Back
गोंडा: बैंक मैनेजर समेत 8 नामजद पर 24 लाख लोन धोखाधड़ी मुकदमा
AKAtul Kumar Yadav
Feb 14, 2026 12:33:24
Gonda, Uttar Pradesh
खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पंतनगर फोरबिशगंज के रहने वाले फारukh अली ने गोंडा के नगर कोतवाली में तहरीर देकर यूपी कोऑपरेटिव बैंक बड़गांव शाखा के बैंक मैनेजर अजय कुमार समेत आठ नामजद और दो से तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फ्रॉड को लेकर के मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि इन लोगों द्वारा शत्रु संपत्ति के भूमि पर गलत तरीके से 24 लाख रुपए का लोन लेकर के आपस में बंदरबांट किया गया है। फारukh अली ने आरोप लगाया है कि उनके द्वारा 10 दिसंबर 2020 को माधवपुर चकत्ता के रहने वाले रघुनाथ से जमीन खरीदी गई थी। बैनामा से पहले अभिलेखों की जांच कराई गई तो खतौनी में नाम दर्ज था। लेकिन बाद में गोंडा जिला अधिकारी के आदेश पर 17 जनवरी 2023 को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया था। इसके बाद 5 अप्रैल 2024 को इस भूमि पर इन लोगों द्वारा यूपी कोऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक अजय कुमार के साथ मिलकर के 24 लाख रुपए का लोन स्वीकृत कर लिया गया। जबकि मेरे द्वारा कोई भी लोन नहीं लिया गया है इन लोगों ने गलत तरीके से कागजात बना करके इतना बड़ा लोन हासिल किया है। नगर कोतवाली पुलिस ने फारukh अली के तहरीर पर बैंक मैनेजर अजय कुमार और जमीन बेचने वाले रघुनाथ, बैंक के पैनल अधिवक्ता शिवाकांत वर्मा उर्फ पंकज वर्मा, बैंक कर्मी पवन पाल सुशील कुमार के साथ ही साथ पवन कुमार तिवारी राघव राम उर्फ रघु निशांत तिवारी और 2 से 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच नगर कोतवाली के अपराध निरीक्षक सभाजीत सिंह को दी गई है। दरअसल इसी बैंक में 21.47 करोड़ रुपए का पहले भी बड़ा घोटाला हो चुका है जिसकी जांच चल रही है। तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन पाल गिरफ्तार करके जेल भी भेजा जा चुके हैं तो वहीं अब इसी शाखा से एक और दूसरा फ्रॉड मामला निकालकर के सामने आया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 14, 2026 14:17:460
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 14, 2026 14:17:310
Report
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 14, 2026 14:17:150
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 14, 2026 14:16:550
Report
0
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 14, 2026 14:16:150
Report
0
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 14, 2026 14:15:550
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 14, 2026 14:15:350
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 14, 2026 14:15:220
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 14, 2026 14:15:110
Report
0
Report
0
Report