
UP News: नंदगंज थाना क्षेत्र में सपा नेता की हत्या के बाद फरार आरोपियों पर चला पुलिस का डंडा
गाजीपुर के नन्दगंज थाना इलाके में 21 मार्च को हुई सपा नेता अलमधारी यादव की हत्या मामले में फरार 3 आरोपियों के घर खाकीवर्दियों ने दस्तक दी है। नंदगंज थाने की पुलिस द्वारा हत्या मामले में फरार चल रहे 3 आरोपियों के सिहोरी गांव स्थित मुनादी कराकर 82(1) के तहत नोटिस चस्पा कराया है। न्यायालय के आदेश के क्रम में इस कार्रवाई के बाद भी आरोपी न्यायायल में हाजिर नहीं हुए तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। इस बात की जानकारी एसपी ओमवीर सिंह ने दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Pinewz ज़ी मीडिया का नया हाइपरलोकल न्यूज़ ऐप है, जो आपके पिन कोड के आधार पर आसपास की ताज़ा खबरें दिखाता है। इस ऐप के ज़रिए अब यूज़र्स अपने आसपास की ताज़ा खबरें, घटनाएं, और अपडेट्स तुरंत अपने मोबाइल पर देख सकेंगे।
डाउनलोड करें Pinewz ऐप – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mai.pinewz_user
इस घटना मे अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मारे जाने से टेम्पू के पलट जाने से जहाँ एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वही एक ही परिवार के चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है।जिसमे महिला बच्चा, महिला समेत पुरुष शामिल थे। मृतक आर्मी का जबान बताया जा रहा है। जबकि घायल सभी मृतक आर्मी जवान के रिश्तेदार है।बताया जा रहा है की मृतक समेत अन्य सभी लोग मानसी से टेम्पू पर सवार होकर गंगा स्नान करने साहेबपुकमाल थाना क्षेत्र के मुंगेर घाट गंगा स्नान करने जा रहे थे। तभी साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र मे यह घटना हुई है। मृतक की पहचान सुपौल जिला के बरेल गावं के रहने वाले अशोक सिंह के 36 वर्षीय पुत्र आर्मी जवान मनीष कुमार के रूप मे हुई है। मृतक वर्तमान मे झारखण्ड के पलामू मे कार्यरत थे। इस घटना मे पिता अशोक कुमार सिंह माँ सरोज देवी मृतक की पत्नी नीतू कुमार, मृतक के पुत्र किसान राज और शिवांश राज आदी शामिल थे। बताया जाता है की मृतक की जहाँ मौके पर ही मौत हो गई। वही अन्य घायलों का इलाज अलग अलग निजी क्लिनिक मे चल रहा है। घटना के संबंध मे मृतक के पिता अशोक कुमार सिंह ने बताया की उनके परिवार के सभी छह लोग मानसी से एक टेम्पू पर सवार होकर साहेबपुर कमाल स्थित गंगा घाट जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने टेम्पू को ठोकर मार दी। जिससे टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे उनके पुत्र की मौके पर मौत हो गई। वही अन्य सभी लोग घायल हो गए। अशोक कुमार सिंह ने बताया की सभी लोग सुपौल से ट्रेन पर सवार होकर मानसी पहुंचे थे और वहां से टेम्पू पर सवार होकर साहेबपुर कमाल आ रहे थे तभी यह घटना घटी है। अशोक कुमार सिंह ने बताया की मृतक उनका इकलौता संतान है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही सुचना के बाद मौके पर पहुंची साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कारवाई मे जुट गई है।