Back
नव वर्ष व त्योहारों को लेकर खुद एसपी ने संभाली कमान,भारी फोर्स के साथ शहर में किया पैदल मार्च
Ghazipur, Uttar Pradesh
नव वर्ष और आगामी त्योहारों के मद्देनज़र गाजीपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खुद पुलिस कप्तान ने कमान संभाली और शहर के संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। दरअसल साल के अंतिम दिन देर शाम जनपद गाजीपुर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रूट मार्च किया। यह रूट मार्च विश्वेश्वरगंज, सकलेनाबाद, लंका तिराहा, चुंगी और सैनिक चौराहा तक किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न ढाबों, लंका मैदान, पर्यटक स्थलों, मंदिरों और पिकनिक स्पॉट पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। एसपी डॉ. ईरज राजा ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नव वर्ष के जश्न और त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रूट मार्च के दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी डॉ ईरज राजा ने कहा कि नव वर्ष और त्योहारों को देखते हुए जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAmit Singh
FollowDec 31, 2025 17:46:390
Report
RSRAKESH SINGH
FollowDec 31, 2025 17:46:050
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 31, 2025 17:45:340
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MMMohd Mubashshir
FollowDec 31, 2025 17:31:130
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 31, 2025 17:30:180
Report
0
Report
0
Report
BCBasudeb Chatterjee
FollowDec 31, 2025 17:19:30Asansol, West Bengal:বছরের শেষ দিন. উৎসবের মেজাজে আসানসোল শিল্পাঞ্চল। নাচে গানে ভরে ঊঠেছে বৃটিশ আমলের তৈরি আসানসোল ক্লাব প্রাগন।
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 31, 2025 17:19:130
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowDec 31, 2025 17:16:440
Report
0
Report