271002
Gonda- 2 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन एलर्ट
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा। जनपद में 2 फरवरी को मुख्यमंत्री के अरगा पक्षी बिहार में आगमन के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक व पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा कार्यक्रम स्थल व अरगा पक्षी विहार में सुरक्षा व्यवस्था हेतु की तैयारियों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक निर्देश।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हल्द्वानी के कालाढूंगी मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर हादसा, 2 की मौत, 27 घायल
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी से सामने आ रही बड़ी खबर: कालाढूंगी के पास पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गया. जानकारी के मुताबिक नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे मेरठ के पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे जा गिरा. टेंपो ट्रैवलर में करीब 29 पर्यटक सवार थे. हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 पर्यटक घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. सभी घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है. हादसे में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी और तहसीलदार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना.0
0
Report
ललितपुर में अवैध शराब ठिकानों पर छापेमारी, कच्ची शराब सहित 2 महिलाएं गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में आबकारी विभाग की टीम द्वारा अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमार कार्यवाही करते हुये मौके से 50 लीटर कच्ची शराब सहित 2 महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । टीम द्वारा सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मऊमाफी कबूतरा डेरा पर छापेमार कार्यवाही की गई। आबकारी निरीक्षक अन्विता तिवारी का कहना है कि अवैध शराब ठिकानों पर लगातार छापेमार कार्यवाही जारी रहेगी ।0
0
Report
जालौन में पुश्तैनी मकान के निर्माण को लेकर युवक पर दबंगों का हमला
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में पुश्तैनी मकान के निर्माण कार्य को लेकर युवक पर दबंगों का हमला, दबंगों ने घर के बाहर घेरकर लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला, पड़ोसी चार लोगों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप, लाठी-डंडों से हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद भी दबंगों ने किया हमला, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महमूदपुरा का मामला。0
0
Report
Advertisement
गौमाता को राष्ट्रमाता दर्जे के मुद्दे पर जनजागरण यात्रा जारी, शंकराचार्य बड़ौत पहुंचे
Baghpat, Uttar Pradesh:गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर देशभर में जनजागरण अभियान चला रहे ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज देर शाम बागपत के बड़ौत पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से गौ संरक्षण के लिए आगे आने और जनप्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख मांगने की अपील की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्थाओं, सनातन परंपरा, राजनीतिक हिंदुत्व और सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कोताना रोड स्थित सर्व समाज उत्थान समिति के कार्यालय पर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बड़ौत पहुंचे ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गौमाता केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं बल्कि भारत की संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से वह प्रदेशभर में जनजागरण यात्रा निकाल रहे हैं और अब तक लगभग 200 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी ताकत होती है और लोगों को चुनाव के समय अपने जनप्रतिनिधियों से यह सवाल पूछना चाहिए कि वे गौ संरक्षण और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के मुद्दे पर क्या सोच रखते हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विवादों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के समय ही व्यवस्थाओं को लेकर कई संतों और धर्माचार्यों ने सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि चारों शंकराचार्यों, वैष्णवाचार्यों और प्रमुख अखाड़ों को ट्रस्ट में वह स्थान नहीं दिया गया जिसकी अपेक्षा थी। उन्होंने कहा कि उस समय ही यह आशंका जताई गई थी कि भविष्य में व्यवस्थाओं को लेकर विवाद सामने आ सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने सनातन परंपरा और राजनीतिक हिंदुत्व के बीच अंतर बताते हुए कहा कि दोनों विषयों को अलग-अलग दृष्टिकोण से समझने की आवश्यकता है। अंतरधार्यमिक विवाह और सामाजिक मुद्दों पर उन्होंने कहा कि समाज में विभिन्न प्रकार की परंपराएं और व्यवस्थाएं रही हैं, इसलिए हर विषय पर संतुलित दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका अभियान किसी विवाद को जन्म देने के लिए नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने के लिए है। गौ संरक्षण, धार्मिक संस्थाओं में पारदर्शिता और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर राम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री, एडवोकेट राधेश्याम शर्मा, प्रवीण पुलस्त्य, दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे。0
0
Report
गुरुहरपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक गरीब परिवार की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं। पत्नी को रिश्तेदार के घर छोड़ने जा रहा पति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के लालपुर टीकर बीसबिगहा गांव निवासी बुधिराम निषाद बुधवार की शाम अपनी पत्नी प्रियांशी को शहर में एक रिश्तेदार के घर छोड़ने जा रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक सफर बन जाएगा। डांगीपार ढाला के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय प्रियांशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बुधिराम की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। परिवार ने प्रशासन और समाजसेवियों से आर्थिक सहायता की मांग की है ताकि घायल बुधिराम का बेहतर इलाज कराया जा सके एक सड़क हादसे ने एक परिवार की दुनिया ही बदल दी। पत्नी की मौत और पति की गंभीर हालत ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। अब सभी की निगाहें प्रशासन और समाज के उन मददगार हाथों पर टिकी हैं, जो इस मुश्किल घड़ी में इस परिवार का सहारा बन सकें। फिलहाल बुधिराम का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है और परिवार उनकी सलामती की दुआ कर रहा है।0
0
Report
खेडा में मौसम बदला, नडियाड में तेज हवा के साथ बारिश शुरू
Kheda, Gujarat:ખેડા વરસાદ બે크િંગ. ખેડા જિલ્લામાં વાતાવરણમાં અચાનક પલટો. નડિયાદ શહેરમાં ભારે પવન સાથે વરસાદ નું આગમન. નડિયાદ શહેર સહિત નડિયાદ પૂર્વ પશ્ચિમ અને નડિયાદના આસપાસના ગ્રામ્ય વિસ્તારોમાં વરસાદી માહોલ. ભારે પવન સાથે વરસાદ વરસાદ નડિયાદવાસીઓને આનંદ સાથે વરસ્યો.0
0
Report
Advertisement
अब तक 61 बचे; रात भी बाक़ी है
Ranchi, Jharkhand:अब तक 61 बाक़ी; रात बाक़ी है।0
0
Report
जयपुर: अवैध पटाखा गोदाम पर कार्रवाई, 20 गोदाम सीज, डीलर गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर में अवैध पटाखा गोदाम पर कार्रवाई खोह नागोरियान थाना पुलिस ने की कार्रवाई बिना लाइसेंस संचालित एक अवैध पटाखा गोदाम का भंडाफोड़ किया दुकान संचालक हरज्योत सिंह गिरफ्तार दुकान के बाहर लिखा था डेयरी का नाम, अंदर था पटाखा गोदाम पुलिस ने अब तक करीब 20 अवैध गोदामों को सीज किया0
0
Report
अररिया में तूफान-ठनका: दो मौतें, 11 साल का बच्चा व युवक चपेट में
Forbesganj, Bihar:एंकर - अररिया में देर शाम आए तूफान और ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है, रानीगंज के बिस्तोरिया में 11 वर्षीय बच्चा ठनका की चपेट में आ गया जबकि फारबिसगंज के सैफगंज में एक 22 वर्षीय युवक भी ठनका की चपेट में आ गया, देर शाम आए आंधी तूफान के साथ फारबिसगंज के झिरुआ में एक व्यक्ति के दरवाजे पर लगे नारियल के पेड़ पर भी ठनका गिर गया जिससे नारियल के पेड़ में आग लग गई0
0
Report
Advertisement
बोकारो बीपीएससीएल कॉन्ट्रैक्टर मौत: नियोजन और मुआवजे की मांग तेज
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बीपीएससीएल के कोल हैंडलिंग प्लांट में संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच जारी। परिजन और ग्रामीण बोकारो जनरल अस्पताल में जुटे; नियोजन और मुआवजे की मांग पर अड़े। मौके पर सेक्टर 4 थाना पुलिस पहुंची; ग्रामीण और परिजनों ने लापरवाही में काम लेने का आरोप लगाया; नियोजन नहीं तो आंदोलन की चेतावनी। बोकारो पावर सप्लाई कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (बीपीएससीएल) के कोल हैंडलिंग प्लांट में एक संविदा कर्मी की मौत के कारण क्षेत्र में हड़कंप Mच गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय शिव शंकर हेम्ब्रम के रूप में हुई है, जो बीपीएससीएल के यूपीएल ठेका कंपनी के कर्मी थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस और प्रशासनिक जांच जारी है। घटना के बाद प्लांट परिसर में शोक और चिंता का माहौल है; परिजनों ने निष्पक्ष जांच और नियोजन के साथ मुआवजे की मांग की है। परिजनों और स्थानीय लोग बोकारो जनरल अस्पताल में जमा हैं। जेएमएम के पूर्व जिला अध्यक्ष Heral Maaji ने कहा कि प्रबंधन ने आश्वस्त किया है; परिजनों को नियोजन मिलने तक कार्रवाई का भरोसा चाहिए।0
0
Report
नालंदा में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन किशोरों की मौत
Nalanda, Bihar:नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन किशोरों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि कोठरी गांव निवासी तन्नू, अंकुश और सन्नी कुमार की दादी का हाल ही में निधन हो गया था। दादी के श्राद्धकर्म की समाप्ति के बाद तीनों किशोर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोठरी गांव से एकंगरसराय बाजार मछली खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान एकंगरसराय-जहानाबाद मुख्य सड़क पर गंगाबीघा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ताड़ के पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक किशोर की मौत एकंगरसराय में ही हो गई, जबकि दो अन्य ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना की सबसे मार्मिक बात यह है कि जिस परिवार में कुछ दिन पहले ही दादी का निधन हुआ था और श्राद्धकर्म संपन्न हुआ था, उसी परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक साथ तीन किशोरों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।0
0
Report
जयपुर के वीकेआई में रोड 14 पर गाड़ी में आग लगी दमकल काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur गाड़ी में अचानक लगी आग जयपुर के वीकेआई क्षेत्र की रोड नंबर 14 की घटना मौके पर पहुंची एक दमकल की गाड़ी आग पर पाया गया काबू कारण चालक बताया जा रहा सुरक्षित आग क़ो देखकर मौके जमा हुई भीड़ स्थानीय पुलिस पहुंची मौके पर ट्रैफिक क़ो करवाया सामान्य0
0
Report
Advertisement
पांचना बांध पानी विवाद: किसान प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक, सर्वसम्मत समाधान की तैयारी
पाँचना बांध से सिंचाई के पानी को लेकर चल रहे गतिरोध तथा किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन एवं विभिन्न स्तरों पर उठाई जा रही मांगों के मद्देनजर बुधवार को संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर करौली अक्षय गोदारा, जिला कलक्टर सवाई माधोपुर कानाराम, सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पांचना बांध से जल वितरण, कमांड एवं कैचमेंट क्षेत्र के हितों, 39 गांवों हेतु की गई बजट घोषणा तथा वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संभागीय आयुक्त ने बताया कि सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए विवाद के शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मत समाधान के लिए करौली एवं सवाई माधोपुर जिले के किसानों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक कल 18 जून को संभागीय आयुक्त कार्यालय भरतपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में दोनों जिलों के किसानों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा कर राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप समाधान का प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर कमांड क्षेत्र के किसान आंदोलनरत हैं। प्रशासन संवाद एवं समन्वय के माध्यम से सभी पक्षों की सहमति से समाधान निकालने के प्रयास कर रहा है। प्रस्तावित बैठक में किसानों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति के आधार पर आगे की कार्यवाही निर्धारित की जाएगी。0
0
Report
खामोर गाँव में विद्युत शॉर्ट सर्किट: घरों में आग, बड़ा हादसा टला
Noida, Uttar Pradesh:फूलियाकलां क्षेत्र के खामोर गाँव आबादी क्षेत्र में विद्युत लाइन में बड़े धमाके के साथ हुआ शॉर्ट सर्किट, कई घरों में उपकरण जले... लाइन टूटकर बीच रास्ते में जमीन पर गिरी। 2 मिनट तक जलते रहे विद्युत वायर, बड़ा हादसा टला... घरों में भी शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आ रही है0
0
Report
जिलाधिकारी के आदेश के बाद,बोगस कीटनाशक की फेक्टरी पर छापा, औधोगिक क्षेत्र में मचा हड़कंप।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर प्रशासन ने संदिग्ध बोगस कीटनाशक निर्माता के विरुद्ध कार्यवाही शुरू,, बुलंदशहर जिलाधिकारी कार्यालय में 03 जून 2026 को बोगस कीटनाशकों के कथित निर्माण एवं बिक्री के संबंध में प्रस्तुत एक शिकायत के आधार पर कृषि विभाग द्वारा कार्रवाई प्रारंभ की गई है। यह शिकायत किसानों के कल्याण हेतु कार्यरत गैर-सरकारी संगठन एग्रीवेंटेज इनिशिएटिव (Agrivantage Initiative) के माध्यम से बुलंदशहर के सिकंदराबाद स्थित गोपालपुर में संचालित एग्रो इंडिया क्रॉप साइंस नामक कीटनाशक निर्माण इकाई के विरुद्ध दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों ने उक्त निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में “ट्रिसम” (Trisum) नामक उत्पाद के लगभग 650 खाली पैकेट तथा लगभग 1700 किलोग्राम कच्चा माल (jiska labrl ke hisab se Technical Name: 2,4-D Sodium Salt 44% + Metribuzin 35% + Pyrazosulfuron Ethyl 1.0% WDG yeh hai) पाया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई पैकेजिंग सामग्री एवं कच्चा माल वर्तमान जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनकी विस्तृत जांच की जा रही है। यह मामला नियामक एजेंसियों और किसान समुदाय दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। जांच के केंद्र में मौजूद प्रमुख मुद्दों में से एक ट्रिसम उत्पाद के लेबल पर उल्लिखित तकनीकी (Technical) है। उद्योग जगत के सूत्रों के अनुसार, उत्पाद पर उल्लेखित तकनीकी यूपीएल (UPL) की पेटेंट संरक्षित तकनीक से संबंधित है। यदि जांच में यह दावा सही पाया जाता है, तो यह बौद्धिक संपदा अधिकारों (Intellectual Property Rights) के संभावित उल्लंघन का मामला हो सकता है। दूसरी ओर, यदि निर्माता को उक्त तकनीक के उपयोग की अनुमति प्राप्त नहीं है, तो किसानों को गुमराह करने के उद्देश्य से भ्रामक दावे किए जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों का प्रभाव केवल ब्रांड या पेटेंट उल्लंघन तक सीमित नहीं होता। किसान किसी भी फसल सुरक्षा उत्पाद को उसके लेबल पर अंकित सक्रिय तत्वों (Active Ingredients) और प्रभावकारिता संबंधी दावों के आधार पर खरीदते हैं। यदि किसी उत्पाद में वे तकनीकी तत्व या उनकी मात्रा मौजूद नहीं है, जिनका दावा लेबल पर किया गया है,0
0
Report
Advertisement
