icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233002
Anil KumarAnil KumarFollow17 Dec 2024, 04:59 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इंदौर की स्वच्छता रैंकिंग गिरने पर कांग्रेस ने मेयर पर निशाना साधा

Indore, Madhya Pradesh:स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर की रैंकिंग प्रभावित होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महापौर और सरकार के बयान ऐसे हैं, जैसे स्वच्छता का पूरा श्रेय नेताओं ने लिया हो, जबकि इंदौर को नंबर वन बनाने में सफाईकर्मियों, प्रशासनिक दक्षता और शहर के प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पटवारी ने कहा कि इंदौर के लिए यह दुखद स्थिति है कि जहरीले पानी से लोगों की मौत हुई, चैंबर में लोग मरे और ट्रैफिक अव्यवस्थाओं के कारण भी हादसे हुए। उन्होंने कहा कि दुनिया में स्वच्छता के लिए पहचाने जाने वाले शहर की रैंकिंग गिरना चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर की प्रशासनिक अक्षमता, नगर निगम परिषद की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार इसके लिए जिम्मेदार हैं। पटवारी ने कहा कि महापौर को अहंकार भरे बयान देने के बजाय शहर की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इंदौर के लोग जितनी जल्दी ऐसे जनप्रतिनिधियों को हटाएंगे, शहर के हित में उतना ही बेहतर होगा।
0
0
Report

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पशुपालन सम्मेलन में लाभकारी योजनाओं का शुभारंभ किया

Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर के कुलैथ में आयोजित पशुपालन सम्मेलन सह पशु मेले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मंच पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान किसानों और पशुपालकों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने एक तरफ सामाजिक सुरक्षा पेंशन और संबल योजना के हितग्राहियों के खातों में करोड़ों रुपये की राशि ट्रांसफर की, तो दूसरी तरफ पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का बड़ा आधार बताया।
0
0
Report

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा: चंदे, ईवीएम और मतदाता सूची पर आरोप

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:एंकर—मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी सत्य सनातन यात्रा के जरिए अयोध्या की ओर बढ़ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के चंदे में भ्रष्टाचार, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. अपनी पद यात्रा लेकर अशोक नगर के करइया राय पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा कि देश में धर्म के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है और राजनीतिक लाभ के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि रामशिला पूजन से लेकर अब तक चंदे के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और मौजूदा सरकार दोषियों को बचाने का काम कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम काटे जाने और ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को भी अपनी यात्रा का मुख्य मुद्दा बताया. "हमारा जन जागृति का प्रयास है और जनता में यह बात जानी चाहिए कि आज की मौजूदा सरकार चंदा चोरों को बचाने में लगी हुई है. दूसरा है वोट की चोरी.. अयोध्या को यात्रा का समापन स्थल चुनने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने मंदिर निर्माण और चंदे में अनियमितता के पुराने आरोपों को दोहराया. उन्होंने 1993 में अपने द्वारा दिए गए राम भक्त जागो, चंदे का हिसाब मांगो के नारे का जिक्र करते हुए अयोध्या के पूर्व मुख्य पुजारी महंत बाबा लालदास की हत्या के मामले को भी उठाया।
0
0
Report
Advertisement

मण्डला में छठ महापर्व की रंगत चढ़ी: नर्मदा तट पर भक्तों की भारी भीड़ और मंत्री के निरीक्षण

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में भी चढ़ा छठ महापर्व का रंग मां नर्मदा के तट पर गूंजेगी छठी मैया की महिमा बड़ी संख्या में व्रतियों के आने का अनुमान केबिनेट मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा, प्रशासन को दिए दिशा निर्देश एंकर- आस्था, विश्वास और लोक परंपरा का महापर्व छठ अब उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली की सीमाओं से निकलकर देश के कोने-कोने में अपनी सांस्कृतिक छटा बिखेर रहा है। इसी आस्था और उल्लास का रंग अब मां नर्मदा की नगरी मण्डला में भी दिखाई देने लगा है। कल से नर्मदा तट स्थित ऐतिहासिक माहिष्मती घाट पर छठ महापर्व की भव्य छटा देखने को मिलेगी। सूर्य उपासना, लोक आस्था और छठी मैया के प्रति अटूट श्रद्धा के इस पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वीओ- छठ महापर्व... महज एक पूजा नहीं, बल्कि प्रकृति, सूर्य और जल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाली आस्था की अनुपम परंपरा है। संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और लोककल्याण की कामना के साथ व्रती कठिन निर्जला उपवास रखकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। मण्डला में भी इस महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। नर्मदा के पावन तट माहिष्मती घाट पर छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अनुमान है कि करीब एक हजार व्रती यहां पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। इसी क्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुचारु आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस और प्रशासन को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मां नर्मदा की लहरों के बीच जब छठी मैया के गीत गूंजेंगे और डूबते-उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, तब माहिष्मती घाट श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक एकता के अद्भुत संगम का साक्षी बनेगा। आस्था के इस महापर्व में अब मण्डला भी पूरी श्रद्धा के साथ सहभागी बनने जा रहा है।
0
0
Report

एन.एच. 158 के शेष 200 मीटर के मार्ग बदलाव पर विरोध: गरीब परिवारों की जमीन खतरे में

Jaipur, Rajasthan:एन.एच. 158 के शेष 200 मीटर सड़क निर्माण में बदलाव का विरोध, उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन आसींद 13 नवंबर एन एच 158 नगर से गुजर रहे मार्ग पर हो रही धांधली ( कुछ व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने) को रोकने सही मापदंड अनुसार सड़क मार्ग निकलवाने को लेकर उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी को शुक्रवार शाम को कस्बे वासियों ने ज्ञापन दिया ज्ञापन में बताया गया कि एन.एच. 158 के 700 मीटर सड़क निर्माण कार्य में से लगभग 500 मीटर का निर्माण अंतिम पीली मार्किंग के अनुसार किया जा चुका है। अब शेष 200 मीटर सड़क के लिए दोबारा सर्वे कर सड़क की दिशा में बदलाव किए जाने से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। प्रभावित परिवारों का आरोप है कि नए सर्वे के माध्यम से कुछ लोगों और एक शोरूम को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि गरीब एवं बेसहारा परिवारों के मकान सड़क की चपेट में आ रहे हैं। जिससे सड़क दुर्घटनाएं में बढ़ोतरी होगी स्थानीय लोगों के अनुसार, 18 सितम्बर 2025 को एन.एच. विभाग और प्रशासन ने हाईवे की मार्किंग के आधार पर भूमि खाली करवाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया था। इसके बाद 10 जनवरी 2026 को सड़क के दोनों पक्षों की सहमति और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहमति बनने के बाद 11 और 12 जनवरी 2026 को अंतिम सर्वे पूरा कर सड़क के दोनों ओर पीली मार्किंग की गई थी। इसी मार्किंग के आधार पर लगभग 500 मीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्रभावित लोगों का कहना है कि 03 नवम्बर 2026 को दोबारा सर्वे करवाकर शेष 200 मीटर सड़क की दिशा बदली जा रही है। आरोप है कि एक शोरूम और कुछ लोगों की मामूली भूमि को बचाने के लिए सड़क को एक तरफ चौड़ा किया जा रहा है तथा दूसरी तरफ पार्किंग के लिए जगह बनाई जा रही है। इसके विपरीत दूसरी ओर गरीब परिवारों के मकान सड़क की सीमा में आ रहे हैं और उनकी भूमि व मकानों में से दो-दो फीट जगह भी नहीं बच पा रही है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि जिस मापदंड और अंतिम पीली मार्किंग के आधार पर पहले 500 मीटर सड़क का निर्माण किया गया है, उसी के अनुसार शेष 200 मीटर का निर्माण भी पूरा कराया जाए। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में किसी भी गरीब परिवार के साथ भेदभाव या अन्याय नहीं होना चाहिए。 इसके अलावा 03 नवम्बर 2026 को प्रतापपुरा से बस स्टैंड तक भी सर्वे किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतापपुरा क्षेत्र में सड़क, नाले और बिजली के पोल पहले से लगे होने के बावजूद लगभग 200 मीटर सड़क को बचाने के उद्देश्य से सर्वे में कई खामियां सामने आई हैं। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से पूरे मार्ग का निष्पक्ष सर्वे कराने, पूर्व निर्धारित अंतिम पीली मार्किंग के अनुसार सड़क निर्माण कार्य पूरा करने और सभी प्रभावित परिवारों को समान न्याय देने की मांग की है।
0
0
Report

जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में सरपंच चुनाव की रंजिश पर बदमाशों ने युवक पर हमला, गिरफ्तारी

Jodhpur, Rajasthan:_जोधपुर ग्रामीण इलाके के बालेसर थाना क्षेत्र में सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर एक बड़ी वारदात सामने आई है। ग्राम बावरली में 11 नवंबर को चुनावी विवाद के चलते 12-13 हथियारों से लैस बदमाशों ने मुकेश चौधरी नामक युवक पर जानलेवा हमला किया था।। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है。 * *क्या है पूरा मामला?* परिवादी के अनुसार, वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से बावरली से गुजर रहा था, तभी बिना नंबर की दो बोलेरो कैम्पर गाड़ियों में आए 12-13 बदमाशों ने उसकी गाड़ी को दोनों तरफ से जोरदार टक्कर मार दी। हमलावरों के पास पिस्टल, पत्थर और लोहे के सरिये थे। आरोपियों ने गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की और परिवादी के सिर पर सरिये से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस दौरान गले से 40 ग्राम सोने की चेन लूटने और पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। * *पुलिस का त्वरित एक्शन* जोधपुर ग्रामीण एसपी पंकज यादव के सख्त निर्देशों के बाद बालेसर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने 13 नवंबर को त्वरित दबिश देकर दो नामजद आरोपियों— हजूर खान (22) और अब्दुल खान (25) को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं。 * *आमजन से अपील* जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने आमजन और युवाओं से अपील की है कि पंचायतीराज चुनाव संपन्न होने के बाद आपसी रंजिश भुलाकर शांति और भाईचारा बनाए रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें। कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सौहार्द खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी。 बाईट पंकज यादव पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण
0
0
Report
Advertisement

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर 18 चक्का ट्रेलर पुलिया से गिरा, कार में दो की मौत

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा। मुरलीपुरा थाना इलाके में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर रोड नंबर-14 स्थित अनाज मंडी के पीछे एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर पुलिया से नीचे कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच से छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेलर के नीचे दबने से कार पूरी तरह पिचक गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रेलर पुलिया की रेलिंग तोड़कर लगभग चार फीट नीचे जा गिरा और वहां से गुजर रही कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार, पिकअप, बाइक और स्कूटी सहित करीब पांच वाहन ट्रेलर की चपेट में आ गए। ट्रेलर सड़क किनारे बनी एक दुकान की तरफ भी घुस गया।
0
0
Report

भीलवाड़ा में महालक्ष्मी मेले का भव्य समापन, 750 महिलाओं को लॉटरी इनाम

Jaipur, Rajasthan:महालक्ष्मी दर्शन मेले के समापन्न से एक दिन पूर्व भीलवाड़ा शहर के अग्रवाल समाज सेवा प्रन्यास द्वारा आर सी कॉलोनी में स्थित अग्रवाल भवन में सांसद दामोदर अग्रवाल की एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि माता लक्ष्मी अग्रवाल समाज की कुल देवी हैं अग्रसेन महाराज पर इनका आशीर्वाद था तभी से ही अग्रवाल समाज पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना हुआ हैं समाज द्वारा 2013 में माता लक्ष्मी का मंदिर बना हुआ हैं इसमें अष्ट धातु से निर्मित ग्वालियर के मूर्ति निर्माता ने बनाया है इसका वजन 325 किलो से अधिक है , 13 वर्षों से लाभ पंचमी के दिन महा लक्ष्मी दर्शन मेले के रूप में आयोजित होती हैं वही अखंड ज्योति भी प्रज्ज्वलित हो रही है । वही छप्पन भोग के साथ ही 1108 दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम के साथ ही 750 महिलाओं को खुली लॉटरी के द्वारा आने वाली महिलाओं को कूपन देकर उन्हें पुरस्कृत किए जाते हैं । वही आयोजित मेले में 50 विशेष स्टोल्स की भी व्यवस्था है । मनोरंजन के संसाधनों के साथ मेले का आयोजन किया जा रहा हैं । इस महिला का आयोजन आमजन मे श्रद्धा और विश्वास के साथ भक्ति भाव जागृत करने के उद्देश्य से किया जाता हैं । माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना सभी हिन्दू समाज के साथ अन्य समाजों में भी किया जाता हैं ।
0
0
Report
Advertisement

बहरोड़ में बर्डोद मंडी के बाहर जाम, किसान गाजर-प्याज लेकर हाईवे पर फंसे

Jaipur, Rajasthan:खबर-- TV व हाईपर जिला--कोटपूतली-बहरोड़ लोकेशन-बहरोड़ इंट्रो:--बहरोड़(कोटपूतली-बहरोड़).....बहरोड़-अलवर स्टेट हाईवे-114 पर स्थित बर्डोद सब्जी मंडी के बाहर पिछले तीन घंटा से लगा हुआ है लंबा जाम किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहनों के कारण आए दिन लंबा जाम लग रहा है। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी समिति के पास पर्याप्त संसाधन और पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। बर्डोद सब्जी मंडी में इन दिनों बड़ी संख्या में किसान गाजर और प्याज बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। बहरोड़, बानसूर, मुंडावर और नीमराणा तहसील क्षेत्र के किसान अपनी उपज लेकर मंडी आते हैं। किसानों के वाहन मंडी के बाहर सड़क किनारे खड़े होने और वाहनों की आवाजाही अधिक होने से हाईवे पर यातायात बाधित हो जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर अलवर की तरफ आने-जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों पर पड़ रहा है। कई बार वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी में किसानों की बढ़ती आवक को देखते हुए यातायात और पार्किंग की उचित व्यवस्था होनी चाहिए ताकि हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं बने। बहरोड़ सध-थाना अधिकारी मनोहर सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस की जीप मौके पर मौजूद है और जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। मंडी समिति के साथ बैठक की जाएगी। समिति को सुरक्षा गार्ड लगाने के लिए पाबंद किया जाएगा। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था भी karwai जाएगी, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी नहीं हो और स्टेट हाईवे पर जाम की समस्या से राहत मिल सके।
0
0
Report

गोरखपुर सदर सीट पर चुनावी मूड तेज, विकास के साथ बेरोजगारी और महंगाई पर सवाल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर सदर विधानसभा का चुनावी मूड तेज है. गोरखपुर की 322 सदर विधानसभा सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सियासी कर्मभूमि है और बीजेपी का मजबूत राजनीतिक गढ़ मानी जाती है. मतदाताओं के बीच विकास, बेरोजगारी, महंगाई, सड़क, जलभराव और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं. संभावित उम्मीदवारों और जातीय समीकरणों पर भी चर्चा हो रही है. 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सीट पर एकतरफा जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार वही माहौल होगा या नहीं, यह चर्चा का केंद्र है. अप्रैल 2026 के अनुसार इस क्षेत्र में 4 लाख 47 हजार से अधिक मतदाता हैं. मतदाताओं में युवा, महिलाएं और शहरी वर्ग विशेष रूप से मायने रखेंगे. स्थानीय समस्याओं के साथ जनता विकास कार्यों, रोजगार, नाली-जल निकासी, सफाई, पेयजल, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी अपनी राय दे रही है. इस विधानसभा क्षेत्र की चुनावी तस्वीर नए मुद्दों और राजनीतिक परिस्थितियों के बीच विकसित होगी. गोरखपुर सदर के पिछले चुनावी इतिहास में 2022 में योगी आदित्यनाथ ने 1,65,499 वोट पाए और सपा प्रत्याशी 62,109 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे. 1,194 मतदाताओं ने NOTA चुना था. क्षेत्र में कुल मतदाता 4 लाख 47 हजार 798 हैं, जिनमें पुरुष 2 लाख 36 हजार 369, महिला 2 लाख 11 हजार 377 और 52 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर मजबूत जनसमर्थन दिखाया था और भविष्य की तस्वीर नए मुद्दों पर निर्भर करेगी. कुछ लोगों ने रोजगार और शिक्षा को प्राथमिकता दी है, तो अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं. चुनावी चौपालों में युवाओं, व्यापारियों और नागरिकों से बातचीत के आधार पर जनता के मुद्दे स्पष्ट हो रहे हैं. अब देखना होगा कि जनता किन मुद्दों को चुनावी एजेंडे में प्रमुख जगह देती है.
0
0
Report

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष बने राहुल चौधरी।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow16m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने संगठन का विस्तार करते हुए सहारनपुर निवासी राहुल चौधरी पुत्र विनोद पवार को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें सहारनपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र के अनुसार राहुल चौधरी का कार्यकाल पांच वर्ष अथवा अगले संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने तक रहेगा। महासभा ने उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा देश के प्राचीन एवं प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों में से एक है। संगठन का उद्देश्य गुर्जर समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक विकास और समाज से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना है। राहुल चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के लोगों में खुशी की उम्मीद जताई जा रही है। अब उनसे जिले में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने की अपेक्षा रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

नाबालिगों के बीच चाकू हमला: एक घायल, आरोपी फरार

New Delhi, Delhi:नोट - बच्चा का जो घायल हुआ उसका और उनके पिता का चेहरा ब्लर कर दें घर से साथ ले जाकर नाबालिग को चाकू से गोदा, आरोपी फरार उत्तर पूर्वी दिल्ली वेलकम थाना क्षेत्र के कबीर नगर गली नम्बर एक में शुक्रवार शाम आपसी कहासुनी के बाद एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़ित के सर पर चाकू से कई वार किए और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालात गंभीर देखते हुए गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर किया गया वारदात शुक्रवार शाम की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों नाबालिग एक-दूसरे को पहले से जानते थे। आरोपी किसी बहाने से पीड़ित को घर से अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने चाकू निकालकर पीड़ित पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद वेलकम थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस दोनों नाबालिगों के बीच विवाद की वजह, वारदात से पहले की गतिविधियों और हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू के संबंध में जानकारी जुटा रही है। आरोपी की पहचान और उसकी तलाश के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

हनुमանրगढ़ में पंचायती राज चुनाव: ईवीएम के साथ मतदान दल रवाना

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan)\n\nपंचायतीराज चुनाव: मतदान दल ईवीएम और सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना\n\nखबर हनुमानगढ़ से हैं, पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत चौथे चरण में शामिल जिले की 4 पंचायत समितियों और संबंधित जिला परिषद जोन के सदस्य पदों के लिए मतदान दल शुक्रवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना हुए। हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को ईवीएम और मतदान सामग्री सौंपकर उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। दोपहर बाद तक सभी मतदान दल मतदान केंद्रों पर पहुंच गए और मतदान से पहले की तैयारिया पूरी कर ली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि हनुमानगढ़ टाउन, संगरिया, टिब्बी और रावतसर पंचायत समितियों के सदस्य पदों तथा इन निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित जिला परिषद जोन के सदस्य पदों के लिये मतदान करवाया जाएगा। सभी मतदान दल अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। मतदान शनिवार, 14 नवंबर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इसके बाद 16 নভেম্বর, सोमवार को इन्हीं 4 पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान करवाया जाएगा। अगले दिन उपसरपंच पद के लिए चुनाव होगा। \n\nविजुअल \nबाइट :- उम्मेदी लाल मीणा,उप जिला निर्वाचन अधिकारी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top