Back
गोंडा में सरकारी जमीन के अवैध कब्जे हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई
AKAtul Kumar Yadav
Dec 07, 2025 12:06:04
Gonda, Uttar Pradesh
गोंडा जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेश पर SDM करनैलगंज नेहा मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां आज बुलडोजर के माध्यम से सोनवार गांव में गाटा संख्या 360, 361 सरकारी ग्राम समाज पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया गया है और दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई को लेकर चेतावनी भी दी गई है। अवैध अतिक्रमण होने से बालाजी मंदिर पर आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था; कई बार इन लोगों को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दी गई लेकिन जब इन लोगों ने नहीं हटाया तो कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि सरकारी ग्राम समाज जमीन पर कुछ लोगों द्वारा बालाजी मंदिर सोनवार गांव के पीछे अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखे थे। इनके द्वारा यहां पर टीन शेड लगा कर उसे पर कब्जा कर लिया गया था और जब कोई सरकारी कर्मचारी जाकर कहता था कि अपने कब्जे को हटा लीजिए तो उनके द्वारा हटाया भी नहीं जा रहा था。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Cohal Chak Ramwapur, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति के पावन पर्व प्रशासन द्वारा आज खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणगप्पा जीएन ने मकर संक्रांति पर लोगो को बधाई भी दिया और कहा कि खिचड़ी मेला के शुभ अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है
0
Report
0
Report