Back
गंभीर गैस सिलेंडर ब्लास्ट में एक परिवार के पाँच झुलसे, बेगूसराय में हड़कंप
JCJitendra Chaudhary
Mar 18, 2026 17:30:43
Begusarai, Bihar
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल सभी घायलों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। दरअसल मामला बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया गांव का है। जहां देर शाम खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों में दो बच्चे, एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों की पहचान अमर कुमार, नंदनी कुमारी, वंदना कुमारी, मुकेश कुमार और मुकेश की पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रहे थे, तभी अचानक सिलेंडर फट गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले बलिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस भी यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर सिलेंडर ब्लास्ट कैसे हुआ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDharmindr Singh
FollowMar 18, 2026 18:15:350
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 18, 2026 18:15:170
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 18, 2026 18:00:30Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की。
633
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 18, 2026 18:00:18597
Report
1007
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 18, 2026 17:47:39Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, "हम चाहते थे कि सोनम जी जल्द से जल्द रिहा हों। सारी उम्र हमने भी संघर्ष किया और सोनम जी भी अपने लोगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।"
892
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 18, 2026 17:47:29982
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowMar 18, 2026 17:47:07931
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 18, 2026 17:46:41947
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 18, 2026 17:46:261026
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowMar 18, 2026 17:45:45981
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 18, 2026 17:45:22990
Report
958
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 18, 2026 17:31:38970
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 18, 2026 17:31:211091
Report