
UP News: नंदगंज थाना क्षेत्र में सपा नेता की हत्या के बाद फरार आरोपियों पर चला पुलिस का डंडा
गाजीपुर के नन्दगंज थाना इलाके में 21 मार्च को हुई सपा नेता अलमधारी यादव की हत्या मामले में फरार 3 आरोपियों के घर खाकीवर्दियों ने दस्तक दी है। नंदगंज थाने की पुलिस द्वारा हत्या मामले में फरार चल रहे 3 आरोपियों के सिहोरी गांव स्थित मुनादी कराकर 82(1) के तहत नोटिस चस्पा कराया है। न्यायालय के आदेश के क्रम में इस कार्रवाई के बाद भी आरोपी न्यायायल में हाजिर नहीं हुए तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। इस बात की जानकारी एसपी ओमवीर सिंह ने दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली की जनता के लिए आज 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर समर्पित किए जाएंगे। सरोजिनी नगर में भी उद्घाटन की तैयारियां चल रही हैं। आज दिल्ली सरोजनी नगर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है, जिससे दिल्ली की जनता को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। एक साथ 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया जाएगा, जहाँ दिल्ली के नागरिक अपने बेहतर उपचार का लाभ उठा सकेंगे।
मोदी सरकार की 11 वर्षों की सेवा और दिल्ली सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में लव कुश वाटिका में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय एवं राज्य स्तर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल के 100 दिन पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है। रविवार सुबह 7 बजे भोलानाथ नगर स्थित लव कुश वाटिका पार्क में इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, शाहदरा के विधायक संजय गोयल, यादव जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, पार्षद भरत गौतम सहित अनेक स्थानीय लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत सभी गणमान्य व्यक्तियों ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम स्थल पर आयुष्मान भारत और वंदे भारत स्वास्थ्य कार्ड से संबंधित कैंप भी लगाया गया, जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया। मंत्री मल्होत्रा ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को उजागर करते हुए आयुष्मान योजना, जीएसटी सुधार आदि की चर्चा की। गरीब कल्याण योजनाओं और डिजिटल भारत जैसी पहलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस समय विधायक संजय गोयल ने यह बताया कि भाजपा ने दिल्ली में जिन योजनाओं का आश्वासन दिया था, उन्हें तेजी से कार्यान्वित किया जा रहा है। दिल्ली में पहले लागू न होने वाली आयुष्मान और वंदना जैसी योजनाओं को आरंभ किया गया है। साथ ही, गर्मियों के मद्देनजर स्वास्थ्य ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है।