Back
फलसूंड थाने का निरीक्षण के दौरान SP ने चोरियों पर काबू और यातायात सुधारे
SDShankar Dan
Feb 14, 2026 14:15:55
Jaisalmer, Rajasthan
जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे ने फलसूंड थाने का निरीक्षण किया। फलसूंड, जैसलमेर
जैसलमेर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने फलसूंड थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी महादेव गोदारा को यातायात व्यवस्था सुधारने और क्षेत्र में बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों ने एसपी अभिषेक शिवहरे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पत्रकार संघ ने भी उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। एसपी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने थाना प्रभारी को रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाने, आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखने और परिवादियों की समस्याओं की त्वरित सुनवाई कर न्याय दिलाने के निर्देश दिए। एसपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने, नियमित गश्त करने, आरोपियों की धरपकड़ करने और तस्करी व चोरियों पर रोक लगाने पर जोर दिया। ग्रामीणों ने एसपी अभिषेक शिवहरे से फलसूंड, राजमथाई, बाँधेवा और भिखोड़ाई क्षेत्र में बढ़ती चोरियों का खुलासा करने की मांग की। उन्होंने फलसूंड में यातायात व्यवस्था सुधारने का आग्रह भी किया। एसपी अभिषेक शिवहरे ने हवालात, मालखाना और अपराध रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी महादेव गोदारा से विगत वर्षों में दर्ज मुकदमों, उनके निस्तारण और लंबित मामलों की जानकारी ली। एसपी ने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम करने के लिए प्रयासरत रहने की बात कही।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 14, 2026 16:02:210
Report
0
Report
DNDinesh Nagar
FollowFeb 14, 2026 16:01:530
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 14, 2026 16:01:390
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 14, 2026 16:01:250
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 14, 2026 16:01:090
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 14, 2026 16:00:410
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 14, 2026 16:00:230
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 14, 2026 15:47:240
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 14, 2026 15:47:080
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 14, 2026 15:46:560
Report
RNRandhir Nidhi
FollowFeb 14, 2026 15:46:420
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 14, 2026 15:46:230
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowFeb 14, 2026 15:45:380
Report