अभियान- हमारा तो सुशासन तिहार चारों तरफ चल रहा है. जन चौपाल लगाकर सीधे जनता से बात कर रहे हैं.. जनता खुश है.. कांग्रेस के पिटाई वाले बयान पर मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा- जनता उन्हें पहले ही पिट चुकी है.. 2023 और 2024 के चुनाव में भी पिट चुके हैं.. आने वाले 2028 के चुनाव में भी जनता इन्हें कूटेगी-पिटेगी.. इनके कार्यकर्ता और नेता ही एक-दूसरे को पिट रहे हैं..
0
0
Report
Advertisement

एलडीए के नियम विरुद्ध मेंटेनेंस चार्ज के खिलाफ जनेश्वर एंक्लेव में भारी प्रदर्शन

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ विकास प्राधिकरण में एक बार फिर से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है एलडीए की योजना जनेश्वर एंक्लेव में रह रहे लोगों को नियम विरुद्ध मेंटेनेंस चार्ज का नोटिस दिया गया है नोटिस के खिलाफ लोगों ने प्रोटेस्ट किया और हाईकोर्ट जाने की बात कही उन्होंने कहा कि एलडीए की तरफ से जो नोटिस आया है उसमें साल 2019 जब से जनेश्वर एनक्लेव बना था तब से मेंटेनेंस चार्ज मांगा गया है जबकि ऐसा कोई नियम नहीं है हमारी रजिस्ट्री में clause नंबर 23 में साफ-साफ लिखा है कि जब हम फ्लैट खरीदेंगे तब से हमें मेंटेनेंस चार्ज देना होगा। यहां पर 500 से ज्यादा परिवार रहते हैं जिन्हें lda परेशान कर रहा है कल यहां पर उनका कैंप लगेगा जिसका हम पुरजोर बहिष्कार करेंगे। ऐसा ही एक मामला lda की प्लानिंग सोपान एनक्लेव का भी है जहां के लोग कोर्ट गए और कोर्ट ने lda से तानाशाही फरमान को लेकर जवाब तलब भी किया है। यहां पर आधे से ज्यादा ऐसे लोग हैं दो जो 2023 से लेकर 25 के बीच यहां रहने पहुंचे हैं लेकिन उनसे भी 2019 से मेंटेनेंस चार्ज मांगा जा रहा है। हम लोगों ने एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार और अन्य अधिकारियों को पत्र भी सौंपे हैं लेकिन उसके बाद भी उन्होंने हमें नोटिस जारी कर दी है यह लड़ाई हम लंबी लड़ेंगे। लोगों ने बताया कि अलग-अलग लोगों को अलग-अलग मेंटेनेंस चार्ज का नोटिस आया है कुछ का लाखों में है। वही इस मामले पर lda के अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते हुए नजर आ रहे हैं.
0
0
Report

जबलपुर में स्कूटी डिक्की से 49 हजार चोरी, CCTV में चोर कैद

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के मझौली थाना इलाके में स्कूटर की डिक्की से ₹49हजार चोरी का मामला सामने आया है पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है जिसमें चोर चोरी करता दिखाई दे रहा है बताया जाता है कि पटोरी गांव के रहने वाले गणेश प्रसाद साहू ने रिपोर्ट लिखाई की वह अपने बेटे जितेंद्र साहू की स्कूटी में रुपए निकालने के लिए बैंक तक गए थे वहां से ₹50000 निकालकर बचैया तिराहा पर अपनी स्कूटी खड़ी कर जरूरी कार्य निपटान लगे तभी चोरों ने डिक्की में रखे उनके 49000 गायब कर दिए पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है जिसमें आरोपी चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top