233001
Ghazipur - अंधे साधु की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भाई गिरफ्तार
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर की सदर कोतवाली पुलिस ने अंधे साधु नगीना यादव की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए उनके सगे भाई को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शनिवार की शाम साढ़े 4 बजे बुजुर्गा तिराहा से मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय और उनकी टीम ने 6 मई को दर्ज मुकदमा के धारा 103(1), 61(2)(क) बीएनएस के अंतर्गत नामजद अभियुक्त वकील यादव को दबोच लिया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूं में दशहरे उत्सव की धूम: छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियाँ
Begun, Rajasthan:बेगूं नगर में दशहरे का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पालिका की ओर से ओपन जिम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य और विभिन्न नाटकों के जरिए शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष गरिमा शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र आंचलिया और पार्षदों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेगूं पुलिस थाने का जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा।0
0
Report
प्रवीण शर्मा ने जापान में तिरंगा फहराया, एशियन पैरागेम्स में कांस्य
Dholpur, Rajasthan:आंखों की रोशनी गंवाने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, धौलपुर के प्रवीण ने जापान में लहराया तिरंगा धौलपुर जिले के बांसरई गांव के पैरा एथलीट प्रवीण शर्मा ने जापान में चल रहे 5वें एशियन पैरागेम्स 2026 में देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने मेनस शॉटपुट एफ-11 वर्ग में 13.86 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो फेंकते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रवीण की इस उपलब्धि से पूरे जिले में जश्न का माहौल है। बचपन में आंखों की रोशनी गंवा चुके प्रवीण ने हिम्मत नहीं हारी। डेढ़ साल की उम्र में स्टीवनस-जॉनसन सिंड्रोम बीमारी के कारण उनकी दृष्टि चली गई थी, लेकिन उन्होंने कमजोरी को ही ताकत बना लिया। कठिन अभ्यास और मजबूत इरादों के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर तय किया। प्रवीण की सफलता के पीछे उनके दादा रामबाबू शर्मा की बड़ी भूमिका रही। दादा ने शुरू से ही उनकी प्रतिभा को पहचाना और हौसला बढ़ाया। वे कहते थे कि पोता एक दिन देश के लिए खेलेगा, और आज प्रवीण ने वह सपना सच कर दिखाया। पिता ब्रजेश शर्मा ने भी हर कदम पर साथ देकर अनुशासन और आत्मविश्वास की सीख दी। कोच शक्ति सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन और गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग ने प्रवीण को निखारा। इससे पहले वे एशियन यूथ पैरागेम्स 2025 में शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में दो स्वर्ण और जैवलिन में कांस्य जीत चुके हैं। अब सीनियर एशियन गेम्स में मेडल जीतकर उन्होंने साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं0
0
Report
अलवर में पहले चरण के मतदान के लिए 5.57 लाख मतदाता उत्साहित
Alwar, Rajasthan:अलवर जिले की 11 पंचायत समितियों में से प्रथम चरण में छ पंचायत समितियों के लिए मतदान की प्रक्रिया चल रही है , अलवर जिला परिषद के 39 वार्ड पार्षदों में से आज 17 वार्ड पार्षदों के लिए मतदान चल रहा है साथ ही पंचायत समितियों के 112 वार्डो में पंचायत समिति सदस्यों के लिए भी आज मतदान चल रहा है , रामगढ़ ,कठूमर , खेरली सोंखर गोविंदगढ़ , मुबारिकपुर और रैणी में मतदान सुबह seven बजे शुरू हुआ को शाम छह बजे तक चलेगा , पहले चरण में जिले के 5 लाख 57 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे । आपको बता दे प्रथम चरण में जिला परिषद सदस्य के लिए 17 वार्डो में 182 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है वहीं पंचायत समिति के 112 वार्डो में 438 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे अलवर के वार्ड नंबर दस में बहला गांव में भी सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखी गई जहां ग्रामीणों में चुनाव को लेकर उत्साह देखा गया ।0
0
Report
Advertisement
चौमूं और गोविंदगढ़ पंचायत समिति के प्रथम चरण में मतदान जारी, प्रत्याशी और मतदाता संख्या स्पष्ट
Jaipur, Rajasthan:चौमूं और गोविंदगढ़ पंचायत समितियों में चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान जारी है। गोविंदगढ़ पंचायत समिति के 19 वार्डों में 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और लगभग 1,01,878 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चौमूं पंचायत समिति के 25 वार्डों में 73 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं, यहां कुल 1,38,325 मतदाता वोट डालेंगे। भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी के उम्मीदवारों के साथ निर्दलीय भी मैदान में हैं। निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस का उचित सुरक्षा प्रबंध किया गया है। जिला कलेक्टर संदेश नायक और एसपी हनुमान प्रसाद मीणा फील्ड में हैं और मतदान बूथों का जायजा ले रहे हैं।0
0
Report
चौमूं-गोविंदगढ़ पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान, SP मीणा ने बूथों का लिया जायजा
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान गोविंदगढ़ और चौमूं पंचायत समिति में चल रही मतदान जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद मीणा फील्ड में हैं मतदान बूथों का जायजा ले रहे हैं चौमूं और गोविंदगढ़ में शांतिपूर्ण मतदान0
0
Report
हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित; विज निजीकरण रोकने का दावा
Ambala, Haryana:बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते हरियाणा में अधिकतर जिलों में ब्लैकआउट की स्थिति बनी है जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इसको लेकर विभाग की तरफ से सभी इंतजाम किए गए है और यह जो हड़ताल की जा रही है यह बेवजह है क्योंकि नियामक ने आदेश दिया है कि प्राइवेट कंपनी को बिजली दी जाएं हालांकि हरियाणा नियामक के सामने विभाग ने वकील खड़ा किया है और उस कंपनी विरोध किया गया है। सरकार ने किसी से एप्लीकेशन नहीं मांगी की प्राइवेट कोई कंपनी आए और बिजली ले ले, लेकिन केंद्रीय एक्ट के तहत कोई भी व्यक्ति कोई भी कंपनी एप्लीकेशन लगाकर बिजली मांग सकती है और अगर एप्लीकेशन लगी है तो निजीकरण की बात उठी है अनिल विज ने कहा कि वो खुद निजीकरण के खिलाफ है सरकार का इतना पैसा इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगा हुआ है और इतने कर्मचारी है उनकी सर्विस की बात है اسی के चलते निजीकरण का विरोध वह खुद करते हैं लेकिन फैसला विभाग के खिलाफ आ गया और उसकी एप्टल में अपील डाल रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि इस नियामक के आदेश के खिलाफ जल्दी स्टे ले लिया जाए। इस दौरान विज ने कर्मचारी नेताओं को कहा कि हड़ताल करना तब बनता था अगर विभाग अपील न करता और अपील करने का समय 45 दिन का है लेकिन पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है 5 या 6 दिन में अपील दायर कर देंगे और स्टे ले लेंगे। विज ने कहा कि वह कर्मचारी साथियों से अपील करते हैं कि यह हड़ताल का रास्ता छोड़कर वह आए और कैस को तैयार करने में सहयोग करें या फिर वह कोई सुझाव देना चाहते हैं तो वह अपना सुझाव दें। ये नियामक का आदेश है और इसका समाधान कोर्ट के माध्यम से ही निकलेगा। कुछ ना समझ लोग हैं वह इस तरह की उलझी उलझी बातें कर रहे हैं कि सरकार ने ही बिजली दी और सरकार ही अपील में जा रही है लेकिन वो उनको बताना चाहते हैं कि नियामक ने बिजली दी है और सरकार अपील में जा रही है.0
0
Report
Advertisement
अंबाला मंडियों में धान खरीदी बाधित, सत्यापन देरी और मौसम का असर
Ambala, Haryana:अंबाला जिले की मंडियों में धान की खरीद और उठान का काम जारी है, लेकिन अतिरिक्त उपज के सत्यापन में देरी और मौसम की मार का असर भी दिखाई देने लगा है। पिछले तीन दिनों से जिले की मंडियों में रोजाना करीब 8 हजार मीट्रिक टन धान की आवक हो रही है, जबकि इससे पहले प्रतिदिन 10 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान पहुंच रहा था। जानकारी के अनुसार, सिटी और कैंट की मंडियों में करीब 48 हजार क्विंटल धान सत्यापन के इंतजार में पड़ा है। सत्यापन और खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस धान की खरीद हो सकेगी। वहीं, अतिरिक्त उपज के सत्यापन के लिए 700 से अधिक आवेदन प्रशासन के पास पहुंच चुके हैं। खराब मौसम के कारण खेतों में मिट्टी धंसने और फसल की आवक प्रभावित होने की भी बात सामने आ रही है। इससे मंडियों में धान की आवक और खरीद दोनों पर असर पड़ रहा है। किसानों का कहना है उन्हें ज्यादातर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मॉश्चर ठीक है तो कट सही लग रहा है, लेकिन ज्यादातर किसानों को मॉश्चर की दिक्कत आ रही है। अंबाला मंडी की सबसे बड़ी समस्या कैपिंग है, जिसका सत्यापन होने के बाद भी उनकी फसल नहीं बिक रही। किसानों ने कहा पोर्टल पर उन्हें इसी बात की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कैपिंग सरकार खोल दे तो वे फसल बेच वापस घर चले जाएंगे。0
0
Report
उत्तराखण्ड: धामी ने दीक्षांत समारोह में युवा उद्यमिता और नकल विरोधी कदमों पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:यूपीईएस विश्वविद्यालय का 24वाँ दीक्षांत समारोह में सीएम धामी का कार्यक्रम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मैं जानता हूं की आज की जो हमारी नई पीढ़ी, जो युवा हैं वो जोखिम लेने से नहीं डरते हैं। वो अलग तरह से अपनी राह बनाना जानते हैं। आपके इसी जज़्बे को देखते हुए हमने राज्य में स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेटर केंद्र भी यहां स्थापित किए हैं। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड के युवाओं के पास कोई इनोवेटिव आइडिया हो तो उसे आगे बढ़ाने के लिए उन्हें सही प्लेटफार्म और अच्छी मदद मिलनी चाहिए। इतना ही नहीं जो युवा हमारे सरकारी सेवा में जाकर प्रदेश और देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए भी हमने बहुत ऐतिहासिक कदम उठाया है। आपकी मेहनत पर अब कोई नकल माफिया डाका न डाल सके; इसके लिए हमारी सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है... ये जो व्यवस्था बनी है, इसका परिणाम आया है कि पिछले 5 सालों में 35 हजार से भी अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने में सफलता प्राप्त हुई है और एक में भी कोई पर्ची नहीं चली, कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ, कोई सिफारिश नहीं हुई..."0
0
Report
कोटा जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में उत्साह भरा मतदान
Noida, Uttar Pradesh:कोटा जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत आज सांगोद, सुल्तानपुर, इटावा और लाडपुरा पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है। ग्रामीण सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। कोई युवा पहली बार मतदान करने पहुंच रहा है, तो कोई उम्र के आखिरी पड़ाव में भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभा रहा है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा से लेकर मतदाताओं की सुविधाओं तक के इंतजाम किए गए हैं। पहले चरण में चार पंचायत समितियों के 84 वार्डों में पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। वहीं, जिला परिषद के कुल 25 वार्डों में से 19 वार्डों में भी आज वोट डाले जा रहे हैं। जिला परिषद के इन वार्डों में 50 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चुनाव पर बीजेपी और कांग्रेस समेत प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर टिकी हुई है, क्योंकि जिला परिषद में बहुमत का गणित ही जिला प्रमुख की कुर्सी का रास्ता तय करेगा। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। युवा मतदाताओं के साथ महिलाएं भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंच रही हैं। वहीं, लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए 80 से 90 साल तक की उम्र की बुजुर्ग महिलाएं भी मतदान केंद्रों तक पहुंच रही हैं। उम्रदराज मतदाताओं को मतदान में परेशानी न हो, इसके लिए भी व्यवस्थाएं की गई हैं। बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने और वोट डालने में सहूलियत मिल सके। गर्मी और धूप को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पानी की व्यवस्था भी की गई है, जिससे मतदान के लिए आने वाले लोगों को राहत मिल सके। वहीं, चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर खुद मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। पुलिस की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखा जा रहा है। कुल मिलाकर, कोटा जिले में पंचायत चुनाव का पहला चरण ग्रामीण राजनीति के लिहाज से अहम है। एक तरफ युवा मतदाताओं में उत्साह है, तो दूसरी तरफ बुजुर्ग मतदाता भी लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। अब सबकी नजर मतदान प्रतिशत और चुनावी नतीजों पर है, जो आगे जिला परिषद के समीकरण और जिला प्रमुख की कुर्सी की तस्वीर तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।0
0
Report
Advertisement
अजीतमल के गोपी कार बाजार में भीषण आग; दमकल ने काबू पाया, जनहानि नहीं
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम इलाके की गोपी कार बाजार में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। बिल्डिंग से निकलते काले धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई... लेकिन आग लगने से अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।0
0
Report
भोपाल में डॉग बाइट के मामलों में बढ़ोत्तरी, डॉ गायत्री राज ने बताये जरूरी उपचार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में बढ़ते डॉग बाइट के मामले पर पशु चिकित्सक डॉ गायत्री राज का बयान डॉग बाइट में तुरंत ही डॉक्टर के पास आए इससे रेबीज का खतरा बना रहता है जरूरी उपचार समय पर देना चाहिए मरीज को अलग-अलग प्रकार के वैक्सीनेशन लगाए जाते हैं0
0
Report
राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ दौरे पर बस्तर में आदिवासी से संवाद; मांझी-चालकी रिश्ते गरमाए
Begun, Rajasthan:रायपुर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे पर बयान- राष्ट्रपति कल बस्तर में आयोजित मुरिया दरबार में होंगी शामिल.. मांझी-चालकी समाज के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रपति करेंगी संवाद.. आदिवासियों के आग्रह पर राष्ट्रपति ने बस्तर आने का निर्णय लिया था.. राष्ट्रपति निवास में 64 आदिवासी प्रतिनिधियों के सम्मान और भोज का किया गया था आयोजन.. आदिवासी प्रतिनिधियों ने माओवाद समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति से बस्तर आने का किया था आग्रह.. भाजपा द्वारा जारी पोस्टर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान- विपक्ष के सभी एक साथ होने के दावे पर विजय शर्मा ने उठाए सवाल.. विपक्ष आखिर कैसी 'रिजीम चेंज' करना चाहता है? सत्ता परिवर्तन चुनाव के जरिए होता है बाइट- विजय शर्मा, डिप्टी सीएम0
0
Report
Advertisement
लखीसराय में पार्षद बेटे की दबंगई से हंगामा, सड़क जाम
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में वार्ड पार्षद के बेटे पर दबंगई का आरोप लगा है। मामूली विवाद में युवक को खदेड़-खदेड़कर ईंट, लाठी और डंडों से बेरहमी से पीटने की बात सामने आई है। घायल अरुण कुमार सदर अस्पताल में भर्ती हैं। परिजनों के मुताबिक, उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना कबैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 स्थित पचना रोड की है। अरुण कुमार ने वार्ड पार्षद रेखा देवी के बेटे और उनके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों और परिजनों ने शहर स्थित पचना रोड चौक मुख्य मार्ग को एक घंटे से अधिक समय तक जाम रखा। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे थे।सूचना पर पहुंची कबैया थाना पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। अब सवाल है-घायल के आरोपों पर जांच और कार्रवाई कब होगी? बाइट - अरुण कुमार,ज़ख्मी। बाइट - मुस्कान कुमारी,ज़ख्मी की पत्नी। बाइट - गूंजा देवी,ज़ख्मी का सास。0
0
Report
सोलापुर के मंगलवेढ़ा में सूखे की मार: ज्वारी के खेत उजड़े, किसान चिंतित
Pandharpur, Maharashtra:सोलापूरच्या मंगळवेढा मधील ज्वारीच्या शिवारात दुष्काळाचं सावट! हिरवीगार शिवारं उजाड, शेतकऱ्यांची चिंता वाढली! सोलापूर जिल्ह्यातील मंगळवेढा तालुका ज्वारी उत्पादनासाठी प्रसिद्ध आहे. मात्र, यंदा पावसाने दडी मारल्याने ज्वारीच्या शिवारावर दुष्काळाचं सावट پसरलं आहे. दरवर्षी हिरव्यागार पिकांनी डोलणारी शिवारं यंदा मात्र काळीभोर आणि उजाड दिसत आहेत. पंढरपूरचे छायाचित्रकार राहुल गोडसे यांनी ड्रोनच्या माध्यमातून टिपलेली ही दृश्यं पावसाअभावी निर्माण झालेल्या परिस्थितीची भीषणता दाखवणारी आहेत. मंगळवेढा शहर परिसरातील सुमारे १२ हजार हेक्टर क्षेत्रापैकी १० हजार हेक्टर क्षेत्र रब्बी हंगामातील पिकांच्या पेरणीसाठी उपलब्ध आहे. मात्र, पावसाने ओढ दिल्याने या क्षेत्रापैकी अंदाजे ९ ते साडेनऊ हजार हेक्टर क्षेत्र पेरणी शिवाय रिकामे आहे. ज्वारीच्या कोठार ओळखल्या जाणाऱ्या मंगळवेढ्याच्या शिवारात यंदा दुष्काळाचं सावट अधिक गडद होताना दिसत आहे.0
0
Report
रांची रेल मंडल ने स्टेशनों पर रेल संवाद कर यात्रियों की सुविधाओं को समझा
Ranchi, Jharkhand:रांची रेल मंडल के द्वारा सभी रेल स्टेशन पर रेल संवाद का आयोजन किया गया। रांची रेलवे स्टेशन पर भी डीआरएम रांची ने रेल संवाद के तहत पैसेंजर से संवाद किया। रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी यात्रियों से लिया साथ ही ये भी जानकारी लेने की कोशिश की , कि और किस तरह से व्यवस्था में सुधार किया जा सकता है। वहीं छठ पूजा को लेकर , दिवाली से पहले चलने वाली स्पेशल ट्रेन के बारे में भी बताया。0
0
Report
Advertisement
