गोंडाः सन्त तपस्वी बाबा के 28 वीं पुण्यतिथि पर जुटे अपार श्रद्धालु
Paraspur, Uttar Pradesh:ग्राम राजापुर के तपस्वी धाम मंदिर पर सन्त तपस्वी बाबा की 28 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। आसपास के श्रद्धालुओं ग्रामीणों ने पहुँचकर मंदिर में पूजा पाठ प्रसाद चढ़ावा और परिक्रमा किया। सन्त भगवान तपस्वी बाबा के भजन गुणगान करते हुए मत्था टेककर मिन्नतें की। ग्रामीण प्रदीप तिवारी ने कहा कि सन्त तपस्वी बाबा के 28 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित पाँच दिवसीय धार्मिक नाट्य मंचन को देखने के लिये पुरूष महिला दर्शकों की अपार भीड़ जुटी। मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र प्रसंग का मनमोहक नाट्य मंचन किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोने का महादान
Tirupati, Andhra Pradesh:तिरुमला। भगवान श्री वेंकटेश्वर के प्रति आस्था और श्रद्धा का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। एक अज्ञात भक्त ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान करने का संकल्प लिया है। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सोने के इन आभूषणों में कुल 45 आभूषण शामिल हैं, जिन्हें 9 सेट में तैयार किया गया है। इनमें भगवान श्री वेंकटेश्वर का स्वर्ण मुकुट और पद्म पादालु (स्वर्ण चरण पादुकाएं) भी शामिल हैं। आभूषणों का औपचारिक हस्तांतरण आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में TTD के कार्यकारी अधिकारी (EO) को किया जाएगा।
121 किलो सोने के इन आभूषणों का दान TTD के इतिहास में किसी एक भक्त की ओर से किए जाने वाले सबसे बड़े व्यक्तिगत स्वर्ण दानों में से एक माना जा रहा है।
