Back
साल के आखिरी एपिसोड में पीएम मोदी के मन की बात BJP व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष के नेतृत्व मे सुना गया
Ghazipur, Uttar Pradesh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 129वां एपिसोड आज गाजीपुर के जखनिया विधानसभा क्षेत्र में सामूहिक रूप से सुना गया। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया। दरअसल जखनिया पंचायत भवन में बूथ संख्या 209 और 210 पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों एकजुट होकर मन की बात कार्यक्रम को रेडियो के माध्यम से सुना। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का साल 2025 का आखिरी एपिसोड आज जखनिया विधानसभा क्षेत्र में सुना गया। इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि मन की बात के 129वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 की उपलब्धियों को याद करते हुए वर्ष 2026 की चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा, खेल, विज्ञान, अंतरिक्ष और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ती साख का उल्लेख किया।
प्रमोद वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कुंभ आयोजन और राम मंदिर निर्माण को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया।
साथ ही कहा कि भारत ने सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया और ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का विषय बना।
प्रधानमंत्री ने युवाओं को विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया और अंतरिक्ष, कृषि, उद्योग और रक्षा क्षेत्र में हो रही प्रगति का भी उल्लेख किया।
वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर देश-विदेश में भारत माता के प्रति उमड़े प्रेम और एकता के जज्बे को भी प्रधानमंत्री ने सराहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAtul Kumar
FollowDec 28, 2025 15:05:030
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 28, 2025 15:03:180
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 28, 2025 15:02:280
Report
ASAMIT SONI
FollowDec 28, 2025 15:02:170
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowDec 28, 2025 15:02:050
Report
RKRohit Kumar
FollowDec 28, 2025 15:01:460
Report
RSRAKESH SINGH
FollowDec 28, 2025 15:01:120
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 28, 2025 15:00:510
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 28, 2025 15:00:290
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 28, 2025 14:49:280
Report