Back
15दिन में ही टूटी 22लाख की सड़क,गुणवत्ता पर उठे सवाल,छात्र नेता की शिकायत पर मरम्मत कार्य शुरू
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाज़ीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौकियां मोड़ के पास करीब 22 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क महज़ 15 दिन में ही दरार आ गई। नव निर्मित सड़क में दरार आने की शिकायत छात्र नेता रणजीत यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। जिसके बाद आज से सड़क में आई दरार का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। बता दें कि 400 मीटर सीसी और 100 मीटर पिच सड़क में दरारें पड़ने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को लेकर छात्र नेता रणजीत यादव ने बताया कि यह सड़क चौकियां बाजार से चौहान बस्ती तक बनाई गई थी।
स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें गड्ढों और धूल से राहत मिलेगी। लेकिन राहत तो दूर, सड़क बनने के कुछ ही दिनों बाद उसमें लंबी-लंबी दरारें पड़ गईं। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि सीसी रोड में कई जगहों पर गहरी दरारें उभर आई हैं। छात्र नेता रणजीत यादव का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ। लोगों ने पहले भी सड़क की बदहाली को लेकर विरोध किया था, यहाँ तक कि सड़क के गड्ढों में धान रोपकर प्रदर्शन भी किया गया था। फिलहाल मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के जेई संदीप का कहना है कि जहाँ दरारें आई हैं, वहाँ नीचे पाइप लाइन डाली गई थी और ओवरलोड ट्रक के गुजरने से ऐसा हुआ। उन्होंने दावा किया है कि निर्माण में सभी मानकों का पालन किया गया है। अब सवाल यह है कि अगर मानकों का पूरा ध्यान रखा गया,
तो 22 लाख की सड़क 15 दिन भी क्यों नहीं टिक पाई? क्या इस मामले में जांच होगी?
या फिर दरारों पर लीपापोती कर मामला शांत कर दिया जाएगा? जनता के पैसे से बनी सड़क की यह तस्वीर कई सवाल छोड़ रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ब्राह्मण महासभा पंजीकृत द्वारा होली मिलन समारोह, मातृशक्ति को दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामन
0
Report
RNRandhir Nidhi
FollowMar 08, 2026 16:17:430
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 08, 2026 16:17:260
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 08, 2026 16:16:530
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 08, 2026 16:16:360
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 08, 2026 16:16:200
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 08, 2026 16:15:570
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 08, 2026 16:15:350
Report
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर सभी महिलाओं का सम्मान शहर की प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा कराय
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 08, 2026 16:02:570
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 08, 2026 16:02:370
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 08, 2026 16:02:200
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 08, 2026 16:02:040
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 08, 2026 16:01:490
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 08, 2026 16:01:320
Report